कन्या गुरुकुल परिसर के संस्कृति एवम पुरातन विभाग द्वारा एक अतिथि व्याख्यान प्राचीन ग्रीक लेखों अभिलेखों से भारत की छवि को समझने का प्रयास किया गया है।

इस दौरान अनिल कुमार सिंह, ग्रीक चेयर एवं प्रेसिडेंट इंडो हैलेनिक शोध संस्थान जवाहर नेहरू विश्वविद्यालय नई दिल्ली द्वारा एक व्याख्यान दिया गया है। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि ग्रीस तथा भारत पूर्व तथा पश्चिम की दुनिया का प्रतिनिधत्व करते है। भारतीय मूल्यों और यूनानी मूल्यों का तुलनात्मक अध्ययन द्वारा दुनिया को पूर्ण रूप से समझा जा सकता है।
भारत तथा यूनान के संपर्क से दुनिया बदली, जिससे कई घटनाएं घटित हुई। इसकी शुरुआत जहाजों के निर्माण तथा बड़ी मात्रा में इनके व्यापारिक उपयोग से हुई।








