Sunday, June 28, 2026
Home lifestyle क्या ‘मिनी क्लाउड बर्स्ट ' ला रहे तबाहीॽ

क्या ‘मिनी क्लाउड बर्स्ट ‘ ला रहे तबाहीॽ

क्या ‘मिनी क्लाउड बर्स्ट ‘ ला रहे तबाहीॽ

– बहुत छोटे क्षेत्र में 5 से 10 सेमी प्रति घंटा वर्षा वाली घटनाओं को ‘मिनी क्लाउड बर्स्ट’ कहा जा रहा है। 

– हाल के दिनों में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में नदियों‚ नालों में बाढ से तबाही ऐसे ही संकेत कर रही 

– 2015 से 2024 तक उत्तराखंड़ में अतिवृष्टि और बाढ़ की 12758 की घटनाएं , जिनमें 67 बादल फटने की.

By – Arvind shekhar

क्या बादल फटने की छोटी–छोटी घटनाएं यानी ‘मिनी क्लाउड बर्स्ट’ प्रदेश में तबाही ला रही हैं हाल के दिनों में बारिश से तबाही और फिर सोमवार रात देहरादून के विभिन्न क्षेत्रों में नदियों‚ नालों में बाढ़ से तबाही ऐसे संकेत कर रही है। माना जा रहा है कि देहरादून में कम से कम तीन ‘मिनी क्लाउड बर्स्ट’ हुए। बहुत छोटे क्षेत्र में 5 से 10 सेमी प्रति घंटा वर्षा वाली घटनाओं को ‘मिनी क्लाउड बर्स्ट’ कहा जा रहा है। हालांकि कुछ मौसम वैज्ञानिक ‘मिनी क्लाउड बर्स्ट’ की अवधारणा से सहमत नहीं लेकिन बीते दिनों भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र मिनी क्लाउड बर्स्ट यानी बादल फटने की छोटी घटनाओं में बढ़ोतरी की बात कर चुके हैं। मौसम विभाग के मुताबिक हाल के वर्षों में भारत में बादल फटने की घटनाओं में कोई बढ़ती प्रवृत्ति नहीं देखी गई है और इनका पूर्वानुमान लगाना असंभव बना हुआ है।

तकनीकी रूप से 10 वर्ग किमी क्षेत्र में एक घंटे में 10 सेमी से अधिक बारिश को बादल फटना कहते हैं लेकिन विभिन्न जगहों में भारी लगातार बारिश की जो घटनाएं हो रही हैं‚ वे ये मानक पूरा नहीं करतीं। ऐसे में बहुत छोटे क्षेत्र तक सीमित 5–10 सेमी बारिश प्रति घंटा वाली घटनाओं को मिनी क्लाउड़ बर्स्ट कहा जा रहा है। आपदा प्रबंधन विभाग के के आंकड़ों के मुताबिक उत्तराखंड़ में वर्ष 2015 से 2024 तक अतिवृष्टि–बाढ़ की 12758 की घटनाएं हुई जिनमें बादल फटने की 67 घटनाएं थीं। इस मानसून सीजन (1 जून से अब तक) में उत्तराखंड में बादल फटने की आधा दर्जन से ज्यादा घटनाएं दर्ज की गई हैं। इनमें उत्तरकाशी‚ रुद्रप्रयाग‚ चमोली‚ बागेश्वर‚ टिहरी और अब देहरादून जैसे जिलों में हुई घटनाएं शामिल हैं।

आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार‚ 1980 से सितंबर में भारत में होने वाली बारिश में बढोतरी देखी जा रही है। उत्तरी भारत में अगस्त में 26.5 सेमी वर्षा हुई‚ जो 2001 के बाद से सबसे अधिक थी। अगस्त 2024 में भारी बारिश (एक दिन में 20 सेमी या उससे ज्यादा) के 700 से ज्यादा मामले सामने आए‚ जो 2021 के बाद से दूसरी सबसे ज्यादा बारिश है‚ जबकि 2024 में 800 से ज्यादा बारिश हुई थी। उत्तरी भारत में अत्यधिक सक्रिय मानसून व पश्चिमी विक्षोभ के संगम के कारण भारी बारिश से हिमाचल प्रदेश‚ जम्मू–कश्मीर और उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर जान–माल का नुकसान हुआ।

भारतीय मौसम विज्ञान सोसायटी की राष्ट्रीय परिषद के अध्यक्ष आनंद कुमार शर्मा ‘मिनी क्लाउड बर्स्ट’ की अवधारणा को ठीक नहीं मानते। उनका कहना है कि जिसे आम लोग क्लाउड बर्स्ट या बादल फटना कहते हैं‚ असल में वह वैज्ञानिक भाषा में तीव्र या अति तीव्र वर्षा है। जरूरी नहीं कि एक साथ भारी बारिश से ही तबाही हो। लंबे समय तक लगातार बारिश से भी ऐसी तबाही हो सकती है। जमीन की मिट्टी पानी को एक हद तक ही संभाल सकती है। हद पार होने पर वह बह निकलती है। क्योंकि जंगलों में पेड काट दिए गए हैं तो मिट्टी की पकड़ कम हो गई है तो ऐसी घटनाएं ज्यादा से ज्यादा हो रही हैं। ऐसे में सरकार को चाहिए कि वह मौसम पूर्वानुमान तंत्र को बेहतर करे और चेतावनी प्रणाली में भी सुधार करे।

RELATED ARTICLES

एथलीट संदीप गुसाई बना उत्तरकाशी विधिक सेवा प्राधिकरण एंबेसडर

जनसामान्य में नशा उन्मूलन, विधिक जागरूकता, सामाजिक उत्थान एवं खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तरकाशी द्वारा संदीप गुंसाई...

अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है : IAS शशि रंजन कुमार

By - Prem Pancholi ।। अतीत हमारी स्मृतियों में, खंडहरों में, और उन तरीकों में जीवित रहता है जिनसे वह आज भी हमारे अस्तित्व को...

सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स को उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद से लेनी पड़ेगी अनुमति

चारधाम यात्रा की गरिमा, सुरक्षा और शुचिता बनाए रखने हेतु सोशल मीडिया कंटेंट निर्माण के संबंध में शासन से दिशा निर्देश जारी हुए हैं।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

एथलीट संदीप गुसाई बना उत्तरकाशी विधिक सेवा प्राधिकरण एंबेसडर

जनसामान्य में नशा उन्मूलन, विधिक जागरूकता, सामाजिक उत्थान एवं खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तरकाशी द्वारा संदीप गुंसाई...

अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है : IAS शशि रंजन कुमार

By - Prem Pancholi ।। अतीत हमारी स्मृतियों में, खंडहरों में, और उन तरीकों में जीवित रहता है जिनसे वह आज भी हमारे अस्तित्व को...

सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स को उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद से लेनी पड़ेगी अनुमति

चारधाम यात्रा की गरिमा, सुरक्षा और शुचिता बनाए रखने हेतु सोशल मीडिया कंटेंट निर्माण के संबंध में शासन से दिशा निर्देश जारी हुए हैं।...

देहरादून : धामी कैबिनेट की बैठक संपन्न, खास विषयों पर त्वरित निर्णय

।। राज्य कैबिनेट ने कुल 12 प्रस्तावों को दी मंजूरी ।। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा संशोधन नियमावली-2026 को मंजूरी दी, जिसके तहत संस्कृत विद्यालयों की मान्यता,...

इतिहास के पन्नो से : अपना दायां अंगूठा दिखाना चाहिए और हम दिखायेंगे भी – दादा दौलतराम खुगशाल

By - dr. Arun Kuksal   दादा दौलतराम खुगशाल (मार्च, 1891- 3 फरवरी, 1960) टिहरी रियासत के विरुद्ध जन-संघर्षों का अग्रणी व्यक्तित्व- ‘‘आज तक राजा ने हमको पढ़ने-लिखने...

जिलाधिकारी के शख्त निर्देश, कहा आपदा के दौरान सभी विभाग बनायें समन्वय

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद देहरादून में आगामी मानसून एवं संभावित आपदा परिस्थितियों के दृष्टिगत आपदा प्रबंधन संबंधी...

जब वरिष्ठ पत्रकार चारू तिवारी ने वैज्ञानिक डी० डी० पंत को देखा

सुप्रसिद्ध भौतिकशास्त्री और हिमालय के चिंतक प्रो. डीडी पंत की पुण्यतिथि (11 जून, 2008) पर विशेष हमारे हिस्से के प्रो. डीडी पंत - चारु तिवारी By...

केतन लाल की निर्मम हत्या की चहुंओर चर्चा, समाज पर बड़ा कलंक।

By - Prem Pancholi   सोशल मीडिया पर जिस तरह से प्रतापनगर के ओण पट्टी के देवल गांव निवासी अनुसूचित जाति के किशोर केतन लाल की...

आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने के लिए सरकारी वर्जिश

वैज्ञानिक योजना, कुशल प्रशासन और समयबद्ध निर्णय प्रक्रिया के जरिए आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने का प्रयास किया जा रहा है।” उन्होंने कहा कि...

पर्यावरण दिवस : पद्मश्री प्रेमचंद शर्मा ने किया कृषि अनुसंधान संस्थान में वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर IATR देहरादून में पौधारोपण एवं गोष्ठी का आयोजन। पद्मश्री प्रेम चंद शर्मा ने छात्रों को मोरिंगा और पंच पल्लव के...