यथा समय समस्या का समाधान करना मेरी पहली कसौटी है – विधायक दुर्गेश्वर
पहली बार क्षेत्र में पहुंचे विधायक का लोगो ने गर्मजोशी से किया स्वागत

भाजपा का गांव चलो अभियान एकदम चरम पर है। सभी जनप्रतिनिधि बूथों पर तैनात है। इसी कार्यक्रम के तहत पुरोला के विधायक दुर्गेश्वर लाल भी अपनी विधानसभा में तैनाती दे रहे है।
बीते दिनों पुरोला के विधायक दुर्गेश्वर लाल ने गांव चलो अभियान के तहत कफनौल, हिमरोल, थोलिंका, दारसौं, गैर आदि गांव में प्रवासकर के लोगो की समस्या सुनी है। साथ ही इस दौरान उन्होंने लगभग 100 से भी अधिक युवाओं को भाजपा की सदस्यीयता दिलाई है। सहित क्षेत्र में कांग्रेस के सक्रिय युवा नेता जवाहर सिंह चौहान ने भी अब विधायक के समक्ष भाजपा का दामन थाम लिया है। इस अभियान का नेतृत्व भाजपा के बर्नीगाड़ मंडल के ओबीसी मोर्चे के अध्यक्ष सूरत सिंह पंवार कर रहे थे।

ज्ञात हो कि चुनाव जीतने के बाद पहली बार इस क्षेत्र में पहुंचे विधायक दुर्गेश्वर का लोगो ने भव्य स्वागत किया है। विधायक ने भी यथा स्थान पर लोगो की समस्या का समाधान भी किया है।

हिमरोल गांव में लंबे समय से बनी बारात घर की समस्या के समाधान के लिए विधायक ने ग्रामीणों की मांग पर पांच लाख रुपए देने की घोषणा की है। इसी तरह कफनौल गांव में अनुसूचित जाति की बस्ती में बारात घर के सुदृढ़ीकरण के लिए तीन लाख और गांव के कुल देवता बौखनग के मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए छः लाख देने की घोषणा की है। थोलिंका ग्रामसभा में बारातघर के लिए चार लाख और दारसौं ग्रामसभा के लिए बारात घर हेतु पांच लाख, गैर गांव में संयुक्त प्रागण के लिए चार लाख देने की घोषणा की है।








