Sunday, September 13, 2026
Home entertainment फिल्म इंडस्ट्री के नामी सितारों में शामिल अभिनेता अनुपम खेर का आज...

फिल्म इंडस्ट्री के नामी सितारों में शामिल अभिनेता अनुपम खेर का आज है जन्मदिवस 

अनुपम खेर इंडस्ट्री के नामी सितारों में शामिल हैं। साल 1984 में उन्होंने फिल्म सारांश से अभिनय पारी शुरू की जो अब तक जारी है। उसी उत्साह और उसी उमंग के साथ वे अपना हर किरदार अदा करते हैं। उनकी अभिनय प्रतिभा का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अपनी युवा उम्र में भी उन्होंने फिल्म सारांश में एक बुजुर्ग पिता का रोल बखूबी किया। उन्होंने सीरियस किस्म के रोल ही नहीं, कॉमेडी किरदार भी खूब मजेदार अंदाज में अदा किए हैं। अनुपम खेर को एक शानदार अभिनेता के रूप में तो सभी जानते हैं। मगर, वे एक कमाल के मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं।

उनकी कुछ प्रेरणादायक बातें इस प्रकार हैं…

भारतीय सिनेमा में अनुपम खेर ने कई यादगार भूमिकाएं निभाई हैं। कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए भारत सरकार की तरफ से साल 2004 पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

अभिनेता अनुपम खेर ने अपने करियर की शुरुआत राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म ‘सारांश’ से की। महेश भट्ट के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अनुपम खेर ने बी वी प्रधान  की भूमिका निभाई थी।

अनुपम खेर ने विलेन के रूप में भी अच्छी पहचान बनाई। साल 1986 में आई फिल्म ‘कर्मा’ में उन्होंने डॉ. माइकल डैंग का किरदार निभाया। इस किरदार से अनुपम खेर का  नाम इंडस्ट्री के सुपरहिट विलेन की लिस्ट में शामिल हो गया। उनके इस किरदार ने परदे के बाहर भी लोगों को डरा दिया था।

कई क्लासिक फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों को मुरीद बना चुके अनुपम खेर कई किताबें लिख चुके हैं। अभिनेता की पहली किताब ‘द बेस्ट थिंग अबाउट यू इज यू साल 2011 में आई थी, जिसका हिंदी अनुवाद ‘आप खुद ही बेस्ट हैं’ नाम से आया था।

अनुपम खेर ने ‘लेसन लाइफ टॉट मी अननोइंगली’ किताब लिखी, जिसमें उन्होंने अपनी जिंदगी के बारे में लिखा है। अनुपम की तीसरी किताब ‘योर बेस्ट डेज इज टुडे’ है।

अनुपम खेर इंस्टाग्राम पर खूब एक्टिव रहते हैं और अक्सर मजेदार पोस्ट के जरिए फैंस से जुड़े रहते हैं। अधिकांश सोशल मीडिया पोस्ट में वे जिंदगी से जुड़ी बातें साझा करते हैं। इसके अलावा अपनी मां दुलारी के साथ भी वे कई बार मजेदार अंदाज में बातचीत के वीडियो अपलोड करते रहते हैं।

अनुपम खेर की निजी जिंदगी की बात करें तो उनकी पहली शादी साल 1979 में मधुमालती कपूर से हुई। हालांकि, कुछ वक्त बाद दोनों का तलाक हो गया। फिर अनुपम खेर ने किरण खेर से शादी रचाई।

अनुपम खेर को फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ में मोगैंबो का किरदार ऑफर किया गया था। हालांकि, एक-दो महीने बाद अमरीश पुरी ने फिल्म में उन्हें रिप्लेस कर दिया। यह बात खुद अनुपम खेर भी बता चुके हैं।

करीब दो दशक बाद अनुपम खेर बतौर निर्देशक वापसी करने जा रहे हैं। उनके निर्देशन में बनी फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।

अनुपम खेर के वर्क फ्रंट की बात करें तो इस साल वे जनवरी में आई फिल्म ‘इमरजेंसी’ में नजर आए। इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म ‘तुमको मेरी कसम’ को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म 21 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

(साभार)

RELATED ARTICLES

भावनात्मक रूप से व्यवस्था पर चोट करती गढ़वाली फिल्म जलमभूमि

By - Prem Pancholi   "जलमभूमि" गढ़वाली शब्द है। जिसे हम जन्मभूमि भी कह सकते है। इस शब्द को कहानी का रूप दिया गया है। जी...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि OTT प्लेटफार्म पर भी दुनियाभर में देखी जा रही है उत्तराखंडी फिल्म

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “आवाज सुनो पहाड़ों की" द्वारा आयोजित फिल्म फेस्टिवल 2026” में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र...

युवा लेखिकाओं की कहानीयां “शाम-सवेरे” पाठकों के बीच

युवा लेखिकाओं की कहानीयां "शाम-सवेरे" पाठकों के बीच उदयन केयर द्वारा संचालित उदयन शालिनी फ़ेलोशिप (USF), देहरादून चैप्टर के तत्वावधान में बाल एवं किशोर लेखिकाओं...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान : सरकार

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की...

हवाई यात्रा का एक खास अनुभव साझा कर रहे है संयुक्त निदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग डॉ० नितिन उपाध्याय

By - Dr. Nitin upadhyay अगर आप कनेक्टिंग फ्लाइट्स पकड़ते हैं और हब एंड स्पोक्स मॉडल नहीं जानते तो ये पोस्ट आपके लिए है। बनारस...

कॉन्क्लेव की सहभागिता से राज्य में फिल्म निर्माण के साथ फिल्म टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा – श्री चौहान

चेन्नई में आयोजित ‘इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव में उत्तराखंड फिल्म नीति की हुई सराहना तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने दिखाई उत्तराखण्ड में फिल्मांकन...

सरस्वती ताल और केदारताल का होगा वैज्ञानिक सर्वे, वैज्ञानिको का दल रवाना

सरस्वती ताल और केदारताल के लिए दल रवाना सचिव आपदा प्रबंधन ने दिखाई हरी झंडी मुख्यमंत्री तथा आपदा प्रबंधन मंत्री ने दी शुभकामनाएं प्रदेश...

जल प्रबंधन को मिलेगा आधुनिक तकनीक का वैज्ञानिक आधार – MIKE Hydro Basin सॉफ्टवेयर

जल संसाधन प्रबंधन में आधुनिक तकनीक का नया अध्याय—MIKE Hydro Basin पर राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ देशभर से 400 से अधिक विशेषज्ञ,...

डिजिटल युग में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और पॉप कल्चर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ

डिजिटल युग में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और पॉप कल्चर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ https://www.facebook.com/janmanchaajkal?locale=hi_IN हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के हिंदी एवं आधुनिक भारतीय...

Shaurya and Legacy of Karmaveer Jayanand Bharti Remembered on the 94th Anniversary of Pauri Kranti Diwas

Shaurya and Legacy of Karmaveer Jayanand Bharti Remembered on the 94th Anniversary of Pauri Kranti Diwas By - Prem Pancholi The Shail Shilpi Vikas Sangathan organized...

समाधान दिवस पर 120 शिकायतें दर्ज, त्वरित निस्तारण की प्रक्रिया आरम्भ – जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान

जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ऋषिपर्णा सभागार में समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिलाधिकारी डॉ....

झीलें कुछ समय के लिए दिखाई देती हैं, स्वतः समाप्त हो जाती हैं।

गंगोत्री ग्लेशियर क्षेत्र में दिखाई देने वाली छोटी हिमनदीय झीलों से तत्काल बड़े खतरे की स्थिति नहीं-वाडिया मीडिया में प्रसारित खबरों के संबंध में यूएसडीएमए...

आयोग से दिए जाने वाले आदेशों का पालन सुनिश्चित करें अधिकारी : मुकेश कुमार

आयोग से दिए जाने वाले आदेशों का पालन सुनिश्चित करें अधिकारी : मुकेश कुमार उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष श्री मुकेश कुमार की अध्यक्षता...