Sunday, September 13, 2026
Home lifestyle प्रो० बटरोही का यह संस्मरण : असंभव छोरों के बीच सेतु-निर्माण का...

प्रो० बटरोही का यह संस्मरण : असंभव छोरों के बीच सेतु-निर्माण का जोखिम

असंभव छोरों के बीच सेतु-निर्माण का जोखिम

By – Dr. Batrohi

छात्र-जीवन से ही मेरा झुकाव वामपंथ की ओर रहा है, हालाँकि कभी किसी राजनीतिक पंथ से जुड़ा नहीं रहा. शुरू से ही मेरा मानना रहा है कि आदमी को उसी क्षेत्र में दखल देना चाहिए जिसकी उसे जानकारी हो. जिन्दगी भर अध्यापन करते हुए शब्द और भाषा की खेती करता रहा इसलिए यह विवेक शुरू में ही पैदा हो गया था कि राजनीतिक विचारों के विश्लेषण की हैसियत मुझमें नहीं है.

बड़े होने के साथ-साथ जब वाम और दक्षिण-पंथी विचारों के बीच से गुजरा, देखा कि ये शब्द अपना कोई स्थायी और शाश्वत अर्थ नहीं रखते, आदमी अपनी जरूरत के हिसाब से उसे तोड़ता-मरोड़ता रहता है. दोनों ही पंथों के बीच कट्टर और लिबरल दोनों तरह के रुझान रहे हैं, और जरूरत के हिसाब से आदमी अपने लिए बीच का रास्ता निकाल लेता रहा है.
हमारी सदी में इन दोनों विचारधाराओं को लेकर असंख्य बहसें हुई हैं फिर भी कोई ऐसी साफ लाइन नहीं उभरी जिसके आर-पार खड़े होकर एक सामान्य आदमी अपने लिए भूमिका तय कर सके.

ज्ञान की दुनिया में घुसने के बाद मैंने देखा कि लोगों ने खुद ही अपने को राजनीति के ऐसे झंझावत के बीच खड़ा कर दिया है जहाँ बीच का रास्ता सचमुच कोई नहीं है. हमारी बीती सदी ने राजनीति को एक ऐसी अपरिहार्य तृष्णा के रूप में अपना लिया था जिसकी प्यास धरती के स्रोत नहीं बुझा सकते थे, उन्हें विशालकाय बाँधों और मशीनों से पैदा होने वाला टैप-वाटर ही बुझा सकता था. लेकिन जीवन है तो प्यास लगेगी ही और प्यास लगने पर पानी का कोई अन्य विकल्प नहीं होता; और जब विकल्प ही नहीं है, उसे हर हाल में मौजूद पानी को गटकने के अलावा दूसरा रास्ता ही कौन-सा बचता है?

*****
मेरी शैक्षिक चेतना का आधार पश्चिम था; केम्ब्रिज और ऑक्सफ़ोर्ड की धरती से अंकुरित हुआ नेहरूवादी भारत, जो जन्म लेते ही इण्डिया बनाम भारत के द्वैध के बीच साँसें लेकर आकार ग्रहण करता चला गया. इस भारत की भाषा, शिक्षानीति और संस्कृति पर अपने दूसरे देशवासियों की तरह मुझे भी गर्व होने लगा था और मैं उसी के सहारे अपने सांस्कृतिक व्यक्तित्व को ढालता रहा. अपनी संस्कृति को लेकर मैंने वही सोचा जो मेरी किताबों और पाठ्यक्रम ने मुझे सौंपा; इसके अलावा जो हाशिए का चिंतन था, जिसकी बुराई की जाती थी थी, उसके प्रति अविश्वास पैदा होता चला गया. मेरे विचारों का सांस्कृतिक ढाँचा इस तरह बहुलतावादी समाजवादी चिन्तन का हिस्सा बन गया. मैंने उस भाषा में शिक्षा ग्रहण की जो मुझे नहीं आती थी, अपनी जड़ों की भाषा के बारे में भी मैं वही जानता था जो परायी भाषा के द्वारा दिए गए संस्कार की भित्ति पर निर्मित थी; उसने मुझे अपनी जड़ों की भाषा के प्रति नफरत करना सिखाया और इसी सोच ने मुझे इतना आत्मकेंद्रित बना दिया कि मुझे अपने ही दूसरे देशवासियों की भाषा और संस्कृति के प्रति दुराव करते हुए उनकी तरह मुझमें भी खुद के प्रति हीनता-बोध पैदा होता चला गया.
चार-पांच साल पश्चिम के शिक्षा-ढाँचे में हिंदी पढ़ाते हुए मुझे महसूस हुआ कि जिस भाषा के जरिये मेरे संस्कारों का ढाँचा बना है, उसने मुझे कितना खोखला बना डाला था.

हंगरी के जिस विवि में मैं हिंदी पढ़ाता था, वहाँ के विद्यार्थी न हिंदी जानते थे, न अंग्रेजी; सिर्फ अपनी भाषा हंगेरियन (मज्यर) जानते थे और उनकी सारी पढ़ाई जन्म लेने के बाद से उसी भाषा में होती थी. पुराने सोवियत संघ का हिस्सा होने के कारण हर विद्यार्थी अपनी मातृभाषा के अलावा रूसी और जर्मन भाषाएँ जानता था, अपने ज्ञान को इन्हीं के माध्यम से प्राप्त करता था, लेकिन उनका माध्यम केवल मातृभाषा थी. बच्चे रूसी भाषा से नफरत करते थे, क्योंकि उन्हें लगता था कि उस देश के लोगों ने उनको गुलाम बनाया है; अपनी जबान उन पर जबरन थोपी है. अंग्रेजी का कामचलाऊ ज्ञान होते हुए भी वे इसे न बोलते थे और न उसमें जवाब देते थे. जाहिरा तौर पर वो इसे शोषकों की भाषा कहते थे. इसी के कारण वहाँ के बच्चे साम्यवादी चिन्तन से चिढ़ते थे.
मुझे याद है, 1998 में जब नाटो देशों में शामिल होने के लिए वहाँ राष्ट्रव्यापी जनमत-संग्रह किया गया था, मेरे छात्रों ने मुझसे भी राय मांगी थी; और मेरे यह कहने पर कि यह उनका निजी मामला है, बार-बार उन्होंने मुझे कुरेदा कि अगर मैं उनकी जगह पर होता तो क्या निर्णय लेता? मेरे वो बच्चे अपनी जड़ों की बात करते थे, अपनी भाषा, संस्कृति और महान परम्परा की. छोटा-सा देश होते हुए भी उनके पास एक समृद्ध अतीत था, जिस पर उन्हें गर्व था इसलिए वे हमेशा उसकी ही बातें करते थे. बच्चे समझते थे कि महान रूस ने अपनी भाषा और आकार का आतंक दिखाकर उनका अपना अस्तित्व ख़त्म कर दिया है!

*****
नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने के बाद एक बड़ा परिवर्तन यह आया है कि राष्ट्राध्यक्ष, जो पहले अनिवार्य रूप से अंग्रेजी में बोलता था, अपने देश में भी और विदेश में भी, दुभाषिए के साथ हिंदी में बोलने लगा. यह कोई मामूली परिवर्तन नहीं था, इसने एक साथ अनेक काम किये. इससे हिंदी का उतना नहीं, तमाम उन लोगों को लाभ पहुँचाया जो अपनी बोली बोलते थे. इस विचित्र कारनामे से उनकी वाणी को सहारा मिला जो अब तक अंग्रेजी नहीं जानते थे मगर देश की मुख्यधारा में शामिल होना चाहते थे. कभी संकोच और कभी अपनी क्षेत्रीय पहचान बन जाने के डर से अपना मुँह सिल लेते थे. समाज के हाशिये के लोगों में तो इससे उनका आत्मविश्वास झरने की तरह फूट पड़ा और यह हिंदी गाँव-देहात ही नहीं, शहरी लड़के-लड़कियों और घरेलू कामकाज़ से जुड़े लोगों के मुँह से उसी विश्वास के साथ फूटने लगी.
इसने सत्ता के नीति-निर्धारकों को बेतरह उलझन में डाल दिया और वे हकबकाए हुए अलग-अलग राजनीतिक खेमों में बँटकर एक-दूसरे को गरियाने लगे.

*****
आज, जब कि मैं अस्सी का हूँ, भारतीय समाज के बीच पैदा हुए इस विचित्र परिवर्तन के कारण खुद भी हक्का-बक्का हूँ. केम्ब्रिज और ऑक्सफ़ोर्ड के जिस ढाँचे ने मेरी पीढ़ी को यह संस्कार दिया था कि उच्च और शालीन सोच अंगरेजी के बगैर संभव ही नहीं है, उसे इसने धमाके से तोड़ा है. परम्परावादी नियोजनकर्ता भी परेशान हैं कि बोलचाल की भाषा को वो लोग कैसे विद्वानों की भाषा के बराबर का दर्ज़ा दे सकते हैं?
मगर जनता के बीच से उठी लहर को किनारा तो मिलना ही है और यह काम देश के भाषा-नियोजकों को ही करना है, चाहे वो इसे रो-धोकर करें या मर्जी से.

अंततः वह सुबह तो आनी ही है!

RELATED ARTICLES

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान : सरकार

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की...

हवाई यात्रा का एक खास अनुभव साझा कर रहे है संयुक्त निदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग डॉ० नितिन उपाध्याय

By - Dr. Nitin upadhyay अगर आप कनेक्टिंग फ्लाइट्स पकड़ते हैं और हब एंड स्पोक्स मॉडल नहीं जानते तो ये पोस्ट आपके लिए है। बनारस...

कॉन्क्लेव की सहभागिता से राज्य में फिल्म निर्माण के साथ फिल्म टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा – श्री चौहान

चेन्नई में आयोजित ‘इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव में उत्तराखंड फिल्म नीति की हुई सराहना तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने दिखाई उत्तराखण्ड में फिल्मांकन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान : सरकार

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की...

हवाई यात्रा का एक खास अनुभव साझा कर रहे है संयुक्त निदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग डॉ० नितिन उपाध्याय

By - Dr. Nitin upadhyay अगर आप कनेक्टिंग फ्लाइट्स पकड़ते हैं और हब एंड स्पोक्स मॉडल नहीं जानते तो ये पोस्ट आपके लिए है। बनारस...

कॉन्क्लेव की सहभागिता से राज्य में फिल्म निर्माण के साथ फिल्म टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा – श्री चौहान

चेन्नई में आयोजित ‘इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव में उत्तराखंड फिल्म नीति की हुई सराहना तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने दिखाई उत्तराखण्ड में फिल्मांकन...

सरस्वती ताल और केदारताल का होगा वैज्ञानिक सर्वे, वैज्ञानिको का दल रवाना

सरस्वती ताल और केदारताल के लिए दल रवाना सचिव आपदा प्रबंधन ने दिखाई हरी झंडी मुख्यमंत्री तथा आपदा प्रबंधन मंत्री ने दी शुभकामनाएं प्रदेश...

जल प्रबंधन को मिलेगा आधुनिक तकनीक का वैज्ञानिक आधार – MIKE Hydro Basin सॉफ्टवेयर

जल संसाधन प्रबंधन में आधुनिक तकनीक का नया अध्याय—MIKE Hydro Basin पर राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ देशभर से 400 से अधिक विशेषज्ञ,...

डिजिटल युग में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और पॉप कल्चर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ

डिजिटल युग में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और पॉप कल्चर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ https://www.facebook.com/janmanchaajkal?locale=hi_IN हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के हिंदी एवं आधुनिक भारतीय...

Shaurya and Legacy of Karmaveer Jayanand Bharti Remembered on the 94th Anniversary of Pauri Kranti Diwas

Shaurya and Legacy of Karmaveer Jayanand Bharti Remembered on the 94th Anniversary of Pauri Kranti Diwas By - Prem Pancholi The Shail Shilpi Vikas Sangathan organized...

समाधान दिवस पर 120 शिकायतें दर्ज, त्वरित निस्तारण की प्रक्रिया आरम्भ – जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान

जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ऋषिपर्णा सभागार में समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिलाधिकारी डॉ....

झीलें कुछ समय के लिए दिखाई देती हैं, स्वतः समाप्त हो जाती हैं।

गंगोत्री ग्लेशियर क्षेत्र में दिखाई देने वाली छोटी हिमनदीय झीलों से तत्काल बड़े खतरे की स्थिति नहीं-वाडिया मीडिया में प्रसारित खबरों के संबंध में यूएसडीएमए...

आयोग से दिए जाने वाले आदेशों का पालन सुनिश्चित करें अधिकारी : मुकेश कुमार

आयोग से दिए जाने वाले आदेशों का पालन सुनिश्चित करें अधिकारी : मुकेश कुमार उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष श्री मुकेश कुमार की अध्यक्षता...