Friday, March 6, 2026
Home चमोली बीना स्मृति सम्मान से कई हस्तियों को नवाजा गया

बीना स्मृति सम्मान से कई हस्तियों को नवाजा गया

बीना स्मृति सम्मान समारोह में कई हस्तियों को दिया गया सम्मान

@

इस वर्ष वीना स्मृति फाउंडेशन द्वारा बीना की शादत दिवस के अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज थिरपाक चमोली में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम आरंभ करने से पहले वीना बिष्ट को श्रद्धांजलि दी गई। पूर्व मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजेश शर्मा एवं डॉ उमा शर्मा के द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया। विद्यालय के छात्र छात्रों के द्वारा सरस्वती वंदना के साथ अतिथि सत्कार स्वागत गीत गया गया। उसके बाद वीना स्मृति फाउंडेशन के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नेगी के द्वारा जलवायु परिवर्तन के कारणो पर प्रकाश डाला गया। वर्तमान समय में पूरी दुनिया में ग्लोबल वार्मिंग के कारण पृथ्वी का तापमान लगातार बढ़ रहा है तापमान को संतुलित रखने के लिए चौड़ी पत्तियों के पौधों का रोपण आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वीना के द्वारा जो बलिदान दिया गया वह सबसे बड़ी सीख है 14 वर्ष की बालिका के द्वारा वन अग्नि सुरक्षा के लिए अपना बलिदान दिया। 2005 से लगातार इस कार्यक्रम को आयोजित किया जाता रहा है। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में कार्यक्रम प्रति वर्ष आयोजित किया जाता है। इस अवसर पर डॉ राजेश शर्मा ने कहा कि हिमालय की रक्षा के लिए यहां के लोग ही अपना बलिदान दे सकते हैं डॉक्टर त्रिलोचन सोनी पर्यावरण अध्यापक ने कहा कि पहाड़ के लोग पलायन कर रहे हैं जबकि हिमालय झुकता नहीं है यहां जो लोग रह रहे हैं वही यहां की रक्षा कर सकते हैं उन्होंने कहा कि प्रकृति संरक्षण में अपना योगदान दें रहे और उन्होंने कहा बच्चों की भूमिका अहम हो सकती है विचार रखने वालों में लक्ष्मण सिंह बिष्ट पूर्व जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र थोकदार, टीका प्रसाद मैखुरी, विद्यालय के प्रधानाचार्य उषा निमीलिता नेगी ने विचार रखा। बीना स्मृति सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मानित होने वालों में उषा थपलियाल शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉक्टर त्रिलोचन चंद्र सोनी पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान गौरव नेगी वन क्षेत्र अधिकारी जोशीमठ नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क ज्योतिरमठ पर्यावरण संरक्षण रामी देवी अमर शहीद अजय लाल हिंदवाल मरणोपरांत, फ्यूंला नारायण फ्रेंड्स ग्रुप के अध्यक्ष भरकी भेंटा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में संस्कृति संरक्षण के लिए, डॉ जगदीश कंडवाल प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज नैनी सैण शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पत्रकारिता के क्षेत्र के लिए देवेंद्र रावत अध्यक्ष प्रेस क्लब गोपेश्वर चमोली को यह सम्मान दिया गया।थिरपाक महिला मंगल के द्वारा जोरदार वीरता आधारित झूमेले का मंचन किया गया। सभा का संचालन लोग जागृति विकास संस्था के सचिव जितेंद्रकुमार,, के द्वारा किया गया कार्यक्रम में सी पी भट्ट फाउंडेशन के अध्यक्ष मंगल कोठियाल, शिवरीनारायण किमोठी , पूजा नेगी लक्ष्मी रावत, प्रदीप कुमार गौड, नवल किशोर नेगी, राजेंद्र भंडारी, वीरेंद्र रावत, बी एल शाह वन क्षेत्र अधिकारी पोखरी रेंज केदारनाथ, विनोद आगरी, शिक्षक मनोज सती, आशीष उनियाल प्रियंका रावत, जगदीश कंडवाल सौरभ नेगी आदि लोग उपस्थित थे। दिव्यांग कलाकार सुरेंद्र कमांडर को भी सम्मानित किया गया।

 

RELATED ARTICLES

पीपलकोटी बांध निर्माण : सुरंग के भीतर लोको ट्रेन आपस में भिड़ी, 100 से अधिक मजदूर घायल।

By - Prem Pancholi चमोली जनपद के पीपलकोटी स्थित निर्माणाधीन टीएचडीसी विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की टीबीएम साइट पर मंगलवार को शिफ्ट परिवर्तन के दौरान...

तपोवन बैराज साइट पर आपदा प्रबंधन को लेकर संयुक्त अभ्यास।

तपोवन बैराज साइट पर आपदा प्रबंधन को लेकर संयुक्त अभ्यास। By - Sangeeta Semwal एनटीपीसी तपोवन के आउटपोस्ट बैराज साइट पर सीआईएसएफ यूनिट द्वारा Cloud Burst...

Pipalkoti : पीपलकोटी की यादों के बहाने – जंगली बेर को याद किया। पढ़े पर्यावरण कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार जे०पी० मैठाणी की यह रिपोर्ट

Pipalkoti : पीपलकोटी की यादों के बहाने - जंगली बेर को याद किया। पढ़े पर्यावरण कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार जे०पी० मैठाणी की यह रिपोर्ट रूप...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

धराली आपदा : वैज्ञानिकों ने किया खुलासा, एक बड़े ग्लेशियर के टुकड़े के टूटने से हुई तबाही।

न बादल फटा, न ग्लेशियल झील… वैज्ञानिक अध्ययन में खुलासा: श्रीकांता ग्लेशियर से बर्फ का बड़ा हिस्सा गिरने से हुआ था धराली हादसा। ....................... 5 अगस्त...

2017 तक स्टार्टअप की संख्या थी शून्य। वर्ष 2025 में बढ़कर हुई 1750

- 2024-25 में राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) ₹ 3,81,889 करोड़ का रहा - 2021-22 के मुकाबले जीएसडीपी में आया डेढ़ गुना से ज्यादा...

एक साधारण व्यक्ति में असाधारण व्यक्तित्व की जीवन्त जीवन जीने की शब्द-यात्रा है – BARLOWGANJ AND BEYOND

- साधारण व्यक्ति का असाधारण व्यक्तित्व : प्रो. बी. के. जोशी। - प्रो. बी. के. जोशी जी के जीवनीय आत्म-संस्मरणों पर केन्द्रित पुस्तक 'BARLOWGANJ...

विकास के नए आयाम स्थापित करती ग्राम पंचायत भगवन्तपुर की ग्राम प्रधान

विकास के नए आयाम स्थापित करती ग्राम पंचायत भगवन्तपुर की ग्राम प्रधान   By - Harishankar saini   कभी गड्ढों, कीचड़ और टूटे किनारों से जूझती सलान गाँव...

होली विशेषांक : खोलो किवाड़ चलो मठ भीतर।

- खोलो किवाड़ चलो मठ भीतर। - दून पुस्तकालय में संगीताजंलि की शानदार होली प्रस्तुति दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र के एम्फीथियेटर में आज संगीतांजली शास्त्रीय...

बर्लोगंज एंड बियोंड पुस्तक का लोकार्पण

पुस्तक : बर्लोगंज एंड बियोंड   By - Dr. Yogesh dhasmana   देश के प्रसिद्ध शिक्षाविद प्रो बी के जोशी के संस्मरणों पर आधारित पुस्तक बर्लोगंज एंड बियोंड...

विज्ञान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चन्देली में।

विज्ञान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चन्देली में। By - Neeraj Uttarakhandi पुरोला विकासखंड के अंतर्गत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चन्देली में राष्ट्रीय...

स्पैक्स संस्था ने होली के प्राकृतिक रंगों पर दून पुस्तकालय में बच्चों को दी जानकारी।

स्पैक्स संस्था ने होली के प्राकृतिक रंगों पर दून पुस्तकालय में बच्चों को दी जानकारी। .......... दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र में ‘स्पेक्स’ संस्था के सहयोग...

जनगणना की पूरी तैयारी, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होगी जनगणना

जनगणना-2027 की डिजिटल तैयारियां शुरू, देहरादून में 25-27 फरवरी तक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू चार्ज अधिकारियों से लेकर सेन्सस क्लर्क तक, सभी ले रहे डिजिटल...

एक स्वस्थ परंपरा है स्कूल ऑफ थॉट्स – प्रो० पंवार

स्कूल ऑफ थॉट्स, श्रीनगर (गढ़वाल), भारतीय-हिमालयी ज्ञान परंपरा,  मुख्य वक्ता- प्रो. मोहन पंवार। भारतीय : हिमालय ज्ञान परंपरा पर अपनी बात शुरू करते हुए मुख्य...