Sunday, September 13, 2026
Home lifestyle निर्बाध जारी रहे पानी की सप्लाई, बजट की नहीं कमी, लापरवाही पर...

निर्बाध जारी रहे पानी की सप्लाई, बजट की नहीं कमी, लापरवाही पर सख्त प्रवर्तन की कार्रवाई निश्चित

– निर्बाध जारी रहे पानी की सप्लाई, बजट की नहीं कमी, लापरवाही पर सख्त प्रवर्तन की कार्रवाई निश्चित

– प्रशासन का लक्ष्य, हर घर तक शुद्ध पेयजल की निर्बाध आपूर्ति-डीएम*

– पेयजल से जुड़े 07 विभागों के सक्षम अधिकारी, 20 अप्रैल से 24×7 कंट्रोल रूम में तैनात।

– कंट्रोल रूम को अब तक मिली 216 शिकायतें, 209 निस्तारित।

मुख्यमंत्री के सुशासन एवं जनसेवा संकल्प के तहत पेयजल आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान को लेकर जिला प्रशासन सर्तकता और सक्रियता से युद्वस्तर पर समस्या का निदान करने में जुटा है। विगत 14 अप्रैल से लेकर 12 जुलाई तक कंट्रोल रूम को पेयजल की 216 शिकायतें मिली है, जिसमें से 209 शिकायतों का समाधान कर लिया गया है।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने पेयजल से जुड़े सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि बरसात के सीजन में भी हर घर तक शुद्व पानी की सप्लाई निर्बाध रूप से जारी रहे। जनमन की समस्या प्रशासन की समस्या है। इसमें कोई लापरवाही न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। सभी जल स्रोत और टैंकों का नियमित क्लोरीनेशन के साथ पानी की गुणवत्ता को मेंटेन किया जाए। पानी की शिकायत मिलते ही उसी दिवस को उसका समाधान कर लिया जाए। डीएम ने कहा कि हमारा लक्ष्य हर घर तक शुद्ध पेयजल की प्रतिदिन निबार्ध आपूर्ति सुनिश्चित करना ही है। बजट की कोई कमी नही है। कहीं पर फंड की विशेष आवश्यकता है तो इसकी डिमांड उपलब्ध करें।

जिलाधिकारी ने पेयजल समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर एडीएम की अध्यक्षता में जिले स्तर पर समिति गठित की गई है, जो नियमित रूप से पेयजल शिकायतों की मॉनिटरिंग में लगी है। डीएम के निर्देश पर पेयजल सप्लाई से जुड़े 07 विभागों के अधिकारी 20 अप्रैल से 24× 7 जिला कंट्रोल रूम में तैनात किए गए है।

ओंकार रोड चुक्खुवाला में क्षेत्रवासी कमल रजवार की गंदा पानी आने की शिकायत पर अधिशासी अभियंता ने बताया कि 11 जुलाई को विभागीय ठेकेदार और कर्मचारी को मौके पर भेजा गया। निरीक्षण करने पर उपभोक्ता का व्यक्तिगत कनेक्शन क्षतिग्रस्त पाया गया, जिससे गंदा पानी आ रहा था। वहीं डीएल रोड में पानी ना आने की शिकायत पर बताया कि विद्युत में व्यवधान होने के कारण जलाशय न भरने से पानी की आपूर्ति आंशिक रूप से प्रभावित हुई थी। जलाशय भरने के बाद सप्लाई सुचारू हो गई है।

खुडबुडा क्षेत्र में पानी की किल्लत होने की समस्या पर बताया कि लाइन का निरीक्षण करने पर एसजीआरआर परिसर में स्थापित नलकूप की मोटर में खराबी पाई गई। स्मार्ट सिटी द्वारा मोटर बदल दी गई है। क्षेत्र में जलापूर्ति पूर्व की भांति सुचारू हो गई है।

ओल्ड सर्वे रोड, बंगाली मोहल्ला और आनदं भवन क्षेत्र में पेयजल की समस्या पर अधिशासी अभियंता ने बताया कि क्रॉसरोड माल के समीप पेयजल क्षतिग्रस्त लाइन क्षतिग्रस्त होने से पानी की सप्लाई बाधित हुई थी। पेयजल लाइन की मरम्मत कर जलापूर्ति सुचारू कर दी गई है। कांवली रोड पर पानी की समस्या पर बताया कि यूपीसीएल द्वारा बिजली का पोल लगाने के दौरान पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसके कारण जलाशय भर नही पाया। पाइप लाइन की मरम्मत कर जलापूर्ति सुचारू कर दी गई है। शक्तिपुर तुनवाला समीप जीयो मार्ट में पानी नही आने की शिकायत पर उसी दिन ही समस्या का समाधान कर दिया गया। पेयजल की जो भी शिकायत कंट्रोल रूम को मिल रही है प्रशासन पूरी गंभीरता के साथ उसका निस्तारण कर जनमन को राहत पहुंचाने में जुटा है।

जिलाधिकारी के निर्देशों पर पेयजल संकट वाले क्षेत्रों में नियमित निगरानी करते हुए ट्यूबवेल व नलकूपों पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। जल संस्थान एवं जल निगम के सभी डिविजनों में समस्याओं के निस्तारण के लिए टोल फ्री नंबर भी प्रचारित किए गए है। इसके अलावा कंट्रोल रूम के टोल फ्री नंबर 0135-2726066 व 1077 पर मिलने वाली शिकायतों का त्वरित संज्ञान लिया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान : सरकार

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की...

हवाई यात्रा का एक खास अनुभव साझा कर रहे है संयुक्त निदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग डॉ० नितिन उपाध्याय

By - Dr. Nitin upadhyay अगर आप कनेक्टिंग फ्लाइट्स पकड़ते हैं और हब एंड स्पोक्स मॉडल नहीं जानते तो ये पोस्ट आपके लिए है। बनारस...

कॉन्क्लेव की सहभागिता से राज्य में फिल्म निर्माण के साथ फिल्म टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा – श्री चौहान

चेन्नई में आयोजित ‘इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव में उत्तराखंड फिल्म नीति की हुई सराहना तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने दिखाई उत्तराखण्ड में फिल्मांकन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान : सरकार

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की...

हवाई यात्रा का एक खास अनुभव साझा कर रहे है संयुक्त निदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग डॉ० नितिन उपाध्याय

By - Dr. Nitin upadhyay अगर आप कनेक्टिंग फ्लाइट्स पकड़ते हैं और हब एंड स्पोक्स मॉडल नहीं जानते तो ये पोस्ट आपके लिए है। बनारस...

कॉन्क्लेव की सहभागिता से राज्य में फिल्म निर्माण के साथ फिल्म टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा – श्री चौहान

चेन्नई में आयोजित ‘इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव में उत्तराखंड फिल्म नीति की हुई सराहना तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने दिखाई उत्तराखण्ड में फिल्मांकन...

सरस्वती ताल और केदारताल का होगा वैज्ञानिक सर्वे, वैज्ञानिको का दल रवाना

सरस्वती ताल और केदारताल के लिए दल रवाना सचिव आपदा प्रबंधन ने दिखाई हरी झंडी मुख्यमंत्री तथा आपदा प्रबंधन मंत्री ने दी शुभकामनाएं प्रदेश...

जल प्रबंधन को मिलेगा आधुनिक तकनीक का वैज्ञानिक आधार – MIKE Hydro Basin सॉफ्टवेयर

जल संसाधन प्रबंधन में आधुनिक तकनीक का नया अध्याय—MIKE Hydro Basin पर राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ देशभर से 400 से अधिक विशेषज्ञ,...

डिजिटल युग में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और पॉप कल्चर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ

डिजिटल युग में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और पॉप कल्चर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ https://www.facebook.com/janmanchaajkal?locale=hi_IN हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के हिंदी एवं आधुनिक भारतीय...

Shaurya and Legacy of Karmaveer Jayanand Bharti Remembered on the 94th Anniversary of Pauri Kranti Diwas

Shaurya and Legacy of Karmaveer Jayanand Bharti Remembered on the 94th Anniversary of Pauri Kranti Diwas By - Prem Pancholi The Shail Shilpi Vikas Sangathan organized...

समाधान दिवस पर 120 शिकायतें दर्ज, त्वरित निस्तारण की प्रक्रिया आरम्भ – जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान

जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ऋषिपर्णा सभागार में समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिलाधिकारी डॉ....

झीलें कुछ समय के लिए दिखाई देती हैं, स्वतः समाप्त हो जाती हैं।

गंगोत्री ग्लेशियर क्षेत्र में दिखाई देने वाली छोटी हिमनदीय झीलों से तत्काल बड़े खतरे की स्थिति नहीं-वाडिया मीडिया में प्रसारित खबरों के संबंध में यूएसडीएमए...

आयोग से दिए जाने वाले आदेशों का पालन सुनिश्चित करें अधिकारी : मुकेश कुमार

आयोग से दिए जाने वाले आदेशों का पालन सुनिश्चित करें अधिकारी : मुकेश कुमार उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष श्री मुकेश कुमार की अध्यक्षता...