राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने मंगलवार को राजभवन में लोक कलाकार डॉ. नंदलाल भारती की पुस्तक “आमारे जौनसारी गीत” का विमोचन किया।
इस पुस्तक में डॉ. भारती ने अपने 40 वर्षों के अनुभव के आधार पर जौनसारी लोकगीतों का संकलन है। इसमें समाज से जुड़े विभिन्न विषयों की विशेषताओं, अच्छाइयों और लोक सरोकारों को गीतों के माध्यम से जनमानस तक पहुँचाने का प्रयास किया गया है। साथ ही अपने आराध्य देव महासू देवता की महिमा तथा क्षेत्रीय विकास योजनाओं से जुड़े प्रसंग भी गीतों में समाहित हैं।
इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि जौनसार जनजातीय क्षेत्र की संस्कृति अत्यंत समृद्ध, जीवंत और अद्वितीय है। यह समुदाय अपनी परंपराओं, जड़ों और सांस्कृतिक मूल्यों से गहराई से जुड़ा हुआ है, जो सभी के लिए अनुकरणीय है।
राज्यपाल ने कहा कि यह प्रसन्नता का विषय है कि डॉ. नंदलाल भारती ने अपनी लेखनी के माध्यम से जौनसार की संस्कृति और गीतों को आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाने का कार्य किया है। जौनसारी गीत हमें हमारे इतिहास, परंपराओं और लोक जीवन की गहराई से जोड़ते हैं।
राज्यपाल ने कहा कि आज की पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना समय की आवश्यकता है। यदि हमारी आने वाली पीढ़ियाँ अपनी जड़ों और संस्कृति को समझेंगी, तभी वे आत्मविश्वास के साथ भविष्य की ओर अग्रसर होंगी। राज्यपाल ने डॉ. नंदलाल भारती को इस सराहनीय कार्य के लिए बधाई दी और कहा कि उनके लेखन से जौनसार क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान और अधिक सशक्त होगी।
इस अवसर पर के.एस. चौहान, चंदन राम राजगुरु, विजेंद्र रावत, प्रेम पंचोली, आनन्द चौहान, भारत चौहान, प्रवीन कुमार भट्ट, मनोज इष्टवाल, जयपाल सिंह एवं कुमारी विमला आदि उपस्थित रहे।
चेन्नई में आयोजित ‘इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव में उत्तराखंड फिल्म नीति की हुई सराहना
तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने दिखाई उत्तराखण्ड में फिल्मांकन...
चेन्नई में आयोजित ‘इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव में उत्तराखंड फिल्म नीति की हुई सराहना
तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने दिखाई उत्तराखण्ड में फिल्मांकन...
डिजिटल युग में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और पॉप कल्चर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ
https://www.facebook.com/janmanchaajkal?locale=hi_IN
हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के हिंदी एवं आधुनिक भारतीय...
Shaurya and Legacy of Karmaveer Jayanand Bharti Remembered on the 94th Anniversary of Pauri Kranti Diwas
By - Prem Pancholi
The Shail Shilpi Vikas Sangathan organized...
जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ऋषिपर्णा सभागार में समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिलाधिकारी डॉ....
गंगोत्री ग्लेशियर क्षेत्र में दिखाई देने वाली छोटी हिमनदीय झीलों से तत्काल बड़े खतरे की स्थिति नहीं-वाडिया
मीडिया में प्रसारित खबरों के संबंध में यूएसडीएमए...