Friday, March 6, 2026
Home entertainment युवा लेखिकाओं की कहानीयां "शाम-सवेरे" पाठकों के बीच

युवा लेखिकाओं की कहानीयां “शाम-सवेरे” पाठकों के बीच

युवा लेखिकाओं की कहानीयां “शाम-सवेरे” पाठकों के बीच

उदयन केयर द्वारा संचालित उदयन शालिनी फ़ेलोशिप (USF), देहरादून चैप्टर के तत्वावधान में बाल एवं किशोर लेखिकाओं द्वारा लिखित कहानी-संग्रह “शाम-सवेरे” पुस्तक का लोकार्पण समारोह दून लाइब्रेरी एंड रिसर्च सेंटर, देहरादून में आयोजित हुआ। यह पुस्तक शालिनियों की भावनाओं, अनुभवों, संघर्षों और रचनात्मक सोच का सशक्त संकलन है, जिसमें 17 शालिनियों द्वारा लिखी गई लघु कहानियाँ शामिल हैं, जो आत्मनिर्भरता, साहस, मानवीय संवेदना, संबंधों, संघर्ष और आशा जैसे विषयों को उजागर करती हैं।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय अध्यक्ष, राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग (State Consumer Disputes Redressal Commission), उत्तराखंड कुमकुम रानी और विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार, कवि एवं लेखक वीरेंद्र डंगवाल ‘पार्थ’ की गरिमामयी उपस्थिति रही।

मुख्य अतिथि कुमकुम रानी ने अपने संबोधन में कहा कि “शाम-सवेरे” में संकलित कहानियाँ शालिनियों के आत्मविश्वास, संवेदनशील सोच और जीवन के यथार्थ को सरल, प्रभावी और सार्थक रूप में प्रस्तुत करती हैं। ऐसी रचनात्मक पहल बालिकाओं को अपनी बात निर्भीकता से रखने, पढ़ने–लिखने की आदत विकसित करने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित करती है। उन्होंने पुस्तक की कहानियों से उद्धरणों का उदाहरण देते हुए कहा कि इन्हें पढ़ते हुए जीवन का यथार्थ सामने आ जाता है। कुमकुम रानी ने उदयन शालिनी फैलोशिप की इस पहल की सराहना करते हुए आशा व्यक्त की कि भविष्य में और अधिक शालिनियां लेखन क्षेत्र में आगे बढ़ते हुए अपने अनुभव और ज्ञान से अन्य के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगी।

विशिष्ट अतिथि वीरेंद्र डंगवाल ‘पार्थ’ ने अपने संबोधन में कहा कि यह कहानी संग्रह दर्शाता है कि शिक्षा केवल अकादमिक उपलब्धियों तक सीमित नहीं, बल्कि विचारों को अभिव्यक्त करने और समाज को समझने की क्षमता भी देती है। उन्होंने कहा कि ये कहानियाँ पढ़ने से स्पष्ट होता है कि नई पीढ़ी संवेदनशील, विचारशील एवं सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक है। वीरेंद्र डंगवाल ‘पार्थ’ ने बालिकाओं को नियमित लेखन और पठन जारी रखने हेतु प्रेरित करते हुए कहा कि साहित्य की इस यात्रा में वे हरसंभव सहयोग प्रदान करते रहेंगे।

उदयन शालिनी फैलोशिप देहरादून चैप्टर के संयोजक विमल डबराल ने कहा कि “शाम-सवेरे” केवल एक पुस्तक नहीं, बल्कि युवा लेखिकाओं की साहित्यिक यात्रा की एक सशक्त शुरुआत है, जो भविष्य में और भी रचनात्मक उपलब्धियों के साथ जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि शालिनियों के साथ साथ संस्था का भी यह प्रथम प्रयास था जो कि जो कि अल्प समय में पूर्ण किया गया। विमल डबराल ने कहा कि प्रत्येक कहानी किसी न किसी रूप में हमारे जीवन, समाज और हमारे इर्द-गिर्द घटती घटनाओं से जुड़ी है।

कार्यक्रम में पुस्तक से जुड़ी शालिनियों ने भी अपने विचार तथा कहानी लेखन के अपने अनुभव साझा किए। निकिता ने अपनी कहानी को आत्मनिर्भरता और साहस, ज़ाहिदा ने परिवार से दूर रहकर मजबूत बनने, सुहानी ने मेहनत और विश्वास, अज़मतुल बानो ने मानवीय संवेदना और करुणा, स्वाति ने बचपन की मासूमियत, साजिया ने संघर्षों के बीच साहस और आशा तथा साक्षी ने जीवन की भावनात्मक सच्चाइयों को अपनी कहानियों के माध्यम से सशक्त रूप से प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में उदयन शालिनी फ़ेलोशिप, देहरादून चैप्टर के संयोजक विमल डबराल, सह-संयोजक जी.एस. रावत कोर कमेटी सदस्य डॉ. दलजीत कौर, नीलू खन्ना, कमल शर्मा, सुमन तिवारी, दीपक अहलावत, ममता अहलावत, भोम बहादुर पुन, रुचिता नैथानी, विजय आईज़ैकर, देवेंद्र कांडपाल सहित अन्य गणमान्य अतिथि, दून लाइब्रेरी के सदस्य तथा बड़ी संख्या में साहित्यप्रेमी आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

2017 तक स्टार्टअप की संख्या थी शून्य। वर्ष 2025 में बढ़कर हुई 1750

- 2024-25 में राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) ₹ 3,81,889 करोड़ का रहा - 2021-22 के मुकाबले जीएसडीपी में आया डेढ़ गुना से ज्यादा...

एक साधारण व्यक्ति में असाधारण व्यक्तित्व की जीवन्त जीवन जीने की शब्द-यात्रा है – BARLOWGANJ AND BEYOND

- साधारण व्यक्ति का असाधारण व्यक्तित्व : प्रो. बी. के. जोशी। - प्रो. बी. के. जोशी जी के जीवनीय आत्म-संस्मरणों पर केन्द्रित पुस्तक 'BARLOWGANJ...

विकास के नए आयाम स्थापित करती ग्राम पंचायत भगवन्तपुर की ग्राम प्रधान

विकास के नए आयाम स्थापित करती ग्राम पंचायत भगवन्तपुर की ग्राम प्रधान   By - Harishankar saini   कभी गड्ढों, कीचड़ और टूटे किनारों से जूझती सलान गाँव...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

धराली आपदा : वैज्ञानिकों ने किया खुलासा, एक बड़े ग्लेशियर के टुकड़े के टूटने से हुई तबाही।

न बादल फटा, न ग्लेशियल झील… वैज्ञानिक अध्ययन में खुलासा: श्रीकांता ग्लेशियर से बर्फ का बड़ा हिस्सा गिरने से हुआ था धराली हादसा। ....................... 5 अगस्त...

2017 तक स्टार्टअप की संख्या थी शून्य। वर्ष 2025 में बढ़कर हुई 1750

- 2024-25 में राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) ₹ 3,81,889 करोड़ का रहा - 2021-22 के मुकाबले जीएसडीपी में आया डेढ़ गुना से ज्यादा...

एक साधारण व्यक्ति में असाधारण व्यक्तित्व की जीवन्त जीवन जीने की शब्द-यात्रा है – BARLOWGANJ AND BEYOND

- साधारण व्यक्ति का असाधारण व्यक्तित्व : प्रो. बी. के. जोशी। - प्रो. बी. के. जोशी जी के जीवनीय आत्म-संस्मरणों पर केन्द्रित पुस्तक 'BARLOWGANJ...

विकास के नए आयाम स्थापित करती ग्राम पंचायत भगवन्तपुर की ग्राम प्रधान

विकास के नए आयाम स्थापित करती ग्राम पंचायत भगवन्तपुर की ग्राम प्रधान   By - Harishankar saini   कभी गड्ढों, कीचड़ और टूटे किनारों से जूझती सलान गाँव...

होली विशेषांक : खोलो किवाड़ चलो मठ भीतर।

- खोलो किवाड़ चलो मठ भीतर। - दून पुस्तकालय में संगीताजंलि की शानदार होली प्रस्तुति दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र के एम्फीथियेटर में आज संगीतांजली शास्त्रीय...

बर्लोगंज एंड बियोंड पुस्तक का लोकार्पण

पुस्तक : बर्लोगंज एंड बियोंड   By - Dr. Yogesh dhasmana   देश के प्रसिद्ध शिक्षाविद प्रो बी के जोशी के संस्मरणों पर आधारित पुस्तक बर्लोगंज एंड बियोंड...

विज्ञान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चन्देली में।

विज्ञान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चन्देली में। By - Neeraj Uttarakhandi पुरोला विकासखंड के अंतर्गत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चन्देली में राष्ट्रीय...

स्पैक्स संस्था ने होली के प्राकृतिक रंगों पर दून पुस्तकालय में बच्चों को दी जानकारी।

स्पैक्स संस्था ने होली के प्राकृतिक रंगों पर दून पुस्तकालय में बच्चों को दी जानकारी। .......... दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र में ‘स्पेक्स’ संस्था के सहयोग...

जनगणना की पूरी तैयारी, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होगी जनगणना

जनगणना-2027 की डिजिटल तैयारियां शुरू, देहरादून में 25-27 फरवरी तक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू चार्ज अधिकारियों से लेकर सेन्सस क्लर्क तक, सभी ले रहे डिजिटल...

एक स्वस्थ परंपरा है स्कूल ऑफ थॉट्स – प्रो० पंवार

स्कूल ऑफ थॉट्स, श्रीनगर (गढ़वाल), भारतीय-हिमालयी ज्ञान परंपरा,  मुख्य वक्ता- प्रो. मोहन पंवार। भारतीय : हिमालय ज्ञान परंपरा पर अपनी बात शुरू करते हुए मुख्य...