Sunday, June 28, 2026
Home उत्तराखंड यूपीसीएल ने विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए कसी कमर, जारी...

यूपीसीएल ने विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए कसी कमर, जारी किए निर्देश

देहरादून। चारधाम यात्रा एवं बढ़ती गर्मी के चलते राज्य में बिजली की मांग में संभावित रिकॉर्ड वृद्धि को देखते हुए उत्तराखण्ड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) ने विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त रखने हेतु कमर कस ली है। प्रबन्ध निदेशक, यूपीसीएल द्वारा सभी क्षेत्रीय अधिकारियों को हाई अलर्ट मोड में कार्य करने के निर्देश जारी किए गए हैं ताकि आम जनता और श्रद्धालुओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलती रहे।

यूपीसीएल द्वारा जारी निर्देशों की प्रमुख बातें:

सभी अधिकारीगण अपने कार्यक्षेत्र में तैनात रहकर 24×7 विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करें।

ट्रांसफार्मर व लाइनों की नियमित मॉनिटरिंग तथा क्षमता वृद्धि के निर्देश।

ओवरलोडिंग से बचाव हेतु ट्रॉली ट्रांसफार्मरों की समुचित उपलब्धता बनाए रखें।

वोल्टेज सामान्य बनाए रखने हेतु टैप चेंजर, केपेसिटर बैंक की स्थिति नियमित जांचें।

किसी भी फॉल्ट की सूचना पर तत्काल कार्यवाही कर सप्लाई बहाल की जाए।

चारधाम यात्रा मार्गों पर विशेष सतर्कता के साथ 24 घंटे बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित हो।

विद्युत दुर्घटनाओं से बचाव हेतु सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन किया जाए।

मुख्य अभियंता (वितरण) को अल्पकालीन व दीर्घकालीन योजना तत्काल तैयार करने के निर्देश।

बिजली बचत हेतु प्रदेशवासियों से अपील

प्रबन्ध निदेशक, यूपीसीएल ने प्रदेश के सभी उपभोक्ताओं से बिजली की बचत हेतु निम्न सुझावों का पालन करने की अपील की है:

1. पंखा, ट्यूबलाईट, एसी व फ्रिज जैसे उपकरणों का विवेकपूर्ण उपयोग करें।

2. एसी की सेटिंग 24-25 डिग्री पर रखें।

3. कमरे छोड़ते समय सभी बिजली उपकरण बंद करें।

4. दिन के समय प्राकृतिक रोशनी में अनावश्यक लाइट न जलाएं।

5. गीजर, टीवी, कम्प्यूटर आदि का अनावश्यक उपयोग टालें।

6. बच्चों को भी विद्युत बचत की आदत डालें।

बिजली की उपलब्धता बढ़ाने हेतु बाज़ार से उचित दामों पर बिजली खरीदी जा रही है ताकि किसी भी क्षेत्र में विद्युत संकट न उत्पन्न हो। यूपीसीएल द्वारा यात्रियों एवं आमजन को गुणवत्तापूर्ण सेवा देने के लिए चौबीसों घंटे कार्य किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है : IAS शशि रंजन कुमार

By - Prem Pancholi ।। अतीत हमारी स्मृतियों में, खंडहरों में, और उन तरीकों में जीवित रहता है जिनसे वह आज भी हमारे अस्तित्व को...

सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स को उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद से लेनी पड़ेगी अनुमति

चारधाम यात्रा की गरिमा, सुरक्षा और शुचिता बनाए रखने हेतु सोशल मीडिया कंटेंट निर्माण के संबंध में शासन से दिशा निर्देश जारी हुए हैं।...

देहरादून : धामी कैबिनेट की बैठक संपन्न, खास विषयों पर त्वरित निर्णय

।। राज्य कैबिनेट ने कुल 12 प्रस्तावों को दी मंजूरी ।। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा संशोधन नियमावली-2026 को मंजूरी दी, जिसके तहत संस्कृत विद्यालयों की मान्यता,...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

एथलीट संदीप गुसाई बना उत्तरकाशी विधिक सेवा प्राधिकरण एंबेसडर

जनसामान्य में नशा उन्मूलन, विधिक जागरूकता, सामाजिक उत्थान एवं खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तरकाशी द्वारा संदीप गुंसाई...

अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है : IAS शशि रंजन कुमार

By - Prem Pancholi ।। अतीत हमारी स्मृतियों में, खंडहरों में, और उन तरीकों में जीवित रहता है जिनसे वह आज भी हमारे अस्तित्व को...

सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स को उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद से लेनी पड़ेगी अनुमति

चारधाम यात्रा की गरिमा, सुरक्षा और शुचिता बनाए रखने हेतु सोशल मीडिया कंटेंट निर्माण के संबंध में शासन से दिशा निर्देश जारी हुए हैं।...

देहरादून : धामी कैबिनेट की बैठक संपन्न, खास विषयों पर त्वरित निर्णय

।। राज्य कैबिनेट ने कुल 12 प्रस्तावों को दी मंजूरी ।। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा संशोधन नियमावली-2026 को मंजूरी दी, जिसके तहत संस्कृत विद्यालयों की मान्यता,...

इतिहास के पन्नो से : अपना दायां अंगूठा दिखाना चाहिए और हम दिखायेंगे भी – दादा दौलतराम खुगशाल

By - dr. Arun Kuksal   दादा दौलतराम खुगशाल (मार्च, 1891- 3 फरवरी, 1960) टिहरी रियासत के विरुद्ध जन-संघर्षों का अग्रणी व्यक्तित्व- ‘‘आज तक राजा ने हमको पढ़ने-लिखने...

जिलाधिकारी के शख्त निर्देश, कहा आपदा के दौरान सभी विभाग बनायें समन्वय

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद देहरादून में आगामी मानसून एवं संभावित आपदा परिस्थितियों के दृष्टिगत आपदा प्रबंधन संबंधी...

जब वरिष्ठ पत्रकार चारू तिवारी ने वैज्ञानिक डी० डी० पंत को देखा

सुप्रसिद्ध भौतिकशास्त्री और हिमालय के चिंतक प्रो. डीडी पंत की पुण्यतिथि (11 जून, 2008) पर विशेष हमारे हिस्से के प्रो. डीडी पंत - चारु तिवारी By...

केतन लाल की निर्मम हत्या की चहुंओर चर्चा, समाज पर बड़ा कलंक।

By - Prem Pancholi   सोशल मीडिया पर जिस तरह से प्रतापनगर के ओण पट्टी के देवल गांव निवासी अनुसूचित जाति के किशोर केतन लाल की...

आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने के लिए सरकारी वर्जिश

वैज्ञानिक योजना, कुशल प्रशासन और समयबद्ध निर्णय प्रक्रिया के जरिए आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने का प्रयास किया जा रहा है।” उन्होंने कहा कि...

पर्यावरण दिवस : पद्मश्री प्रेमचंद शर्मा ने किया कृषि अनुसंधान संस्थान में वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर IATR देहरादून में पौधारोपण एवं गोष्ठी का आयोजन। पद्मश्री प्रेम चंद शर्मा ने छात्रों को मोरिंगा और पंच पल्लव के...