Sunday, June 28, 2026
Home lifestyle मीडिया कवरेज का एक बड़ा हिस्सा अति-अमीरों की सफलता की कहानियों का...

मीडिया कवरेज का एक बड़ा हिस्सा अति-अमीरों की सफलता की कहानियों का गुणगान करता है – वरिष्ठ पत्रकार पी सांई नाथ

तृतीय सुरजीत दास स्मृति व्याख्यान – 2026 में वरिष्ठ पत्रकार पी. साईनाथ का व्याख्यान।

 

देहरादून, 8 फरवरी, 2026.

दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र की ओर से आज सायं तृतीय सुरजीत दास स्मृति व्याख्यान – 2026 आयोजित किया गया. वरिष्ठ पत्रकार पी. साईनाथ ने असमानता के युग में भारत विषय पर व्याख्यान दिया. व्याख्यान में पी. साईं नाथ ने मुख्य रुप से पत्रकारों, लेखकों, फिल्म निर्माताओं को किन विषयों पर लिखना चाहिए? इस बात को केन्द्रित किया.
कार्यक्रम की अध्यक्षता अंतराष्ट्रीय स्तर की फिल्म निर्माता, लेखिका शाश्वती तालुकदार ने की.

कार्यक्रम से पूर्व रविन्द्र संगीत तथा स्व. सुरजीत दास पर केंद्रित लघु ऑडियो विजुवल भी प्रस्तुत किया गया. कार्यक्रम में दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र के निदेशक श्री एन.रविशंकर ने पी. साईं नाथ व उपस्थित लोगों का स्वागत किया और श्रीमती विभापुरी दास ने श्री पी साईंनाथ को प्रतीक चिन्ह भेंट किया. केन्द्र के अध्यक्ष प्रो. बी के. जोशी ने सुरजीत दास स्मृति व्याख्यान श्रृंखला का परिचय और उसकी प्रांसगिता देते हुए दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र की गतिविधियों से अवगत कराया.कार्यक्रम का संचालन निकोलस हॉफलैण्ड ने किया.

व्याख्यान में बोलते हुए पीं साईंनाथ ने कहा कि भारत में असमानता का स्तर अब ब्रिटिश राज के चरम काल, 1920 के दशक के स्तर के बराबर है, और संभवतः उससे भी आगे निकल गया है।

फिर भी, असमानता पर मीडिया कवरेज का एक बड़ा हिस्सा – जहाँ भी यह होता है – अति-अमीरों की सफलता की कहानियों का गुणगान करता है। एमजीएनआरईजीए के बंद होने के खतरों पर कोई गंभीर चर्चा नहीं होती – जो कोरोना वायरस महामारी के दौरान लाखों लोगों के लिए जीवन रेखा थी। ऐसी स्थिति में, साईनाथ ने कई महत्वपूर्ण सवाल उठाये कि चिंतित पत्रकारों, स्वतंत्र मीडिया और अन्य लोगों को क्या करना चाहिए.

पलगुम्मी साईनाथ का जन्म 13 मई 1957 को हुआ था. वह भारतीय स्तंभकार और चर्चित पुस्तक “एवरीबॉडी लव्स अ गुड ड्रॉट” के लेखक हैं। उन्होंने ग्रामीण भारत पर व्यापक रूप से लिखा है, और उनके लेखन की प्रमुख रुचियां गरीबी, संरचनात्मक असमानताएं, जातिगत भेदभाव और किसानों के विरोध प्रदर्शन हैं।

उन्होंने 2014 में पीपुल्स आर्काइव ऑफ रूरल इंडिया (पीआरआई) की स्थापना की, जो एक ऑनलाइन मंच है और भारत में सामाजिक और आर्थिक असमानता, ग्रामीण मामलों, गरीबी और वैश्वीकरण के प्रभावों पर केंद्रित है। वे ट्राइकंटिनेंटल: इंस्टीट्यूट फॉर सोशल रिसर्च में वरिष्ठ फेलो रहे हैं और इससे पूर्व 2014 में त्यागपत्र देने पहले द हिंदू में ग्रामीण मामलों के संपादक थे।

उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं। अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन ने उन्हें “अकाल और भूख के विश्व के महान विशेषज्ञों में से एक” बताया है। उनकी पुस्तक “एवरीबॉडी लव्स अ गुड ड्रॉट” एक पत्रकार के रूप में उनके क्षेत्र अध्ययनों का संकलन है और भारत में ग्रामीण अभाव के विभिन्न पहलुओं पर केंद्रित है।

इस अवसर पर, राजीव लोचन साह, शहाब नकवी, गौरव मिश्रा, डॉ.पंकज नैथानी, चन्द्रशेख तिवारी, डॉ. डी. के. पाण्डे,राकेश अग्रवाल, डॉ. पंकज नैथानी, जगदीश महर, योगिता थपलियाल, डॉ सुशील उपाध्याय, श्रीमती शांता एन शंकर, जे.बी. गोयल, राजीव नागिया, अरविंद शेखर,हिमांशु आहूजा, बिजू नेगी, सुंदर विष्ट सहित अनेक लेखक, पत्रकार, साहित्यकार, बौद्धिक चिंतक,सामाजिक कार्यकर्ता व शहर के अनेक लोग मौजूद थे।
—————————————

RELATED ARTICLES

एथलीट संदीप गुसाई बना उत्तरकाशी विधिक सेवा प्राधिकरण एंबेसडर

जनसामान्य में नशा उन्मूलन, विधिक जागरूकता, सामाजिक उत्थान एवं खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तरकाशी द्वारा संदीप गुंसाई...

अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है : IAS शशि रंजन कुमार

By - Prem Pancholi ।। अतीत हमारी स्मृतियों में, खंडहरों में, और उन तरीकों में जीवित रहता है जिनसे वह आज भी हमारे अस्तित्व को...

सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स को उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद से लेनी पड़ेगी अनुमति

चारधाम यात्रा की गरिमा, सुरक्षा और शुचिता बनाए रखने हेतु सोशल मीडिया कंटेंट निर्माण के संबंध में शासन से दिशा निर्देश जारी हुए हैं।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

एथलीट संदीप गुसाई बना उत्तरकाशी विधिक सेवा प्राधिकरण एंबेसडर

जनसामान्य में नशा उन्मूलन, विधिक जागरूकता, सामाजिक उत्थान एवं खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तरकाशी द्वारा संदीप गुंसाई...

अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है : IAS शशि रंजन कुमार

By - Prem Pancholi ।। अतीत हमारी स्मृतियों में, खंडहरों में, और उन तरीकों में जीवित रहता है जिनसे वह आज भी हमारे अस्तित्व को...

सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स को उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद से लेनी पड़ेगी अनुमति

चारधाम यात्रा की गरिमा, सुरक्षा और शुचिता बनाए रखने हेतु सोशल मीडिया कंटेंट निर्माण के संबंध में शासन से दिशा निर्देश जारी हुए हैं।...

देहरादून : धामी कैबिनेट की बैठक संपन्न, खास विषयों पर त्वरित निर्णय

।। राज्य कैबिनेट ने कुल 12 प्रस्तावों को दी मंजूरी ।। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा संशोधन नियमावली-2026 को मंजूरी दी, जिसके तहत संस्कृत विद्यालयों की मान्यता,...

इतिहास के पन्नो से : अपना दायां अंगूठा दिखाना चाहिए और हम दिखायेंगे भी – दादा दौलतराम खुगशाल

By - dr. Arun Kuksal   दादा दौलतराम खुगशाल (मार्च, 1891- 3 फरवरी, 1960) टिहरी रियासत के विरुद्ध जन-संघर्षों का अग्रणी व्यक्तित्व- ‘‘आज तक राजा ने हमको पढ़ने-लिखने...

जिलाधिकारी के शख्त निर्देश, कहा आपदा के दौरान सभी विभाग बनायें समन्वय

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद देहरादून में आगामी मानसून एवं संभावित आपदा परिस्थितियों के दृष्टिगत आपदा प्रबंधन संबंधी...

जब वरिष्ठ पत्रकार चारू तिवारी ने वैज्ञानिक डी० डी० पंत को देखा

सुप्रसिद्ध भौतिकशास्त्री और हिमालय के चिंतक प्रो. डीडी पंत की पुण्यतिथि (11 जून, 2008) पर विशेष हमारे हिस्से के प्रो. डीडी पंत - चारु तिवारी By...

केतन लाल की निर्मम हत्या की चहुंओर चर्चा, समाज पर बड़ा कलंक।

By - Prem Pancholi   सोशल मीडिया पर जिस तरह से प्रतापनगर के ओण पट्टी के देवल गांव निवासी अनुसूचित जाति के किशोर केतन लाल की...

आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने के लिए सरकारी वर्जिश

वैज्ञानिक योजना, कुशल प्रशासन और समयबद्ध निर्णय प्रक्रिया के जरिए आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने का प्रयास किया जा रहा है।” उन्होंने कहा कि...

पर्यावरण दिवस : पद्मश्री प्रेमचंद शर्मा ने किया कृषि अनुसंधान संस्थान में वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर IATR देहरादून में पौधारोपण एवं गोष्ठी का आयोजन। पद्मश्री प्रेम चंद शर्मा ने छात्रों को मोरिंगा और पंच पल्लव के...