Sunday, September 13, 2026
Home उत्तरकाशी अनाथ शंकर और राधिका को मिले मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना - डा० विद्वान।

अनाथ शंकर और राधिका को मिले मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना – डा० विद्वान।

अनाथ शंकर और राधिका को मिले मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना – डा० विद्वान।

@
अनुसूचित जाति आयोग भारत सरकार की पूर्व सदस्य और भाजपा नेत्री डॉ० स्वराज विद्वान ने जिलाधिकारी टिहरी के मार्फत मुख्यमंत्री श्री धामी को पत्र लिखकर अवगत करवाया है कि थत्युड ब्लॉक के श्रीकोट गांव निवासी अनाथ शंकर एवं कु. राधिका को मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना का लाभ मिले।

बता दें कि राधिका एवं शंकर स्व० प्यारे लाल के अनाथ बच्चे है। जिनकी उम्र अभी क्रमशः 7 से 8 वर्ष है। डा० विद्वान ने बताया कि शंकर और राधिका के माता पिता चार वर्ष पहले इस दुनिया को छोड़ चले है। तब से अब यह बच्चे अनाथ हो चुके है। हाल फिलहाल यह बच्चे अपने नाना के घर उत्तरकाशी के टंडोल गांव में रह रहे है। मगर यह अनाथ बच्चे सिर्फ पल रहे है, पर शिक्षा जैसी व्यवस्था इनके लिए दिवास्वप्न है।
डा० विद्वान ने टिहरी जिले के प्रोबेशन अधिकारी संजय गौरव को भी पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में जिक्र किया है कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान उन्हें शंकर पुत्र स्व. प्यारे लाल एवं कु. राधिका पुत्री स्व प्यारे लाल दो अनाथ बच्चों से वे मिली। उन्हें देखकर वे बहुत आहत है।
दरअसल शंकर एवं कु० राधिका ग्राम श्रीकोट वि०ख० थत्युड जिला टिहरी गढवाल के एक गरीब, निर्धन व अनु. जाती परिवार से हैं। जिनके पिता प्यारे लाल एवं माता गीता देवी की मृत्यु 3-4 साल पहले हो चुकी है। माता पिता के मृत्यु के पश्चात घर में इन बच्चों की देखभाल करने वाला अब कोई भी नहीं है।

बता दें कि यह दोनो बच्चे 3-4 साल से अपने नाना उत्तम दास ग्राम टंडोल पट्टी दशगी वि०ख० चिन्यालीसौड, उत्तरकाशी में रह रहे हैं।
इन बच्चों के नाना उत्तम दास भी एक गरीब निर्धन अनु. जाती का व्यक्ति हैं। जो गांव में ढोल बजाकर अपने बच्चों के साथ साथ इन बच्चों का भी पालन पोषण कर रहे है। शंकर पुत्र स्व. प्यारे लाल जिनकी उम्र लगभग 8 साल है वे अपने नाना जी के साथ ढोल बजाकर अपना और अपनी 9 वर्षीय बहन राधिका का जीवन यापन करता है। हालांकि यह दोनो बच्चे कक्षा 3 व 4 में पढाई भी कर रहे है।

डा० विद्वान ने जिला प्रोबेशन अधिकारी से लिखित अनुरोध किया है कि वि०ख० थत्युड में एक टीम गठित कर श्रीकोट गांव के इन दोनों अनाथ बच्चों के जाती प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, राशनकार्ड, मूल निवास प्रमाण पत्र सहित परिवार की रजिस्ट्रेशन की नकल एवं मृतक माता पिता के मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर इन दोनों बच्चों को उत्तराखण्ड सरकार द्वारा वर्ष 2020 के बाद 21 वर्ष से कम उम्र वाले अनाथ बच्चों को प्रतिमाह 4000 रु की दी जाने वाली “मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना” के अर्न्तगत लाभ दिलवाया जाए।
साथ साथ इसके दोनों अनु. जाती के गरीब, निर्धन व अनाथ बच्चों को किसी अच्छे विद्यालय में पढाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए।

Uttam das and shankar
Uttam das and shankar

@अधिक जानकारी के यहां संपर्क कर सकते है – 8218092273

RELATED ARTICLES

झीलें कुछ समय के लिए दिखाई देती हैं, स्वतः समाप्त हो जाती हैं।

गंगोत्री ग्लेशियर क्षेत्र में दिखाई देने वाली छोटी हिमनदीय झीलों से तत्काल बड़े खतरे की स्थिति नहीं-वाडिया मीडिया में प्रसारित खबरों के संबंध में यूएसडीएमए...

मस्तानी अलमस्त शराबी बैठी अपने खाने में

"मस्तानी अलमस्त" शराबी बैठी अपने खाने में। Govind P. Bahuguna कवि मोलाराम मुसब्बर खैंची यह तस्वीर रिझाने में"-GPB चित्रकला के इतिहास में गढ़वाल का नाम दर्ज करवाने...

गुणवत्ता और पारदर्शिता से पूरे हों पंचायतों के विकास कार्य-जोत सिंह बिष्ट

गुणवत्ता और पारदर्शिता से पूरे हों पंचायतों के विकास कार्य-जोत सिंह बिष्ट Harish Thapliyal   ।। ग्रामीण अभियंत्रण सेवा (आरडब्ल्यूडी) के उपाध्यक्ष उत्तराखंड सरकार जोत सिंह बिष्ट...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान : सरकार

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की...

हवाई यात्रा का एक खास अनुभव साझा कर रहे है संयुक्त निदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग डॉ० नितिन उपाध्याय

By - Dr. Nitin upadhyay अगर आप कनेक्टिंग फ्लाइट्स पकड़ते हैं और हब एंड स्पोक्स मॉडल नहीं जानते तो ये पोस्ट आपके लिए है। बनारस...

कॉन्क्लेव की सहभागिता से राज्य में फिल्म निर्माण के साथ फिल्म टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा – श्री चौहान

चेन्नई में आयोजित ‘इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव में उत्तराखंड फिल्म नीति की हुई सराहना तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने दिखाई उत्तराखण्ड में फिल्मांकन...

सरस्वती ताल और केदारताल का होगा वैज्ञानिक सर्वे, वैज्ञानिको का दल रवाना

सरस्वती ताल और केदारताल के लिए दल रवाना सचिव आपदा प्रबंधन ने दिखाई हरी झंडी मुख्यमंत्री तथा आपदा प्रबंधन मंत्री ने दी शुभकामनाएं प्रदेश...

जल प्रबंधन को मिलेगा आधुनिक तकनीक का वैज्ञानिक आधार – MIKE Hydro Basin सॉफ्टवेयर

जल संसाधन प्रबंधन में आधुनिक तकनीक का नया अध्याय—MIKE Hydro Basin पर राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ देशभर से 400 से अधिक विशेषज्ञ,...

डिजिटल युग में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और पॉप कल्चर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ

डिजिटल युग में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और पॉप कल्चर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ https://www.facebook.com/janmanchaajkal?locale=hi_IN हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के हिंदी एवं आधुनिक भारतीय...

Shaurya and Legacy of Karmaveer Jayanand Bharti Remembered on the 94th Anniversary of Pauri Kranti Diwas

Shaurya and Legacy of Karmaveer Jayanand Bharti Remembered on the 94th Anniversary of Pauri Kranti Diwas By - Prem Pancholi The Shail Shilpi Vikas Sangathan organized...

समाधान दिवस पर 120 शिकायतें दर्ज, त्वरित निस्तारण की प्रक्रिया आरम्भ – जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान

जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ऋषिपर्णा सभागार में समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिलाधिकारी डॉ....

झीलें कुछ समय के लिए दिखाई देती हैं, स्वतः समाप्त हो जाती हैं।

गंगोत्री ग्लेशियर क्षेत्र में दिखाई देने वाली छोटी हिमनदीय झीलों से तत्काल बड़े खतरे की स्थिति नहीं-वाडिया मीडिया में प्रसारित खबरों के संबंध में यूएसडीएमए...

आयोग से दिए जाने वाले आदेशों का पालन सुनिश्चित करें अधिकारी : मुकेश कुमार

आयोग से दिए जाने वाले आदेशों का पालन सुनिश्चित करें अधिकारी : मुकेश कुमार उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष श्री मुकेश कुमार की अध्यक्षता...