Friday, September 11, 2026
Home crime मंदिर चोरी : सनातन पर सबसे बड़ा कलंक

मंदिर चोरी : सनातन पर सबसे बड़ा कलंक

By – Prem Pancholi   ।।

अगर मंदिरों में चोरी हो रही है तो यह बड़ा सवाल ही तो है। इसके अलावा जब हम हिन्दू संस्कृति पर बात करें तो मंदिरों में हो रही चोरी को हिंदू समाज क्या कहेगा। वे तो दिल खोलकर अपने धार्मिक मान्यताओं के स्थल पर दान करके आते है। तो फिर इस हरकत को क्या कहेंगे? साहब इसे चोरी ही कहेंगे। ताज्जुब हो कि अयोध्या मंदिर में हुई चोरी का मामला अभी चल ही रहा है कि बद्रीनाथ मंदिर में भी चोरी का खुलासा हो गया है।

आप और हम लोग इस बात पर कितना भरोसा करते है कि मंदिरों में चोरी हुई है। सामान्य तौर पर ऐसा कोई भी श्रद्धालु नहीं सोचेगा कि उनके पूजा स्थल में डाका पड़ गया है। या डाका पड़ने वाला है। यदि आम नागरिक के दिमाग में यह आ जाए कि उनके धार्मिक स्थलों पर उनके द्वारा दिया गया दान कभी भी चोरी हो जाएगा तो वे कभी भी मंदिर में दान या नगदी भेंट नहीं चढ़ाएंगे।

साहब यदि मंदिरों में चोरी हो ही रही है तो यह माना जाए कि मंदिरों की व्यवस्था देखने वाले लोग, मंदिर प्रबंधन से जुड़े लोग क्या इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे है? यदि गंभीरता से ले रहे हैं तो चोरों पर राजनीति क्यों हो रही है। चोर तो चोर ही होता है। वह चाहे सरकारी मुलाजिम हो या कोई बड़ा धार्मिक परमात्मा हो। यदि शक की सुई चोर के रूप में हो गई तो चोर को चोर ही बोला जाए। या अमुक व्यक्ति प्रमाण सहित यह स्पष्ट कर दे कि उन पर गलत आरोप लगाया जा रहा है। जैसे उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल स्पष्टीकरण दे रहे, खुलकर मीडिया के सामने आ रहे है।

साहब हमने कभी नहीं सुना कि मस्जिद, ईदगाह, गुरुद्वारा, बौद्ध मठों, ईसाईयों के प्रार्थना स्थलों में चोरी हुई हो। यह भी नहीं सुना कि हिंदुओं के धार्मिक स्थलों को छोड़कर अन्य समुदायों के धार्मिक स्थलों पर भगदड़ मची हो। ऐसे कई उदाहरण हैं जो इस चोरी पर उसी समाज के लिए सवाल खड़ा कर रहे है, जिस समाज के लोग मंदिरों को एक विशेष और पवित्र स्थान मानते है। यह सही बात इसलिए है कि सनातन विचार वाले लोग मंदिरों की सभी सुविधाओं में सहयोग बावत बढ़चढ़कर हिस्सा लेते है।

जनाब हम ही हैं जो मंदिरों में वीआईपी दर्शन की बात करते हैं। यह वीआईपी दर्शन सिर्फ हिंदुओं के मंदिरों से जुड़ा मिलता है। मंदिरों में प्रवेश नहीं होने दिया जा रहा है तो यह शिकायत भी हिंदुओं के धार्मिक स्थलों आती है।

अब आप कह रहे होंगे कि यह तो समाज विरोधी बाते बता रहा है। बिल्कुल थोड़ी देर के लिए ऐसा महसूस होता होगा। यहां मै उत्तराखंड के मंदिरों को जोड़ते हुए एक गांव के मंदिर का उदाहरण देता हूं। सीमांत जनपद उत्तरकाशी के भंकोली गांव में महासू देवता का मंदिर है। वैसे भी यमुना टौंस घाटी में किसी न किसी गांव में महासू देवता का मंदिर मिल ही जाएगा। ताज्जुब यह है कि भंकोली गांव के महासू देवता के मंदिर को अनुसूचित जाति के लोग छू तक नहीं सकते। जबकि इसी मंदिर में जब पूजा लगती है तो इसी गांव के अनुसूचित जाति का व्यक्ति ढोल बजाता है। यदि ढोल नहीं बजेगा तो तब तक पूजा संपन्न नहीं होती है।

कहने का मतलब यही है कि यदि इस मंदिर में चोरी हो जाए तो किसने चोरी की यह भी इस कुव्यवस्था से स्पष्ट हो रहा है। जिन्होंने मंदिर को कब्जे में ले रखा है वही चोरी कर रहे होंगे न।

इसी तरह यदि देखा जाए तो मंदिरों की चोरी पर और कुव्यवस्था पर सनातन समाज वर्तमान की स्थितियों से अपमानित भी हो रहा है।

मंदिरों की कहानी लंबी है जनाब। आज मंदिर में हुई चोरी को लेकर हम आपसे चर्चा कर रहे है। इधर कई लोगों का मानना है कि जब नॉन हिंदू मंदिर में नहीं जा सकते तो चोरी भी उन्हीं लोगों ने की है जो मंदिर को जा रहे हैं और देर तक मंदिर में रहते है। कुछ लोग ऐसा भी सवाल उठा रहे है कि जब 14 फरवरी को प्यार का इज़हार करने वाले युवा बजरंग दल से डरे रहते हैं तो ये चोर इस दल से क्यों नहीं डरते? यह भी सोचने वाली बात है। सच यह है कि बजरंग दल और अन्य सामाजिक दल जब मंदिर वाले मामले में हर वक्त संवेदनशील दिखते है तो मंदिर में हुई चोरी पर ये संगठन एक बयान भी नहीं दे पा रहे है। कहा जा रहा है कि राष्ट्रीय स्तर के अयोध्या मंदिर और बद्रीनाथ मंदिर में हुई चोरी सनातन समुदाय पर कलंक है। अब यदि हम ऐसा समझे कि इन मंदिरों में चोरी कैसे रुके, तो उस पर भी हम सभी को विचार करना चाहिए।

थोड़ी देर के लिए, हम यहां बात करेंगे गुरुद्वारा और बौद्ध मठ पर। यहां कभी भी किसी के लिए न तो पाबंदी है और ना ही इन जगहों पर भीड़ बढ़ती है। लोग जा रहे है, दर्शन कर रहे है। जब चाहे तब दर्शक आते जाते रहते है। कोई भी और किसी भी प्रकार का यहां आने वालो के चेहरे पर तनाव कतई नहीं दिखत है।

अब हम फिर चोरी पर बात करेंगे तो हम अपने आप को लोकतांत्रिक देश में नहीं पाएंगे। चोरों पर राजनीति करनी कितनी सही है कितनी गलत है यह तो समाज देख रहा है, समझ रहा है। मगर राष्ट्रीय स्तर के स्मारक एवं मंदिर यदि चोरो के अड्डे बन रहे हैं तो यह भविष्य के हिंदुस्तान के लिए बड़ा खतरा है। साथ ही यह भी कहा जाएगा कि जो लोग व्यवस्था, प्रबंधन में रह रहे हैं और उन्हीं पर चोरी का आरोप लग रहा है तो यह समझा जाएगा कि ये लोग स्वार्थी है और नकली सनातनी है।

RELATED ARTICLES

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान : सरकार

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की...

हवाई यात्रा का एक खास अनुभव साझा कर रहे है संयुक्त निदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग डॉ० नितिन उपाध्याय

By - Dr. Nitin upadhyay अगर आप कनेक्टिंग फ्लाइट्स पकड़ते हैं और हब एंड स्पोक्स मॉडल नहीं जानते तो ये पोस्ट आपके लिए है। बनारस...

कॉन्क्लेव की सहभागिता से राज्य में फिल्म निर्माण के साथ फिल्म टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा – श्री चौहान

चेन्नई में आयोजित ‘इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव में उत्तराखंड फिल्म नीति की हुई सराहना तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने दिखाई उत्तराखण्ड में फिल्मांकन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान : सरकार

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की...

हवाई यात्रा का एक खास अनुभव साझा कर रहे है संयुक्त निदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग डॉ० नितिन उपाध्याय

By - Dr. Nitin upadhyay अगर आप कनेक्टिंग फ्लाइट्स पकड़ते हैं और हब एंड स्पोक्स मॉडल नहीं जानते तो ये पोस्ट आपके लिए है। बनारस...

कॉन्क्लेव की सहभागिता से राज्य में फिल्म निर्माण के साथ फिल्म टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा – श्री चौहान

चेन्नई में आयोजित ‘इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव में उत्तराखंड फिल्म नीति की हुई सराहना तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने दिखाई उत्तराखण्ड में फिल्मांकन...

सरस्वती ताल और केदारताल का होगा वैज्ञानिक सर्वे, वैज्ञानिको का दल रवाना

सरस्वती ताल और केदारताल के लिए दल रवाना सचिव आपदा प्रबंधन ने दिखाई हरी झंडी मुख्यमंत्री तथा आपदा प्रबंधन मंत्री ने दी शुभकामनाएं प्रदेश...

जल प्रबंधन को मिलेगा आधुनिक तकनीक का वैज्ञानिक आधार – MIKE Hydro Basin सॉफ्टवेयर

जल संसाधन प्रबंधन में आधुनिक तकनीक का नया अध्याय—MIKE Hydro Basin पर राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ देशभर से 400 से अधिक विशेषज्ञ,...

डिजिटल युग में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और पॉप कल्चर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ

डिजिटल युग में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और पॉप कल्चर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ https://www.facebook.com/janmanchaajkal?locale=hi_IN हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के हिंदी एवं आधुनिक भारतीय...

Shaurya and Legacy of Karmaveer Jayanand Bharti Remembered on the 94th Anniversary of Pauri Kranti Diwas

Shaurya and Legacy of Karmaveer Jayanand Bharti Remembered on the 94th Anniversary of Pauri Kranti Diwas By - Prem Pancholi The Shail Shilpi Vikas Sangathan organized...

समाधान दिवस पर 120 शिकायतें दर्ज, त्वरित निस्तारण की प्रक्रिया आरम्भ – जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान

जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ऋषिपर्णा सभागार में समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिलाधिकारी डॉ....

झीलें कुछ समय के लिए दिखाई देती हैं, स्वतः समाप्त हो जाती हैं।

गंगोत्री ग्लेशियर क्षेत्र में दिखाई देने वाली छोटी हिमनदीय झीलों से तत्काल बड़े खतरे की स्थिति नहीं-वाडिया मीडिया में प्रसारित खबरों के संबंध में यूएसडीएमए...

आयोग से दिए जाने वाले आदेशों का पालन सुनिश्चित करें अधिकारी : मुकेश कुमार

आयोग से दिए जाने वाले आदेशों का पालन सुनिश्चित करें अधिकारी : मुकेश कुमार उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष श्री मुकेश कुमार की अध्यक्षता...