Saturday, March 7, 2026
Home पौड़ी गढ़वाल सेब मिशन योजना- सोच विचार कर ही लें योजना का लाभ।

सेब मिशन योजना- सोच विचार कर ही लें योजना का लाभ।

सेब मिशन योजना- सोच विचार कर ही लें योजना का लाभ।

By – Dr. Rajendra Prasad kuksal

उत्तराखंड में सेब का उत्पादन बढ़ाने हेतु राज्य सरकार द्वारा सेब मिशन योजना चलाई जा रही है, जिसके अन्तर्गत बागवानों को 60 से 80 % तक का अनुदान दिया जा रहा है।

सेब की बागवानी उन्हीं क्षेत्रों में सम्भव है जहां शीत काल में तापमान लगभग 7° से .या इससे कम तापमान 1000 से 1600 घण्टे तक रहे और पौधों की बढ़ौतरी के समय तापक्रम 21° से. से 24 से. के आस पास रहे। उत्तराखंड में ऐसे स्थान समुद्र तट से 2000 से 2800 मीटर की ऊंचाई पर ही स्थित हैं।

उत्तराखंड राज्य का अधिकांश भाग भौगोलिक रुप से temperate zone (शीतोष्ण )नही है ,उत्तराखंड राज्य 28 – 31 डिग्री उत्तरीय अक्षांश (latitude)पर है,जबकि हिमाचल प्रदेश 30 – 33 डिग्री उत्तरी अक्षांश पर है हिमाचल प्रदेश में जितनी ठंड 1500 मीटर पर पड़ती है उत्तराखंड में उतनी ही ठंड 2000 मीटर की ऊंचाई पर पड़ती है। यहां पर उंचाई व बर्फीले पहाड़ों का लाभ लेते हैं अब जलवायु परिवर्तन एवं अन्य कारणों से पहाड़ियों में उतनी ठंड नही मिल पाती है जितनी सेब के पेडौं के लिए आबश्यक है।

Apple mission
Apple mission

राज्य सरकार द्वारा सेब के उत्पादन को बढ़ावा दिया जा रहा है जिसके अन्तर्गत राज्य में एपिल मिशन योजना चलाई जा रही है। योजना में लगे अधिकतर बाग जो 2000 मीटर से कम की ऊंचाई में तथा दक्षिण ढलान पर लगे हैं उनमें कैंकर,रूट रोट रूट वोरर ऊली एफिड माइट आदि कीट व्याधियों के कारण नष्ट होने लगे हैं। कुछ स्थानों पर सेब के बाग अच्छे परिणाम भी देने लगे हैं।सेव उत्पादन के लिए राज्य के अधिक ऊंचाई वाले उत्तरी भाग जो 30 डिग्री उत्तरीय अक्षांश ( North latitude ) से ऊपर हैं तथा हिमाचल प्रदेश के समीप है, जनपद उत्तरकाशी, टेहरी में थत्यूड/ जौनपुर क्षेत्र एवं देहरादून में चकरौता/ त्यूणी वाला क्षेत्र सेब उत्पादन के लिए अनुकूल है तथा इन क्षेत्रों में बागवान अच्छा सेब उत्पादन कर रहे हैं। नैनीताल के रामगढ़ व अन्य क्षेत्रों में भी जहां सेब के लिए अनुकूल जलवायु है सेब के नये बाग विकसित हो रहे हैं। सेब उत्पादन के लिए 2000 Mt से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र जो हिमालय के नजदीक है तथा जहां आसपास जंगल हों जिससे अनुकूल माइक्रोकल्यमेट मिल सके तथा जिनका ढाल उत्तर पश्चिम दिशा का चयन करें। दक्षिण एवं दक्षिण पश्चिम ढलान पर सेब का बाग न लगायें।

सेब के बाग लगाने में सावधानियां।

सेब में री प्लांनटेशन की बहुत बड़ी समस्या है पुराने सेब के बागों में यदि नये सेव के बाग लगाने के प्रयास किये जाते हैं तो कम सफलता मिलती है ,इन स्थानों में गड्ढो को सौर ऊर्जा या फार्मेलीन से उपचारित कर ही सेब के पौधे लगायें ।

टिशू कल्चर से तैयार रूट स्टाक वाले पौधों का प्रदर्शन अच्छा देखने को नहीं मिलता है अतः क्लोनल रूट स्टाक वाले पौधों को वरीयता दें।

दक्षिण व दक्षिण पश्चिम ढाल पर सेब के बाग न लगाएं।

ऐसे क्षेत्र जहां तीव्र गति से हवाएं चलती हों, सेब उत्पादन के लिए उपयुक्त नहीं है । हवा के कारण सेब का पौधा एक तरफ झुक जाता है और पौधे की एक समान वृद्धि नहीं होती है। फूल खिलने के समय शुष्क तथा तेज हवाएं फूलों को हानि पहुँचाती हैं और मधुमक्खियों की परागण गतिविधि में भी बाधा डालती हैं, जिससे फल उत्पादन में भारी कमी हो जाती है।

Apple mission
Apple mission

सेब उत्पादन के लिए बसंत ऋतु में पाला, ठण्ड या ओला पड़ने वाले स्थान भी उपयुक्त नहीं हैं। फूल आने के बाद यदि तापमान 2.2° सै. से नीचे चला जाता है तो फूल मर जाते हैं। परागण क्रिया और फल बनने के लिए 21. 1° से. से 26.7° से. तापमान का होना आवश्यक है।

निमेटोड का क्लोनल रूट स्टाक वाले पौधों पर अधिक प्रकोप होता है। अतः नैमैटोड फ्री स्थानों का चयन करें।

मृदा परीक्षण करायें, सेब की अच्छी उपज हेतु मिट्टी का पीएच मान 5.8 से 6.8 के बीच होना चाहिए । पीएच मान कम होने पर चूने का प्रयोग करें। भूमि का कार्वन लेबल 0.8 से कम नहीं होना चाहिए।

सिंचाई की व्यवस्था सुनिश्चित करें। क्लोनल रूट स्टाक के पौधों में मुसला जड़ नहीं होती साथ ही जड़ें जमीन में गहरी नहीं जाती जिस कारण इन पौधों को लगातार सिंचाई करनी पड़ती है।

अच्छी उपज हेतु 25 से 30% तक दो या तीन परागण कर्ता किस्मों का रोपण करें।

उच्च घनत्व बागीचे में जैविक मल्व का प्रयोग करें क्योंकि समय के साथ ये सड़ जाती हैं और मिट्टी का उपजाऊपन व जैविक तत्वों को बढ़ावा देती हैं।

अनुकूल जलवायु, ऊंचाई ,ढलान, भूमि व सूक्ष्म वातावरण होने पर ही सेब के बाग लगायें। एम 9 रूट स्टॉक्स पर उच्च घनत्व की सेब की खेती केवल उन बागवानों के लिए फायदेमदं है जिनके पास सभी साधन ( मजबूत स्पोर्ट सिस्टम निर्माण, उचित ड्रिप सिंचाई प्रणाली, फर्टीगेशन सिस्टम लगाने की क्षमता ) अपना समय व सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध हो।

सेब मिशन योजना के अन्तर्गत सेब के बाग , विशेषज्ञों व सफल बागवान जो सेब की बागवानी कर रहें हैं से विचार-विमर्श के बाद ही लगायें कहीं ऐसा न हो आपका धन व मेहनत बेकार जाय और बाद में पछताना पड़े।

@लेखक – उद्यानिकी विशेषज्ञ है। 

RELATED ARTICLES

एक स्वस्थ परंपरा है स्कूल ऑफ थॉट्स – प्रो० पंवार

स्कूल ऑफ थॉट्स, श्रीनगर (गढ़वाल), भारतीय-हिमालयी ज्ञान परंपरा,  मुख्य वक्ता- प्रो. मोहन पंवार। भारतीय : हिमालय ज्ञान परंपरा पर अपनी बात शुरू करते हुए मुख्य...

इतिहास के पन्ने : दिल्ली के पहले मुख्यमंत्री का पौड़ी कनेक्शन

दिल्ली के पहले मुख्यमंत्री का पौड़ी कनेक्शन।   By - Dr. Yogeah Dhasmana   दिल्ली के प्रथम मुख्यमंत्री ब्रह्मप्रकाश का नाम कम ही लोगो ने सुना होगा।किंतु इससे...

प्रसिद्ध समाज विज्ञानी डॉ० अरुण कुकसाल यहां नशा नहीं-रोजगार दो आन्दोलन : 1984-2026′ के अंतराल का संस्मरण बता रहे है।

'नशा नहीं-रोजगार दो संस्करण : 1984-2026'   - शराब के शौकीन भी शहंशाहों को शराबी नहीं बनाना चाहते।   'जो शराब पीता है, परिवार का शत्रु है।' 'जो...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

धराली आपदा : वैज्ञानिकों ने किया खुलासा, एक बड़े ग्लेशियर के टुकड़े के टूटने से हुई तबाही।

न बादल फटा, न ग्लेशियल झील… वैज्ञानिक अध्ययन में खुलासा: श्रीकांता ग्लेशियर से बर्फ का बड़ा हिस्सा गिरने से हुआ था धराली हादसा। ....................... 5 अगस्त...

2017 तक स्टार्टअप की संख्या थी शून्य। वर्ष 2025 में बढ़कर हुई 1750

- 2024-25 में राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) ₹ 3,81,889 करोड़ का रहा - 2021-22 के मुकाबले जीएसडीपी में आया डेढ़ गुना से ज्यादा...

एक साधारण व्यक्ति में असाधारण व्यक्तित्व की जीवन्त जीवन जीने की शब्द-यात्रा है – BARLOWGANJ AND BEYOND

- साधारण व्यक्ति का असाधारण व्यक्तित्व : प्रो. बी. के. जोशी। - प्रो. बी. के. जोशी जी के जीवनीय आत्म-संस्मरणों पर केन्द्रित पुस्तक 'BARLOWGANJ...

विकास के नए आयाम स्थापित करती ग्राम पंचायत भगवन्तपुर की ग्राम प्रधान

विकास के नए आयाम स्थापित करती ग्राम पंचायत भगवन्तपुर की ग्राम प्रधान   By - Harishankar saini   कभी गड्ढों, कीचड़ और टूटे किनारों से जूझती सलान गाँव...

होली विशेषांक : खोलो किवाड़ चलो मठ भीतर।

- खोलो किवाड़ चलो मठ भीतर। - दून पुस्तकालय में संगीताजंलि की शानदार होली प्रस्तुति दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र के एम्फीथियेटर में आज संगीतांजली शास्त्रीय...

बर्लोगंज एंड बियोंड पुस्तक का लोकार्पण

पुस्तक : बर्लोगंज एंड बियोंड   By - Dr. Yogesh dhasmana   देश के प्रसिद्ध शिक्षाविद प्रो बी के जोशी के संस्मरणों पर आधारित पुस्तक बर्लोगंज एंड बियोंड...

विज्ञान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चन्देली में।

विज्ञान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चन्देली में। By - Neeraj Uttarakhandi पुरोला विकासखंड के अंतर्गत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चन्देली में राष्ट्रीय...

स्पैक्स संस्था ने होली के प्राकृतिक रंगों पर दून पुस्तकालय में बच्चों को दी जानकारी।

स्पैक्स संस्था ने होली के प्राकृतिक रंगों पर दून पुस्तकालय में बच्चों को दी जानकारी। .......... दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र में ‘स्पेक्स’ संस्था के सहयोग...

जनगणना की पूरी तैयारी, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होगी जनगणना

जनगणना-2027 की डिजिटल तैयारियां शुरू, देहरादून में 25-27 फरवरी तक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू चार्ज अधिकारियों से लेकर सेन्सस क्लर्क तक, सभी ले रहे डिजिटल...

एक स्वस्थ परंपरा है स्कूल ऑफ थॉट्स – प्रो० पंवार

स्कूल ऑफ थॉट्स, श्रीनगर (गढ़वाल), भारतीय-हिमालयी ज्ञान परंपरा,  मुख्य वक्ता- प्रो. मोहन पंवार। भारतीय : हिमालय ज्ञान परंपरा पर अपनी बात शुरू करते हुए मुख्य...