आजकल जौनसार क्षेत्र के फटेऊ गांव में पहली जौनसारी फिल्म की शूटिंग चल रही है। जिसे जानेमाने निर्देशक अनुज जोशी निर्देशित कर रहे है जबकि फिल्म को लोक पंचायत के संस्थापक व संयुक्त निदेशक सूचना कलम सिंह चौहान प्रोड्यूस कर रहे है। खास बात यह है कि फिल्म की कहानी पहाड़ वापस आने की तमन्नाओं पर केंद्रित है। वापस आने के लिए कोई बैरियर नही है बजाय भावनाएं जिंदा हों आदि आदि।

श्री चौहान ने बताया कि जौनसार क्षेत्र की विशेष परंपराएं है जिन्हे प्रदर्शित करना आज की आवश्यकता है। यहां के समाज में सामूहिकता का बड़ा महत्व है। यही नहीं संयुक्त परिवार भी यहां की महत्वपूर्ण कड़ी है। आज के न्यूक्लियर फैमलियां संसाधन होते हुए भी संकट में अधिक रहती है। इसलिए जौनसार के संयुक्त परिवार खुशहाली के प्रतीक है।
उन्होंने बताया कि फिल्म में वह सभी ताना बाना है जो जरूरी भी है, पर संदेश स्पष्ट है कि कुछ को छोड़कर लोक परंपराएं आज भी खुशहाली का सफल उदाहरण हो सकते है।

उन्होंने दर्शकों से अपील की है कि फिल्म जब रिलीज होगी तो लोग देखने अवश्य आएं। इधर फिल्म की अभिनेत्री प्रियंका तोमर sicial media influncer है जो बहुत ही उत्साहित है कि यह उनका सपना था की वाह किसी आंचलिक फिल्म में अभिनय कर पाए। अभिनेता अभिनव चौहान पूर्व में कई टीवी सीरियलों में काम कर चुके है बताते हैं कि यह उनका परम कर्तव्य है कि वह अपनी दूधबोली के लिए कुछ कर पाए। जौनसारी फिल्म करने का उनका भी सपना था जो पूरा हो गया है।







