Saturday, March 7, 2026
Home Sports आईपीएल 2025 के 16वें मुकाबले में आज लखनऊ सुपर जाएंट्स से भिड़ेगी...

आईपीएल 2025 के 16वें मुकाबले में आज लखनऊ सुपर जाएंट्स से भिड़ेगी मुंबई इंडियंस

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 16वें मुकाबले में आज यानि शुक्रवार को मुंबई इंडियंस का सामना लखनऊ सुपर जाएंट्स से होना है। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने दो हार के बाद अपनी जीत का खाता खोला। हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली इस टीम ने अपने घर वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया था।

अब तक मुंबई इंडियंस के खिलाफ हुए मुकाबलों में भले ही लखनऊ सुपर जाएंट्स का पलड़ा भारी रहा है, पर पांच बार के चैंपियन मुंबई की चुनौती इस बार लखनऊ के लिए किसी भी हाल में आसान नहीं होने वाली है। मेजबानों के लिए कप्तान ऋषभ पंत की खराब फॉर्म और गेंदबाजी विभाग का लचर प्रदर्शन परेशानी का सबब बना है। ऐसे में कोलकाता को करारी मात देकर आ रही टी-20 प्रारूप के स्टार खिलाड़ियों से सजी मुंबई इंडियंस की टीम लखनऊ पर भी जीत दर्ज करने की कोशिश करेगी। हालांकि रोहित शर्मा की खराब फॉर्म को लेकर मुंबई का खेमा भी चिंतित होगा। दूसरी ओर लखनऊ के पास घरेलू मैदान में इस मुकाबले को जीतकर वापसी करने का मौका है, लेकिन इसके लिए टीम के कप्तान ऋषभ पंत को अपने बल्ले की खामोशी तोड़नी होगी। वहीं, गेंदबाजों को भी अपने खराब प्रदर्शन का क्रम तोड़ना होगा।

रोहित पर रहेंगी निगाहें
पहले तीन मैचों में महज 21 रन बनाने वाले हिटमैन रोहित शर्मा अब तक चमक नहीं बिखेर सके हैं। लखनऊ में उनका शानदार रिकॉर्ड रहा है। इसके अलावा सूर्य कुमार, तिलक वर्मा, रिकेल्टन बड़ी पारी खेलने में सक्षम हैं। गेंदबाजी में ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर के अलावा युवा अश्विनी कुमार हैं।

आकाशदीप ने अभ्यास में लिया हिस्सा
घरेलू मैदान में पहला मैच हारने के बाद लखनऊ को मुंबई के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करना होगा। यही वजह है कि फिटनेस को लेकर हरी झंडी मिलते ही आकाशदीप लखनऊ टीम से जुड़ गए हैं। उन्होंने मैच से पहले गुरुवार को अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया और करीब 10 ओवर की गेंदबाजी भी की। ऐसे में शुक्रवार को आकाशदीप का मैदान में उतरना तय माना जा रहा है। वहीं, पंजाब के खिलाफ शार्दुल ठाकुर और रवि बिश्नोई भी असर छोड़ने में पूरी तरह विफल रहे।

पूरन व मार्श के साथ पंत को निभानी होगी जिम्मेदारी
लखनऊ के लिए अच्छी बात यह है कि वेस्टइंडीज के बल्लेबाज निकोलस पूरन और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मिचेल मार्श अच्छी फार्म में हैं। पूरन ने तीन मैच में दो अर्धशतक की बदौलत 189 रन बनाए हैं। वहीं, मार्श ने भी शुरू के दिल्ली और हैदराबाद के खिलाफ लगातार पचासा जड़कर जोरदार शुरुआत की। पिछले मैच में आयुष बडोनी और समद ने जरूर अच्छी पारी खेलकर टीम को राहत दी है, लेकिन इनको छोड़कर एलएसजी का कोई भी बल्लेबाज लय में नजर नहीं आ रहा है। मेजबान टीम को ऋषभ पंत के फॉर्म में आने का बेसब्री से इंतजार है। जब तक कप्तान आगे बढ़कर मोर्चा नहीं संभालता है तब तक टीम का प्रदर्शन बेहतर होना चुनौतीपूर्ण है।

कितने बजे से सुरु होगा मुकाबला?

मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम 7:00 बजे होगा।

कहाँ देख सकते हैं मुकाबला? 

मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देखा जा सकेगा। और मैच को ऑनलाइन जियोहॉटस्टार एप  पर देखा जा सकता है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 इस प्रकार है

लखनऊ सुपर जाएंट्स: ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, दिग्वेश सिंह राठी, शार्दुल ठाकुर, आवेश खान, रवि बिश्नोई।

मुंबई इंडियंस: रेयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, अश्वनी कुमार, विग्नेश पुथुर।

RELATED ARTICLES

नेशनल मार्शल आर्ट चैम्पियनशिप में उत्तराखंड को पहला स्थान

नेशनल मार्शल आर्ट चैम्पियनशिप में उत्तराखंड को पहला स्थान।   By - Dr. Sushil upadhyay   दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित नेशनल मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में उत्तराखंड...

संस्मरण : गवर्नमेंट हाईस्कूल के तरिया नेगी ने सेंटजोजेफ के रॉबर्ट का हॉकी से सिर फोड़ दिया था, कैसे? बता रहे है वरिष्ठ साहित्यकार...

गवर्नमेंट हाईस्कूल के तरिया नेगी ने सेंटजोजेफ के रॉबर्ट का हॉकी से सिर फोड़ दिया था बच्चों के बीच प्रतिस्पर्धा और उसका जानलेवा अंत कोई...

आईपीएल 2025 के 45वें मुकाबले में आज लखनऊ सुपर जायंट्स से भिड़ेगी मुंबई इंडियंस

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 45वें मुकाबले में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच भिड़ंत होगी। इन दोनों टीम...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

धराली आपदा : वैज्ञानिकों ने किया खुलासा, एक बड़े ग्लेशियर के टुकड़े के टूटने से हुई तबाही।

न बादल फटा, न ग्लेशियल झील… वैज्ञानिक अध्ययन में खुलासा: श्रीकांता ग्लेशियर से बर्फ का बड़ा हिस्सा गिरने से हुआ था धराली हादसा। ....................... 5 अगस्त...

2017 तक स्टार्टअप की संख्या थी शून्य। वर्ष 2025 में बढ़कर हुई 1750

- 2024-25 में राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) ₹ 3,81,889 करोड़ का रहा - 2021-22 के मुकाबले जीएसडीपी में आया डेढ़ गुना से ज्यादा...

एक साधारण व्यक्ति में असाधारण व्यक्तित्व की जीवन्त जीवन जीने की शब्द-यात्रा है – BARLOWGANJ AND BEYOND

- साधारण व्यक्ति का असाधारण व्यक्तित्व : प्रो. बी. के. जोशी। - प्रो. बी. के. जोशी जी के जीवनीय आत्म-संस्मरणों पर केन्द्रित पुस्तक 'BARLOWGANJ...

विकास के नए आयाम स्थापित करती ग्राम पंचायत भगवन्तपुर की ग्राम प्रधान

विकास के नए आयाम स्थापित करती ग्राम पंचायत भगवन्तपुर की ग्राम प्रधान   By - Harishankar saini   कभी गड्ढों, कीचड़ और टूटे किनारों से जूझती सलान गाँव...

होली विशेषांक : खोलो किवाड़ चलो मठ भीतर।

- खोलो किवाड़ चलो मठ भीतर। - दून पुस्तकालय में संगीताजंलि की शानदार होली प्रस्तुति दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र के एम्फीथियेटर में आज संगीतांजली शास्त्रीय...

बर्लोगंज एंड बियोंड पुस्तक का लोकार्पण

पुस्तक : बर्लोगंज एंड बियोंड   By - Dr. Yogesh dhasmana   देश के प्रसिद्ध शिक्षाविद प्रो बी के जोशी के संस्मरणों पर आधारित पुस्तक बर्लोगंज एंड बियोंड...

विज्ञान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चन्देली में।

विज्ञान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चन्देली में। By - Neeraj Uttarakhandi पुरोला विकासखंड के अंतर्गत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चन्देली में राष्ट्रीय...

स्पैक्स संस्था ने होली के प्राकृतिक रंगों पर दून पुस्तकालय में बच्चों को दी जानकारी।

स्पैक्स संस्था ने होली के प्राकृतिक रंगों पर दून पुस्तकालय में बच्चों को दी जानकारी। .......... दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र में ‘स्पेक्स’ संस्था के सहयोग...

जनगणना की पूरी तैयारी, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होगी जनगणना

जनगणना-2027 की डिजिटल तैयारियां शुरू, देहरादून में 25-27 फरवरी तक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू चार्ज अधिकारियों से लेकर सेन्सस क्लर्क तक, सभी ले रहे डिजिटल...

एक स्वस्थ परंपरा है स्कूल ऑफ थॉट्स – प्रो० पंवार

स्कूल ऑफ थॉट्स, श्रीनगर (गढ़वाल), भारतीय-हिमालयी ज्ञान परंपरा,  मुख्य वक्ता- प्रो. मोहन पंवार। भारतीय : हिमालय ज्ञान परंपरा पर अपनी बात शुरू करते हुए मुख्य...