Saturday, September 12, 2026
Home lifestyle मुंबई कौथीग़ के मंच पर बेहद भावनात्मक भाषण रहा पुरोला के विधायक...

मुंबई कौथीग़ के मंच पर बेहद भावनात्मक भाषण रहा पुरोला के विधायक दुर्गेश्वर का

By – Prem Pancholi ।।

मुंबई कौथीग के मंच पर उत्तरकाशी की सबसे पहले नंबर की विधानसभा पुरोला से आए दुर्गेश्वर लाल ने प्रवासी उत्तराखंडायों को संबोधित किया।

उन्होंने न कोई अपनी गतिविधि, ना अन्य राजनीतिक भाषण दिया। उन्होंने प्रवासी उत्तराखंडायों से निवेदन किया कि इस जनप्रतिनिधि को आप सभी प्रवासी उत्तराखंडायों का आशीर्वाद चाहिए। उन्होंने मुंबई में रह रहे अपनों से कौथीग़ के मंच से भी अपनी निजी बात साझा की है।

उन्होंने कहा कि वह बहुत ही जमीनी स्तर से आते हैं। उनके परिवार का कहीं से कहीं तक भी राजनीतिक परिचय नहीं था। लेकिन पुरोला विधानसभा की जनता ने सोचा कि पिछले 20 सालों से वे थके हारे जैसे राजनीतिक रंगों से रंगे हुए जनप्रतिनिधियों को ढो रहे हैं। इसलिए उन्होंने दुर्गेश्वर को चुना। और, यही नहीं आगे भी पुरोला की विधानसभा का आशीर्वाद उन पर बना रहेगा।

उन्होंने अपने भाषण में कई भावनात्मक बातें कही है। कहा कि जिस जगह पर वह आज खड़ा है यह जगह भी उनकी विधानसभा की सम्मानित जनता ने उन्हें बना कर दी है। उन्होंने प्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि वह अपने जनप्रतिनिधि होने का प्रस्तुतीकरण जनता के मध्य करके दिखाएंगे ऐसा उनका संकल्प है।

उन्होंने अपने 4 साल के कार्यकाल के बारे में कहा कि 2 साल तो उन्हें सीखने में ही लग गए। की, सरकारी विभागों के अधिकारियों के साथ काम करना कि स्तर पर होता है। अगर कहें तो उन्हें अभी विकास के कामों को करने का अनुभव सिर्फ 2 साल का है। उन्होंने यह भी कहा कि पुरोला विधानसभा सबसे विकट और सीमांत विधानसभा है। जहां आज भी सड़के हैं लेकिन सड़कों की हालत ठीक नहीं थी। जिन्हें ठीक करने में वह जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वह अपनी विधानसभा में “शिक्षा और स्वास्थ्य” को लेकर विशेष कार्य करना चाहते हैं। प्रवासी उत्तराखंडायों को संबोधित करते हुए कहा कि वह उनके कार्यों की जानकारी उनकी विधानसभा के लोगों से ले सकते हैं।

उन्होंने सभी प्रवासी उत्तराखंडायों को प्रणाम करते हुए कहा कि उनके लिए यहां बड़े गौरव का दिन है कि मुंबई कौथीग में संपूर्ण उत्तराखंड दिखाई देता है। ऐसा लगता है कि सागर के किनारे हिमालय खड़ा हो गया है। यहां जो आदर सत्कार आप लोग अतिथियों का करते हैं वह कभी ना भूलने वाला पल होता है। यह भी कहा कि अब वह हर साल मुंबई कौथीग में आकर आप सब लोगों का आशीर्वाद लेंगे।

अंत में उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का विकास इस समय युवा कंधों पर है। क्योंकि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री “युवा” हैं और लगातार दौड़ते रहते हैं। ऐसी कोई जगह नहीं है जहां उत्तराखंड के मुख्यमंत्री माननीय पुष्कर सिंह धामी जी नहीं पहुंचते हैं। उनके नेतृत्व वाली सरकार आज उत्तराखंड राज्य में एक विशेष स्थान पा चुकी है।

RELATED ARTICLES

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान : सरकार

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की...

हवाई यात्रा का एक खास अनुभव साझा कर रहे है संयुक्त निदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग डॉ० नितिन उपाध्याय

By - Dr. Nitin upadhyay अगर आप कनेक्टिंग फ्लाइट्स पकड़ते हैं और हब एंड स्पोक्स मॉडल नहीं जानते तो ये पोस्ट आपके लिए है। बनारस...

कॉन्क्लेव की सहभागिता से राज्य में फिल्म निर्माण के साथ फिल्म टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा – श्री चौहान

चेन्नई में आयोजित ‘इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव में उत्तराखंड फिल्म नीति की हुई सराहना तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने दिखाई उत्तराखण्ड में फिल्मांकन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान : सरकार

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की...

हवाई यात्रा का एक खास अनुभव साझा कर रहे है संयुक्त निदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग डॉ० नितिन उपाध्याय

By - Dr. Nitin upadhyay अगर आप कनेक्टिंग फ्लाइट्स पकड़ते हैं और हब एंड स्पोक्स मॉडल नहीं जानते तो ये पोस्ट आपके लिए है। बनारस...

कॉन्क्लेव की सहभागिता से राज्य में फिल्म निर्माण के साथ फिल्म टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा – श्री चौहान

चेन्नई में आयोजित ‘इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव में उत्तराखंड फिल्म नीति की हुई सराहना तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने दिखाई उत्तराखण्ड में फिल्मांकन...

सरस्वती ताल और केदारताल का होगा वैज्ञानिक सर्वे, वैज्ञानिको का दल रवाना

सरस्वती ताल और केदारताल के लिए दल रवाना सचिव आपदा प्रबंधन ने दिखाई हरी झंडी मुख्यमंत्री तथा आपदा प्रबंधन मंत्री ने दी शुभकामनाएं प्रदेश...

जल प्रबंधन को मिलेगा आधुनिक तकनीक का वैज्ञानिक आधार – MIKE Hydro Basin सॉफ्टवेयर

जल संसाधन प्रबंधन में आधुनिक तकनीक का नया अध्याय—MIKE Hydro Basin पर राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ देशभर से 400 से अधिक विशेषज्ञ,...

डिजिटल युग में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और पॉप कल्चर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ

डिजिटल युग में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और पॉप कल्चर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ https://www.facebook.com/janmanchaajkal?locale=hi_IN हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के हिंदी एवं आधुनिक भारतीय...

Shaurya and Legacy of Karmaveer Jayanand Bharti Remembered on the 94th Anniversary of Pauri Kranti Diwas

Shaurya and Legacy of Karmaveer Jayanand Bharti Remembered on the 94th Anniversary of Pauri Kranti Diwas By - Prem Pancholi The Shail Shilpi Vikas Sangathan organized...

समाधान दिवस पर 120 शिकायतें दर्ज, त्वरित निस्तारण की प्रक्रिया आरम्भ – जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान

जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ऋषिपर्णा सभागार में समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिलाधिकारी डॉ....

झीलें कुछ समय के लिए दिखाई देती हैं, स्वतः समाप्त हो जाती हैं।

गंगोत्री ग्लेशियर क्षेत्र में दिखाई देने वाली छोटी हिमनदीय झीलों से तत्काल बड़े खतरे की स्थिति नहीं-वाडिया मीडिया में प्रसारित खबरों के संबंध में यूएसडीएमए...

आयोग से दिए जाने वाले आदेशों का पालन सुनिश्चित करें अधिकारी : मुकेश कुमार

आयोग से दिए जाने वाले आदेशों का पालन सुनिश्चित करें अधिकारी : मुकेश कुमार उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष श्री मुकेश कुमार की अध्यक्षता...