Thursday, May 14, 2026
Home उत्तराखंड राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर पत्रकार मनीष ओली की पुस्तक का हुआ लोकार्पण

राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर पत्रकार मनीष ओली की पुस्तक का हुआ लोकार्पण

दून पुस्तकालय में राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर मनीष ओली की पुस्तक का हुआ लोकार्पण

Book reales
Book reales

राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र की ओर से आज एक कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमें लेखक मनीष ओली की पुस्तक”आपका ज्ञान आपकी ताकत” का लोकार्पण किया गया. कार्यक्रम में सूचना आयुक्त योगेश भट्ट और भारतीय मानक ब्यूरो की देहरादून शाखा के निदेशक सौरभ तिवारी मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे. वक्ताओं ने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम पर केंद्रित इस पुस्तक के संदर्भ में कहा कि लेखक की इस पुस्तक के माध्यम से उपभोक्ताओं को इसके नियम -क़ानूनों के बारे में पर्याप्त जानकारी मिल सकेगी और उपभोक्ता सशक्त हो सकेंगे।

सूचना आयुक्त योगेश भट्ट ने कहा कि यह पुस्तक मात्र लेखक तक नहीं सीमित है अपितु हम सबकी है। उन्होंने कहा कि हमारा लोकतन्त्र इतना खूबसूरत है कि यहां लोक ही लोक के अधिकारों के लिए अधिनियम व कानून बनाता है।उन्होंने आम लोगों को इन सभी अधिनियमों के प्रति सजग व जागरूक रहने की अपील की। उन्होंने मनीष ओली को बधाई देते हुए यह भी कहा कि यह पुस्तक इसी दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।
इस अवसर पर भारतीय मानक ब्यूरो की देहरादून शाखा के निदेशक सौरभ तिवारी ने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम और भारतीय मानक ब्यूरो के संदर्भ में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने आम उपभोक्ताओं से अपनी शिकायत दर्ज कर अपने अधिकारों के लिए जागरूक होने की बात कही।उन्होंने इस कार्यक्रम करने के लिए आयोजकों को बधाई दी।

Book reales
Book reales

पुस्तक के लेखक मनीष ओली ने कहा कि पुस्तक में उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम को सरल भाषा में लिखने का प्रयास किया गया है, ताकि उपभोक्ता इसे आसानी से समझ सकें। इस अधिनियम में उपभोक्ताओं के हित में कई प्राविधान किए गए हैं, जिनके विषय में सभी व्यक्तियों को जानकारी होनी बेहद जरूरी है।

प्रश्नोत्तर सत्र के दौरान उपस्थित कई श्रोताओं ने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सवाल-जबाब भी किये।

कार्यक्रम का संचालन रंगकर्मी वी.के.डोभाल ने किया। कार्यक्रम के आरम्भ में केंद्र के प्रोग्राम एसोसिएट चंद्रशेखर तिवारी ने अतिथियों व उपस्थित लोगों का स्वागत किया.

इस अवसर पर अतुल शर्मा,सुंदर सिंह बिष्ट, कीर्ति नवानी,कुलभूषण नैथानी, मदन सिंह,जगदीश महर, संजय नैथानी , अवधेश शर्मा सहित लेखक, पत्रकार, साहित्यकार व युवा पाठक उपस्थित रहे ।

RELATED ARTICLES

फूलचंद नारी शिल्प मंदिर गर्ल्स इंटर कॉलेज में अत्याधुनिक स्टेम लैब का उद्घाटन, विज्ञान एवं नवाचार को मिलेगा नया आयाम

फूलचंद नारी शिल्प मंदिर गर्ल्स इंटर कॉलेज में अत्याधुनिक स्टेम लैब का उद्घाटन, विज्ञान एवं नवाचार को मिलेगा नया आयाम। स्पार्क टेक्नोलॉजीज , स्पेक्स एवं...

शास्त्रीय और उप-शास्त्रीय संगीत संध्या का आयोजन

शास्त्रीय और उप-शास्त्रीय संगीत संध्या का आयोजन।   By - Prem Pancholi ।।13 मई, 2026 ,देहरादन।। दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र में भारत के लोक सेवा प्रसारक...

कथाकार राम प्रकाश अग्रवाल ‘कण’ की एक और कृति पाठकों के बीच

कथाकार राम प्रकाश अग्रवाल ‘कण’ के कथा संग्रह ‘मां जिसकी गोद में सभ्यताएं पलीं’ का लोकार्पण दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र देहरादून के सभागार...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

यात्रा संस्मरण : जब यायावर डॉ० अरुण कुकसाल मिले जखोली की डॉ० आशा से।

जीवन के आघातों से जूझकर हासिल की कामयाबी-डा. आशा। Dr. Arun kuksal श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, तिलवाड़ा, मयाली से होकर जखोली पहुँचा हूँ। ‘जखोली (समुद्रतल से ऊँचाई लगभग...

फूलचंद नारी शिल्प मंदिर गर्ल्स इंटर कॉलेज में अत्याधुनिक स्टेम लैब का उद्घाटन, विज्ञान एवं नवाचार को मिलेगा नया आयाम

फूलचंद नारी शिल्प मंदिर गर्ल्स इंटर कॉलेज में अत्याधुनिक स्टेम लैब का उद्घाटन, विज्ञान एवं नवाचार को मिलेगा नया आयाम। स्पार्क टेक्नोलॉजीज , स्पेक्स एवं...

शास्त्रीय और उप-शास्त्रीय संगीत संध्या का आयोजन

शास्त्रीय और उप-शास्त्रीय संगीत संध्या का आयोजन।   By - Prem Pancholi ।।13 मई, 2026 ,देहरादन।। दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र में भारत के लोक सेवा प्रसारक...

कथाकार राम प्रकाश अग्रवाल ‘कण’ की एक और कृति पाठकों के बीच

कथाकार राम प्रकाश अग्रवाल ‘कण’ के कथा संग्रह ‘मां जिसकी गोद में सभ्यताएं पलीं’ का लोकार्पण दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र देहरादून के सभागार...

ट्राइकोग्रामा एक उत्तम प्राकृतिक खेती की तकनीकी। पढ़े पूरी रिपोर्ट

ट्राइकोग्रामा एक सूक्ष्म परजीवी ततैया है जो हानिकारक कीड़ों के अंडों पर हमला करता है। यह लगभग 200 प्रकार के नुकसानदायक कीटों के अंडों...

स्मृति शेष : बलदेव सिंह आर्य -उत्तराखंड में शिल्पकार पहचान

बलदेव सिंह आर्य -उत्तराखंड में शिल्पकार पहचान   By - Vinod Arya   सामाजिक न्याय, शिल्पकार चेतना और समानता के महान अग्रदूत बलदेव सिंह आर्य जी (12 मई...

वरिष्ठ साहित्यकार राम प्रकाश अग्रवाल कण की पुस्तक का लोकार्पण।

पुस्तक लोकार्पण "मॉं जिसके गोद में सभ्यताएं पलीं" लेखक - राम प्रकाश अग्रवाल कण, प्रकाशन - समय साक्ष्य (देहरादून)   By - Neeraj Naithani ।।   लैंसडाउन चौक स्थित...

तुलसी माला को लेकर क्यों विरोध कर रहे हैं बद्रीनाथवासी? पढ़े पूरी रिपोर्ट

By - Sanjana bhagwat   बद्रीनाथ धाम में तुलसी माला को लेकर बामणी गांव के लोगों द्वारा किया जा रहा विरोध केवल एक व्यापारिक विषय नहीं,...

12 मई विशेषांक : शिल्पकारों के उत्थान के लिए लड़ते रहे बलदेव सिंह आर्य।

‘जातीय जड़ता जाने का जश्न मनायें’। उत्तराखण्ड के शिल्पकार वर्ग में सामाजिक-शैक्षिक चेतना के अग्रदूत बलदेव सिंह आर्य (12 मई, 1912 से 22 दिसम्बर, 1992)...

अक्टूबर में होगा फिल्म पुरुस्कार समारोह : उफ्तारा

अक्टूबर में होगा फिल्म पुरुस्कार समारोह। फिल्म परिषद का कार्यालय शीघ्र। सी.ई.ओ. बंशीधर तिवारी का उफतारा ने जताया आभार। दूरदर्शन और संस्कृति विभाग को...