यहां मै दो संभ्रांत व्यक्तियों के मध्य खड़ा हूं, यह मेरा सौभाग्य है। मरून कलर की वास्कट पहनने 86 वर्षीय आदरणीय सुरेंद्र सिंह चौहान जी है और दूसरे 75 वर्षीय आदरणीय अमीचंद जी है। सच में यह दुर्लभ फोटो है।
दरअसल मैं बिसोई गांव में महासू मंदिर प्रांगण में खड़ा था और महासू की डोली बाहर को आने की थी तो मेरा ध्यान उधर अन्य दर्शकों की भांति बनी थी। इतने में 86 वर्षीय श्री चौहान जी ने मेरे शर्ट की बाजू खींची कहा कि तुम तो प्रेम हो। मैने चरण स्पर्श उन्हें प्रणाम किया और कुशलक्षेम जानी। खास बात यह है कि श्री चौहान सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य है। 86 वर्ष के हो चुके है। तीनों बेटे राजकीय सेवा में उच्च पदों पर है। बहुत संभ्रांत परिवार है। पर उनकी सादगी आज भी इस उम्र के पड़ाव पर हमारी पीढ़ी को सीख दे रही है। इससे भी और खास बात यह है कि आदरणीय चौहान जी बिना चश्मा पहने यह सब कुछ करते है। मुझे बता रहे थे कि बिना चश्मा पहने अखबार भी पढ़ लेते हैं।
इतने में आदरणीय अमीचंद जी ने कहा कि ये प्रेम पत्रकार है। उन्होंने उन्हें जबाव दिया कि हां हां मैं अच्छी तरह जानता हूं। इनके दूरदर्शन पर चलने वाला कार्यक्रम “गांव दर्शन” का वह नियमित दर्शक है। और भी अन्य जगह इन्हें देखता हूं। और बहुत कुछ कहा जिसे यहां लिखना आवश्यक नहीं है।
आदरणीय अमीचंद जी राजकीय सेवा में उच्च पद से सेवानिवृत हुए है। दो बेटे सॉफ्टवेयर इंजीनियर है अन्य सभी सफलता की सीढ़ियां पार कर चुके है। संपन्न परिवार होने के नाते इनकी सादगी भी लोगो को प्रेरित करती है।
कुलमिलाकर दोनों बिसोई गांव के वरिष्ठ नागरिक है। इस उम्र के पड़ाव में वे स्वस्थ इसलिए हैं कि सकारात्मकता इनके अंदर कूट कूटकर भरी है। यह मेरा सौभाग्य है कि इनका भी मुझे सानिध्य मिला है।







