Friday, March 6, 2026
Home lifestyle उत्तरकाशी में पार्किंग की समस्या हेतु कुछ खास सुझाव देते प्रख्यात आर्किटेक्चर...

उत्तरकाशी में पार्किंग की समस्या हेतु कुछ खास सुझाव देते प्रख्यात आर्किटेक्चर कृष्ण कुड़ियाल

उत्तरकाशी में पार्किंग की समस्या हेतु कुछ खास सुझाव देते प्रख्यात आर्किटेक्चर कृष्ण कुड़ियाल

By – Prem Pancholi

 

उत्तरकाशी शहर में आज पार्किंग की बहुत ही बड़ी समस्या है।उत्तराखंड बनने के बाद उत्तरकाशी शहर को पिछले 22 वर्षों के लिए विकास और आपदा के बाद पुनर्निर्माण के लिए लगभग 700 करोड़ रुपए का बजट मिला है मगर आज तक रिक्वायरमेंट के हिसाब से पार्किंग का सही प्लानिंग के साथ निर्माण नहीं हो पाया है ।

प्रख्यात आर्किटेक्चर कृष्ण कुड़ियाल ने एक शहर को पार्किंग से मुक्त करने बाबत एक विशेष नक्शा जिला प्रशासन को दिया है। उन्होंने बताया कि शहरवासियों और उत्तरकाशी की पार्किंग की समस्या का समाधान सिर्फ एक बस अड्डा या मल्टी स्टोरी पार्किंग नहीं है। आज शहर के हर हिस्से में काफी private गाड़ियां बढ़ चुकी है जो आने वाले समय मे और बढ़ेगी। चार धाम यात्रा और पर्यटन भी बढ़ेगा।

श्री कुड़ियाल ने कुछ वर्ष पूर्व अपने साथियों Ajay Puri , Shailendra Matura, Deependar Panwar एवं होटल एसोसिशन की टीम के साथ शहर का सर्वे किया था और उन्होंने तत्काल SDM निकिता खंडेलवाल, टैक्सी,  बस यूनियन के साथ कुछ discussions किए। इसके बाद उन्होंने col Ajay Kothiyal के NIM tenure में विस्तृत सर्वे कर drawings बनाई थी।

उन्होंने बताया कि इसमें पार्किंग pockets, stilt parking, मल्टी स्टोरी पार्किंग के लगभग 11 स्थल विकसित किये जाने का प्रस्ताव था जो अलग अलग क्षेत्रों को cater करें। भविष्य की जरुरत को ध्यान में रखते हुए इन पार्किंगों के द्वारा लगभग 1500-2000 गाड़ियों को पार्किंग मिल सकेगी।
इसकी बेसिक master plan योजना और इनमे से कुछ पार्किंग के डिज़ाइन श्री कुड़ियाल ने मीडिया के साथ शेयर किए है।

श्री कुड़ियल ने पार्किंग का मास्टर प्लान इस तरह बताया कि इन सभी पार्किंगों स्थलों में टैक्सी, बस ,ट्रक, टेम्पो यूनियन के सुविधा युक्त परमानेंट ऑफिस होंगे , पब्लिक टॉयलेट्स , वेटिंग , कांटें आदि की प्रॉपर प्लानिंग और सुविधा होगी। इसके अलावा पार्किंगों में अलग अलग तरह के वहां के लिए स्थान मार्किंग के साथ अंकित होगा।

1) पार्किंग नंबर 1 : कलेक्ट्रट बैक साइड पब्लिक पार्किंग ( बाड़ाहाट वासियों हेतु )

2) पार्किंग नंबर .2 : भटवाड़ी- रोड टैक्सी स्टैंड पार्किंग ( भटवाड़ी ,गंगोत्री कमांडर पार्किंग )

3) पार्किंग नंबर 3 :रामलीला ग्राउंड पब्लिक –टूरिस्ट- STILT पार्किंग ( बाजार सप्लाई ट्रक अनलोडिंग, पब्लिक पार्किंग , टूरिस्ट पार्किंग आदि )

4) पार्किंग नंबर 4 :जियो -ग्रिड वाल बस पार्किंग ( विश्वनाथ एवं अन्य बस/ ट्रक , टेम्पो , बाहरी टैक्सी पार्किंग

5) पार्किंग नंबर .5 : लीसा डिपो TGMOU बस पार्किंग

6) पार्किंग नंबर .6 : पुरी खेत पब्लिक पार्किंग ( .मेन बाजार, जड़ भारत मार्ग वासियों हेतु )

7) पार्किंग नंबर .7:ज्ञानसू टैक्सी स्टैंड पार्किंग .( चिन्यालीसौड़-डुंडा टैक्सियों हेतु )

8) पार्किंग नंबर .8 :ज्ञानसू मल्टी स्टोरी पार्किंग ( ज्ञानसू क्षेत्र हेतु पब्लिक ,टैक्सी एवं टूरिस्ट पार्किंग )

9 ). पार्किंग नंबर :9 : जोशियाड़ा लेक साइड मल्टी स्टोरी पार्किंग ( जोशियाड़ा वासियों , ट्रक , टेम्पो हेतु )

10) पार्किंग नंबर .10 :जोशियाड़ा झूला पुल पार्किंग ( बडागड्डी-धौंतरी टैक्सी स्टैंड , पब्लिक & टूरिस्ट पार्किंग .

11) पार्किंग नंबर.11 :विकास भवन पार्किंग ( विकास भवन क्षेत्र के विसियों हेतु )

उन्होंने यह भी कहा कि इसके अलावा भी जोशियाड़ा , लदाड़ी, कनसेन , तिलोथ , मांडो , एमडीएस स्कूल रोड और अन्य पार्किंग पॉकेट्स हैं जिनको विकसित किया जायेगा। पार्किंग की प्रॉपर सुविधा से हमारा ये खूबसूरत शहर रहने के लिए और बेहतर स्थान होगा और हमारी आने वाली पीढ़िया यहाँ रहने में और बेहतर महसूस करेंगी।

RELATED ARTICLES

धराली आपदा : वैज्ञानिकों ने किया खुलासा, एक बड़े ग्लेशियर के टुकड़े के टूटने से हुई तबाही।

न बादल फटा, न ग्लेशियल झील… वैज्ञानिक अध्ययन में खुलासा: श्रीकांता ग्लेशियर से बर्फ का बड़ा हिस्सा गिरने से हुआ था धराली हादसा। ....................... 5 अगस्त...

2017 तक स्टार्टअप की संख्या थी शून्य। वर्ष 2025 में बढ़कर हुई 1750

- 2024-25 में राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) ₹ 3,81,889 करोड़ का रहा - 2021-22 के मुकाबले जीएसडीपी में आया डेढ़ गुना से ज्यादा...

एक साधारण व्यक्ति में असाधारण व्यक्तित्व की जीवन्त जीवन जीने की शब्द-यात्रा है – BARLOWGANJ AND BEYOND

- साधारण व्यक्ति का असाधारण व्यक्तित्व : प्रो. बी. के. जोशी। - प्रो. बी. के. जोशी जी के जीवनीय आत्म-संस्मरणों पर केन्द्रित पुस्तक 'BARLOWGANJ...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

धराली आपदा : वैज्ञानिकों ने किया खुलासा, एक बड़े ग्लेशियर के टुकड़े के टूटने से हुई तबाही।

न बादल फटा, न ग्लेशियल झील… वैज्ञानिक अध्ययन में खुलासा: श्रीकांता ग्लेशियर से बर्फ का बड़ा हिस्सा गिरने से हुआ था धराली हादसा। ....................... 5 अगस्त...

2017 तक स्टार्टअप की संख्या थी शून्य। वर्ष 2025 में बढ़कर हुई 1750

- 2024-25 में राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) ₹ 3,81,889 करोड़ का रहा - 2021-22 के मुकाबले जीएसडीपी में आया डेढ़ गुना से ज्यादा...

एक साधारण व्यक्ति में असाधारण व्यक्तित्व की जीवन्त जीवन जीने की शब्द-यात्रा है – BARLOWGANJ AND BEYOND

- साधारण व्यक्ति का असाधारण व्यक्तित्व : प्रो. बी. के. जोशी। - प्रो. बी. के. जोशी जी के जीवनीय आत्म-संस्मरणों पर केन्द्रित पुस्तक 'BARLOWGANJ...

विकास के नए आयाम स्थापित करती ग्राम पंचायत भगवन्तपुर की ग्राम प्रधान

विकास के नए आयाम स्थापित करती ग्राम पंचायत भगवन्तपुर की ग्राम प्रधान   By - Harishankar saini   कभी गड्ढों, कीचड़ और टूटे किनारों से जूझती सलान गाँव...

होली विशेषांक : खोलो किवाड़ चलो मठ भीतर।

- खोलो किवाड़ चलो मठ भीतर। - दून पुस्तकालय में संगीताजंलि की शानदार होली प्रस्तुति दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र के एम्फीथियेटर में आज संगीतांजली शास्त्रीय...

बर्लोगंज एंड बियोंड पुस्तक का लोकार्पण

पुस्तक : बर्लोगंज एंड बियोंड   By - Dr. Yogesh dhasmana   देश के प्रसिद्ध शिक्षाविद प्रो बी के जोशी के संस्मरणों पर आधारित पुस्तक बर्लोगंज एंड बियोंड...

विज्ञान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चन्देली में।

विज्ञान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चन्देली में। By - Neeraj Uttarakhandi पुरोला विकासखंड के अंतर्गत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चन्देली में राष्ट्रीय...

स्पैक्स संस्था ने होली के प्राकृतिक रंगों पर दून पुस्तकालय में बच्चों को दी जानकारी।

स्पैक्स संस्था ने होली के प्राकृतिक रंगों पर दून पुस्तकालय में बच्चों को दी जानकारी। .......... दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र में ‘स्पेक्स’ संस्था के सहयोग...

जनगणना की पूरी तैयारी, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होगी जनगणना

जनगणना-2027 की डिजिटल तैयारियां शुरू, देहरादून में 25-27 फरवरी तक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू चार्ज अधिकारियों से लेकर सेन्सस क्लर्क तक, सभी ले रहे डिजिटल...

एक स्वस्थ परंपरा है स्कूल ऑफ थॉट्स – प्रो० पंवार

स्कूल ऑफ थॉट्स, श्रीनगर (गढ़वाल), भारतीय-हिमालयी ज्ञान परंपरा,  मुख्य वक्ता- प्रो. मोहन पंवार। भारतीय : हिमालय ज्ञान परंपरा पर अपनी बात शुरू करते हुए मुख्य...