Saturday, March 7, 2026
Home crime प्रिय मीडियाकर्मियों, कहां गया राजीव प्रताप

प्रिय मीडियाकर्मियों, कहां गया राजीव प्रताप

प्रिय मीडियाकर्मियों, कहां गया राजीव प्रताप

By – Pankaj Kushwah

जो परसों रात से लापता है वह पत्रकार था और नाम था राजीव प्रताप। आज अखबारों में खबर पढ़ रहा हूं कि एक युवक लापता है और जिस कार में वह सवार था वह भागीरथी नदी में मिली है लेकिन लापता युवक का पता नहीं चल पाया है।

एक फेसबुक पेज के जरिए क्षेत्र में सक्रिय वह युवक राजीव प्रताप था, जो लगातार सक्रिय रहता, लोगों की आवाज सुनाता, वह सब कुछ करता जो एक पत्रकार को करना चाहिए, आपके मानने न मानने से कोई फर्क नहीं पड़ता।

आज यूट्यूबर्स, फेसबुक के जरिए लाइव होने वाले कई दर्जनों पत्रकार मुख्यधारा की मीडिया से भी बेहतर काम कर रहे हैं, जहां मुख्यधारा की मीडिया ने मुद्दों पर समझौते शुरू किए उसके बाद जनता और मीडिया के बीच एक बड़ा खालीपन आया जिस खालीपन को इन यूट्यूबर्स, फेसबुक रिपोर्टर ने भरा, वह लोगों के बीच पहुंचे, लोगों के बीच लोकप्रिय हुए, न आता हो उन्हें लच्छेदार भाषा में बोलना, न हो उनका उच्चारण सही, न हो उन्हें मुद्दों की समझ लेकिन वह उस बड़ी आबादी की आवाज बने हैं जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया ने इसलिए सुनना बंद कर दिया क्योंकि वह आवाज सरकार की कानों में चुभने लगती है।

अखबार, टीवी चैनल सरकार के विज्ञापन बोर्ड लगते हैं, जिनपर खबरें सिर्फ विज्ञापनों के रूप में चल रही है और सिर्फ सिटिजन जर्नलिज्म ही बचा हुआ है जिस पर थोड़ी सी उम्मीदें बाकी बची है।

राजीव प्रताप हो या कोई और यूट्यूबर्स पत्रकार, वह लोगों के बीच रहते थे, लोगों से बातचीत करते थे, लोगों की बाते सामने लाते थे, वह प्रेस क्लब पॉलिटिक्स में नहीं रहते, वह सरकारी दफ्तरों में अधिकारियों की तारीफें नहीं बांध रहे होते।

वह अच्छा युवक था, मेरी उससे बिल्कुल मुलाकात नहीं थी, किसी दिन मैंने उसके पेज के किसी पोस्ट पर कोई हल्का कमेंट किया था, उसका जवाब आया तो मैंने भी आदतानुसार एक झिड़की लगा दी। मैं राजीव को नहीं जानता था न ही उस जैसे उन तमाम युवाओं को जो दूर दराज के इलाकों में मुख्यधारा की मीडिया की मौत के बाद पैदा हुए खालीपन को भर रहे हैं।

राजीव प्रताप का अब तक पता नहीं चल सका है, नदी में बही कार बरामद हो चुकी है लेकिन उसमें सवार राजीव प्रताप लापता है, उम्मीद करता हूं कि वह सुरक्षित हो।

प्रिय पत्रकार साथियों, जिन मीडिया संस्थानों में तुम लोग काम करते हो वह भी तुम्हें पत्रकार नहीं मानता, तुम्हारें न होने पर वह तुमसे नाता भी तोड़ देगा इसलिए ज्यादा संवेदनशील बनने की कोशिश करो।

@पंकज कुशवाह वरिष्ठ पत्रकार है

RELATED ARTICLES

2017 तक स्टार्टअप की संख्या थी शून्य। वर्ष 2025 में बढ़कर हुई 1750

- 2024-25 में राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) ₹ 3,81,889 करोड़ का रहा - 2021-22 के मुकाबले जीएसडीपी में आया डेढ़ गुना से ज्यादा...

विकास के नए आयाम स्थापित करती ग्राम पंचायत भगवन्तपुर की ग्राम प्रधान

विकास के नए आयाम स्थापित करती ग्राम पंचायत भगवन्तपुर की ग्राम प्रधान   By - Harishankar saini   कभी गड्ढों, कीचड़ और टूटे किनारों से जूझती सलान गाँव...

होली विशेषांक : खोलो किवाड़ चलो मठ भीतर।

- खोलो किवाड़ चलो मठ भीतर। - दून पुस्तकालय में संगीताजंलि की शानदार होली प्रस्तुति दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र के एम्फीथियेटर में आज संगीतांजली शास्त्रीय...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

धराली आपदा : वैज्ञानिकों ने किया खुलासा, एक बड़े ग्लेशियर के टुकड़े के टूटने से हुई तबाही।

न बादल फटा, न ग्लेशियल झील… वैज्ञानिक अध्ययन में खुलासा: श्रीकांता ग्लेशियर से बर्फ का बड़ा हिस्सा गिरने से हुआ था धराली हादसा। ....................... 5 अगस्त...

2017 तक स्टार्टअप की संख्या थी शून्य। वर्ष 2025 में बढ़कर हुई 1750

- 2024-25 में राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) ₹ 3,81,889 करोड़ का रहा - 2021-22 के मुकाबले जीएसडीपी में आया डेढ़ गुना से ज्यादा...

एक साधारण व्यक्ति में असाधारण व्यक्तित्व की जीवन्त जीवन जीने की शब्द-यात्रा है – BARLOWGANJ AND BEYOND

- साधारण व्यक्ति का असाधारण व्यक्तित्व : प्रो. बी. के. जोशी। - प्रो. बी. के. जोशी जी के जीवनीय आत्म-संस्मरणों पर केन्द्रित पुस्तक 'BARLOWGANJ...

विकास के नए आयाम स्थापित करती ग्राम पंचायत भगवन्तपुर की ग्राम प्रधान

विकास के नए आयाम स्थापित करती ग्राम पंचायत भगवन्तपुर की ग्राम प्रधान   By - Harishankar saini   कभी गड्ढों, कीचड़ और टूटे किनारों से जूझती सलान गाँव...

होली विशेषांक : खोलो किवाड़ चलो मठ भीतर।

- खोलो किवाड़ चलो मठ भीतर। - दून पुस्तकालय में संगीताजंलि की शानदार होली प्रस्तुति दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र के एम्फीथियेटर में आज संगीतांजली शास्त्रीय...

बर्लोगंज एंड बियोंड पुस्तक का लोकार्पण

पुस्तक : बर्लोगंज एंड बियोंड   By - Dr. Yogesh dhasmana   देश के प्रसिद्ध शिक्षाविद प्रो बी के जोशी के संस्मरणों पर आधारित पुस्तक बर्लोगंज एंड बियोंड...

विज्ञान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चन्देली में।

विज्ञान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चन्देली में। By - Neeraj Uttarakhandi पुरोला विकासखंड के अंतर्गत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चन्देली में राष्ट्रीय...

स्पैक्स संस्था ने होली के प्राकृतिक रंगों पर दून पुस्तकालय में बच्चों को दी जानकारी।

स्पैक्स संस्था ने होली के प्राकृतिक रंगों पर दून पुस्तकालय में बच्चों को दी जानकारी। .......... दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र में ‘स्पेक्स’ संस्था के सहयोग...

जनगणना की पूरी तैयारी, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होगी जनगणना

जनगणना-2027 की डिजिटल तैयारियां शुरू, देहरादून में 25-27 फरवरी तक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू चार्ज अधिकारियों से लेकर सेन्सस क्लर्क तक, सभी ले रहे डिजिटल...

एक स्वस्थ परंपरा है स्कूल ऑफ थॉट्स – प्रो० पंवार

स्कूल ऑफ थॉट्स, श्रीनगर (गढ़वाल), भारतीय-हिमालयी ज्ञान परंपरा,  मुख्य वक्ता- प्रो. मोहन पंवार। भारतीय : हिमालय ज्ञान परंपरा पर अपनी बात शुरू करते हुए मुख्य...