Sunday, June 28, 2026
Home देहरादून सीरगाड़ के महर ठाकुर पृथ्वी थिएटर में

सीरगाड़ के महर ठाकुर पृथ्वी थिएटर में

सीरगाड़ के महर ठाकुर पृथ्वी थिएटर में

@Laxaman singh Batrohi

Natak
Natak

मेरे लिए यह एक दिवास्वप्न जैसा था. हिंदुस्तान के एक अनजाने इलाके की कहानी हिंदुस्तान के सबसे बड़े नाटक थिएटर में प्रस्तुत की गई. अपने इलाके में वर्षों तक किसी कोने में पड़ा हुआ उपन्यास एकाएक राष्ट्रीय फलक पर चर्चा के केंद्र में आ गया. ‘महर ठाकुरों का गाँव’, 1974 में दिल्ली के राधाकृष्ण प्रकाशन द्वारा प्रकाशित उपन्यास को मुंबई के फिल्म और नाट्य-जगत के जाने-माने अभिनेता और निर्देशक प्रमोद पाठक ने पूरे व्यावसायिक ढंग से दो घंटे के नाटक के रूप में प्रस्तुत किया. पहाड़ी लोक-संगीत और वाद्य-यंत्रों के मूल को सुरक्षित रखते हुए पहाड़ी समाज के सौन्दर्य और अंतर्विरोधों को इतने विस्तार से संभवतः पहली बार राष्ट्रीय रंगमंच पर प्रस्तुत किया गया. इससे पहले पिथोरागढ़ में मृगेश पांडे के निर्देशन में और नैनीताल में हरीश राणा ‘बाबा’ तथा मंजूर हुसैन के द्वारा युगमंच के बैनर तले इसे छोटे नाटक के रूप में प्रस्तुत किया गया था. दोनों ही बार प्रस्तुतियाँ बहुत सराही गई थीं.

21 मार्च के छह बजे वाले शो में पृथ्वी थिएटर हाउस फुल था. चार बजे के आसपास हरी मृदुल मिलने आए, उन्होंने टिकट नहीं ख़रीदा था, प्रमोद से कहकर उनके लिए पास की व्यवस्था की. इससे पहले दर्जनों साहित्यकार और कलाप्रेमी एडवांस में टिकट ले चुके थे और नाटक के बाद मिले. प्रसिद्ध लेखक अनूप सेठी सपत्नीक और मेरी पुरानी छात्राएँ रेनू अग्रवाल, रीना पन्त के अलावा लता रामचंद्रन और मेरी भतीजी रेखा तथा दामाद विक्रम सिंह भी मौजूद थे. यह फोटो विक्रम ने ही खींचा है जो आई. आई. टी. मुंबई में दर्शनशास्त्र के प्रोफ़ेसर हैं.

नाटक में कुल पैंतीस-चालीस कलाकार हैं. खास बात यह है कि इनमें पहाड़ी मूल का सिर्फ एक अभिनेता है, सतवाल, जो संयोग से हमारे गाँव छानागाँव के पास ‘सत्यों’ का ही है. मगर कुमाउनी का जो सहज और स्वाभाविक उच्चारण सभी कलाकारों ने किया, वह देखते बनता है, पहाड़ के लोगों के लिए भी यह एक मिसाल है. खुद प्रमोद पाठक भी पहाड़ी मूल के नहीं हैं इसके गीतकार नंदराम आनंद और आभा सिंह, कुलविंदर बक्शीश तथाअवंतिका गुप्ता की सॉंग कौरियोग्राफी, केतन चौधरी का संगीत, सेट-निर्माता साईश पड्नेकर, रिया महेश्वरी के कॉस्टयूम और माया शर्मा के द्वारा पोस्टर डिज़ाइन के अलावा परदे के पीछे मोनू शर्मा, डॉ. सोनल महलवार, और प्रिंस मिश्रा जैसे युवा कलाकारों की प्रतिभा देखते ही बनती है. इनमें से बहुत कम युवाओं ने अभी पहाड़ देखे हैं. मुंबई के इस सबसे बड़े रंगमंच पर पहाड़ का खिलना किसे गौरवान्वित नहीं करेगा!
हरदा शास्त्री, परतिमा, इजा, घुरूबू, तुलदा, गोधनियाँ, थोकदार, दुलप पधान, डंगरिया आदि चरित्रों को निमेश मेहता, कुलविंदर बक्शीश, दीपक सोमालकर, शीतल आर, माया शर्मा, आदित्य गौड़, शशांक शुक्ला, राहुल राघनी, अंजलि सिंह, मुस्कान अग्रवाल, नरेन कुमार, विक्की दत्त, भूषण शिंपी, सुहेल खान, विक्की सतवाल, वंश सभरवाल, अभिषेक जायसवाल, साहिल वर्मा, आदि युवाओं ने कुमाउनी भाषा और जन-जीवन को मानो जीवंत कर डाला.

नाटक देश के कुछ बड़े शहरों में जाएगा और कोई ठीक प्रायोजक मिला तो उत्तराखंड में भी आयेगा. टीम बड़ी है, जाहिर है कि खर्चा भी बड़ा होगा, हमें उम्मीद करनी चाहिए कि युवा रंगकर्मी इस दिशा में पहल करेंगे. मुंबई के पहले दिन के दोनों शो हाउस फुल थे और प्रमोद ने बताया कि दूसरे दिन के पहले शो में करीब ढाई सौ और दूसरे में डेढ़ सौ दर्शक आये. कई लोगों ने रूचि दिखाई और मीडियाकर्मियों ने इस पर लिखने की बात कही. प्रेस टिप्पणियाँ अभी आई नहीं हैं, हालाँकि स्थानीय अख़बारों में में विज्ञापन प्रकाशित थे.

RELATED ARTICLES

अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है : IAS शशि रंजन कुमार

By - Prem Pancholi ।। अतीत हमारी स्मृतियों में, खंडहरों में, और उन तरीकों में जीवित रहता है जिनसे वह आज भी हमारे अस्तित्व को...

देहरादून : धामी कैबिनेट की बैठक संपन्न, खास विषयों पर त्वरित निर्णय

।। राज्य कैबिनेट ने कुल 12 प्रस्तावों को दी मंजूरी ।। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा संशोधन नियमावली-2026 को मंजूरी दी, जिसके तहत संस्कृत विद्यालयों की मान्यता,...

जिलाधिकारी के शख्त निर्देश, कहा आपदा के दौरान सभी विभाग बनायें समन्वय

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद देहरादून में आगामी मानसून एवं संभावित आपदा परिस्थितियों के दृष्टिगत आपदा प्रबंधन संबंधी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

एथलीट संदीप गुसाई बना उत्तरकाशी विधिक सेवा प्राधिकरण एंबेसडर

जनसामान्य में नशा उन्मूलन, विधिक जागरूकता, सामाजिक उत्थान एवं खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तरकाशी द्वारा संदीप गुंसाई...

अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है : IAS शशि रंजन कुमार

By - Prem Pancholi ।। अतीत हमारी स्मृतियों में, खंडहरों में, और उन तरीकों में जीवित रहता है जिनसे वह आज भी हमारे अस्तित्व को...

सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स को उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद से लेनी पड़ेगी अनुमति

चारधाम यात्रा की गरिमा, सुरक्षा और शुचिता बनाए रखने हेतु सोशल मीडिया कंटेंट निर्माण के संबंध में शासन से दिशा निर्देश जारी हुए हैं।...

देहरादून : धामी कैबिनेट की बैठक संपन्न, खास विषयों पर त्वरित निर्णय

।। राज्य कैबिनेट ने कुल 12 प्रस्तावों को दी मंजूरी ।। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा संशोधन नियमावली-2026 को मंजूरी दी, जिसके तहत संस्कृत विद्यालयों की मान्यता,...

इतिहास के पन्नो से : अपना दायां अंगूठा दिखाना चाहिए और हम दिखायेंगे भी – दादा दौलतराम खुगशाल

By - dr. Arun Kuksal   दादा दौलतराम खुगशाल (मार्च, 1891- 3 फरवरी, 1960) टिहरी रियासत के विरुद्ध जन-संघर्षों का अग्रणी व्यक्तित्व- ‘‘आज तक राजा ने हमको पढ़ने-लिखने...

जिलाधिकारी के शख्त निर्देश, कहा आपदा के दौरान सभी विभाग बनायें समन्वय

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद देहरादून में आगामी मानसून एवं संभावित आपदा परिस्थितियों के दृष्टिगत आपदा प्रबंधन संबंधी...

जब वरिष्ठ पत्रकार चारू तिवारी ने वैज्ञानिक डी० डी० पंत को देखा

सुप्रसिद्ध भौतिकशास्त्री और हिमालय के चिंतक प्रो. डीडी पंत की पुण्यतिथि (11 जून, 2008) पर विशेष हमारे हिस्से के प्रो. डीडी पंत - चारु तिवारी By...

केतन लाल की निर्मम हत्या की चहुंओर चर्चा, समाज पर बड़ा कलंक।

By - Prem Pancholi   सोशल मीडिया पर जिस तरह से प्रतापनगर के ओण पट्टी के देवल गांव निवासी अनुसूचित जाति के किशोर केतन लाल की...

आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने के लिए सरकारी वर्जिश

वैज्ञानिक योजना, कुशल प्रशासन और समयबद्ध निर्णय प्रक्रिया के जरिए आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने का प्रयास किया जा रहा है।” उन्होंने कहा कि...

पर्यावरण दिवस : पद्मश्री प्रेमचंद शर्मा ने किया कृषि अनुसंधान संस्थान में वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर IATR देहरादून में पौधारोपण एवं गोष्ठी का आयोजन। पद्मश्री प्रेम चंद शर्मा ने छात्रों को मोरिंगा और पंच पल्लव के...