Sunday, September 13, 2026
Home entertainment अभिनेत्री शिवानी भंडारी और छायाकार गोविंद नेगी को "यंग उत्तराखंड सीने अवॉर्ड...

अभिनेत्री शिवानी भंडारी और छायाकार गोविंद नेगी को “यंग उत्तराखंड सीने अवॉर्ड 2024” से नवाजा जाएगा। और कई अन्य को भी यह अवॉर्ड दिया जा रहा है। पढ़े एक रिपोर्ट।

अभिनेत्री शिवानी भंडारी और छायाकार गोविंद नेगी को “यंग उत्तराखंड सीने अवॉर्ड 2024” से नवाजा जाएगा।

उत्तराखंडी सिनेमा का प्रतिष्ठित सम्मान समारोह “यंग उत्तराखंड सीने अवॉर्ड” का आयोजन आगामी 23 अगस्त को दिल्ली में किया जाएगा। यह जानकारी आज देहरादून में यंग उत्तराखंड संस्था के प्रमुख अनूप डोबरियाल ने एक प्रेस वार्ता में दी है। उन्होंने बताया कि यह आयोजन अपने 13वे वर्ष में प्रवेश कर रहा है। 2024 में उत्तराखंडी सिनेमा के विभिन्न गतिविधियों में उल्लेखनीय कार्य करने वालो को इस वर्ष सम्मानित किया जाएगा।

उल्लेखनीय हो कि इस समारोह में दो विशिष्ट सम्मान भी दिए जाएंगे। इसके तहत उत्तराखंड की प्रसिद्ध रंगकर्मी एवं चरित्र अभिनेत्री श्रीमती मंजू बहुगुणा को “यंग उत्तराखंड लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड” तथा प्रसिद्ध लोकगायक एवं गीतकार गंभीर दार्मिज को गोपाल बाबू गोस्वामी लीजेंड्री सिंगर अवार्ड से नवाजा जाएगा।

पत्रकार वार्ता में अनूप डोबरियाल ने बताया कि उत्तराखंडी सिनेमा, संगीत एवं संस्कृति के प्रोत्साहन एवं व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु यंग उत्तराखंड संस्था 23 अगस्त 2025 को दिल्ली के श्रीफोर्ट ऑडिटोरियम में “यंग उत्तराखंड सिने अवार्ड्स 2025” का भव्य आयोजन करने जा रही है। संस्था पिछले 12 वर्षों से यह आयोजन लगातार कर रही है और इस बार यह 13वाँ आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि गत वर्ष 2024 में उत्तराखंड के क्षेत्रीय सिनेमा और संगीत में सर्वश्रेष्ठ योगदान देने वाले कलाकारों को विभिन्न श्रेणियों में “यंग उत्तराखंड सिने अवार्ड्स” से सम्मानित किया जायेगा। जबकि फीचर फिल्म कैटगरी के अंतर्गत कलाकारों और निर्माता/निर्देशकों को भी “यंग उत्तराखंड सिने अवार्ड्स” से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने जानकारी दी कि अवॉर्ड की श्रेणी को उनकी स्क्रीनिंग कमेटी ने सर्वश्रेष्ठ खलनायक, सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेता, सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेत्री, सर्वश्रेष्ठ कहानी, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, सर्वश्रेष्ठ फिल्म निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ छायाकार जैसे सिनेमा के विभिन्न पक्षों में उत्कृष्ट कार्य करने वालो को चयन किया है।

इसी क्रम में वर्ष 2024 में म्यूजिक वीडियो के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ योगदान देने वाले कलाकारों को सर्वश्रेष्ठ गायक, सर्वश्रेष्ठ गायिका, सर्वश्रेष्ठ गीतकार, सर्वश्रेष्ठ संगीतकार, सर्वश्रेष्ठ वीडियो निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ संगीत प्रोडक्शन हाउस, सर्वश्रेष्ठ छायाकार को भी यंग उत्तराखंड सीने अवॉर्ड से नवाजा जाएगा।

अनूप डोबरियाल ने पत्रकारों को बताया कि फिल्म एवं म्यूजिक जूरी के निर्णय के आधार पर हर श्रेणी में टॉप 4/5 नामांकन चुने गये हैं। इसके आधार पर “यंग उत्तराखंड सीने अवॉर्ड 2024” आगामी 23 अगस्त को दिल्ली में दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि सर्वश्रेष्ठ खलनायक बलदेव राणा संस्कार, रमेश रावत कारा एक प्रथा, मोहित घिल्डियाल दानु भुला।  सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेता रमेश रावत अजाण, विजय वशिष्ठ रिखुली, राकेश गौड गढ़ कुर्मी, पदमेंद्र रावत मीठी माँ कु आशीर्वाद।

इसी क्रम में सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेत्री मंजू बहुगुणा जोना, पुष्पा जोशी गढ़ कुर्मी, कुसुम चौहान संस्कार, सुमन गौड़ दानु भुला, मीना तिवारी रिखुली।

सर्वश्रेष्ठ छायाकार गोविन्द नेगी रिखुली, दिलनवाज फारुकी जोना, हरीश नेगी असगार, मनोज सती संस्कार हरीश नेगी मेरी गाँव की बाट।

सर्वश्रेष्ठ कहानी निशे नाथ जोना, अनुज जोशी असगार, सुनील बडोनी कारा एक प्रथा, जगत किशोर गैरोला रिखुली।

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता अर्जुन चंद्रा जोना, अभिनव चौहान मेरा गाँव की बाट, संजय सिलौड़ी गढ़ कुर्मा, के राम नेगी-अजाण, मोहित घिल्डियाल मीठी माँ कु आशीर्वाद। सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री शिवानी भंडारी कारा एक प्रथा, अनुष्का पंवार जोना, अंकिता परिहार गढ़ कुमों, मेधा खुगसाल मीठी माँ कु आशीर्वाद, मानवी पटेल असगार।

सर्वश्रेष्ठ फिल्म निर्देशक अनुज जोशी असगार, निशे नाथ जोना, जगत किशोर गैरोला रिखुल, कांता प्रसाद मीठी माँ कु आशीर्वाद, अनुज जोशी मेरा गाँव की बाट।

सर्वश्रेष्ठ फिल्म रिखुली जगत किशोर गैरोला, कारा एक प्रथा प्रणीता बडोनी, जोना तितली फिल्म्स, असगार सुमन वर्मा, मीठी माँ कु आशीर्वाद वैभव गोयल को दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान : सरकार

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की...

हवाई यात्रा का एक खास अनुभव साझा कर रहे है संयुक्त निदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग डॉ० नितिन उपाध्याय

By - Dr. Nitin upadhyay अगर आप कनेक्टिंग फ्लाइट्स पकड़ते हैं और हब एंड स्पोक्स मॉडल नहीं जानते तो ये पोस्ट आपके लिए है। बनारस...

कॉन्क्लेव की सहभागिता से राज्य में फिल्म निर्माण के साथ फिल्म टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा – श्री चौहान

चेन्नई में आयोजित ‘इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव में उत्तराखंड फिल्म नीति की हुई सराहना तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने दिखाई उत्तराखण्ड में फिल्मांकन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान : सरकार

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की...

हवाई यात्रा का एक खास अनुभव साझा कर रहे है संयुक्त निदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग डॉ० नितिन उपाध्याय

By - Dr. Nitin upadhyay अगर आप कनेक्टिंग फ्लाइट्स पकड़ते हैं और हब एंड स्पोक्स मॉडल नहीं जानते तो ये पोस्ट आपके लिए है। बनारस...

कॉन्क्लेव की सहभागिता से राज्य में फिल्म निर्माण के साथ फिल्म टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा – श्री चौहान

चेन्नई में आयोजित ‘इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव में उत्तराखंड फिल्म नीति की हुई सराहना तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने दिखाई उत्तराखण्ड में फिल्मांकन...

सरस्वती ताल और केदारताल का होगा वैज्ञानिक सर्वे, वैज्ञानिको का दल रवाना

सरस्वती ताल और केदारताल के लिए दल रवाना सचिव आपदा प्रबंधन ने दिखाई हरी झंडी मुख्यमंत्री तथा आपदा प्रबंधन मंत्री ने दी शुभकामनाएं प्रदेश...

जल प्रबंधन को मिलेगा आधुनिक तकनीक का वैज्ञानिक आधार – MIKE Hydro Basin सॉफ्टवेयर

जल संसाधन प्रबंधन में आधुनिक तकनीक का नया अध्याय—MIKE Hydro Basin पर राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ देशभर से 400 से अधिक विशेषज्ञ,...

डिजिटल युग में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और पॉप कल्चर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ

डिजिटल युग में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और पॉप कल्चर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ https://www.facebook.com/janmanchaajkal?locale=hi_IN हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के हिंदी एवं आधुनिक भारतीय...

Shaurya and Legacy of Karmaveer Jayanand Bharti Remembered on the 94th Anniversary of Pauri Kranti Diwas

Shaurya and Legacy of Karmaveer Jayanand Bharti Remembered on the 94th Anniversary of Pauri Kranti Diwas By - Prem Pancholi The Shail Shilpi Vikas Sangathan organized...

समाधान दिवस पर 120 शिकायतें दर्ज, त्वरित निस्तारण की प्रक्रिया आरम्भ – जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान

जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ऋषिपर्णा सभागार में समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिलाधिकारी डॉ....

झीलें कुछ समय के लिए दिखाई देती हैं, स्वतः समाप्त हो जाती हैं।

गंगोत्री ग्लेशियर क्षेत्र में दिखाई देने वाली छोटी हिमनदीय झीलों से तत्काल बड़े खतरे की स्थिति नहीं-वाडिया मीडिया में प्रसारित खबरों के संबंध में यूएसडीएमए...

आयोग से दिए जाने वाले आदेशों का पालन सुनिश्चित करें अधिकारी : मुकेश कुमार

आयोग से दिए जाने वाले आदेशों का पालन सुनिश्चित करें अधिकारी : मुकेश कुमार उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष श्री मुकेश कुमार की अध्यक्षता...