Thursday, November 12, 2026
Home lifestyle अंततः "कुल जमा" श्रुति वत्स की नई कविता

अंततः “कुल जमा” श्रुति वत्स की नई कविता

By – Prem Pancholi

।।

“कुल जमा” कविता संकलन का लोकार्पण कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, वरिष्ठ साहित्यकार मुकेश नौटियाल, वरिष्ठ साहित्यकार बीना बेंजवाल, काव्यांश प्रकाशन के प्रबोध उनियाल ने किया है।

मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा है कि “कुल जमा” काव्य संकलन को उन्होंने ऐसा समझा है कि कफ़न पर जेब नहीं होता। अर्थात यह कविताएं निश्छल, निष्कपट और समाज की गहरी पड़ताल करके लिखी गई है। काव्य संकलन की लेखिका श्रुति वत्स को उन्होंने बधाई देते हुए कहा है कि जिस तरह से श्रुति ने यहां कविताओं को लिखने का प्रयास किया है उसी तरह वह नरेंद्र ब्लॉक में खंड विकास अधिकारी रहते निभाती है। वह साहित्य में अपनी विशेष पहचान बना रही है तो राजकीय सेवाओं में भी श्रुति की विशिष्ट पहचान है।

कविता संकलन की भूमिका बंधाते हुए वरिष्ठ साहित्यकार मुकेश नौटियाल ने कहा है कि श्रुति की कविताओं में गहरी समझ है। कहा कि वे इस बात से भी इन कविताओं को और पढ़ने में रुचिकर इसलिए हुए कि श्रुति ख्यात लोक गायक रजनीकांत सेमवाल की पत्नी है। कहा कि एक ही परिवार में जहां साहित्य और संस्कृति का समागम हो वहां से सृजन की लौ और अधिक प्रकाशमान होगी। उन्होंने श्रुति को बधाई देते हुए कहा कि हालांकि उनका यह सृजनशील कार्य तपती धूप में पूरा हुआ हो, मगर अभी श्रुति को साहित्य के और गहरे भाव में आगे बढ़ना है।

“कुल जमा” काव्य संकलन की लेखिका श्रुति वत्स ने कहा कि यह कार्य तभी सम्पन्न हो पाया जब उन्हें उनके पति रजनीकांत ने पूरा सहयोग दिया। कहा कि इतना ही नहीं उनके पति की बड़ी बहन का उनके इस कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका इसलिए है कि उनकी बेटी की देखभाल दीदी ही करती है। श्रुति ने संस्मरण सुनाते हुए कहा कि पहले वह नदी, पहाड़ और अन्य प्राकृतिक संसाधनों को सिर्फ चित्रों में देखती थी। पर जब वह सरकारी सेवा में आई, पहाड़ में ब्याही गई तो उनका प्राकृतिक संसाधनों से सीधा जुड़ाव हो गया। अलग अलग जगह रहते हुए श्रुति ने कविता लिखनी आरम्भ की और आज इस काव्य संकलन में 170 से भी अधिक कविताएं एकत्र कर पाई।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार मनोज इस्टव़ाल, वरिष्ठ साहित्यकार गजेंद्र नौटियाल, मै और सैकड़ों साहित्यकार, पत्रकार उपस्थित रहे है। जबकि कार्यक्रम का सफल संचालन चर्चित शायर शादाब ने किया है।

RELATED ARTICLES

गढ़वाली फीचर फिल्म ‘ढोली’ का टीज़र हुआ लॉन्च

दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र के सभागार में राष्ट्रीय पुरस्कार से पुरस्कृत गढ़वाली भाषा की फीचर फिल्म ‘ढोली’ का टीज़र लॉन्च किया गया। कार्यक्रम के...

चुनौती : COP30 से COP31 तक: पृथ्वी, पर्यावरण और किसानों का भविष्य

जलवायु संकट और भविष्य की चुनौती। COP30 से COP31 तक: पृथ्वी, पर्यावरण और किसानों का भविष्य By - Ramesh Prasad इक्कीसवीं सदी में मानव सभ्यता जिस...

प्रवासी सम्मेलन की तैयारी जोरो पर, होंगे अलग अलग सत्र – मुख्यमंत्री श्री धामी

13 नवम्बर को दून विश्वविद्यालय, देहरादून में आयोजित होने वाले तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा मुख्यमंत्री श्री धामी ने स्वयं की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

गढ़वाली फीचर फिल्म ‘ढोली’ का टीज़र हुआ लॉन्च

दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र के सभागार में राष्ट्रीय पुरस्कार से पुरस्कृत गढ़वाली भाषा की फीचर फिल्म ‘ढोली’ का टीज़र लॉन्च किया गया। कार्यक्रम के...

चुनौती : COP30 से COP31 तक: पृथ्वी, पर्यावरण और किसानों का भविष्य

जलवायु संकट और भविष्य की चुनौती। COP30 से COP31 तक: पृथ्वी, पर्यावरण और किसानों का भविष्य By - Ramesh Prasad इक्कीसवीं सदी में मानव सभ्यता जिस...

विज्ञान को आम पहुंच में लाने के सफल प्रयास कर रहे है प्रो० पंत

उत्तराखंड में R&D इकोसिस्टम के आर्किटेक्ट - प्रोफेसर दुर्गेश पंत। By - Prem Pancholi आज तक विज्ञान बड़ी बड़ी लैब का हिस्सा होता था। मगर प्रो०...

प्रवासी सम्मेलन की तैयारी जोरो पर, होंगे अलग अलग सत्र – मुख्यमंत्री श्री धामी

13 नवम्बर को दून विश्वविद्यालय, देहरादून में आयोजित होने वाले तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा मुख्यमंत्री श्री धामी ने स्वयं की...

राज्योत्सव 27 : नरेन्द्र सिंह नेगी और हेमंत पाण्डेय को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार, पर्यावरणविद सुरेश भाई को उत्तराखंड गौरव सम्मान

- वर्ष 2024 एवं 2025 के लिए चयनित फिल्मों एवं कलाकारों को मिलेगा उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कार। - नरेन्द्र सिंह नेगी और हेमंत पाण्डेय को लाइफ...

पत्रकारों को धामी सरकार का दीपावली गिफ्ट, बढ़ेगी मान्यता और पेंशन

पत्रकारों को धामी सरकार का दीपावली गिफ्ट, बढ़ेगी मान्यता और पेंशन।। By - Santosh Bhatt मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकारों के हित में दो महत्वपूर्ण...

उत्तराखंड में लोकनीति, सुशासन, विधायी व्यवस्था और कानून-व्यवस्था के भविष्य पर हुआ विमर्श।

By - Prem Pancholi भारतीय लोक प्रशासन संस्थान (आईआईपीए), उत्तराखंड चैप्टर की ओर से दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र के सहयोग से आज दून पुस्तकालय...

रमन रावत पोली को “उत्तराखंड गौरव रत्न सम्मान”

शिक्षिका और प्रसिद्ध उद्घोषक रमन रावत पोली को मिला उत्तराखंड गौरव रत्न सम्मान" डिस्कवर उत्तराखंड 24 न्यूज़ द्वारा कोटद्वार के टी सी जी पब्लिक स्कूल...

आपदा पर समीक्षा : त्वरित संपन्न हो आपदा के शेष कार्य

By - Prem Pancholi आपदा से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों एवं पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा प्रभावित क्षेत्रों में शीघ्र जनजीवन सामान्य बनाने के निर्देश राज्य आपदा...

सुशील बौंठियाल : ‘दुनिया की ठांए-ठांए’ में निभाया संघर्षशील पिता का किरदार

उत्तराखंड के सुशील बौंठियाल की नई पारी, ‘दुनिया की ठांए-ठांए’ में निभाया संघर्षशील पिता का किरदार   उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के एक छोटे से...