Sunday, June 28, 2026
Home देहरादून एक पत्रकार का जन अभियान : पिछले वर्ष भी कॉकटेल में एक...

एक पत्रकार का जन अभियान : पिछले वर्ष भी कॉकटेल में एक करोड़ की शराब परोसी गई जो चिंतनजनक है

एक पत्रकार का कॉकटेल के विरोध में जन अभियान ::

वरिष्ठ पत्रकार और समाजसेवी भारत चौहान इन दिनों उत्तराखंड में नशा के विरोध आंदोलनरत है। उनका कहना है कि कमसे कम शादियों में कॉकटेल जैसी अप संस्कृति पर प्रतिबंध लगे। उन्होंने यह भी सलाह दी कि कॉकटेल का खर्चा सिर्फ व सिर्फ लोक दिखावा के लिए किया जाता है, जो आगे चलकर ईर्ष्या में तब्दील हो जाता है।

Journalist bharat chauhan
Journalist bharat chauhan

उल्लेखनीय हो कि उत्तराखंड के जानेमाने पत्रकार और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के सूचना अधिकारी रहे भारत चौहान गांव गांव जाकर शादी से पहले मेंहदी के नाम पर काकटेल में लाखों रुपए खर्च न करे की अपील कर रहे है। उन्होंने बताया कि राज्य के जौनसार बावर समाज में शादियों के अनेक रूप हैं। कॉकटेल एक आयातित रूप है जो समाज को बांटने का कार्य कर रहा है। वे वर्तमान समय में शादियों के विकृत रूप से दुखी है। जिसे वे भविष्य के लिए अच्छे संकेत नहीं मान रहे है। जब देखा – देखी में शादी से पहले मेहंदी की रस्म में ही शराब और कबाब पर लाखों रुपए लुटाए जाते हैं तो यह अच्छा संदेश नही है।

वे बहुत हैरान है कि राज्य का जौनसार बावर जनजाति क्षेत्र है। यहां के लोग सरल, सादगी से लबरेज है और यह क्षेत्र अत्यंत पिछड़ा हुआ रहा है। जबकि यहां की सांस्कृतिक धरोहर, रहन-सहन और रीति रिवाज राज्य के अन्य समाज से अलग थे। उनका मानना है कि यह सभी मान्यताएं बनी रहें। जब इस क्षेत्र को अन्य समाज से अलग जनजाति का लाभ दिया जाता है और इस लाभ को प्राप्त करने के लिए समुदाय किसी भी हद तक जाने को तैयार रहते हैं तो समुदाय को परंपराओं से पृथक नही होना चाहिए। इसलिए जनजाति समुदाय में कॉकटेल की कोई गुंजाइश नहीं है। यह समुदाय जब बाहरी समाज की देखा – देखी में में खुद को बदलना चाहता है यही दुर्भाग्य है।

उन्होंने कहा कि शादी विवाह में कॉकटेल का बेहूदा रिवाज जौनसार बावर जनजातीय समुदाय में जो आ रहे हैं वह अच्छे संकेत नहीं है। वे बता रहे है कि जनजाति समुदाय में एक तपका ऐसा है जिन्हें अपनी रोजमर्रा की दिनचर्या में रोजी-रोटी कपड़ा और छत तक ही नसीब है। जबकि बाहर के जनजातियों में यह सब नहीं हैं। इसलिए वे विवाह से पहले मेहंदी की रस्म में बेइंतहा खर्च को उचित नहीं मानते है।

वे चिंतित है कि विवाह के मौसम में राजधानी से जुड़े बाजार व कस्बे जैसे विकासनगर, हरबर्टपुर, जीवनगढ़ आदि  के वेडिंग पॉइंट ऐसे गुलजार रहते हैं जैसे मानो स्वर्ग धरती पर उतर आया हो। जितना खर्च शादी में होता है उससे अधिक खर्च यहां मेहंदी की रस्म में हो रहा है।

उन्हे एक बात जरूर अच्छी लगी कि मेहंदी की रस्म में जौनसार बावर जनजाति समुदाय की महिलाएं अपने पारंपरिक परिधान में उतरती है। जिसे वह संस्कृति के संरक्षण और प्रचार प्रसार का अच्छा प्रयास कह रहे है।

उन्होंने दुखी मन से बताया कि विगत वर्ष विकासनगर क्षेत्र में जौनसार बावर के लोगों ने करीब 100 करोड़ से अधिक रुपया शादी में खर्च किया था। उनका सुझाव है कि इस धनराशि में से यदि कुछ अंश निकाल कर उस नवदंपति के लिए कोई रोजगार खड़ा करने में लगा देते तो निश्चित रूप से उस नवदंपति जोड़े को भविष्य के लिए एक रोजगार का आधार मिल जाता।

RELATED ARTICLES

अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है : IAS शशि रंजन कुमार

By - Prem Pancholi ।। अतीत हमारी स्मृतियों में, खंडहरों में, और उन तरीकों में जीवित रहता है जिनसे वह आज भी हमारे अस्तित्व को...

देहरादून : धामी कैबिनेट की बैठक संपन्न, खास विषयों पर त्वरित निर्णय

।। राज्य कैबिनेट ने कुल 12 प्रस्तावों को दी मंजूरी ।। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा संशोधन नियमावली-2026 को मंजूरी दी, जिसके तहत संस्कृत विद्यालयों की मान्यता,...

जिलाधिकारी के शख्त निर्देश, कहा आपदा के दौरान सभी विभाग बनायें समन्वय

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद देहरादून में आगामी मानसून एवं संभावित आपदा परिस्थितियों के दृष्टिगत आपदा प्रबंधन संबंधी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

एथलीट संदीप गुसाई बना उत्तरकाशी विधिक सेवा प्राधिकरण एंबेसडर

जनसामान्य में नशा उन्मूलन, विधिक जागरूकता, सामाजिक उत्थान एवं खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तरकाशी द्वारा संदीप गुंसाई...

अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है : IAS शशि रंजन कुमार

By - Prem Pancholi ।। अतीत हमारी स्मृतियों में, खंडहरों में, और उन तरीकों में जीवित रहता है जिनसे वह आज भी हमारे अस्तित्व को...

सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स को उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद से लेनी पड़ेगी अनुमति

चारधाम यात्रा की गरिमा, सुरक्षा और शुचिता बनाए रखने हेतु सोशल मीडिया कंटेंट निर्माण के संबंध में शासन से दिशा निर्देश जारी हुए हैं।...

देहरादून : धामी कैबिनेट की बैठक संपन्न, खास विषयों पर त्वरित निर्णय

।। राज्य कैबिनेट ने कुल 12 प्रस्तावों को दी मंजूरी ।। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा संशोधन नियमावली-2026 को मंजूरी दी, जिसके तहत संस्कृत विद्यालयों की मान्यता,...

इतिहास के पन्नो से : अपना दायां अंगूठा दिखाना चाहिए और हम दिखायेंगे भी – दादा दौलतराम खुगशाल

By - dr. Arun Kuksal   दादा दौलतराम खुगशाल (मार्च, 1891- 3 फरवरी, 1960) टिहरी रियासत के विरुद्ध जन-संघर्षों का अग्रणी व्यक्तित्व- ‘‘आज तक राजा ने हमको पढ़ने-लिखने...

जिलाधिकारी के शख्त निर्देश, कहा आपदा के दौरान सभी विभाग बनायें समन्वय

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद देहरादून में आगामी मानसून एवं संभावित आपदा परिस्थितियों के दृष्टिगत आपदा प्रबंधन संबंधी...

जब वरिष्ठ पत्रकार चारू तिवारी ने वैज्ञानिक डी० डी० पंत को देखा

सुप्रसिद्ध भौतिकशास्त्री और हिमालय के चिंतक प्रो. डीडी पंत की पुण्यतिथि (11 जून, 2008) पर विशेष हमारे हिस्से के प्रो. डीडी पंत - चारु तिवारी By...

केतन लाल की निर्मम हत्या की चहुंओर चर्चा, समाज पर बड़ा कलंक।

By - Prem Pancholi   सोशल मीडिया पर जिस तरह से प्रतापनगर के ओण पट्टी के देवल गांव निवासी अनुसूचित जाति के किशोर केतन लाल की...

आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने के लिए सरकारी वर्जिश

वैज्ञानिक योजना, कुशल प्रशासन और समयबद्ध निर्णय प्रक्रिया के जरिए आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने का प्रयास किया जा रहा है।” उन्होंने कहा कि...

पर्यावरण दिवस : पद्मश्री प्रेमचंद शर्मा ने किया कृषि अनुसंधान संस्थान में वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर IATR देहरादून में पौधारोपण एवं गोष्ठी का आयोजन। पद्मश्री प्रेम चंद शर्मा ने छात्रों को मोरिंगा और पंच पल्लव के...