समाज और परिवार की खुशियां और दूरियां कैसे बनती, बिगड़ती है की दोनों पृष्ठभूमि पर उत्तराखंड सिनेमा की सदाबहार अभिनेत्री रजनी निशा डुकलान ने “इक नदी थमी सी” नाम से बहुत ही सार्थक कविता संकलन प्रकाशित किया है। हालांकि कवि ने इस संकलन के दो ही पात्र आमने सामने रखे है। मगर इन दो पात्रों के मार्फत हम यहां समाज और परिवार को बखूबी समझ सकते है। क्योंकि इन सभी के बीच कवि ने जो “संयम” का पाठ पढ़ाया है वह किसी कविता संकलन में शायद पहली बार पढ़ने को मिलेगा। कह सकते हैं कि यह कविता संकलन प्रेरणादायक और परिवार काउंसलिंग के लिए नियति जरूरी है।
कवि ने प्रेम, दीवानगी, दीदार और मुहब्बत जैसे शब्द और व्यवहार को समाज और परिवार को जिंदा रखने का बेहद खास मंत्र बताया है। क्योंकि यही व्यवहार हमें खूबसूरत बनाते है। दूसरी तरफ कवि ने कविताओं के मार्फत यह भी बताने का प्रयास किया है कि जब इनमें विश्वास भरता है तो ताउम्र सौंदर्य का बोध कराते है। मगर इन सभी में कहीं पर भी अविश्वास का महीनभर भी सुराख बन जाए तो वह अकल्पनीय दरार बन जाती है यानि खुलने वाली गांठें बन जाती है। अर्थात ढोने वाला समय बन जाता है। बताती है कि बस, यहीं से कविता, कहानियां आदि आदि पैदा हो जाती है। यही सृजनशीलता फिर से समाज को, परिवार को, प्रेमियों को जोड़ने का समय देता है। बावजूद इसके ऐसा नहीं हो पाया तो यह मानवजनित जीवन की “आपदा” कही जा सकती है।
इस कविता संकलन को पढ़कर यही लगता है कि यह एक “प्रेम दुर्घटना” या दुर्घटना में प्रेम की कहानी है। यहां वही समझदार इंसान दुर्घटनाग्रस्त को समझा रहा है, की ऐसी दुर्घटना इंसान ही दोहराता अथवा करता है। अतः संयम वाली प्रक्रिया को अपनाना ही इस दुर्घटना से बचने का सही रास्ता है।
कविता आगे बता रही है कि बदले की भावना से कोई कदम न उठे। सुनने वाला भी मन ही मन दुर्घटना से सम्भलने और दुर्घटना क्यों हुई? दुर्घटना को अंजाम देने वाले के प्रति स्वयं का चिंतन आदि जो चल रहा है वही जो कविता है और यहां तो जीवंत कविता का ही रूप ले रहा है। पर दुर्घटनाग्रस्त समझ रहा है / रही है कि वह बड़ी दुर्घटना को अंजाम कदापि नहीं देगी/देगा। इसलिए कवयित्री की यह पंक्ति खुद को समझने का समय दे रही है कि “सीख राह हूं जीने का सलीका, फिर एक नए सिरे से, मेरी राहों में थोड़ सा ही सही, प्यार का चलन रहने दीजिए”।
कवि अगली कविता “मन के भीतर” शीर्षक में कविता का असली सार इसी कविता में बताती है। सच में नदी, पर्वत, बरसात, तूफान आदि वैसे ही है जैसे मनुष्यों की प्रवृति – आपदा प्राकृतिक हो या दिमागी खराबी वह सभी तरह से तहस नहस ही कर देता है।
अतः अगली कविता में कवियत्री इसका सपाट जबाव ढूंढ लेती है लिखती है कि “कहता था अब न छोड़ूंगा हाथ कभी, जाते जाते वो भी हाथ छुड़ा ही गया”। ऐसी परिस्थिति को बनाने पर एक और कविता की पंक्ति कह रही है “कुरेदेंगे अभी और कई जख्मो को तेरे, साथ मगर अपने तू पैबंद रखना” इसी कविता की अंतिम पंक्ति कुटिलता की सच्चाई बता रही है कि “लड़खड़ा ना कभी सच के रूबरू तू, खिलाफत झूठ के आवाज बुलंद रखना”।
उक्त पंक्तियां इंसान की फ़ितरत पर ठीक ठीक बैठ रही है। यथा जब वह समाज में चर्चाओं का विषय बनता है ऐसे में वह चर्चाओं का पात्र कितनो को जबाव देगा? अथवा सच कहकर जबाव देगा या स्पष्टीकरण के लिए नकली बातों को बनाएगा।
इसी तरह इस कविता संकलन की अगली कविता उसी इंसान की हसरतों को हुबहू बता रही है कि “हसरते रोज दम तोड़ती गई, मजबूरियों में ढल ढल कर, आदमी रोज ही जीता रहा, अक्स अपना बदल बदल कर”।। अर्थात कभी कभी हसरत राजनीतिक हो जाती है। अब चाहे उसे आप राजनीति से देखो या सम्बन्धों के राजनीतिकरण से जोड़कर देखो। कवियत्री इससे भी और आगे चलकर लिखती है। जब यह सब कुछ राजनीतिकरण हो जाता है तो “आश और निराश” दोनों जिंदगी के साथ साथ चल देते है। मगर वहां कवियत्री “संयम” क्यों है पर लिखती है कि “छोड़ा नहीं है अभी सब्र का दामन मैने, दुनियां में तेरी निशा, नाहक ही खुद को यहां, जीतने की झूठी सी तमन्ना देते हो”।। मगर वही इंसानी फितूर जो पत्थर दिल हो गया है पर “सबक” शीर्षक की कविता अच्छी तरह बता रही है। “सिखा दिया एक सबक आज जमाने ने, मकसद रहा सबका यहां मुझे गिराने में”।।
पूरे कविता संकलन में यहां एक और महत्वपूर्ण कविता है। “छूकर गन को मेरे वो कस्तूरी कर गया, देह विधवा ही रही मन सिंदूरी कर गया”।। आठ पंक्तियों की यह कविता सच में जीने की एक खुराक़ दे गई। लाख आरोपों के बावजूद भी “रिवाजो” को जिंदा रखना भी कितना कठिन है। कविता अहसास करवा रही है कि समाज में बनी “रिवाज़ों” कि जंजीर उस बेवफ़ा ने नहीं तोड़ी। भले वह मन और देह से रुखसत हो गया हो, पर वह भी समाज में उसकी इज्जत बनाए रख और अपने आप को खोता गया।
कविता का सबब ऐसा है कि दीदार से टकराकर समाज विकास और व्यवस्थाओं पर प्रश्न करने से भी नहीं चूका। इसलिए इस तरह की कविता संकलन संपूर्ण कविता कही जाएगी।
अहसासों का टूटना और फिर इन एहसासो को अपरोक्ष रूप से महसूस करना भी एक भावनात्मक व संजीदा व्यक्ति ही कर सकता है। इसलिए “कविता तेरी मेरी एक ही कविता है”।।
यह कविता संकलन बता रहा है कि एक औरत को चुप कराना एक बहती नदी को अनियोजित बांधने जैसा ही है। क्योंकि यही एक प्रकार है जो जिंदगियों में तूफान लाने के लिए काफी है।
चाहत अंत तक रहेगी, हेतु भावनाओं के शब्दों को बुना जा रहा है कि ” खुला गगन फिर से उन्मुक्त उछाले भरेगा, खेतों में फिर से बालियां गेहूं की इठलाएगी, फिर से ये धरती उठायेगी, फिर से इन विशालकाय पेड़ों पे, झूले लगेंगे सावन के, जो रहना आ गया तुझे हदों में, जो रहना आ गया तुझे हदों में”।।
अब कवि की इस उदासी की हद है कि वह एक बार अपने बचपन में कहीं खो जाती है। वह सब उसे याद आता है। माँ का वह रुख, प्रेम और सीख को बुनती है शब्दों में। अर्थात कवि ने प्रेम को सिर्फ दो युवाओं के बीच में बांधकर नहीं रखा। मां से लेकर देह और समाज तक “प्रेम” की विभिन्न प्रवृत्तियों पर इस संकलन में बेहद प्रेरक कविताएं लिखी है। ऐसा लगता है कि यह सब कुछ आपके आस पास जो घट रहा है।
ज्ञात हो कि यह नई कविता संकलन है, जिसमें जीने और जीवन जीने के तरीके और जीवन की “अकस्मात” घटनाओं का सजीव वर्णन है। यहां कुछ कविता तुकबंदी भी है। जैसे “ये ठंडी ठंडी अगन, और एक तुम्हारी लगन, जिया में हूंक उठाए, वो पहला पहला सा मिलन”।। प्रेम की वह वेदना इस कविता में स्पष्ट दिखाई दे रही है। “काश कभी तू यूं भी आए, के वक्त का हर लम्हा ठहर जाए, मै तुझमे उतर जाऊं, तू हमेशा के लिए मुझमे उतर जाए, काश! कभी तू यूं भी आए।। अलावा इसके कवियत्री ने जीवन और प्रकृति को साथ साथ बताने की कोशिश की है। “इक नदी” कविता शीर्षक में उन्होंने बहती नदी का भाव सीधे जीवन से जोड़ा है।
आरम्भ में जैसे बताया गया कि यह कविता संकलन “आश और विश्वास का प्रतीक है”। कवियत्री आगे लिखती है कि “शब्द सारे बांझ हो न जाए, जीवन की सांझ हो न जाए, मन की शुष्क पड़ी जमीं पे, तुम बूंद बनकर बारिश की बरस जाना”।। इसी कविता को और पूर्ण करने के लिए अगली कविता “ख्याल तेरा” नामक शीर्षक से लिखी गई है। “गर भूले से कभी आ जाए ख्याल मेरा, तुम बस बेझिजक चले आना, सूरज जब अपनी गर्मी से जलने लग जाए, तुम शीतल चांदनी तले आना”।। जबकि जब कवियत्री “राज ए दिल” शीर्षक में लिखती है तो मन के वह पवित्र भाव सामने से उतरते दिखाई देते हैं। “बस इक हया रह जाती है आंखों के दरमियाँ, लो कर दिया हमने हाल ए दिल बयां अपना, कभी तो राज ए दिल अपना तू खोल भी दे, कभी तो आ के मौजूदगी अपनी घोल भी दे”।।
कभी कभी इंसान ऐसे दौर से भी गुजरता है कि जब सब कुछ बिखर जाता है और वह बिखरा हुआ सामने पर होता है। ऐसे में जीना भी एक चुनौती होती है। इसलिए कवयित्री “फलसफा” नाम से एक और कविता लिखती है। की, “जिंदगी का कुछ ऐसा फलसफा रहा दोस्तों, साथ रहे मगर फिर भी फासला रहा दोस्तों, रेल की पटरियों से हम और हमारी ये दूरियां, जाने क्या उसके मेरे दरमियान गुजरता रहा दोस्तों”।।
इस तरह यह कविता आगे बढ़ती है और कवियत्री खालिस नाम से एक और कविता गढ़ती है। जिसमें बिरह व वेदना स्पष्ट दिखाई दे रही है। “खालिस दिल की धीरे धीरे जाती रही, याद कहां रुकती है हरदम आती रही, रूबरू गुजरे कई दफा अजनबी बनकर, इक शय दिल की हर रस्म निभाती रही”।।
यह कविता संकलन इसलिए परिपूर्ण है कि अंत तक आते आते अग्नि परीक्षा पर भी लिखा गया। “गिरेबां” शीर्षक कविता में लिखती है कि “दिल मकसूद रहा मेरा अक्सर इसी फिराक में, पैबंद न लग जाएं कहीं गिरेबां ए चाक में, शिद्दत से निभाया है दस्तूर जहां का इस जहां में, मिल न जाए हस्ती मेरी जमीं ओ खाक में”।।
लेकिन इन सब के बावजूद भी वापस फिर से “दुनियादारी” सामने आ जाती है, जो सभी के साथ जुड़ी कहानी भी हो सकती है। यहां भी कवियत्री पीछे कहां रहने वाली थी चार पंक्तियों के “दुनिया” वाली कविता का लब्बोलुआम बताता है कि जैसे है वैसे ही रहने दीजिए।
कुलमिलाकर रजनी “निशा” डुकलान की यह कविता संकलन एक अद्भुत प्रस्तुति कही जा सकती है। दरअसल “एक नदी थमी सी” प्रश्न है, विश्वास है, अविश्वास है, धोखा है, फिर भी खुद को “संयमित” और अपने जज्बातो पर अडिग रहने की एक संजीदी कहानी की कविता है।
सच में पहली कविता के अनुसार कवियत्री ने हर एक कविता को बच्चों के जैसे ही पाला है। जैसे बेवफ़ा ने दुनिया के रंग बदरंग देखें तो लौटने के पश्चात उसे सबकुछ यथावत दिखा। तब तक भावनाओं और प्रेम का समुंदर खारा हो गया था जिसे फिल्टर करना अब नामुमकिन ही था। कवि ने अपने इस संकलन के कविता की अंतिम पंक्ति में लिखा है कि “फ़ासले कुछ यूं भी तय किये हैं हमने जिंदगी में निशा, करके तबाह खुद को किसी का जहाँ आबाद किया”।।
…………………………………
पुस्तक – एक नदी थमी सी, लेखक – रजनी निशा दुकलान, प्रकाशक – शब्दांकुर प्रकाशक मदनगीर, नई दिल्ली।







