लेखक गांव थानों (देहरादून) में “श्रेष्ठ भारत में हिंदी पत्रकारिता के दो सौ वर्ष” विषय पर एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में जानेमाने पत्रकार पद्मभूषण राय बहादुर राय मुख्यअतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि 21वी सदी की पत्रकारिता मिशन पत्रकारिता की ओर नहीं बल्कि व्यापारिक पत्रकारिता की ओर बढ़ रही है। यह संकट आज तब सामने आया जब तकनीकी ने अभूतपूर्व विकास किया है। सोशल मीडिया ने जिस तरह से सूचनाओं को लेकर चमत्कार किया है उससे अधिक हिंदी पत्रकारिता के विश्वसनीय रूप को बिगाड़ दिया है। यह संकट आगे भी दिखाई दे रहा है। एक और संकट है विशेषकर हिंदी भाषा को लेकर यानी आज की हिंदी पत्रकारिता तकनीकी रूप से काफी कमजोर नजर आ रही है।










