Sunday, September 13, 2026
Home lifestyle योग दिवस के लिए देशभर में विशेष तैयारी हो रही है -...

योग दिवस के लिए देशभर में विशेष तैयारी हो रही है – डा० विद्वान

योग दिवस के लिए देशभर में विशेष तैयारी हो रही है।
…………..

इस वर्ष भाजपा अंतराष्ट्रीय योग दिवस को और अधिक खास बनाने वाली है। इसके लिए भाजपा हाईकमान ने राष्ट्रीय नेतृत्व को अलग अलग राज्यों की जिम्मेदारी अलग अलग कार्यकर्ताओं को दी है।

ज्ञात हो कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 ” एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग” की थीम पर पूरे देश में मनाया जा रहा है।अर्थात कह सकते है कि मानव प्रकृति और समग्र स्वास्थ्य के बीच सामंजस्य को बढ़ावा देने में योग की भूमिका अब महत्वपूर्ण है। भाजपा कार्यकर्ताओं का मानना है कि सभी भारतवासी अपने यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत पुनः विश्वगुरु बनने की ओर सफलता हासिल कर रहा हैं।

अतएव इसी प्रयास में 21 जून 2025 को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा देश के सभी जनपदों एवं मंडल स्तर पर योग शिविरों का आयोजन कर योग दिवस मना रहा है। इसकी जानकारी उत्तरकाशी मुख्यालय में डॉ० सुश्री स्वराज विद्वान (राष्ट्रीय मंत्री भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा) ने पत्रकारों को दी है।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष के योग दिवस को और सफल बनाने के लिए भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने डा० स्वराज विद्वान को हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, झारखंड एवं बिहार आदि छः राज्यों में आयोजित होने वाले योगा दिवस का प्रभारी नियुक्त किया है।

डॉ ०सुश्री स्वराज विद्वान (राष्ट्रीय मंत्री भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा) ने कहा कि उन्हें जिन छ: राज्यों की जिम्मेदारी मिली है उनमें उन्होंने सभी राज्यों के अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्षों के साथ एक संयोजक एवं सह संयोजक नियुक्त किए हैं। इन्होंने ने भी इस आयोजन की सफलता के लिए अपने अपने राज्यों से संबंधित योग दिवस के दिन होने वाले योगा शिविरों की सूची बनाकर उन्हें उपलब्ध करवा दी है। इस तरह देशभर में योग दिवस की भारी भरकम तैयारी की जा रही है। डॉ ०सुश्री स्वराज विद्वान ने आज यहां पत्रकारों को बताया कि हिमाचल प्रदेश में 171 स्थानों, पंजाब में 35 स्थानों, चंडीगढ़ में 18 स्थानों, झारखंड में 26 स्थानों, बिहार में 45 स्थानों, जम्मू-कश्मीर में 40 स्थानों में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगा शिविर लगायें जायेंगे। उन्होंने यह भी जानकारी दी है कि यह सभी शिविर अनुसूचित जाति समाज से जुड़े हुए संत महापुरूषों से संबंधित स्थानों जैसे अम्बेडकर भवनों, अम्बेडकर पार्कों, महाऋषि बाल्मीकि मंदिर/पार्क, संत शिरोमणि रविदास मंदिर/पार्क एवं अनुसूचित जाति बस्तियों में इन शिविरों का आयोजन किया जाना तय हो चुका है।

डा० विद्वान ने बताया कि इसके लिए भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्षों, प्रदेश एवं राष्ट्रीय पदाधिकारियों के द्वारा “योग दिवस” की पूर्ण तैयारी कर ली गई है। कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ एवं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य इस सम्पूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी कार्यकर्ताओं के साथ दूरभाष एवं वर्चुअल माध्यम से लगातार संपर्क में है।

RELATED ARTICLES

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान : सरकार

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की...

हवाई यात्रा का एक खास अनुभव साझा कर रहे है संयुक्त निदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग डॉ० नितिन उपाध्याय

By - Dr. Nitin upadhyay अगर आप कनेक्टिंग फ्लाइट्स पकड़ते हैं और हब एंड स्पोक्स मॉडल नहीं जानते तो ये पोस्ट आपके लिए है। बनारस...

कॉन्क्लेव की सहभागिता से राज्य में फिल्म निर्माण के साथ फिल्म टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा – श्री चौहान

चेन्नई में आयोजित ‘इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव में उत्तराखंड फिल्म नीति की हुई सराहना तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने दिखाई उत्तराखण्ड में फिल्मांकन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान : सरकार

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की...

हवाई यात्रा का एक खास अनुभव साझा कर रहे है संयुक्त निदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग डॉ० नितिन उपाध्याय

By - Dr. Nitin upadhyay अगर आप कनेक्टिंग फ्लाइट्स पकड़ते हैं और हब एंड स्पोक्स मॉडल नहीं जानते तो ये पोस्ट आपके लिए है। बनारस...

कॉन्क्लेव की सहभागिता से राज्य में फिल्म निर्माण के साथ फिल्म टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा – श्री चौहान

चेन्नई में आयोजित ‘इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव में उत्तराखंड फिल्म नीति की हुई सराहना तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने दिखाई उत्तराखण्ड में फिल्मांकन...

सरस्वती ताल और केदारताल का होगा वैज्ञानिक सर्वे, वैज्ञानिको का दल रवाना

सरस्वती ताल और केदारताल के लिए दल रवाना सचिव आपदा प्रबंधन ने दिखाई हरी झंडी मुख्यमंत्री तथा आपदा प्रबंधन मंत्री ने दी शुभकामनाएं प्रदेश...

जल प्रबंधन को मिलेगा आधुनिक तकनीक का वैज्ञानिक आधार – MIKE Hydro Basin सॉफ्टवेयर

जल संसाधन प्रबंधन में आधुनिक तकनीक का नया अध्याय—MIKE Hydro Basin पर राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ देशभर से 400 से अधिक विशेषज्ञ,...

डिजिटल युग में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और पॉप कल्चर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ

डिजिटल युग में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और पॉप कल्चर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ https://www.facebook.com/janmanchaajkal?locale=hi_IN हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के हिंदी एवं आधुनिक भारतीय...

Shaurya and Legacy of Karmaveer Jayanand Bharti Remembered on the 94th Anniversary of Pauri Kranti Diwas

Shaurya and Legacy of Karmaveer Jayanand Bharti Remembered on the 94th Anniversary of Pauri Kranti Diwas By - Prem Pancholi The Shail Shilpi Vikas Sangathan organized...

समाधान दिवस पर 120 शिकायतें दर्ज, त्वरित निस्तारण की प्रक्रिया आरम्भ – जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान

जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ऋषिपर्णा सभागार में समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिलाधिकारी डॉ....

झीलें कुछ समय के लिए दिखाई देती हैं, स्वतः समाप्त हो जाती हैं।

गंगोत्री ग्लेशियर क्षेत्र में दिखाई देने वाली छोटी हिमनदीय झीलों से तत्काल बड़े खतरे की स्थिति नहीं-वाडिया मीडिया में प्रसारित खबरों के संबंध में यूएसडीएमए...

आयोग से दिए जाने वाले आदेशों का पालन सुनिश्चित करें अधिकारी : मुकेश कुमार

आयोग से दिए जाने वाले आदेशों का पालन सुनिश्चित करें अधिकारी : मुकेश कुमार उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष श्री मुकेश कुमार की अध्यक्षता...