मुख्यमंत्री श्री धामी फुल एक्सन में।
चुनाव नजदीक आते ही सरकार के कार्यों में तेजी आ जाती है। जिसका जीता जागता उदाहरण आजकल उत्तराखंड में देखने को मिल रहा है।खास बात यह है कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी फुल एक्सन में आ चुके है।

ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री श्री धामी ने आज नैनीताल जिले के हल्द्वानी स्थित जाकर ₹ 778.14 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया है। इसमें काठगोदाम रोडवेज बस टर्मिनल, आरटीओ कार्यालय सहित अन्य योजनाएं शामिल हैं।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना के 10 लाभार्थियों को चेक प्रदान किए। साथ ही राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत लखपति दीदी योजना के तहत 10 स्वयं सेवी संस्थाओं को 4 करोड़ 6 लाख 50 हजार रूपये के चेक प्रदान किए है।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक मेधावी बालिका प्रोत्साहन योजना के तहत नैनीताल जनपद की 40 बालिकाओं को 10-10 हजार के चेक भी दिए गए है। इधर समाज कल्याण विभाग ने 7 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल तथा 10 दिव्यांगजनों को व्हील चेयर को मुख्यमंत्री के हाथो दिलवाई है। अलावा इसके कृषि विभाग के 25 कृषकों को सम्मानित किया गया है।
जबकि पिछले माह हल्द्वानी के बनभूलपुरा घटना में पत्रकारों के दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त होने पर मुख्यमंत्री विवेकाधीन राहत कोष से ₹ 10 लाख का चेक प्रदान किए गए है।







