Saturday, September 12, 2026
Home lifestyle स्थानीय समुदाय के बिना आपदा राहत कार्य अधूरा।

स्थानीय समुदाय के बिना आपदा राहत कार्य अधूरा।

By – Prem Pancholi

……………………………..

दून विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित “हिमालयी एक्शन स्कूल” कार्यक्रम के तीसरे दिन सामाजिक संस्था एक्शनएड और दून विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में हिमालयी क्षेत्रों में बढ़ती आपदाओं, प्राकृतिक संसाधनों के दोहन और समुदाय आधारित आपदा प्रबंधन पर गंभीर चिंतन हुआ। नेपाल सहित विभिन्न हिमालय राज्यों से आए विशेषज्ञों, शोधार्थियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और प्रतिभागियों ने हिमालय के सामने खड़ी चुनौतियों पर अपने विचार रखे तथा समाधान के लिए स्थानीय समुदायों को केंद्र में रखने पर जोर दिया गया।

चर्चा के दौरान वक्ताओं ने कहा कि हिमालयी क्षेत्र सदियों से प्राकृतिक आपदाओं का सामना करते रहे हैं, लेकिन पिछले कुछ दशकों में अपनाए गए विकास के मॉडल ने आपदाओं के जोखिम को कई गुना बढ़ा दिया है। अनियोजित निर्माण, अंधाधुंध सड़क विस्तार, खनन, वनों की कटाई और प्राकृतिक संसाधनों के अत्यधिक दोहन ने पहाड़ों की संवेदनशीलता को बढ़ाया है। परिणामस्वरूप भूस्खलन, बादल फटना, अतिवृष्टि और भू-धंसाव जैसी घटनाएं अधिक गंभीर रूप में सामने आ रही हैं।

वक्ताओं का मानना था कि आपदाओं को केवल प्राकृतिक घटनाओं के रूप में देखने की बजाय मानवजनित कारणों को भी समझना होगा। उन्होंने कहा कि विकास की योजनाएं स्थानीय भूगोल, पर्यावरण और सामाजिक परिस्थितियों को ध्यान में रखकर बनाई जानी चाहिए। यदि प्रकृति की वहन क्षमता की अनदेखी की जाएगी तो हिमालयी क्षेत्र लगातार संकट की ओर बढ़ते रहेंगे।

कार्यक्रम में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि आपदा प्रबंधन का सबसे प्रभावी तरीका आपदा आने के बाद राहत पहुंचाना नहीं, बल्कि उसके पहले तैयारी करना है। इसके लिए गांव स्तर पर नवयुवक मंगल दल, महिला मंगल दल, स्वयं सहायता समूहों और ग्राम पंचायतों को आपदा प्रबंधन की बुनियादी जानकारी और प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए। स्थानीय समुदायों को चेतावनी प्रणालियों, बचाव उपायों और संसाधनों के प्रबंधन में शामिल करके नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

प्रतिभागियों ने कहा कि आपदाएं हालांकि किसी एक वर्ग, क्षेत्र या समुदाय को लक्ष्य बनाकर नहीं आतीं, मगर ऐसी प्राकृतिक आपदाओं से सबसे अधिक प्रभावित दलित, महिलाएं, बच्चे और पिछड़े समुदाय के लोग सर्वाधिक प्रभावित होते है।

इसलिए आपदा प्रबंधन को केवल सरकारी जिम्मेदारी मानने के बजाय सामूहिक सामाजिक दायित्व के रूप में स्वीकार करना होगा। जब तक समाज और शासन मिलकर तैयारी नहीं करेंगे, तब तक आपदाओं से होने वाली क्षति को कम करना कठिन होगा।

प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण पर चर्चा करते हुए वक्ताओं ने चिंता जताई कि हिमालय में जल, जंगल और जमीन का बड़े पैमाने पर दोहन हुआ है, जबकि संरक्षण के प्रयास अपेक्षाकृत कमजोर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिमालय केवल पहाड़ी राज्यों की धरोहर नहीं है, बल्कि करोड़ों लोगों की जल, जैव विविधता और आजीविका का आधार है। ऐसे में इसके संरक्षण को विकास की मुख्यधारा में शामिल करना आवश्यक है।

कार्यक्रम में यह बात सामने आई कि हिमालयी क्षेत्रों की सुरक्षा केवल बड़े सरकारी प्रोजेक्टों से संभव नहीं है। इसके लिए स्थानीय ज्ञान, सामुदायिक भागीदारी, पर्यावरणीय संतुलन और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण को विकास की आधारशिला बनाना होगा। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि वर्तमान विकास मॉडल की समीक्षा नहीं की गई और प्रकृति के साथ संतुलन स्थापित नहीं किया गया, तो भविष्य में हिमालयी क्षेत्र और भी बड़ी आपदाओं का सामना कर सकते हैं।
वक्ताओं ने कहा कि जिस तरह से जलवायु परिवर्तन के खतरे सामने से दिखाई दे रहे है, उससे निबटने के लिए स्थानीय स्तर पर ही प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षा के इंतजाम किए जा सकते है

इस अवसर पर पर्यावरणविद पद्मश्री कल्याण सिंह रावत, नेपाल की पूर्व विदेश मंत्री विमला राय पौड़ियाल, एक्शनएड के कंट्री डायरेक्टर संदीप चाचरा, एक्शनएड के सह निदेशक खालिद चौधरी, पर्यावरणविद पद्मश्री कल्याण सिंह रावत, सामाजिक कार्यकर्ता हीरा जंगपांगी, प्राकृतिक संसाधनों के अध्येता डॉ. जीत सिंह सनवाल, वरिष्ठ पत्रकार प्रेम बहुखंडी, श्रमयोग के अध्यक्ष डॉ. अजय जोशी, सामाजिक कार्यकर्ता विद्याभूषण रावत, कुलदीप वर्मा, मोहम्मद मीर हमजा, रेनू ठाकुर, हीरा जंगपांगी, तरुण जोशी, सामाजिक कार्यकर्ता अरण्य रंजन, पर्यावरण कार्यकर्ता बच्ची सिंह बिष्ट, भारती आनंद, सोनी शबनम, डॉ. शिवानी पांडे, डॉ. सालमन खुर्शीद सहित विभिन्न हिमालयी राज्यों से आए प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न हो रहे खतरों और चुनौतियों पर प्रकाश डाला तथा समाधान की ओर रणनीतिक कवायद बताया।

RELATED ARTICLES

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान : सरकार

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की...

हवाई यात्रा का एक खास अनुभव साझा कर रहे है संयुक्त निदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग डॉ० नितिन उपाध्याय

By - Dr. Nitin upadhyay अगर आप कनेक्टिंग फ्लाइट्स पकड़ते हैं और हब एंड स्पोक्स मॉडल नहीं जानते तो ये पोस्ट आपके लिए है। बनारस...

कॉन्क्लेव की सहभागिता से राज्य में फिल्म निर्माण के साथ फिल्म टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा – श्री चौहान

चेन्नई में आयोजित ‘इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव में उत्तराखंड फिल्म नीति की हुई सराहना तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने दिखाई उत्तराखण्ड में फिल्मांकन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान : सरकार

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की...

हवाई यात्रा का एक खास अनुभव साझा कर रहे है संयुक्त निदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग डॉ० नितिन उपाध्याय

By - Dr. Nitin upadhyay अगर आप कनेक्टिंग फ्लाइट्स पकड़ते हैं और हब एंड स्पोक्स मॉडल नहीं जानते तो ये पोस्ट आपके लिए है। बनारस...

कॉन्क्लेव की सहभागिता से राज्य में फिल्म निर्माण के साथ फिल्म टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा – श्री चौहान

चेन्नई में आयोजित ‘इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव में उत्तराखंड फिल्म नीति की हुई सराहना तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने दिखाई उत्तराखण्ड में फिल्मांकन...

सरस्वती ताल और केदारताल का होगा वैज्ञानिक सर्वे, वैज्ञानिको का दल रवाना

सरस्वती ताल और केदारताल के लिए दल रवाना सचिव आपदा प्रबंधन ने दिखाई हरी झंडी मुख्यमंत्री तथा आपदा प्रबंधन मंत्री ने दी शुभकामनाएं प्रदेश...

जल प्रबंधन को मिलेगा आधुनिक तकनीक का वैज्ञानिक आधार – MIKE Hydro Basin सॉफ्टवेयर

जल संसाधन प्रबंधन में आधुनिक तकनीक का नया अध्याय—MIKE Hydro Basin पर राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ देशभर से 400 से अधिक विशेषज्ञ,...

डिजिटल युग में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और पॉप कल्चर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ

डिजिटल युग में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और पॉप कल्चर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ https://www.facebook.com/janmanchaajkal?locale=hi_IN हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के हिंदी एवं आधुनिक भारतीय...

Shaurya and Legacy of Karmaveer Jayanand Bharti Remembered on the 94th Anniversary of Pauri Kranti Diwas

Shaurya and Legacy of Karmaveer Jayanand Bharti Remembered on the 94th Anniversary of Pauri Kranti Diwas By - Prem Pancholi The Shail Shilpi Vikas Sangathan organized...

समाधान दिवस पर 120 शिकायतें दर्ज, त्वरित निस्तारण की प्रक्रिया आरम्भ – जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान

जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ऋषिपर्णा सभागार में समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिलाधिकारी डॉ....

झीलें कुछ समय के लिए दिखाई देती हैं, स्वतः समाप्त हो जाती हैं।

गंगोत्री ग्लेशियर क्षेत्र में दिखाई देने वाली छोटी हिमनदीय झीलों से तत्काल बड़े खतरे की स्थिति नहीं-वाडिया मीडिया में प्रसारित खबरों के संबंध में यूएसडीएमए...

आयोग से दिए जाने वाले आदेशों का पालन सुनिश्चित करें अधिकारी : मुकेश कुमार

आयोग से दिए जाने वाले आदेशों का पालन सुनिश्चित करें अधिकारी : मुकेश कुमार उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष श्री मुकेश कुमार की अध्यक्षता...