Sunday, June 28, 2026
Home lifestyle दून पुस्तकालय में स्वतंत्रता पूर्व के युग परिवर्तक गढ़वाली सैनिक पुस्तक पर...

दून पुस्तकालय में स्वतंत्रता पूर्व के युग परिवर्तक गढ़वाली सैनिक पुस्तक पर चर्चा। 

दून पुस्तकालय में स्वतंत्रता पूर्व के युग परिवर्तक गढ़वाली सैनिक पुस्तक पर चर्चा।

@

दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र की ओर से आज प्रातः कालीन सत्र में मोहन सिंह ‘अकेला’ द्वारा लिखित व संपादित स्वतंत्रता पूर्व के युग परिवर्तक गढ़वाली सैनिक पुस्तक का लोकापर्ण व उस पर चर्चा की गयी।

कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने मोहन सिंह ‘अकेला की इस पुस्तक को स्वतंत्रता पूर्व के सेनानी व व्यक्तियों तथा सैनिकों द्वारा दिये गये योगदान को रेखांकित करने वाला दस्तावेज बताया.इस पुस्तक को आम लोगों के अलावा शोध छात्रों,सामाजिक अध्येताओं के लिए महत्वपूर्ण बताया.

मुख्य अतिथि कर्नल डी.एस. बर्त्वाल (से.नि.) ने इस कृति को सेनानियों के जीवन व योगदान का प्रमाणिक वृतांत करार दिया।.चर्चाकार के रुप में उपस्थित डॉ.मुनि राम सकलानी, साहित्यकार ने पुस्तक में वर्णित किये गये श्रीदेव सुमन की शहादत को याद करते हुए उन्हें महान देशभक्त बताया. डॉ. लालता प्रसाद, पूर्व निदेशक राज्य अभिलेखागार, उत्तराखण्ड
ने लेखक को बधाई देते हुए उनके कार्य को अतुलनीय बताया. प्रो. रंजना रावत, विभागाध्यक्ष इतिहास विभाग, डीएवी (पीजी)कॉलेज ने उम्मीद जतायी कि हम लोगों को व्यक्तित व सरकार, संस्थाओं,विश्वविद्यालयों व शैक्षिक संस्थानों को आगे आकर इनके संकलन दिशा में काम करना चाहिए. इतिहासकार डॉ. सुनील कुमार सक्सेना ने कहा कि हमें देश व समाज के लिए कुर्बानी देने वाले स्वतंत्रता सेनानी व सैनिकों के योगदान को याद करते हुए उनसे प्रेरणा लेने का प्रयास करना चाहिए।

कार्यक्रम का संचालन सामाजिक इतिहासकार डॉ.योगेश धस्माना ने किया. कार्यक्रम के प्रारम्भ में केंद्र के कार्यक्रम अधिकारी चन्द्रशेखर तिवारी ने उपस्थित लोगों का स्वागत किया।

इस दौरान के शहर के अनेक प्रबुद्ध लोग,साहित्यकार, युवा छात्र, सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों सहित तिवारी, सुरेन्द्र सजवाण, डॉ. वीके डोभाल, कुलभूषण, देवेन्द्र कुमार, सुंदर सिंह बिष्ट, जगदीश सिंह महर, शैलेन्द्र नौटियाल, आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

एथलीट संदीप गुसाई बना उत्तरकाशी विधिक सेवा प्राधिकरण एंबेसडर

जनसामान्य में नशा उन्मूलन, विधिक जागरूकता, सामाजिक उत्थान एवं खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तरकाशी द्वारा संदीप गुंसाई...

अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है : IAS शशि रंजन कुमार

By - Prem Pancholi ।। अतीत हमारी स्मृतियों में, खंडहरों में, और उन तरीकों में जीवित रहता है जिनसे वह आज भी हमारे अस्तित्व को...

सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स को उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद से लेनी पड़ेगी अनुमति

चारधाम यात्रा की गरिमा, सुरक्षा और शुचिता बनाए रखने हेतु सोशल मीडिया कंटेंट निर्माण के संबंध में शासन से दिशा निर्देश जारी हुए हैं।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

एथलीट संदीप गुसाई बना उत्तरकाशी विधिक सेवा प्राधिकरण एंबेसडर

जनसामान्य में नशा उन्मूलन, विधिक जागरूकता, सामाजिक उत्थान एवं खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तरकाशी द्वारा संदीप गुंसाई...

अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है : IAS शशि रंजन कुमार

By - Prem Pancholi ।। अतीत हमारी स्मृतियों में, खंडहरों में, और उन तरीकों में जीवित रहता है जिनसे वह आज भी हमारे अस्तित्व को...

सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स को उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद से लेनी पड़ेगी अनुमति

चारधाम यात्रा की गरिमा, सुरक्षा और शुचिता बनाए रखने हेतु सोशल मीडिया कंटेंट निर्माण के संबंध में शासन से दिशा निर्देश जारी हुए हैं।...

देहरादून : धामी कैबिनेट की बैठक संपन्न, खास विषयों पर त्वरित निर्णय

।। राज्य कैबिनेट ने कुल 12 प्रस्तावों को दी मंजूरी ।। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा संशोधन नियमावली-2026 को मंजूरी दी, जिसके तहत संस्कृत विद्यालयों की मान्यता,...

इतिहास के पन्नो से : अपना दायां अंगूठा दिखाना चाहिए और हम दिखायेंगे भी – दादा दौलतराम खुगशाल

By - dr. Arun Kuksal   दादा दौलतराम खुगशाल (मार्च, 1891- 3 फरवरी, 1960) टिहरी रियासत के विरुद्ध जन-संघर्षों का अग्रणी व्यक्तित्व- ‘‘आज तक राजा ने हमको पढ़ने-लिखने...

जिलाधिकारी के शख्त निर्देश, कहा आपदा के दौरान सभी विभाग बनायें समन्वय

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद देहरादून में आगामी मानसून एवं संभावित आपदा परिस्थितियों के दृष्टिगत आपदा प्रबंधन संबंधी...

जब वरिष्ठ पत्रकार चारू तिवारी ने वैज्ञानिक डी० डी० पंत को देखा

सुप्रसिद्ध भौतिकशास्त्री और हिमालय के चिंतक प्रो. डीडी पंत की पुण्यतिथि (11 जून, 2008) पर विशेष हमारे हिस्से के प्रो. डीडी पंत - चारु तिवारी By...

केतन लाल की निर्मम हत्या की चहुंओर चर्चा, समाज पर बड़ा कलंक।

By - Prem Pancholi   सोशल मीडिया पर जिस तरह से प्रतापनगर के ओण पट्टी के देवल गांव निवासी अनुसूचित जाति के किशोर केतन लाल की...

आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने के लिए सरकारी वर्जिश

वैज्ञानिक योजना, कुशल प्रशासन और समयबद्ध निर्णय प्रक्रिया के जरिए आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने का प्रयास किया जा रहा है।” उन्होंने कहा कि...

पर्यावरण दिवस : पद्मश्री प्रेमचंद शर्मा ने किया कृषि अनुसंधान संस्थान में वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर IATR देहरादून में पौधारोपण एवं गोष्ठी का आयोजन। पद्मश्री प्रेम चंद शर्मा ने छात्रों को मोरिंगा और पंच पल्लव के...