Friday, March 6, 2026
Home देहरादून साहित्य विवाद : उत्तराखंड भाषा संस्थान ने साहित्यकार को नहीं नृत्यकार को...

साहित्य विवाद : उत्तराखंड भाषा संस्थान ने साहित्यकार को नहीं नृत्यकार को दे डाला पुरस्कार

साहित्य विवाद : उत्तराखंड भाषा संस्थान ने साहित्यकार को नहीं नृत्यकार को दे डाला पुरस्कार


उत्तराखंड भाषा संस्थान का विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। एक के बाद एक परते खुलती जा रही है। अर्थात एक और कारनामे पर सवाल उठने लग गए।

मामला इसी दौरान का है। एक साहित्यकार को तीसरी बार इस साहित्य सम्मान से नवाजा गया है। इस तरह उत्तराखंड भाषा संस्थान की पोल की ढोल एक एक कर के खुलने लग गई है।

ज्ञात हो कि तीसरी बार पुरस्कार झटकने वाल शख्स इतना महत्वाकांक्षी है कि होली मिलन कार्यक्रम के बहाने खुद का नागरिक अभिनंदन करवाने में पीछे नहीं रहा, इसलिए कि उन्हें तीसरी बार साहित्य सम्मान मिला है। कुछ नामी साहित्यकारों को आमंत्रित करके और उन्हीं से अपना नागरिक अभिनंदन करवा दिया। फिर क्या, रातभर उस रेस्टोरेंट में जश्न मनाया गया।

आम तौर पर यदि देखा जाए तो कोई भी साहित्यकार इतना हलका नहीं होता कि बार बार एक ही पुरस्कार के लिए फार्म भरे। यह बात इसलिए कही जा रही है कि सरकारी कार्य कागजी रूप से पारदर्शी होते है। चूंकि साहित्य का यह पुरस्कार सरकारी है।

उल्लेखनीय यह है कि जो छिछेलीदारी उत्तराखंड भाषा संस्थान की इस वर्ष के साहित्य सम्मेलन से हुई, शायद कभी हुई होगी। बार बार यही सवाल उठाया जा रहा है कि कुछ साहित्यकार इस पुरस्कार लेने के हकदार नहीं थे। यहां तक कि जिस शख्स को तीसरी बार यह पुरस्कार मिला है वह भी नहीं था। लिहाजा वह व्यक्ति उत्तराखंड सिनेमा में मामूली नृत्य व अभिनय करने वाला व्यक्ति है। कुछ लोगों ने तो यहां तक कह दिया कि तीसरी बार पुरस्कार पाने वाला व्यक्ति साहित्यकार है ही नहीं, उनके पास जो भी साहित्य से संबंधित दस्तावेज है वह मौलिक नहीं है, बल्कि वे सभी संग्रहित सामग्रियां है। जिसे कोई भी सामान्य नागरिक एकत्रित कर सकता है।

उत्तराखंड भाषा संस्थान पर कुछ लोग सूचना का अधिकार अधिनियम के माध्यम से अब जानकारी चाहने वाले है कि इस पूरे इवेंट में कितना खर्चा आया है। यदि इस सम्मान देने में सभी समुदायों को साधा गया तो अनुसूचित जाति के समुदाय को क्यों वंचित रखा गया। एक ही व्यक्ति को तीसरी बार क्यों यह सम्मान दिया गया, उस शख्स ने ऐसा क्या विशेष किया है। चयन समिति का गठन कैसे और किस आधार पर हुआ है।

कुलमिलाकर विवादों से घिरा उत्तराखंड भाषा संस्थान के सामने भविष्य में बड़ी समस्या उत्पन्न होने वाली है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि एक व्यक्ति को तीसरी बार इस सम्मान के लिए क्यों चुना गया है। इसके अलावा कुछ और साहित्यकार हैं जिनकी रचनाएं अभी फिलहाल बाल्यावस्था में है उन्हें भी इस साल के पुरस्कार से नवाजा गया है। पर जो साहित्यकार आंचलिक और अन्य साहित्य में खप गए हैं उन्हें इस श्रेणी में क्यों नहीं लाया गया। जबकि उन्होंने इस पुरस्कार के लिए आवेदन भी किया था। यही बड़ा गड़मड़झाला सामने आ रहा है।

इस वर्ष पुरस्कार पाने वाले व्यक्तित्व –

समारोह में मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड साहित्य भूषण सम्मान से सुभाष पंत को सम्मानित किया। वहीं, सुमित्रानंदन पंत पुरस्कार से डॉ. दिनेश पाठक, गुमानी पंत पुरस्कार से गोपाल दत्त भट्ट, भजन सिंह पुरस्कार से कुलानन्द घनशाला, गोविंद चातक पुरस्कार से सुनीता चौहान, प्रो. उन्वान चिश्ती पुरस्कार से सगीर उल्लाह, गौरा पंत ‘शिवानी’ पुरस्कार से शमा खान, मंगलेश डबराल पुरस्कार से सतीश डिमरी, महादेवी वर्मा पुरस्कार से शशिभूषण बड़ोनी, शैलेश मटियानी पुरस्कार से ललित मोहन रयाल को सम्मानित किया। जबकि डॉ. पीताम्बर दत्त बड़थ्वाल पुरस्कार से नीरज कुमार नैथानी, बहादुर बोरा बंधु पुरस्कार से महेंद्र ठुकराठी, शेर सिंह बिष्ट ‘अनपढ़‘ पुरस्कार से मोहन चंद्र जोशी, भवानीदत्त थपलियाल सती पुरस्कार से वीरेंद्र पंवार, कन्हैयालाल डंडरियाल पुरस्कार से मदन मोहन डुकलान, गिरीश तिवारी ‘‘गिर्दा‘‘ पुरस्कार से डॉ. पवनेश ठकुराठी, विद्यासागर नौटियाल पुरस्कार से अनूप सिंह रावत, एवं भैरत दत्त धूलिया पुरस्कार से एमआर ध्यानी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

RELATED ARTICLES

2017 तक स्टार्टअप की संख्या थी शून्य। वर्ष 2025 में बढ़कर हुई 1750

- 2024-25 में राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) ₹ 3,81,889 करोड़ का रहा - 2021-22 के मुकाबले जीएसडीपी में आया डेढ़ गुना से ज्यादा...

एक साधारण व्यक्ति में असाधारण व्यक्तित्व की जीवन्त जीवन जीने की शब्द-यात्रा है – BARLOWGANJ AND BEYOND

- साधारण व्यक्ति का असाधारण व्यक्तित्व : प्रो. बी. के. जोशी। - प्रो. बी. के. जोशी जी के जीवनीय आत्म-संस्मरणों पर केन्द्रित पुस्तक 'BARLOWGANJ...

विकास के नए आयाम स्थापित करती ग्राम पंचायत भगवन्तपुर की ग्राम प्रधान

विकास के नए आयाम स्थापित करती ग्राम पंचायत भगवन्तपुर की ग्राम प्रधान   By - Harishankar saini   कभी गड्ढों, कीचड़ और टूटे किनारों से जूझती सलान गाँव...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

धराली आपदा : वैज्ञानिकों ने किया खुलासा, एक बड़े ग्लेशियर के टुकड़े के टूटने से हुई तबाही।

न बादल फटा, न ग्लेशियल झील… वैज्ञानिक अध्ययन में खुलासा: श्रीकांता ग्लेशियर से बर्फ का बड़ा हिस्सा गिरने से हुआ था धराली हादसा। ....................... 5 अगस्त...

2017 तक स्टार्टअप की संख्या थी शून्य। वर्ष 2025 में बढ़कर हुई 1750

- 2024-25 में राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) ₹ 3,81,889 करोड़ का रहा - 2021-22 के मुकाबले जीएसडीपी में आया डेढ़ गुना से ज्यादा...

एक साधारण व्यक्ति में असाधारण व्यक्तित्व की जीवन्त जीवन जीने की शब्द-यात्रा है – BARLOWGANJ AND BEYOND

- साधारण व्यक्ति का असाधारण व्यक्तित्व : प्रो. बी. के. जोशी। - प्रो. बी. के. जोशी जी के जीवनीय आत्म-संस्मरणों पर केन्द्रित पुस्तक 'BARLOWGANJ...

विकास के नए आयाम स्थापित करती ग्राम पंचायत भगवन्तपुर की ग्राम प्रधान

विकास के नए आयाम स्थापित करती ग्राम पंचायत भगवन्तपुर की ग्राम प्रधान   By - Harishankar saini   कभी गड्ढों, कीचड़ और टूटे किनारों से जूझती सलान गाँव...

होली विशेषांक : खोलो किवाड़ चलो मठ भीतर।

- खोलो किवाड़ चलो मठ भीतर। - दून पुस्तकालय में संगीताजंलि की शानदार होली प्रस्तुति दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र के एम्फीथियेटर में आज संगीतांजली शास्त्रीय...

बर्लोगंज एंड बियोंड पुस्तक का लोकार्पण

पुस्तक : बर्लोगंज एंड बियोंड   By - Dr. Yogesh dhasmana   देश के प्रसिद्ध शिक्षाविद प्रो बी के जोशी के संस्मरणों पर आधारित पुस्तक बर्लोगंज एंड बियोंड...

विज्ञान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चन्देली में।

विज्ञान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चन्देली में। By - Neeraj Uttarakhandi पुरोला विकासखंड के अंतर्गत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चन्देली में राष्ट्रीय...

स्पैक्स संस्था ने होली के प्राकृतिक रंगों पर दून पुस्तकालय में बच्चों को दी जानकारी।

स्पैक्स संस्था ने होली के प्राकृतिक रंगों पर दून पुस्तकालय में बच्चों को दी जानकारी। .......... दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र में ‘स्पेक्स’ संस्था के सहयोग...

जनगणना की पूरी तैयारी, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होगी जनगणना

जनगणना-2027 की डिजिटल तैयारियां शुरू, देहरादून में 25-27 फरवरी तक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू चार्ज अधिकारियों से लेकर सेन्सस क्लर्क तक, सभी ले रहे डिजिटल...

एक स्वस्थ परंपरा है स्कूल ऑफ थॉट्स – प्रो० पंवार

स्कूल ऑफ थॉट्स, श्रीनगर (गढ़वाल), भारतीय-हिमालयी ज्ञान परंपरा,  मुख्य वक्ता- प्रो. मोहन पंवार। भारतीय : हिमालय ज्ञान परंपरा पर अपनी बात शुरू करते हुए मुख्य...