चुनाव की आहट का पत्ता उत्तराखंड की भाजपानीत सरकार को पुख्ता हो गया है। फलस्वरूप इसके धामी सरकार ताबड़तोड़ घोषणाएं, शिल्यान्यास और विकास कार्यो के उद्घाटन में मशगूल है।
ईधर विपक्षी पार्टियां ऐसे कार्यक्रमों पर चुपी साधे हुए है। सत्ता के प्रतिशोध में वे कुछ कहने की हिम्मत नही जुटा पा रहे है।
अभी अभी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में 17 विभागों से जुड़ी ₹8275.51 करोड़ की 122 योजनाओं का डिजिटल माध्यम से लोकार्पण एवं शिलान्यास किया है। जिसमे ऊर्जा विभाग की ₹2027 करोड़ की प्रीपेड मीटर योजना का शिलान्यास तथा भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के माध्यम से पंजीकृत श्रमिकों को टूल किट का भी वितरण किया है। जबकि मुख्यमंत्री श्री धामी को इस दौरान सचिव ऊर्जा एवं एमडी पिटकुल पी.सी. ध्यानी ने ₹05 करोड़ का लाभांश का चेक भी प्रदान किया है।
Cm dhami
यही नहीं सौर ऊर्जा परियोजनाओं और मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के लाभार्थियों को आवंटन पत्र भी प्रदान किए गए। श्री धामी ने कहा कि उनकी सरकार प्रदेश का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित करने के लिए “विकल्प रहित संकल्प” के मूल मंत्र के साथ काम कर रही है। प्रदेश में सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि के मंत्र से नई कार्य संस्कृति का वातावरण बना है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में आज भारत विकास की एक अभूतपूर्व गाथा लिख रहा है। किसान से लेकर जवान तक और शहर से लेकर गांव तक हर वर्ग और क्षेत्र के लिए मोदी सरकार लगातार काम कर रही है। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, डॉ. धन सिंह रावत, मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, सचिव नियोजन आर.मीनाक्षी सुन्दरम सहित सांसद श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह, विधायक विनोद चमोली, श्रीमती सरिता आर्या, दुर्गेश्वर लाल, शक्ति लाल शाह, मोहन सिंह बिष्ट, संजय डोभाल, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, शैलेश बगोली आदि सम्मिलित हुए। इधर कांग्रेस और अन्य विपक्षी पार्टियां लगातार हो रहे ऐसे कार्यों की वे घोर निन्दा कर रहे है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कारण मेहरा का कहना है कि भाजपा की यह चुनावी स्टंट है। इसका वे समय आने पर पोल खोलेंगे।
चेन्नई में आयोजित ‘इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव में उत्तराखंड फिल्म नीति की हुई सराहना
तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने दिखाई उत्तराखण्ड में फिल्मांकन...
चेन्नई में आयोजित ‘इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव में उत्तराखंड फिल्म नीति की हुई सराहना
तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने दिखाई उत्तराखण्ड में फिल्मांकन...
डिजिटल युग में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और पॉप कल्चर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ
https://www.facebook.com/janmanchaajkal?locale=hi_IN
हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के हिंदी एवं आधुनिक भारतीय...
Shaurya and Legacy of Karmaveer Jayanand Bharti Remembered on the 94th Anniversary of Pauri Kranti Diwas
By - Prem Pancholi
The Shail Shilpi Vikas Sangathan organized...
जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ऋषिपर्णा सभागार में समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिलाधिकारी डॉ....
गंगोत्री ग्लेशियर क्षेत्र में दिखाई देने वाली छोटी हिमनदीय झीलों से तत्काल बड़े खतरे की स्थिति नहीं-वाडिया
मीडिया में प्रसारित खबरों के संबंध में यूएसडीएमए...