पुरोला के विधायक दुर्गेश्वर लाल ने मुख्यमंत्री धामी से शिष्टाचार भेंट करके अपनी विधानसभा की कुछ जरूरी मांगों से अवगत करवाया है। मुख्यमंत्री ने विधायक की सभी मांगों को यथाशीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दे दिए।
ज्ञात हो कि विधायक पुरोला ने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति, आगामी परियोजनाओं तथा आवश्यक संसाधनों पर विस्तृत वार्ता की है। मुख्यमंत्री ने भी कार्यों को प्राथमिकता देते हुए शीघ्र पूर्ण कराने एवं आवश्यक सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया है।
विधायक पुरोला ने आग्रह किया कि शिशु मंदिर डामटा के शिक्षक राम सिंह का सर गंगा राम अस्पताल दिल्ली में किडनी ट्रांसप्लांट उपचार जारी है, हेतु मुख्यमंत्री राहत कोष से सहयोग की मांग की है। इसके अलावा विधानसभा पुरोला के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती अन्य मरीजों हेतु भी सहायता उपलब्ध कराने की भी मांग मुख्यमंत्री से की गई है। इन सभी कार्यों पर मुख्यमंत्री ने विधायक पुरोला को निदान बाबत सकारात्मक आश्वासन दिया है।
विधायक पुरोला दुर्गेश्वर ने बताया कि उनकी मांगों पर मुख्यमंत्री ने त्वरित कार्रवाई करने को कहा है। इस हेतु वे मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते है कि वे उनकी मांगों को सदैव प्राथमिकता देते है।
जनसामान्य में नशा उन्मूलन, विधिक जागरूकता, सामाजिक उत्थान एवं खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तरकाशी द्वारा संदीप गुंसाई...
जनसामान्य में नशा उन्मूलन, विधिक जागरूकता, सामाजिक उत्थान एवं खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तरकाशी द्वारा संदीप गुंसाई...
।। राज्य कैबिनेट ने कुल 12 प्रस्तावों को दी मंजूरी ।।
उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा संशोधन नियमावली-2026 को मंजूरी दी, जिसके तहत संस्कृत विद्यालयों की मान्यता,...
By - dr. Arun Kuksal
दादा दौलतराम खुगशाल (मार्च, 1891- 3 फरवरी, 1960)
टिहरी रियासत के विरुद्ध जन-संघर्षों का अग्रणी व्यक्तित्व-
‘‘आज तक राजा ने हमको पढ़ने-लिखने...
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद देहरादून में आगामी मानसून एवं संभावित आपदा परिस्थितियों के दृष्टिगत आपदा प्रबंधन संबंधी...