Thursday, May 14, 2026
Home नैनीताल पहाड़ी है तो उमि खाई होगी। पढ़े डा० प्रकाश उप्रेती का यह...

पहाड़ी है तो उमि खाई होगी। पढ़े डा० प्रकाश उप्रेती का यह आलेख

@Dr. Prakaah upreti 

Umi
Umi

बात-“उमि” की। कच्चे गेहूँ की बालियों को आग में पकाने की प्रक्रिया को ही ‘उमि’ कहा जाता था। गेहूँ कटे और उमि न पके ऐसा हो ही नहीं सकता था। उमि पकाने के पीछे का एक भाव ‘तेरा तुझको अर्पण’ वाला था। साथ ही गेहूँ कटने की खुशी भी इसमें शामिल होती थी।
गेहूँ काटना तब एक सामूहिक प्रक्रिया थी। गाँव वाले मिलकर एक -दूसरे के ‘ग्यों’ (गेहूँ) काटते थे। बाकायदा तय होता था कि “भोअ हमर ग्यों काट ड्यला, आघिन दिन त्यूमर” (कल हमारे गेहूँ काट देंगे, उसके अगले दिन तुम्हारे)। सुबह से लेकर शाम तक सब खेत में ही रहते थे। वहीं सबके लिए खाना-पानी-चाय जाती थी। ‘पटोक निसा’ (खेत की दीवार की तरफ) बैठकर सब साथ में खाते थे। गाँव में जिसकी भी भैंस दूध देने वाली होती थी उनके वहाँ से छाँछ आ जाती थी। छाँछ पीने के बाद ईजा लोग बोलते थे- “गोअ तर है गो, त्यूमर भैंस रोजे लैंण रहो” (गला एकदम भीग गया, तुम्हारी भैंस हमेशा ऐसे ही दूध देती रहे)।

उमी
Umi

ईजा को ‘ग्यों’ (गेहूँ) काटने के दिनों में, पानी पीने की भी फुर्सत नहीं होती थी। दिन भर खेतों में ही रहती थीं। हम ईजा के लिए खाना-पानी वहीं ले जाते थे। इस समय काम का इतना जोर होता था कि ईजा कहती थीं- “आजकल मुनो ठाड कणोंक ले टेम नि छू” (आजकल सर ऊपर करने का भी समय नहीं है)। कभी-कभी हम भी ईजा के साथ जाते थे।
ईजा कमर पर रस्सी, सर में कपड़ा बांधकर एक बार ग्यों काटने के लिए ‘चौड़’ (झुकना) होती थीं तो फिर आधा खेत काटकर ही सर ऊपर करती थीं। हम तब तक कई बार “ढिका- निसा” (नीचे-ऊपर) बैठ जाते थे। थोड़ा काटने के बाद हमारा मन लगता नहीं था। बीच- बीच में कहते थे- “ईजा ये पाटो काटि बाद दिहाहें हिटली” (मां इस खेत को काटने के बाद घर को चलोगे)। ईजा कहती थीं- “चम चम काट पे तबे दिहाहें हिटूल ” (जल्दी-जल्दी काट तभी घर को चलेंगे)। हम थोड़ा तेजी से काटने लगते थे। परन्तु कुछ देर में फिर वही धूप और थकान।

Umi
Umi

ईजा एक गति से लगी रहती थीं। ईजा को न धूप लगती न थकान। हमको ही कहती थीं- “घाम लाग गेछो जबू स्यो बैठ जा” (धूप लग गई है तो छाया में बैठ जा)। हम “स्यो” (छाया) बैठ जाते, कभी-कभी तो वहीं सो भी जाते थे। ईजा पूरा खेत काटने के बाद हमको उठाती और कहतीं- “पटोपन सिहें आ रछिये कि काम कहें” (खेत में सोने के लिए आया था कि काम करने के लिए)।
ईजा फिर दूसरे खेत की तरफ बढ़ जाती थीं और हमें घर को भेज देती थीं- “जा तू दिहाहें घाम लागि गो तिकें, मैं ऊ मुणक पटोम जानू , मिहें तू रोट-साग ली बे यति आये” (घर जा धूप लग गई तुझे, मैं नीचे वाले खेत में जा रही हूं, मेरे लिए वहीं रोटी-सब्जी लेकर आना)। ईजा थोड़ा गेहूँ बांधकर हमारे सर पर रख देती थीं । हम थुन-थुन करते हुए घर को आ जाते थे।
जब सब गेहूँ कट जाते और एक-दो खेत ही बचे रहते तो गाँव वाले मिलकर ‘न’ करते थे। ‘न’ मतलब गेहूँ का “देवी थान” (देवी मंदिर) में भोग लगता था। सबके घर से नए गेहूँ आते थे, उसका भोग चढ़ाया जाता था। जिस दिन ‘न’ करते थे उसी दिन ‘उमि’ भी पकाते थे। पकी हुई उमि भी देवी थान में चढ़ाई जाती थी। उमि पकाने का जिम्मा बच्चों का ही होता था। ईजा कहती थीं-“ऊ पटोम भल उमि पकण लाकक ग्यों है री” (उस खेत में उमि पकाने लायक अच्छे गेहूँ हो रखे हैं)। पूरी ‘स्यार’ (जहाँ सबके खेत हों) गेहूँ काटने वालों से भरी रहती थी। हम थोड़ा गेहूँ काटकर खेत में ही आग जलाकर उमि पकाते थे।

Umi
Umi

कभी-कभी गाँव के और लोग भी गेहूँ की बालियां लेकर आते तो कहते- “तुम उमि पकाम छा तो हमेरिले पके दियो” (तुम उमि पका रहे हो तो हमारी भी पका दो)। हम उन गेहूँ की बालियों को भी पकाते थे। गेहूँ की जड़ों को पकड़कर बालियों को उलटते-पलटते थे। ईजा बीच-बीच में पूछती रहती थीं- “नि पाकी त्यूमर उमि”(नहीं पकी तुम्हारी उमि)। हमारी तरफ से जवाब आता- “पाकेमे ईजा” (पक रही है)। ईजा अगली सांस में कहती- “भड़े झन दिए” (जला मत देना) । “होई”(हाँ) कहकर हम उसको फिर उलटने-पलटने में लग जाते थे।
उमि जब पक जाती थी तो उसे ठंडा होने पर हम ‘डाल’ (डलिया) या ‘सुप’ ( गेहूँ-चावल छींटने वाला) में रख देते थे। उसके बाद हाथ से मसलकर दाने निकालते थे। कुछ दाने आग में ही चढ़ा देते थे। ईजा तब तक उधर से आवाज देतीं- “च्यला देवी थान है लें द्वी बल्हड़ निकाल दिये” (बेटा दो बालियां देवी के मंदिर के लिए भी निकाल देना)। हम दो उमि की बालियां अलग ही रख देते थे। उसके बाद सबको उमि बांटते थे- “ये ल्यो उमि खावो, आज हमुळ उमि पके रहछि” ( ये लो उमि खाओ, आज हमने उमि पका रखी थी)। बच्चे, बूढ़े, बड़े सब उमि चखते थे।
ईजा ने कुछ दिन पहले ही उमि पकाई थी। थोड़ा खेत में चढ़ा दी और बाकी बांट दी। कह रही थीं- “च्यला न अब ग्यों हन और न कुई उमि खान, जरा स्नोमान लीजिए पकई पे, मेले च्याखी है ली” (बेटा न अब गेहूँ होते हैं न कोई उमि खाने वाला है। परम्परा के अनुसार थोड़ा मैंने पकाई और चख ली)। अक्सर इस तरह की बात कहते हुए ईजा बीच-बीच में चुप सी हो जाती हैं। उनकी चुप्पी में वह अनकहा होता है जो हम शायद ही समझें। मैं, ईजा की बात बस सुन लेता हूँ, उनकी इन बातों का मेरे पास कोई जवाब नहीं होता।
ईजा, जो है उसे बचाए और जिलाए रखना चाहती हैं। ईजा जिस दिन ‘उमि’ पकाकर खा रही थीं, मैं ठीक उसी दिन, उसी दुपहरी में बर्गर पॉइंट से बर्गर खा रहा था। ईजा ने जब उमि वाली बात बताई तो मैं उनको बर्गर वाली बात नहीं बता पाया। ईजा जिसको तिल-तिल कर बचा रहीं हैं, हम उसे ‘मन भर’ नष्ट कर रहे हैं…

साभार dr prakaah upreti के facebook wall से

RELATED ARTICLES

वन अधिकार और सुगम कानून व्यवस्था पर केंद्रित रहा सत्र

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली के तत्वाधान में, उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल द्वारा आयोजित नॉर्थ ज़ोन रीजनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन...

उत्तराखण्ड परिवहन निगम के गडमडझाले की खुल रही है परतें

By - Prem Pancholi उतराखण्ड परिवहन निगम का हाल बडा ही हास्यस्पद और चौंकाने वाला है। हर विभाग के भ्रष्टाचार के मामले सामने आते है।...

केरल की राजनीति पर थरूर का असर:

केरल की राजनीति पर थरूर का असर By - Prabhat Dabral शशि थरूर छात्र जीवन से ही घनघोर दक्षिणपंथी थे. ये बात सेंट स्टीफ़न्स कॉलेज में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

यात्रा संस्मरण : जब यायावर डॉ० अरुण कुकसाल मिले जखोली की डॉ० आशा से।

जीवन के आघातों से जूझकर हासिल की कामयाबी-डा. आशा। Dr. Arun kuksal श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, तिलवाड़ा, मयाली से होकर जखोली पहुँचा हूँ। ‘जखोली (समुद्रतल से ऊँचाई लगभग...

फूलचंद नारी शिल्प मंदिर गर्ल्स इंटर कॉलेज में अत्याधुनिक स्टेम लैब का उद्घाटन, विज्ञान एवं नवाचार को मिलेगा नया आयाम

फूलचंद नारी शिल्प मंदिर गर्ल्स इंटर कॉलेज में अत्याधुनिक स्टेम लैब का उद्घाटन, विज्ञान एवं नवाचार को मिलेगा नया आयाम। स्पार्क टेक्नोलॉजीज , स्पेक्स एवं...

शास्त्रीय और उप-शास्त्रीय संगीत संध्या का आयोजन

शास्त्रीय और उप-शास्त्रीय संगीत संध्या का आयोजन।   By - Prem Pancholi ।।13 मई, 2026 ,देहरादन।। दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र में भारत के लोक सेवा प्रसारक...

कथाकार राम प्रकाश अग्रवाल ‘कण’ की एक और कृति पाठकों के बीच

कथाकार राम प्रकाश अग्रवाल ‘कण’ के कथा संग्रह ‘मां जिसकी गोद में सभ्यताएं पलीं’ का लोकार्पण दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र देहरादून के सभागार...

ट्राइकोग्रामा एक उत्तम प्राकृतिक खेती की तकनीकी। पढ़े पूरी रिपोर्ट

ट्राइकोग्रामा एक सूक्ष्म परजीवी ततैया है जो हानिकारक कीड़ों के अंडों पर हमला करता है। यह लगभग 200 प्रकार के नुकसानदायक कीटों के अंडों...

स्मृति शेष : बलदेव सिंह आर्य -उत्तराखंड में शिल्पकार पहचान

बलदेव सिंह आर्य -उत्तराखंड में शिल्पकार पहचान   By - Vinod Arya   सामाजिक न्याय, शिल्पकार चेतना और समानता के महान अग्रदूत बलदेव सिंह आर्य जी (12 मई...

वरिष्ठ साहित्यकार राम प्रकाश अग्रवाल कण की पुस्तक का लोकार्पण।

पुस्तक लोकार्पण "मॉं जिसके गोद में सभ्यताएं पलीं" लेखक - राम प्रकाश अग्रवाल कण, प्रकाशन - समय साक्ष्य (देहरादून)   By - Neeraj Naithani ।।   लैंसडाउन चौक स्थित...

तुलसी माला को लेकर क्यों विरोध कर रहे हैं बद्रीनाथवासी? पढ़े पूरी रिपोर्ट

By - Sanjana bhagwat   बद्रीनाथ धाम में तुलसी माला को लेकर बामणी गांव के लोगों द्वारा किया जा रहा विरोध केवल एक व्यापारिक विषय नहीं,...

12 मई विशेषांक : शिल्पकारों के उत्थान के लिए लड़ते रहे बलदेव सिंह आर्य।

‘जातीय जड़ता जाने का जश्न मनायें’। उत्तराखण्ड के शिल्पकार वर्ग में सामाजिक-शैक्षिक चेतना के अग्रदूत बलदेव सिंह आर्य (12 मई, 1912 से 22 दिसम्बर, 1992)...

अक्टूबर में होगा फिल्म पुरुस्कार समारोह : उफ्तारा

अक्टूबर में होगा फिल्म पुरुस्कार समारोह। फिल्म परिषद का कार्यालय शीघ्र। सी.ई.ओ. बंशीधर तिवारी का उफतारा ने जताया आभार। दूरदर्शन और संस्कृति विभाग को...