Monday, June 29, 2026
Home entertainment आर माधवन की आगामी फिल्म 'टेस्ट' का ट्रेलर हुआ रिलीज, 4 अप्रैल...

आर माधवन की आगामी फिल्म ‘टेस्ट’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, 4 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होगी फिल्म

नेटफ्लिक्स की आने वाली फिल्म ‘टेस्ट’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। यह फिल्म तीन अलग-अलग किरदारों की जिंदगी को एक साथ जोड़ती है। एक क्रिकेटर का जुनून, एक शिक्षक का प्यार और फर्ज के बीच का द्वंद्व, और एक वैज्ञानिक की प्रतिभा। यह फिल्म इन सबको एक निर्णायक मोड़ तक ले जाती है। ट्रेलर में आर माधवन, नयनतारा, सिद्धार्थ और मीरा जैस्मिन जैसे बड़े सितारे नजर आते हैं। यह निर्देशक एस शशिकांत की पहली फिल्म है, जिसे वाईनॉट स्टूडियोज ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 4 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

फिल्म में सरवनन (आर माधवन) और कुमुदा (नयनतारा) एक शादीशुदा जोड़े के रूप में दिखते हैं, जो अपने सपनों और रिश्तों के बीच तालमेल बिठाने की कोशिश करते हैं। दूसरी ओर, अर्जुन (सिद्धार्थ) एक क्रिकेटर है, जो खेल और निजी जिंदगी के बीच फंसा हुआ है। उसकी पत्नी पद्मा (मीरा जैस्मिन) अपने परिवार को हर हाल में बचाने की जद्दोजहद में जुटी है। ट्रेलर से साफ है कि यह फिल्म खेल के साथ-साथ इंसानी रिश्तों और फैसलों की गहराई को भी दिखाएगी।

निर्देशक ने की कलाकारों की तारीफ
निर्देशक एस शशिकांत ने फिल्म के बारे में विस्तार से बात की। उन्होंने कहा, “टेस्ट का निर्देशन करना मेरे लिए एक शानदार सफर रहा है। यह मेरी पहली फिल्म है। इसने मेरी कहानी कहने की काबिलियत को भी परखा। यह फिल्म सिर्फ क्रिकेट के बारे में नहीं है, बल्कि यह इंसानी जज्बातों, हमारे फैसलों और जीत-हार के बीच की बारीक रेखा को दिखाती है। माधवन, नयनतारा, सिद्धार्थ और मीरा जैस्मिन जैसे बेहतरीन कलाकारों के साथ काम करना मेरे लिए खास रहा। मुझे उम्मीद है कि दुनियाभर के दर्शक नेटफ्लिक्स पर इसे देखकर इस कहानी से जुड़ेंगे।”

नेटफ्लिक्स की इस साल की पहली तमिल ओरिजनल फिल्म
नेटफ्लिक्स इंडिया की वाइस प्रेसिडेंट (कंटेंट) मोनिका शेरगिल ने भी फिल्म की तारीफ की। उन्होंने कहा, “तमिल सिनेमा अपनी गहरी और भावनात्मक कहानियों के लिए जाना जाता है। ‘टेस्ट’ इसका एक बेहतरीन उदाहरण है। यह फिल्म खेल के रोमांच को पारिवारिक रिश्तों की भावनाओं के साथ जोड़ती है। शशिकांत ने अपनी पहली फिल्म में ही कमाल कर दिखाया है। हमें उनकी सोच पर भरोसा था। उन्होंने एक ऐसी कहानी बनाई जो हर किसी को छू सकती है। माधवन, नयनतारा, सिद्धार्थ और मीरा जैस्मिन जैसे सितारों का एक साथ आना इस फिल्म को खास बनाता है। इस साल की हमारी पहली तमिल ओरिजिनल फिल्म के तौर पर ‘टेस्ट’ दर्शकों के लिए जरूर देखने लायक होगी।”

माधवन ने अपने किरदार पर कही ये बात
आर माधवन ने अपने किरदार सरवनन के बारे में कहा, “मेरा किरदार सरवनन एक वैज्ञानिक है, जो अपनी खोजों के लिए पूरी तरह समर्पित है। ठीक वैसे ही जैसे वह अपने काम में सच्चाई लाना चाहता है, मैं भी अपने रोल में वही कोशिश करता हूं। ‘टेस्ट’ फिल्म मेहनत, सपनों और अपनी पहचान को बचाने की कहानी है। शशिकांत मेरे दोस्त हैं और उनकी पहली फिल्म में काम करना मेरे लिए यादगार रहा। नेटफ्लिक्स के साथ मेरा अनुभव हमेशा अच्छा रहा है। मैं चाहता हूँ कि दर्शक इस फिल्म और सरवनन के किरदार को देखें और उससे जुड़ें।”

नयनतारा ने जताई ये उम्मीद
नयनतारा ने कुमुदा के किरदार को खास बताया। उन्होंने कहा, “कुछ कहानियां आपके दिल में बस जाती हैं। ‘टेस्ट’ उनमें से एक है। कुमुदा एक ऐसा किरदार है जो गहरे प्यार करता है, चुपचाप अपनी लड़ाई लड़ता है और ऐसे फैसले लेती है जो सब कुछ बदल देते हैं। इस किरदार को निभाना मेरे लिए चुनौतीपूर्ण और संतोषजनक रहा। ट्रेलर अभी आया है और मैं चाहती हूं कि दर्शक इस सफर को महसूस करें। नेटफ्लिक्स के साथ मेरा रिश्ता मजबूत होता जा रहा है और मैं उम्मीद करती हूं कि कुमुदा की कहानी हर किसी तक पहुंचे।”

मीरा जैस्मिन कर रहीं फिल्मों में वापसी
मीरा जैस्मिन ने फिल्मों से वापसी को लेकर कहा, “टेस्ट के साथ सिनेमा में वापसी करना मेरे लिए भावनात्मक और संतुष्टि देने वाला अनुभव रहा। मेरा किरदार पद्मा एक ऐसी महिला है जो अपने परिवार और अपनों को बचाने के लिए हर कदम पर डटी रहती है। सिद्धार्थ के साथ सीन शूट करना हो या पूरी टीम के साथ काम करना, हर पल यादगार रहा। अब यह सब पर्दे पर देखना मेरे लिए खास है। मैं चाहती हूं कि दर्शक नेटफ्लिक्स पर टेस्ट को देखें और पद्मा की ताकत को महसूस करें।”

सिद्धार्थ ने अपने किरदार के बारे में दी जानकारी
सिद्धार्थ ने अपने किरदार अर्जुन को लेकर कहा, “क्रिकेट मेरे लिए हमेशा से एक जुनून रहा है। ‘टेस्ट’ में यह मेरे किरदार की जान है। अर्जुन ऐसा शख्स है जो क्रिकेट के लिए जीता है, लेकिन खेल से बाहर उसे ऐसे फैसले लेने पड़ते हैं जो उसकी जिंदगी को हिला देते हैं। हर फैसले की एक कीमत होती है और यही इस किरदार को रोमांचक बनाता है। इस फिल्म का हिस्सा बनना मेरे लिए सम्मान की बात है। खासकर इसलिए क्योंकि मैं इसके शुरू से जुड़ा हूं। मैं चाहता हूं कि दुनियाभर के दर्शक अर्जुन की कहानी को देखें।”

(साभार)

RELATED ARTICLES

भावनात्मक रूप से व्यवस्था पर चोट करती गढ़वाली फिल्म जलमभूमि

By - Prem Pancholi   "जलमभूमि" गढ़वाली शब्द है। जिसे हम जन्मभूमि भी कह सकते है। इस शब्द को कहानी का रूप दिया गया है। जी...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि OTT प्लेटफार्म पर भी दुनियाभर में देखी जा रही है उत्तराखंडी फिल्म

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “आवाज सुनो पहाड़ों की" द्वारा आयोजित फिल्म फेस्टिवल 2026” में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र...

युवा लेखिकाओं की कहानीयां “शाम-सवेरे” पाठकों के बीच

युवा लेखिकाओं की कहानीयां "शाम-सवेरे" पाठकों के बीच उदयन केयर द्वारा संचालित उदयन शालिनी फ़ेलोशिप (USF), देहरादून चैप्टर के तत्वावधान में बाल एवं किशोर लेखिकाओं...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

एथलीट संदीप गुसाई बना उत्तरकाशी विधिक सेवा प्राधिकरण एंबेसडर

जनसामान्य में नशा उन्मूलन, विधिक जागरूकता, सामाजिक उत्थान एवं खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तरकाशी द्वारा संदीप गुंसाई...

अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है : IAS शशि रंजन कुमार

By - Prem Pancholi ।। अतीत हमारी स्मृतियों में, खंडहरों में, और उन तरीकों में जीवित रहता है जिनसे वह आज भी हमारे अस्तित्व को...

सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स को उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद से लेनी पड़ेगी अनुमति

चारधाम यात्रा की गरिमा, सुरक्षा और शुचिता बनाए रखने हेतु सोशल मीडिया कंटेंट निर्माण के संबंध में शासन से दिशा निर्देश जारी हुए हैं।...

देहरादून : धामी कैबिनेट की बैठक संपन्न, खास विषयों पर त्वरित निर्णय

।। राज्य कैबिनेट ने कुल 12 प्रस्तावों को दी मंजूरी ।। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा संशोधन नियमावली-2026 को मंजूरी दी, जिसके तहत संस्कृत विद्यालयों की मान्यता,...

इतिहास के पन्नो से : अपना दायां अंगूठा दिखाना चाहिए और हम दिखायेंगे भी – दादा दौलतराम खुगशाल

By - dr. Arun Kuksal   दादा दौलतराम खुगशाल (मार्च, 1891- 3 फरवरी, 1960) टिहरी रियासत के विरुद्ध जन-संघर्षों का अग्रणी व्यक्तित्व- ‘‘आज तक राजा ने हमको पढ़ने-लिखने...

जिलाधिकारी के शख्त निर्देश, कहा आपदा के दौरान सभी विभाग बनायें समन्वय

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद देहरादून में आगामी मानसून एवं संभावित आपदा परिस्थितियों के दृष्टिगत आपदा प्रबंधन संबंधी...

जब वरिष्ठ पत्रकार चारू तिवारी ने वैज्ञानिक डी० डी० पंत को देखा

सुप्रसिद्ध भौतिकशास्त्री और हिमालय के चिंतक प्रो. डीडी पंत की पुण्यतिथि (11 जून, 2008) पर विशेष हमारे हिस्से के प्रो. डीडी पंत - चारु तिवारी By...

केतन लाल की निर्मम हत्या की चहुंओर चर्चा, समाज पर बड़ा कलंक।

By - Prem Pancholi   सोशल मीडिया पर जिस तरह से प्रतापनगर के ओण पट्टी के देवल गांव निवासी अनुसूचित जाति के किशोर केतन लाल की...

आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने के लिए सरकारी वर्जिश

वैज्ञानिक योजना, कुशल प्रशासन और समयबद्ध निर्णय प्रक्रिया के जरिए आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने का प्रयास किया जा रहा है।” उन्होंने कहा कि...

पर्यावरण दिवस : पद्मश्री प्रेमचंद शर्मा ने किया कृषि अनुसंधान संस्थान में वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर IATR देहरादून में पौधारोपण एवं गोष्ठी का आयोजन। पद्मश्री प्रेम चंद शर्मा ने छात्रों को मोरिंगा और पंच पल्लव के...