Sunday, June 28, 2026
Home विविध नई फिल्म नीति राज्य के विकास की नयी गाथा

नई फिल्म नीति राज्य के विकास की नयी गाथा

सीएम धामी के नेतृत्व में नयी फिल्म नीति राज्य के विकास की नयी गाथा लिखेगी, भविष्य में उत्तराखंड को नए ’फिल्म डेस्टिनेशन’ के रूप में होगी स्थापित : डॉ. नितिन उपाध्याय

रहेगा जहाँ वहीँ रोशनी लुटायेगा, किसी चिराग का अपना मक़ाम नहीं होता। इस बात  को चरितार्थ करते हुए उत्तराखंड के लोग जहाँ-जहाँ हैं, वहीँ-वहीं रोशनी फैला रहे हैं।

New film niti
New film niti

’कौथिग-2024’ में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित संयुक्त निदेशक (सूचना विभाग) व नोडल अधिकारी (उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद) डॉक्टर नितिन उपाध्याय ने इन शब्दों के साथ प्रवासियों की भूमिका को रेखांकित किया।
’कौथिग’ प्रांगण में उपस्थित हज़ारों की भीड़ को सम्बोधित करते हुए डॉ. उपाध्याय ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से सभी प्रवासियों को साधुवाद दिया और कहा कि आप सभी उत्तराखंड के सांस्कृतिक विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
उत्तराखंड की नयी फिल्म नीति पर रोशनी डालते हुए उन्होंने कहा कि सरकार की नयी फिल्म नीति राज्य के विकास की नयी  गाथा लिखेगी और भविष्य में उत्तराखंड को नए ’फिल्म डेस्टिनेशन’ के रूप में स्थापित  करेगा।
’कौथिग’ के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि अपनी जड़ से जुड़े हुए लोगों को पहचानना और उन्हें सम्मानित करना महत्वपूर्ण  कार्य है। साथ ही उत्तराखंडी प्रवासी स्वर को मुखर करने वाले अभिनेता हेमंत पाण्डे ने कहा कि प्रवासियों का आपसी मेल-मिलाप इस शहर में हमारे प्रेम की धुरी है और हमें इसमें मिठास घोलते रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ’कौथिग’ जैसे मेले समाज में नयी ऊर्जा का संचार करते हैं और सांस्कृतिक विस्तार को नया फ़लक  देते हैं।
10 दिवसीय मेले ’कौथिग’ में उमड़ी हज़ारों प्रवासियों की भीड़ ने करतल ध्वनि के साथ अतिथिगणों का स्वागत किया। अन्य अतिथियों में फिल्म निर्माता-निर्देशक यतीन्द्र रावत, जिनकी उत्तराखंडी फिल्म प्रदर्शन को तैयार है, अभिनेत्री निधि नौटियाल व वरिष्ठ फिल्म पत्रकार रेखा खान उपस्थित थीं।
उल्लेखनीय है कि 8 से 17 मार्च 2024 तक चलने वाले इस मेले में ’उत्तराखंड आर्गेनिक कमोडिटी बोर्ड’ की ओर से जैविक उत्पादों की प्रदर्शनी लगायी  गयी है, जिसमें किसानों द्वारा उगाये गये उत्पाद पौष्टिक आहार पर नयी रोशनी डालते हैं और  दैनिक जीवन में जैविक आहार के उपयोग के लिए प्रोत्साहित करते हैं।
उत्तराखंड सरकार के संस्कृति निदेशालय की भागीदारी भी महत्वपूर्ण है। निदेशालय की ओर  से प्रेषित सांस्कृतिक दल अपनी प्रस्तुति  से उत्तराखंड की सांस्कृतिक विविधता में नया रंग भर रहे हैं।
’कौथिग’ मुंबई के प्रवासियों और उत्तराखंड के स्थानीय लोगों के बीच एक मजबूत संवाद-सेतु के रूप में उभरा है और प्रवासियों को अपनी जड़ों से जुड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

RELATED ARTICLES

जब वरिष्ठ पत्रकार चारू तिवारी ने वैज्ञानिक डी० डी० पंत को देखा

सुप्रसिद्ध भौतिकशास्त्री और हिमालय के चिंतक प्रो. डीडी पंत की पुण्यतिथि (11 जून, 2008) पर विशेष हमारे हिस्से के प्रो. डीडी पंत - चारु तिवारी By...

केतन लाल की निर्मम हत्या की चहुंओर चर्चा, समाज पर बड़ा कलंक।

By - Prem Pancholi   सोशल मीडिया पर जिस तरह से प्रतापनगर के ओण पट्टी के देवल गांव निवासी अनुसूचित जाति के किशोर केतन लाल की...

विश्लेषण : आखिर ज़ेन-जी (Gen-Z) पैसा क्यों नहीं बचा रही?

फाइनेंशियल निहिलिज्म (Financial Nihilism): आखिर ज़ेन-जी (Gen-Z) पैसा क्यों नहीं बचा रही? Dr. Nitin Upadhyay ।। आजकल अक्सर सुनने को मिलता है—"आजकल के बच्चे सेविंग्स नहीं...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

एथलीट संदीप गुसाई बना उत्तरकाशी विधिक सेवा प्राधिकरण एंबेसडर

जनसामान्य में नशा उन्मूलन, विधिक जागरूकता, सामाजिक उत्थान एवं खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तरकाशी द्वारा संदीप गुंसाई...

अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है : IAS शशि रंजन कुमार

By - Prem Pancholi ।। अतीत हमारी स्मृतियों में, खंडहरों में, और उन तरीकों में जीवित रहता है जिनसे वह आज भी हमारे अस्तित्व को...

सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स को उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद से लेनी पड़ेगी अनुमति

चारधाम यात्रा की गरिमा, सुरक्षा और शुचिता बनाए रखने हेतु सोशल मीडिया कंटेंट निर्माण के संबंध में शासन से दिशा निर्देश जारी हुए हैं।...

देहरादून : धामी कैबिनेट की बैठक संपन्न, खास विषयों पर त्वरित निर्णय

।। राज्य कैबिनेट ने कुल 12 प्रस्तावों को दी मंजूरी ।। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा संशोधन नियमावली-2026 को मंजूरी दी, जिसके तहत संस्कृत विद्यालयों की मान्यता,...

इतिहास के पन्नो से : अपना दायां अंगूठा दिखाना चाहिए और हम दिखायेंगे भी – दादा दौलतराम खुगशाल

By - dr. Arun Kuksal   दादा दौलतराम खुगशाल (मार्च, 1891- 3 फरवरी, 1960) टिहरी रियासत के विरुद्ध जन-संघर्षों का अग्रणी व्यक्तित्व- ‘‘आज तक राजा ने हमको पढ़ने-लिखने...

जिलाधिकारी के शख्त निर्देश, कहा आपदा के दौरान सभी विभाग बनायें समन्वय

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद देहरादून में आगामी मानसून एवं संभावित आपदा परिस्थितियों के दृष्टिगत आपदा प्रबंधन संबंधी...

जब वरिष्ठ पत्रकार चारू तिवारी ने वैज्ञानिक डी० डी० पंत को देखा

सुप्रसिद्ध भौतिकशास्त्री और हिमालय के चिंतक प्रो. डीडी पंत की पुण्यतिथि (11 जून, 2008) पर विशेष हमारे हिस्से के प्रो. डीडी पंत - चारु तिवारी By...

केतन लाल की निर्मम हत्या की चहुंओर चर्चा, समाज पर बड़ा कलंक।

By - Prem Pancholi   सोशल मीडिया पर जिस तरह से प्रतापनगर के ओण पट्टी के देवल गांव निवासी अनुसूचित जाति के किशोर केतन लाल की...

आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने के लिए सरकारी वर्जिश

वैज्ञानिक योजना, कुशल प्रशासन और समयबद्ध निर्णय प्रक्रिया के जरिए आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने का प्रयास किया जा रहा है।” उन्होंने कहा कि...

पर्यावरण दिवस : पद्मश्री प्रेमचंद शर्मा ने किया कृषि अनुसंधान संस्थान में वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर IATR देहरादून में पौधारोपण एवं गोष्ठी का आयोजन। पद्मश्री प्रेम चंद शर्मा ने छात्रों को मोरिंगा और पंच पल्लव के...