Saturday, September 12, 2026
Home राष्ट्रीय पाकिस्तान से प्यार की तलाश में निकली युवती प्रेमी और बच्चो संग...

पाकिस्तान से प्यार की तलाश में निकली युवती प्रेमी और बच्चो संग हुई गिरफ्तार, करवटें बदलते हुए जेल की सलाखों के पीछे गुजरी रात

ग्रेटर नोएडा। पाकिस्तान से प्यार की तलाश में निकली सीमा गुलाम हैदर की जेल में पहली रात करवटें बदलते हुए गुजरी। वहीं उसके चारों बच्चे भी जेल की सलाखों के पीछे डरे-सहमे रहे। सीमा को महिला सेल, प्रेमी सचिन और उसके पिता को क्वारंटीन सेल में रखा गया है। उनके चेहरों पर भी उदासी छाई रही। बताया जा रहा है कि कुछ जांच एजेंसियों ने जेल में सीमा से पूछताछ की है। जेल अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और उसके चार बच्चों को महिला बैरक में रखा गया है। बताया गया कि सीमा गुलाम हैदर जब रात में सो नहीं पाई तो उसने प्रेमी सचिन से मिलने के लिए जेल प्रशासन से गुहार लगाई। यही हाल सचिन का भी रहा। वह भी जेल में पहली रात सो नहीं पाया और अगले दिन उदास रहा। सीमा ने अपने बच्चों के साथ दाल रोटी खाई।

जेल अधिकारियों ने बताया कि तीनों से मिलने जेल में कोई नहीं आया है। इस मामले में सचिन के रिश्तेदारों ने दोनों की जमानत के लिए याचिका डालने के लिए कुछ अधिवक्ताओं से संपर्क किया है। सचिन और पाकिस्तानी सीमा हैदर जिस होटल में रुके थे, उन होटल मालिकों से एजेंसियों ने पूछताछ की है। इसके अलावा सीमा हैदर नेपाल की जिस ट्रैवल एजेंसी की मदद से भारत पहुंची है, उस के बारे में जांच एजेंसियां पता लगा रही हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर के परिजन या अन्य किसी ने संपर्क नहीं किया है। अगर वह संपर्क करते हैं तो इसकी सूचना जांच एजेंसियों को दी जाएगी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी महिला और सचिन के पास से कई सिम और मोबाइल बरामद हुए हैं। मोबाइल और सिम से काफी डाटा डिलीट किया गया है। डाटा रिकवर करने के लिए एक्सपर्ट की टीम जुटी है। इसमें सचिन और उसके परिजन के मोबाइल और सिम का भी डाटा रिकवर किया जा रहा है। पड़ोसियों को शक न हो, इसलिए सचिन और सीमा ने बच्चों के हिंदुस्तानी नाम रखे थे।

वहीं, वकील को उनकी बातों पर शक होने का एक बड़ा कारण यह भी था कि बच्चे सीमा को दीदी कह रहे थे। हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने सीमा के चारों बच्चों को कोल्ड ड्रिंक पिलाई, बिस्कुट और खाना खिलाया। सीमा और सचिन को भी ढाबे से मंगाया खाना खिलाया गया। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर सीमा के चारों बच्चों को भी उसके साथ जेल भेजा है। छह साल तक के बच्चों को मां के साथ जेल भेजा जाता है लेकिन उन्हें घर जैसा माहौल दिया जाता है। सीमा का बड़ा बेटा सात वर्ष का है। उसे भी मां के साथ भेजा गया है। आरोपियों से फर्जी तीन आधार कार्ड बरामद हुए हैं। सचिन और सीमा ने अपने व एक बच्चे का किसी अन्य आधार कार्ड से एडिट कर तीनों आधार कार्ड बनवाए थे। इन कार्ड में सीमा ने सचिन को अपना पति दर्शाया है।

इसके अलावा सीमा ने सात महीने पहले भी पाकिस्तान सीमा से बार्डर पार कर भारत आने की कोशिश की थी, लेकिन सुरक्षाबलों की चौकसी के कारण नाकाम हो गई थी। आपको बता दें कि पबजी गेम पार्टनर संग जिंदगी बिताने के लिए पाकिस्तान की सीमा (27) चार बच्चों संग दो देशों की बॉर्डर ही नहीं सारे बंधन लांघकर रबूपुरा कस्बे में पहुंच गई। सीमा नेपाल के रास्ते लगभग एक माह पहले भारत पहुंची और रबूपुरा के सचिन के साथ शुक्रवार रात तक रही। सीमा के पास भारत में रहने का कोई वैध दस्तावेज नहीं है। भारतीय नागरिकता हासिल करने के लिए युवक और महिला शादी करने के प्रयास में थे। इसी बीच गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट पुलिस को इसकी सूचना मिल गई।

जैसे ही पुलिस महिला को तलाशने में जुटी महिला, युवक और अपने बच्चों संग टैक्सी में सवार होकर जेवर की ओर फरार हो गई। हालांकि बाद में पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। वहीं, सुरक्षा एजेंसियां ये भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वास्तव में ये मामला प्रेम प्रसंग का है या फिर पबजी पर दोस्ती के बहाने कोई गहरी साजिश तो नहीं रची जा रही है।

RELATED ARTICLES

श्रीलंका के 40 अधिकारियों ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण

उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी श्रीलंका के 40 अधिकारियों ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण नेशनल सेंटर फॉर गुड...

जंतर मंतर : कौतूहल है और बना रहेगा

कौतूहल है और बना रहेगा By - Chandra shekhar joshi आईआईएम, आईआईटी, मेडिकल के छात्र और सामान्य युवा जंतर-मंतर देखने जा रहे हैं, वहां सेल्फी ले...

मंदिर चोरी : सनातन पर सबसे बड़ा कलंक

By - Prem Pancholi   ।। अगर मंदिरों में चोरी हो रही है तो यह बड़ा सवाल ही तो है। इसके अलावा जब हम हिन्दू संस्कृति...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान : सरकार

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की...

हवाई यात्रा का एक खास अनुभव साझा कर रहे है संयुक्त निदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग डॉ० नितिन उपाध्याय

By - Dr. Nitin upadhyay अगर आप कनेक्टिंग फ्लाइट्स पकड़ते हैं और हब एंड स्पोक्स मॉडल नहीं जानते तो ये पोस्ट आपके लिए है। बनारस...

कॉन्क्लेव की सहभागिता से राज्य में फिल्म निर्माण के साथ फिल्म टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा – श्री चौहान

चेन्नई में आयोजित ‘इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव में उत्तराखंड फिल्म नीति की हुई सराहना तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने दिखाई उत्तराखण्ड में फिल्मांकन...

सरस्वती ताल और केदारताल का होगा वैज्ञानिक सर्वे, वैज्ञानिको का दल रवाना

सरस्वती ताल और केदारताल के लिए दल रवाना सचिव आपदा प्रबंधन ने दिखाई हरी झंडी मुख्यमंत्री तथा आपदा प्रबंधन मंत्री ने दी शुभकामनाएं प्रदेश...

जल प्रबंधन को मिलेगा आधुनिक तकनीक का वैज्ञानिक आधार – MIKE Hydro Basin सॉफ्टवेयर

जल संसाधन प्रबंधन में आधुनिक तकनीक का नया अध्याय—MIKE Hydro Basin पर राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ देशभर से 400 से अधिक विशेषज्ञ,...

डिजिटल युग में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और पॉप कल्चर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ

डिजिटल युग में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और पॉप कल्चर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ https://www.facebook.com/janmanchaajkal?locale=hi_IN हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के हिंदी एवं आधुनिक भारतीय...

Shaurya and Legacy of Karmaveer Jayanand Bharti Remembered on the 94th Anniversary of Pauri Kranti Diwas

Shaurya and Legacy of Karmaveer Jayanand Bharti Remembered on the 94th Anniversary of Pauri Kranti Diwas By - Prem Pancholi The Shail Shilpi Vikas Sangathan organized...

समाधान दिवस पर 120 शिकायतें दर्ज, त्वरित निस्तारण की प्रक्रिया आरम्भ – जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान

जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ऋषिपर्णा सभागार में समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिलाधिकारी डॉ....

झीलें कुछ समय के लिए दिखाई देती हैं, स्वतः समाप्त हो जाती हैं।

गंगोत्री ग्लेशियर क्षेत्र में दिखाई देने वाली छोटी हिमनदीय झीलों से तत्काल बड़े खतरे की स्थिति नहीं-वाडिया मीडिया में प्रसारित खबरों के संबंध में यूएसडीएमए...

आयोग से दिए जाने वाले आदेशों का पालन सुनिश्चित करें अधिकारी : मुकेश कुमार

आयोग से दिए जाने वाले आदेशों का पालन सुनिश्चित करें अधिकारी : मुकेश कुमार उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष श्री मुकेश कुमार की अध्यक्षता...