Sunday, June 28, 2026
Home lifestyle खेतीबाड़ी : लहसुन की जैविक खेती है फायदेमंद।

खेतीबाड़ी : लहसुन की जैविक खेती है फायदेमंद।

लहसुन की जैविक खेती है फायदेमंद।

Dr. Rajendra Prasad kuksal

 

लहसुन का उपयोग इसकी सुगंध तथा स्वाद के कारण लगभग हर प्रकार की सब्जियों अचार, चटनी, मसाले व मांस के विभिन्न व्यंजनों आदि में किया जाता है। विदेशी मुद्रा अर्जित करने में लहसुन का महत्वपूर्ण स्थान है।

पहाड़ी क्षेत्रों में पारंपरिक रूप से उगाई जाने वाली लहसुन जैविक होने के साथ ही अधिक पौष्टिक ,स्वादिष्ट व औषधीय गुणों से भरपूर होती है , जिस कारण बाजार में इसकी मांग अधिक रहती है।

स्थानीय किस्में यहां की भूमि व जलवायु में रची-बसी होती है जिन्हें बीमारी व कीट कम नुकसान पहुंचाते हैं साथ ही सूखा व अधिक बर्षा में भी स्थानीय किस्में अच्छी उपज देती है।

जलवायु – 

ऐसी जगह जहां न तो बहुत गर्मी हो और न ही बहुत ठण्डा लहसुन की खेती के लिए उपयुक्त है। लहसुन की खेती 1000 से 1500 मीटर तक की ऊंचाई वाले क्षेत्र जहां तापमान 25 – 35 डिग्री सेल्सियस रहता हो आसानी से की जा सकती है। सर्द मौसम एवं छोटे दिन इसके वानस्पतिक वृद्धि के लिए अच्छे होते हैं जबकि अधिक गर्म और लम्बे दिन इसके कंद निर्माण के लिए उत्तम रहते हैं।

भूमि का चयन –

लहसुन की खेती बलुई दोमट से लेकर चिकनी दोमट मिट्टी में की जा सकती है किन्तु जीवांश युक्त दोमट तथा बलुई दोमट भूमि जिसमें जल निकासी की उचित व्यवस्था हो उपयुक्त होती है। भूमि का मृदा परीक्षण अवश्य कराएं। भूमि का पी.एच. मान 6 से 7 के बीच का उत्तम रहता है। यदि भूमि का पी.एच. मान 6 से कम है तो खेत में बारीक पिसा हुआ चूना 100 ग्राम प्रति वर्ग मीटर की दर से खेत के तैयारी के समय भूमि में मिलायें। भूमि में जैविक कार्बन की मात्रा 0.8 प्रतिशत से कम होने पर 10 – 20 किलोग्राम जंगल/बड़े वृक्ष के जड़ों के पास की मिट्टी खुरच कर खेत में प्रति नाली की दर से मिला दें साथ ही जीवांश खाद जैसे केंचुआ खाद/गोबर खाद/कम्पोस्ट /जीवामृत का अधिक प्रयोग करें।

उन्नत किस्में-

यमुना सफेद (जी- 1) एग्रीफाउड व्हाइट, एग्रीफाउण्ड पार्वती, वी. एल.- 1, वी एल -2 आदि।

लहसुन की खेती राज्य में परंपरागत रूप से पीडियों से होती आ रही है स्थानीय किस्में यहां की भूमि व जलवायु में रची-बसी है इनमें बीमारी व कीटों का प्रकोप कम होता है साथ ही सूखा व अधिक बर्षा में भी स्थानीय किस्में अच्छी उपज देती है। जैविक व अधिक उपज लेने के लिए अपने क्षेत्र की प्रचलित और अधिक पैदावार देने वाली रोग रोधी लहसुन की किस्मों का चयन करें।

खेत की तैयारी- 

लहसुन की जैविक फसल हेतु खेत की गहरी जुताई कर खेत को कुछ समय के लिए छोड़ दें जिससे उसमें मौजूद कीट धूप से नष्ट हो जायें। जुताई के बाद खेत को समतल कर क्यारियां बना लें । क्यारियौ में 4 से 5 कुन्तल गोबर की खाद प्रति नाली की दर से मिलायें।

बुआई का समय-

15 सितंबर – 15 अक्टूबर।

लहसुन बीज –

लहसुन के कंदों में कई कलिया (क्लोव्स) होते हैं| इन्हीं कलियों को गांठों से अलग करके बुवाई की जाती है|

अधिक व गुणवत्ता वाली पैदावार के लिये लहसुन की बुवाई हेतु बड़े आकार के क्लोव्स (जवे) जिनका व्यास 8 से 10 मिलीमीटर हो, प्रयोग करना चाहिए| इसके लिये शल्क कंद के बाहरी तरफ वाली कलियों को चुनना चाहिए| कंद के केन्द्र में स्थित लंबी खोखली कलिया बुवाई के लिए अनुपयुक्त होती हैं क्योंकि इनसे अच्छे कंद प्राप्त नहीं होते ।

बीज की मात्रा-

 एक नाली के खेत में लगभग 10 – 12 किलो लहसुन बीज की आवश्यकता पड़ती है।

भूमि उपचार- 

फफूंदी जनित बीमारियों की रोकथाम हेतु एक किलोग्राम ट्राइकोडर्मा पाउडर को 25 किलोग्राम कम्पोस्ट (गोबर की सड़ी खाद) में मिलाकर एक सप्ताह तक छायादार स्थान पर रखकर उसे गीले बोरे से ढँकें ताकि ट्राइकोडर्मा के बीजाणु अंकुरित हो जाएँ। इस कम्पोस्ट को एक एकड़ ( 20 नाली) खेत में फैलाकर मिट्टी में मिला दें ।

बीज उपचार- बुआई से पहले फलियों को ट्राईकोडर्मा 10 से 15 ग्राम की दर से प्रति लीटर पानी में घोल बना लें इस घोल में एक किलो बीज को 30 मिनट तक डुवो कर रखें तत्पश्चात बीज को छाया में सुखाकर बुवाई करें। बीजा मृत से भी लहसुन की फलियों को उपचारित किया जा सकता है।

एक नाली में 10 किलो ग्राम लहसुन बीज की आवश्यकता होती है इसप्रकार दस किलो ग्राम बीज उपचारित करने हेतु दस से पन्द्रह लीटर घोल की आवश्यकता होगी।

दूरी –

लहसुन की बुवाई 15 x 10 सेंटीमीटर याने लाइन से लाइन 15 सेन्टीमीटर तथा लाइन में बीज से बीज की दूरी 10 सेन्टिमीटर रखते हैं। बीज की बुआई लगभग 5 से 6 सेंटीमीटर गहरी करते हैं| बुवाई करते समय यह ध्यान देना आवश्यक है, कि कलियों (क्लोव्स) का नुकीला भाग ऊपर रहे | बुवाई के समय खेत में पर्याप्त नमी का होना आवश्यक है| बीज बुवाई के बाद 2-3 दिनों के अंतराल पर फसल की निगरानी करते रहें बुवाई के 8-10 दिनों बाद निगरानी के समय कटुवा कीट और व्हाइट ग्रब या अन्य कारणो से बीज न जमने पर उनके स्थान पर नया बीज बोऐं यदि खेत में कटुवा कीट और व्हाइट ग्रब की सूंडियों दिखाई दें तो उन्हें एकत्रित कर नष्ट करें।

फसल की निगरानी के समय यदि रोग का प्रकोप दिखाई दे तो शुरू की अवस्था में ग्रसित पत्तियों/पौधों को नष्ट कर दें इससे रोगौं का प्रकोप कम होगा।

खाद व पोषण प्रबंधन- 10 लीटर जीवा मृत प्रति नाली की दर से 20 दिनों के अन्तराल पर खड़ी फसल में डालते रहना चाहिए।

सिंचाई प्रबंधन-

सामान्यतया लहसुन को वानस्पतिक वृद्धि के समय 7 से 8 दिन के अन्तर पर तथा परिपक्वता के समय 10 से 15 दिन के अन्तर पर सिंचाई की आवश्यकता होती है| पहली सिंचाई बुवाई के बाद की जाती हैं| लहसुन के वृद्धि काल में भूमि में नमी की कमी नहीं होनी चाहिए अन्यथा कंदों का विकास प्रभावित होता हैं| लहसुन उथली जड़ वाली फसल है| जिसकी अधिकांश जड़ें भूमि के उपर 5 से 7 सेंटीमीटर के स्तर में रहती है| इसलिए प्रत्येक सिंचाई में मिटटी को इस स्तर तक नम कर देना चाहिए| जब फसल परिपक्वता पर पहुँच जाये तो सिंचाई बंद कर खेत सूखने देना चाहिए

पलवार (मल्च)- बुवाई के एक- दो सप्ताह बाद कतारों के बीच में पलवार (मल्च)का प्रयोग करें। पेड़ों की सूखी पत्तियां, स्थानीय खर पतवार व घास,धान की पुवाल आदि पलवार के रूप में प्रयोग की जा सकती है। पलवार का प्रयोग भूमि में सुधार लाने, तापमान बनाये रखने, उपयुक्त नमी बनाए रखने, खरपतवार नियंत्रण एवं केंचुओं को उचित सूक्ष्म वातावरण देने के लिए आवश्यक है।

निराई-गुड़ाई-

अच्छी उपज और गुणवत्तायुक्त कंद प्राप्त करने के लिए समय से निराई-गुड़ाई करके लहसुन की क्यारी को साफ रखना आवश्यक है| पहली निराई रोपण या बुआई के एक माह बाद एवं दूसरी निराई, पहली के एक माह बाद अर्थात बुआई के 60 दिन बाद करनी चाहिए| कंद बनने के तुरन्त पहले निराई-गुड़ाई करने से मिट्टी ढीली हो जाती है| | लहसुन की जड़े अपेक्षाकृत कम गहराई तक जाती हैं| इसलिए गुड़ाई हमेशा उथली करके खरपतवार निकाल देते हैं| बुआई के 45 दिन पश्चात् एक बार निराई- गुड़ाई कर देने से फसल अच्छी पनपती है|

प्रमुख कीट –

थ्रिप्स कीट- यह कीट लहसुन की पत्तियों को खुरचकर रस चूसते हैं| क्षतिग्रस्त पत्तियाँ चमकीली सफेद दिखती है, जो बाद में ऐंठकर मुड़ और सूख जाती है| ऐसे पौधों के कन्द छोटे रह जाते हैं, जिससे पैदावार में भारी कमी आ जाती है| इस कीट के प्रकोप से लहसुन के पौधों में बीमारियाँ अधिक आने लगती है|

माइट- इस कीट के कारण पौधों की पत्तियां पूर्णरूप से नहीं खुल पाती है| पत्तियों के किनारे पर पीलापन आता है तथा पूरी पत्तियॉ सिकुड़ कर एक दूसरे से लिपट जाती है|

चैपा- यह कीट पौधों का रस चूसते हैं, जिससे पौधे कमज़ोर बनाते हैं| गंभीर हमले से पौधे के पत्ते मुड़ जाते हैं तथा पत्तों का आकार बदल जाता है|

कीट प्रबंधन-

 1. खडी फसल का समय-समय पर निरीक्षण करें पौधों पर कीड़ों के अंडे, शिशु व वयस्क यदि दिखाई दें तो पौधे के उस भाग को हटा कर एक पौलीथीन की थैली में इकट्ठा कर गड्ढे में गहरा दबा कर नष्ट करें।

2. थ्रिप्स नियंत्रण हेतु पीली एवं नीली स्टिकी ट्रैप का प्रयोग करें। स्टिकी ट्रेप पतली सी चिपचिपी शीट होती है। स्टिकी ट्रैप शीट पर कीट आकर चिपक जाते हैं तथा बाद में मर जाते हैं। जिसके बाद वह फसल को नुकसान नहीं पहुंचा पाते हैं। स्टिकी ट्रैप बाजार में बनी बनाई आती हैं और इन्हें घर पर भी बनाया जा सकता है। इसे टीन, प्लास्टिक और दफ्ती की शीट से बनाया जा सकता है। इसे बनाने के लिए डेढ़ फीट लम्बा और एक फीट चौड़ा कार्ड बोर्ड, हार्ड बोर्ड या टीन का टुकड़ा लें। उन पर नीला व पीला चमकदार रंग लगा दें रंग सूखने पर उनपर ग्रीस , अरंडी तेल की पतली सतह लगा दें।

 ट्रैपों को पौधे से 30 – 40 सेमी ऊंचाई पर लगाएं। यह ऊंचाई थ्रिप्स के उड़ने के रास्ते में आएगी। टीन, हार्ड बोर्ड और प्लास्टिक की शीट साफ करके बार-बार इस्तेमाल किया जा सकता है। जबकि दफ्ती और गत्ते से बने ट्रैप एक दो बार इस्तेमाल के बाद खराब हो जाते हैं। ट्रैप को साफ करने के लिए उसे गर्म पानी से साफ करें और वापस फिर से ग्रीस लाग कर खेत में टांग सकते हैं। एक नाली हेतु दो ट्रेप प्रयोग करें।

3. एक चम्मच प्रिल, निर्मा लिक्युड या कोई भी डिटर्जेन्ट/ साबुन , प्रति दो लीटर पानी की दर से घोल बनाकर कर स्प्रे मशीन की तेज धार से कीटों से ग्रसित भाग पर छिड़काव करें। तीन दिनों के अन्तराल पर दो तीन बार छिड़काव करें। ध्यान रहे , छिड़काव से पहले घोल को किसी घास वाले पौधे पर छिड़काव करें यदि यह पौधा तीन चार घंटे बाद मुरझाने लगे तो घोल में कुछ पानी मिला कर घोल को हल्का कर लें।

4. एक लीटर , सात आठ दिन पुरानी छांच/ मट्ठा को छः लीटर पानी में घोल बनाकर तीन चार दिनों के अन्तराल पर दो तीन छिड़काव करने पर भी कीटों पर नियंत्रण किया जा सकता है।

5. एक कीलो लकडी की राख में दस मिली लीटर मिट्टी का तेल मिलाएं । मिट्टी का तेल मिली हुई लकड़ी की राख प्रति नाली 500 ग्राम की दर से कीटों से ग्रसित खड़ी फसल में बुरकें। पौधों पर राख बुरकने हेतु राख को मारकीन या धोती के कपड़े में बांध कर पोटली बना लें, एक हाथ से पोटली को कस्स कर पकड़े तथा दूसरे हाथ से डन्डे से पोटली को पीटें जिससे राख ग्रसित पौधों पर बराबर मात्रा में पढ़ती रहे।

6. एक लीटर, आठ दस दिन पुराना गौ मूत्र का छः लीटर पानी में घोल बनाकर छिड़काव करें। गौमूत्र जितना पुराना होगा उतना ही फायदेमंद होगा। 10 दिनों के अन्तराल पर फसल पर गौमूत्र का छिड़काव करते रहें। माइक कीट नियंत्रण हेतु यह प्रभावी उपाय है।

7. मेटाराइजियम/व्यूवेरिया वेसियाना 5 ग्राम एक लीटर पानी में घोल बनाकर पौधों पर तथा पौधों की जड़ों के पास छिड़काव कर जमीन तर करें इससे कट वर्म व कुरमुला कीट नियंत्रण हो जाता है।

8 नीम पर आधारित कीटनाशकों जैसे नीम आयल,निम्बीसिडीन, निमारोन,इको नीम या बायो नीम में से किसी एक का प्रयोग करें। नीम आइल कई सांद्रता 500,1000,1500,3000,5000 व 10000 पीपीएम में उपलब्ध रहता है। प्रयोग करने से पहले कृषक देख लें कि नीम आइल कितने पीपीएम का है। अधिक तर नीम आइल 3000 पीपीएम का रहता है जिसकी मात्रा 5 मीलिलीटर प्रति लीटर पानी में घोल बनाकर छिड़काव करें यदि नीम आइल कम पीपीएम का है तो मात्रा बढा दें जैसे यदि 1000 पीपीएम है तो नीम आयल 15 मिलीलीटर प्रति लीटर पानी की दर से मिलायें उसी प्रकार यदि सांद्रता अधिक है जैसे 10000 पीपीएम है तो 1.5 मिलीलीटर प्रति लीटर पानी की दर से घोल बनायें। चूसक कीट पत्तियों की निचली सतह पर अधिक होते हैं अतः दवा के घोल से पत्तियों की निचली व ऊपरी सतह को खूब तर करें। छिड़काव सात दिनों के अन्तराल पर दो बार करें।छिड़काव सुबह या साम के समय करें। घोल में डिटर्जेन्ट मिलानें से दवा ज्यादा प्रभावी हो जाती है अतः घोल में कुछ बूंदें डिटर्जेन्ट अवश्य मिलायें।

प्रमुख रोग –

सफेद गलन- इस रोग के लक्षण जमीन के समीप लहसुन का ऊपरी भाग गल जाता है और संक्रमित भाग पर सफेद फफूंद और जमीन के ऊपर हल्के भूरे रंग के सरसों के दाने की तरह सख्त संरचनायें बन जाती है, संक्रमित पौधें मुरझा जाते हैं तथा बाद में सूख जाते हैं|

बैंगनी धब्बा – इस रोग को फैलाने वाले रोगकारक फफूंद बीज और मिटटी जनित होते हैं| इस रोग के लक्षण लहसुन की पत्तियों और बीज फसल की डंठलो पर शुरूआत में सफेद भूरे रंग के धब्बे बनते हैं| जिनका मध्य भाग बैगनी रंग का होता है| इस रोग का संक्रमण उस समय अधिक होता है, जब वातावरण का तापक्रम 27 से 30 सेंटीग्रेट तथा आर्द्रता अधिक हो।

रोक थाम –

1.फसल की बुआई अच्छी जल निकास वाली भूमि पर करें।

2.फसल चक्र अपनायें।

3.भूमि का उपचार ट्रायकोडर्मा से करें।

4.खडी फसल की समय समय पर निगरानी करते रहें रोग ग्रस्त पौधे को शीघ्र हटा कर नष्ट कर दें।

5 प्रति लीटर पानी में 5 ग्राम ट्राइकोडर्मा पाउडर का घोल बनाकर पौधों पर 5-6 दिनों के अंतराल पर तीन छिड़काव करें व जड़ क्षेत्र को भिगोएँ।

खुदाई एवं भंडारण-

जिस समय लहसुन की फसल की पत्तियाँ पीली पड़ जायें तथा सूखने लग जायें, फसल को परिपक्व समझना चाहिए| इसके बाद सिंचाई बंद कर देनी चाहिए और 15 से 20 दिनों बाद कंदों की खुदाई कर लेना चाहिए| खुदाई के बाद कंदों को 3 से 4 दिनों तक छाया में सुखा लेते हैं| फिर 2 से 2.5 सेंटीमीटर छोड़कर पत्तियों को कंदों से अलग कर कंदों का भण्डारण करते हैं।

लहसुन का लम्बे समय तक कैसे करें भंडारण।

लहसुन अप्रैल – मई में तैयार होती है। पूरे साल इसकी खपत होती है इसलिए, साल भर की आपूर्ति को पूरा करने के लिए लहसुन के बल्बों को ठीक से संग्रहित किया जाना चाहिए।

अप्रैल मई याने फसल बाजार में आने पर शुरू में दाम अच्छे नहीं मिलते किन्तु यदि लहसुन फसल को 5-6 माह तक सुरक्षित भंडारण किया जाय तो बाद में याने सितंबर अक्टूबर में बाजार में अच्छी कीमत मिल सकती है।

अच्छी तरह से छाया में सुखाए गए साफ और छूने पर ठोस बल्बों को पूरे पौधे सहित ठंडे सूखे हवादार भंडारण कक्ष में कमरे के तापमान पर 5-6 महीने तक संग्रहीत किया जा सकता है, ध्यान रहे वातावरण में ज्यादा नमी न हो।

भंडारण से पहले बल्बों को वर्गीकृत करें और 20-25 पौधों को शीर्ष याने पौधे के पत्तों के साथ बंडलों में बांधे। शीर्ष को तीन खंडों में विभाजित कर कसकर एक दूसरे में बुनकर भी रख सकते हैं। ऐसे बंडलों को 15 दिनों तक छाया में सीधा रखें और उन्हें ठंडे सूखे और हवादार कक्ष/कमरे में डंडों पर लटका दें। यह लहसुन भंडारण का पारंम्परिक तरीका है जिसे आज भी ग्रामीण अपनी लहसुन उपज को 5-6 माह तक सुरक्षित रखते हैं। आगामी बर्ष हेतु बीज के लिए लहसुन का भण्डारण, ग्रामीण किसान इसी प्रकार करते है।

उपज-

लहसुन की फसल बीज बुवाई से 130 से 150 दिनों के अंतराल पर तैयार होती है तथा 100 से 150 किलो ग्राम प्रति नाली तक उपज प्राप्त हो जाती है।

परम्परागत कृषि विकास योजना के तहत लहसुन की क्लस्टर में जैविक खेती कर तथा उपज का जैविक प्रमाणीकरण करा कर कृषकों की आय बढ़ाई जा सकती है।

@लेखक उद्यान एवं कृषि विशेषज्ञ है।

RELATED ARTICLES

एथलीट संदीप गुसाई बना उत्तरकाशी विधिक सेवा प्राधिकरण एंबेसडर

जनसामान्य में नशा उन्मूलन, विधिक जागरूकता, सामाजिक उत्थान एवं खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तरकाशी द्वारा संदीप गुंसाई...

अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है : IAS शशि रंजन कुमार

By - Prem Pancholi ।। अतीत हमारी स्मृतियों में, खंडहरों में, और उन तरीकों में जीवित रहता है जिनसे वह आज भी हमारे अस्तित्व को...

सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स को उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद से लेनी पड़ेगी अनुमति

चारधाम यात्रा की गरिमा, सुरक्षा और शुचिता बनाए रखने हेतु सोशल मीडिया कंटेंट निर्माण के संबंध में शासन से दिशा निर्देश जारी हुए हैं।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

एथलीट संदीप गुसाई बना उत्तरकाशी विधिक सेवा प्राधिकरण एंबेसडर

जनसामान्य में नशा उन्मूलन, विधिक जागरूकता, सामाजिक उत्थान एवं खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तरकाशी द्वारा संदीप गुंसाई...

अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है : IAS शशि रंजन कुमार

By - Prem Pancholi ।। अतीत हमारी स्मृतियों में, खंडहरों में, और उन तरीकों में जीवित रहता है जिनसे वह आज भी हमारे अस्तित्व को...

सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स को उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद से लेनी पड़ेगी अनुमति

चारधाम यात्रा की गरिमा, सुरक्षा और शुचिता बनाए रखने हेतु सोशल मीडिया कंटेंट निर्माण के संबंध में शासन से दिशा निर्देश जारी हुए हैं।...

देहरादून : धामी कैबिनेट की बैठक संपन्न, खास विषयों पर त्वरित निर्णय

।। राज्य कैबिनेट ने कुल 12 प्रस्तावों को दी मंजूरी ।। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा संशोधन नियमावली-2026 को मंजूरी दी, जिसके तहत संस्कृत विद्यालयों की मान्यता,...

इतिहास के पन्नो से : अपना दायां अंगूठा दिखाना चाहिए और हम दिखायेंगे भी – दादा दौलतराम खुगशाल

By - dr. Arun Kuksal   दादा दौलतराम खुगशाल (मार्च, 1891- 3 फरवरी, 1960) टिहरी रियासत के विरुद्ध जन-संघर्षों का अग्रणी व्यक्तित्व- ‘‘आज तक राजा ने हमको पढ़ने-लिखने...

जिलाधिकारी के शख्त निर्देश, कहा आपदा के दौरान सभी विभाग बनायें समन्वय

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद देहरादून में आगामी मानसून एवं संभावित आपदा परिस्थितियों के दृष्टिगत आपदा प्रबंधन संबंधी...

जब वरिष्ठ पत्रकार चारू तिवारी ने वैज्ञानिक डी० डी० पंत को देखा

सुप्रसिद्ध भौतिकशास्त्री और हिमालय के चिंतक प्रो. डीडी पंत की पुण्यतिथि (11 जून, 2008) पर विशेष हमारे हिस्से के प्रो. डीडी पंत - चारु तिवारी By...

केतन लाल की निर्मम हत्या की चहुंओर चर्चा, समाज पर बड़ा कलंक।

By - Prem Pancholi   सोशल मीडिया पर जिस तरह से प्रतापनगर के ओण पट्टी के देवल गांव निवासी अनुसूचित जाति के किशोर केतन लाल की...

आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने के लिए सरकारी वर्जिश

वैज्ञानिक योजना, कुशल प्रशासन और समयबद्ध निर्णय प्रक्रिया के जरिए आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने का प्रयास किया जा रहा है।” उन्होंने कहा कि...

पर्यावरण दिवस : पद्मश्री प्रेमचंद शर्मा ने किया कृषि अनुसंधान संस्थान में वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर IATR देहरादून में पौधारोपण एवं गोष्ठी का आयोजन। पद्मश्री प्रेम चंद शर्मा ने छात्रों को मोरिंगा और पंच पल्लव के...