Sunday, June 28, 2026
Home उत्तरकाशी धराली आपदा : सर्च अभियान जारी, हेली सेवाओं से पहुंचाई जा रही...

धराली आपदा : सर्च अभियान जारी, हेली सेवाओं से पहुंचाई जा रही है खाद सामग्री।

https://youtu.be/HQn2pebe7H8?si=slFIkZJMswTpB_th

धराली आपदा : सर्च अभियान जारी, हेली सेवाओं से पहुंचाई जा रही है खाद सामग्री।

https://youtu.be/HQn2pebe7H8?si=slFIkZJMswTpB_th
धराली एवं हर्षिल आपदा प्रभावित क्षेत्रों में सरकारी और गैरसरकारी संस्थानों निरन्तर राहत सामग्री भेजी जा रही हैं। साथ ही प्रभावित क्षेत्र में सर्च अभियान भी लगातार जारी हैं। ताकि लापता लोगों की शिनाख्त हो सके कि आखिर इतने लोग आपदा ने लील लिए यह इससे और बड़ी दुर्घटना हुई है।
बता दे कि बीते 5 अगस्त को धराली गांव में आए एवलांच ने लोगो के सांसे रोक दी है। जिस कारण यहां आपदा प्रभावित क्षेत्र में जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित है। इस दुख की घड़ी में शासन–प्रशासन से लेकर सिविल सोसाइटी के लोग पीड़ितों को हरसंभव सहायता उपलब्ध करा रहे है।
इधर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ितों को ढांढस बंधाया था। जबकि जिलाधिकारी उत्तरकाशी प्रशांत आर्य भी 5 अगस्त से मौके पर ही तैनात हैं।
हेली सेवा के द्वारा निरन्तर राहत और खाद्यान्न सामग्री हर्षिल पहुंचाई जा रही है। जिनका पीड़ित परिवारों को निरन्तर वितरण भी जारी है। प्राप्त सूचनानुसार 7674 किलोग्राम (चावल, आटा, दाल, चीनी, नमक, मसाला), 446 लीटर रसोई तेल, 197 लीटर दूध , 286 खाद्यान्न पैकेट, 1646 पैकेट एनर्जी पैकेट, 50 टेंट (2 मेन), 10 टेंट (10 मेन), 1200 गमबूट/चप्पल, 80 कंबल, 200 गद्दे, 700 ट्रैकसूट, 200 सेट किचन बर्तन, 200 पेटी पानी, 80 बाल्टी/मग, 196 पेटी हाइजीन सामग्री, 16.69 कुंतल फल–सब्जियां, 13 पेटी बिस्कुट/चॉकलेट, 400 इमरजेंसी लाइट, 1562 लीटर डीजल आदि सामग्री भेजी गई है। इनके अतिरिक्त 2 जेनरेटर, वायरक्रेट, बोट आदि को भी हेलीकॉप्टर के माध्यम से भेजा गया है। प्राथमिक चिकित्सा किट और आवश्यक दवाइयाँ व अन्य राहत सामग्री भी त्वरित रूप भेजी गई है।
प्रभावित क्षेत्र में भेजी जा रही राहत सामग्री का वितरण प्रशासन द्वारा घर–घर जाकर लगातार जारी है, वितरण प्रक्रिया की निगरानी स्वयं जिलाधिकारी प्रशांत आर्य कर रहे है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि सामग्री जरूरतमंदों तक पहुंचाई जा सके।
जिलाधिकारी ने कहा कि मा. मुख्यमंत्री जी के निर्देश है कि पीड़ितों के लिए हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाए ताकि प्रभावित लोगों को समय रहते सहायता मिल सके। हमारी प्राथमिकता है कि किसी को भी भोजन, चिकित्सा या आवास की कमी न हो। प्रशासन के साथ मिलकर राहत कार्य पूरी तत्परता से चलाए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

एथलीट संदीप गुसाई बना उत्तरकाशी विधिक सेवा प्राधिकरण एंबेसडर

जनसामान्य में नशा उन्मूलन, विधिक जागरूकता, सामाजिक उत्थान एवं खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तरकाशी द्वारा संदीप गुंसाई...

सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स को उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद से लेनी पड़ेगी अनुमति

चारधाम यात्रा की गरिमा, सुरक्षा और शुचिता बनाए रखने हेतु सोशल मीडिया कंटेंट निर्माण के संबंध में शासन से दिशा निर्देश जारी हुए हैं।...

देहरादून : धामी कैबिनेट की बैठक संपन्न, खास विषयों पर त्वरित निर्णय

।। राज्य कैबिनेट ने कुल 12 प्रस्तावों को दी मंजूरी ।। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा संशोधन नियमावली-2026 को मंजूरी दी, जिसके तहत संस्कृत विद्यालयों की मान्यता,...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

एथलीट संदीप गुसाई बना उत्तरकाशी विधिक सेवा प्राधिकरण एंबेसडर

जनसामान्य में नशा उन्मूलन, विधिक जागरूकता, सामाजिक उत्थान एवं खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तरकाशी द्वारा संदीप गुंसाई...

अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है : IAS शशि रंजन कुमार

By - Prem Pancholi ।। अतीत हमारी स्मृतियों में, खंडहरों में, और उन तरीकों में जीवित रहता है जिनसे वह आज भी हमारे अस्तित्व को...

सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स को उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद से लेनी पड़ेगी अनुमति

चारधाम यात्रा की गरिमा, सुरक्षा और शुचिता बनाए रखने हेतु सोशल मीडिया कंटेंट निर्माण के संबंध में शासन से दिशा निर्देश जारी हुए हैं।...

देहरादून : धामी कैबिनेट की बैठक संपन्न, खास विषयों पर त्वरित निर्णय

।। राज्य कैबिनेट ने कुल 12 प्रस्तावों को दी मंजूरी ।। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा संशोधन नियमावली-2026 को मंजूरी दी, जिसके तहत संस्कृत विद्यालयों की मान्यता,...

इतिहास के पन्नो से : अपना दायां अंगूठा दिखाना चाहिए और हम दिखायेंगे भी – दादा दौलतराम खुगशाल

By - dr. Arun Kuksal   दादा दौलतराम खुगशाल (मार्च, 1891- 3 फरवरी, 1960) टिहरी रियासत के विरुद्ध जन-संघर्षों का अग्रणी व्यक्तित्व- ‘‘आज तक राजा ने हमको पढ़ने-लिखने...

जिलाधिकारी के शख्त निर्देश, कहा आपदा के दौरान सभी विभाग बनायें समन्वय

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद देहरादून में आगामी मानसून एवं संभावित आपदा परिस्थितियों के दृष्टिगत आपदा प्रबंधन संबंधी...

जब वरिष्ठ पत्रकार चारू तिवारी ने वैज्ञानिक डी० डी० पंत को देखा

सुप्रसिद्ध भौतिकशास्त्री और हिमालय के चिंतक प्रो. डीडी पंत की पुण्यतिथि (11 जून, 2008) पर विशेष हमारे हिस्से के प्रो. डीडी पंत - चारु तिवारी By...

केतन लाल की निर्मम हत्या की चहुंओर चर्चा, समाज पर बड़ा कलंक।

By - Prem Pancholi   सोशल मीडिया पर जिस तरह से प्रतापनगर के ओण पट्टी के देवल गांव निवासी अनुसूचित जाति के किशोर केतन लाल की...

आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने के लिए सरकारी वर्जिश

वैज्ञानिक योजना, कुशल प्रशासन और समयबद्ध निर्णय प्रक्रिया के जरिए आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने का प्रयास किया जा रहा है।” उन्होंने कहा कि...

पर्यावरण दिवस : पद्मश्री प्रेमचंद शर्मा ने किया कृषि अनुसंधान संस्थान में वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर IATR देहरादून में पौधारोपण एवं गोष्ठी का आयोजन। पद्मश्री प्रेम चंद शर्मा ने छात्रों को मोरिंगा और पंच पल्लव के...