Thursday, May 14, 2026
Home नैनीताल मुख्यमंत्री श्री धामी फुल एक्सन में।

मुख्यमंत्री श्री धामी फुल एक्सन में।

मुख्यमंत्री श्री धामी फुल एक्सन में।

चुनाव नजदीक आते ही सरकार के कार्यों में तेजी आ जाती है। जिसका जीता जागता उदाहरण आजकल उत्तराखंड में देखने को मिल रहा है।खास बात यह है कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी फुल एक्सन में आ चुके है।

Elaction mood
Elaction mood

ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री श्री धामी ने आज नैनीताल जिले के हल्द्वानी स्थित जाकर  ₹ 778.14 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया है। इसमें काठगोदाम रोडवेज बस टर्मिनल, आरटीओ कार्यालय सहित अन्य योजनाएं शामिल हैं।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना के 10 लाभार्थियों को चेक प्रदान किए। साथ ही राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत लखपति दीदी योजना के तहत 10 स्वयं सेवी संस्थाओं को 4 करोड़ 6 लाख 50 हजार रूपये के चेक प्रदान किए है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक मेधावी बालिका प्रोत्साहन योजना के तहत नैनीताल जनपद की 40 बालिकाओं को 10-10 हजार के चेक भी दिए गए है। इधर समाज कल्याण विभाग ने 7 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल तथा 10 दिव्यांगजनों को व्हील चेयर को मुख्यमंत्री के हाथो दिलवाई है। अलावा इसके कृषि विभाग के 25 कृषकों को सम्मानित किया गया है।

जबकि पिछले माह हल्द्वानी के बनभूलपुरा घटना में पत्रकारों के दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त होने पर मुख्यमंत्री विवेकाधीन राहत कोष से ₹ 10 लाख का चेक प्रदान किए गए है।

इस अवसर पर ईजा बैंणी महोत्सव पर आधारित वीडियो भी मुख्यमंत्री द्वारा लांच किया गया है। की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि राज्य हित में नकल विरोधी कानून, समान नागरिक संहिता और धर्मांतरण को लेकर कानून बनाए गए हैं। इससे युवाओं, महिलाओं के हित सुरक्षित होने के साथ देवभूमि के स्वरूप को बनाए रखने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि रोडवेज बस टर्मिनल, आरटीओ कार्यालय, ड्राइविंग स्कूल का निर्माण होने से जहां रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, वहीं इस क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। अब आम जनता को वाहनों से सम्बन्धित कार्यों के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा।

कार्यक्रम में रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट, विधायक बंशीधर भगत, दीवान सिंह बिष्ट, डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, सरिता आर्या, रामसिंह कैडा, दर्जाधारी राज्य मंत्री डॉ. अनिल कपूर डब्बू सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

वन अधिकार और सुगम कानून व्यवस्था पर केंद्रित रहा सत्र

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली के तत्वाधान में, उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल द्वारा आयोजित नॉर्थ ज़ोन रीजनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन...

उत्तराखण्ड परिवहन निगम के गडमडझाले की खुल रही है परतें

By - Prem Pancholi उतराखण्ड परिवहन निगम का हाल बडा ही हास्यस्पद और चौंकाने वाला है। हर विभाग के भ्रष्टाचार के मामले सामने आते है।...

केरल की राजनीति पर थरूर का असर:

केरल की राजनीति पर थरूर का असर By - Prabhat Dabral शशि थरूर छात्र जीवन से ही घनघोर दक्षिणपंथी थे. ये बात सेंट स्टीफ़न्स कॉलेज में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

यात्रा संस्मरण : जब यायावर डॉ० अरुण कुकसाल मिले जखोली की डॉ० आशा से।

जीवन के आघातों से जूझकर हासिल की कामयाबी-डा. आशा। Dr. Arun kuksal श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, तिलवाड़ा, मयाली से होकर जखोली पहुँचा हूँ। ‘जखोली (समुद्रतल से ऊँचाई लगभग...

फूलचंद नारी शिल्प मंदिर गर्ल्स इंटर कॉलेज में अत्याधुनिक स्टेम लैब का उद्घाटन, विज्ञान एवं नवाचार को मिलेगा नया आयाम

फूलचंद नारी शिल्प मंदिर गर्ल्स इंटर कॉलेज में अत्याधुनिक स्टेम लैब का उद्घाटन, विज्ञान एवं नवाचार को मिलेगा नया आयाम। स्पार्क टेक्नोलॉजीज , स्पेक्स एवं...

शास्त्रीय और उप-शास्त्रीय संगीत संध्या का आयोजन

शास्त्रीय और उप-शास्त्रीय संगीत संध्या का आयोजन।   By - Prem Pancholi ।।13 मई, 2026 ,देहरादन।। दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र में भारत के लोक सेवा प्रसारक...

कथाकार राम प्रकाश अग्रवाल ‘कण’ की एक और कृति पाठकों के बीच

कथाकार राम प्रकाश अग्रवाल ‘कण’ के कथा संग्रह ‘मां जिसकी गोद में सभ्यताएं पलीं’ का लोकार्पण दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र देहरादून के सभागार...

ट्राइकोग्रामा एक उत्तम प्राकृतिक खेती की तकनीकी। पढ़े पूरी रिपोर्ट

ट्राइकोग्रामा एक सूक्ष्म परजीवी ततैया है जो हानिकारक कीड़ों के अंडों पर हमला करता है। यह लगभग 200 प्रकार के नुकसानदायक कीटों के अंडों...

स्मृति शेष : बलदेव सिंह आर्य -उत्तराखंड में शिल्पकार पहचान

बलदेव सिंह आर्य -उत्तराखंड में शिल्पकार पहचान   By - Vinod Arya   सामाजिक न्याय, शिल्पकार चेतना और समानता के महान अग्रदूत बलदेव सिंह आर्य जी (12 मई...

वरिष्ठ साहित्यकार राम प्रकाश अग्रवाल कण की पुस्तक का लोकार्पण।

पुस्तक लोकार्पण "मॉं जिसके गोद में सभ्यताएं पलीं" लेखक - राम प्रकाश अग्रवाल कण, प्रकाशन - समय साक्ष्य (देहरादून)   By - Neeraj Naithani ।।   लैंसडाउन चौक स्थित...

तुलसी माला को लेकर क्यों विरोध कर रहे हैं बद्रीनाथवासी? पढ़े पूरी रिपोर्ट

By - Sanjana bhagwat   बद्रीनाथ धाम में तुलसी माला को लेकर बामणी गांव के लोगों द्वारा किया जा रहा विरोध केवल एक व्यापारिक विषय नहीं,...

12 मई विशेषांक : शिल्पकारों के उत्थान के लिए लड़ते रहे बलदेव सिंह आर्य।

‘जातीय जड़ता जाने का जश्न मनायें’। उत्तराखण्ड के शिल्पकार वर्ग में सामाजिक-शैक्षिक चेतना के अग्रदूत बलदेव सिंह आर्य (12 मई, 1912 से 22 दिसम्बर, 1992)...

अक्टूबर में होगा फिल्म पुरुस्कार समारोह : उफ्तारा

अक्टूबर में होगा फिल्म पुरुस्कार समारोह। फिल्म परिषद का कार्यालय शीघ्र। सी.ई.ओ. बंशीधर तिवारी का उफतारा ने जताया आभार। दूरदर्शन और संस्कृति विभाग को...