Saturday, September 12, 2026
Home lifestyle अनुभव : रंगमंच से जड़ाव गहरा रहा है

अनुभव : रंगमंच से जड़ाव गहरा रहा है

By – Atul shrama

सबसे पहले आधुनिक रंगमंच शैली मे रमे नाटक देखे। देहरादून मे भी और दिल्ली मे भी।

हबीब तनवीर का आगरा बाजार, और जयदेव हटंगड़ी का पोस्टर , श्यामा नन्द जालान का आधे अधूरे, अल्काज़ी का तुगलक, गिरीश करनाड का हयवदन , विजय तेन्दुलकर के लिखे नाटक सैया भये कोतवाल, घासी राम कोतवाल, आदि आदि।

फिर देहरादून मे बंशी कौन आये 78 मे। उन्होंने नाटक कार्य शाला की और धर्मवीर भारती का नाटक सूरज का सातवां घोड़ा किया। रेंजर्स कालेज मे।

तब वातायन कला मंच, ओ एन जी सी थियेटर ग्रुप युगांतर युगमंच अभि रंग अविकल , जागृति, आदि आदि संस्थायें एक्टिव हुईं। बेहतरीन नाटक हुए।

मै रिहर्सल से लेकर नाट्य प्रदर्शन से जुड़ा रहता। बहुत नाटकों की समीक्षा कीं। फिर स्मारिका संपादन भी करता रहा।
बहुत गहरी तरह से समझता रहा।

फिर एक अलग तरह से भी जुड़ा। नाट्य प्रदर्शन के साथ गैलरी मे कोलाज़ प्रदर्शनी लगाता। कभी नाट्य गोष्ठियों मे भाग लेता रहा। बस जुड़ा रहा।

एक दिन दादा अशोक चक्रवर्ती ने पूजा पंडाल मे एक नाटक निर्देशित किया और मुझसे गीत लिखने को कहा। मैने नाट्य गीत लिखे। बहुत सफल रहे।

फिर दिनेश खन्ना आये राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय दिल्ली से। नाट्य कार्य शाला की। तीन नाटक किये। उसमे एक महत्वपूर्ण नाटक था ” कव्वे और काला पानी ” ( निर्मल वर्मा) । उसके समस्त रंग गीत लिखे। इसी तरह सुवर्ण रावत ने एन एस डी मे हो रहे अंतर्राष्ट्रीय रंग आयोजन जश्ने बचपन के लिये रस्किन बांड की कहानी नीली छतरी के लिए संपूर्ण रंग गीत लिखवाये ‌‌। ए एस डी दिल्ली के अभिमंच पर यह बहुत पसंद किये गये। उन्ही ने मिशन सिलक्यारा के लिए मेरा गीत मेरी ही आवाज़ मे लिया ‌। भारत रंग महोत्सव के लिए।

इसके अतिरिक्त भी बहुत कुछ समझने का मौका मिलता रहा।
टाम आल्टर, नसीरुद्दीन शाह राकेश बेदी हेमा सहाय आदि की एकल नाट्य प्रस्तुतियां देखीं।
रीच और विरासत के अतिरिक्त संगीत नाटक अकादमी के सौजन्य से ‌।

तो हुआ यह कि माहौल का गहरा प्रभाव पड़ा। तो मैने दून बाल रंगमंच की स्थापना कर दी। नाटक लिखे व बच्चों से करवाये।

आसपास के बच्चे होते और सुभाष रोड देहरादून यानी अपने घर के बरामदे मे रिहर्सल होती। नाटक,,, एक थी पूनम, खबरों का खजाना आदि के पांच सौ से ऊपर शो हुए। नुक्कड़ नाटक भी और प्रोसेनियम भी। लगभग पंद्रह साल तक किये नाटक।
इसके बाद नाट्य कार्य शाला शुरू कीं।
खाड़ी टिहरी,( अरंण्य रंजन) शहंशाही आश्रम देहरादून, आई टी एम कालेज, टिहरी गढ़वाल,महिला समाख्या कौसानी ( कुमाऊँ) खटीमा,खरसाड़ा आदि मे नाट्य इम्प्रोवाइजेशन किये।

इसके बाद उत्तरकाशी मे नदी बचाओ अभियान के लिए मामले मे नुक्कड़ नाटक तथा दो गीत तैयार किये जो पूरे उत्तराखण्ड मे खेले गये । सुरेश भाई प्रणेता और संयोजक प्रेम पंचोली थे।

रंगमंच वह विधा है जिसमे सभी विधाये शामिल हैं। कहानी अभिनय डिक्शन मंच सज्जा, रंगदीपन कला संगीत गीत, कल्पनाशक्ति मनोभाव आदि आदि।

यहाँ दीपक भट्टाचार्य, गजेंद्र वर्मा मंजुल मयंक मिश्रा दुर्गा कुकरेती, अवधेश,हिमानी शिवपुरी सुरेन्द्र भंडारी टी के अग्रवाल अतुल विश्नोई आलोक उल्फत अवि नन्दा रामेंद्र कोटनाला नवनीत गैरोला अभिषेक मैंदोला एस पी मंहगाईअतीक अहमद, राम प्रसाद अनुज मदन डुकलान निवेदिता बौठियाल कुलदीप मधवाल ए वी राणा कुसुम पंत सुशील यादव सतीश धौलाखंडी वीके डोभाल, सुषमा श्री प्रसाद गैरोला
सोनिया गैरोला, विमला ढौडियाल, रमेश डोबरियाल उदयशंकर भट्ट रोशन धस्माना, चंद्र दत्त सुयाल विशाल सावंत दिनेश उनियाल शैलजा, आदेश कुमार उर्मिला कंडवाल राजीव शुक्र्ला गायत्री आदि बहुत से नाम है जो सक्रिय थे और कुछ सक्रिय हैं।
नाम बहुत से है और भी है जो दूनरंगमच की पहचान हैं।
एक नाम बहुत महत्वपूर्ण है श्रीश डोभाल वे पूरे उत्तराखण्ड मे सक्रिय हैं।

इन सबके साथ बहुत से सुखद संस्मरण हैं।
इन्ही मे से गढवाली और हिन्दी फिल्मों मे भी सक्रिय हैं और धारावाहिक मे भी। गढ़वाल विश्व विद्यालय, दून वि विद्यालय मे नाटक पढाया जा रहा है।

इसी के साथ यह भी सच है कि यहाँ कोई रिहर्सल की जगह नही है।
एक सांस्कृतिक केंद्र की आवश्यकता है।

RELATED ARTICLES

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान : सरकार

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की...

हवाई यात्रा का एक खास अनुभव साझा कर रहे है संयुक्त निदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग डॉ० नितिन उपाध्याय

By - Dr. Nitin upadhyay अगर आप कनेक्टिंग फ्लाइट्स पकड़ते हैं और हब एंड स्पोक्स मॉडल नहीं जानते तो ये पोस्ट आपके लिए है। बनारस...

कॉन्क्लेव की सहभागिता से राज्य में फिल्म निर्माण के साथ फिल्म टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा – श्री चौहान

चेन्नई में आयोजित ‘इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव में उत्तराखंड फिल्म नीति की हुई सराहना तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने दिखाई उत्तराखण्ड में फिल्मांकन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान : सरकार

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की...

हवाई यात्रा का एक खास अनुभव साझा कर रहे है संयुक्त निदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग डॉ० नितिन उपाध्याय

By - Dr. Nitin upadhyay अगर आप कनेक्टिंग फ्लाइट्स पकड़ते हैं और हब एंड स्पोक्स मॉडल नहीं जानते तो ये पोस्ट आपके लिए है। बनारस...

कॉन्क्लेव की सहभागिता से राज्य में फिल्म निर्माण के साथ फिल्म टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा – श्री चौहान

चेन्नई में आयोजित ‘इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव में उत्तराखंड फिल्म नीति की हुई सराहना तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने दिखाई उत्तराखण्ड में फिल्मांकन...

सरस्वती ताल और केदारताल का होगा वैज्ञानिक सर्वे, वैज्ञानिको का दल रवाना

सरस्वती ताल और केदारताल के लिए दल रवाना सचिव आपदा प्रबंधन ने दिखाई हरी झंडी मुख्यमंत्री तथा आपदा प्रबंधन मंत्री ने दी शुभकामनाएं प्रदेश...

जल प्रबंधन को मिलेगा आधुनिक तकनीक का वैज्ञानिक आधार – MIKE Hydro Basin सॉफ्टवेयर

जल संसाधन प्रबंधन में आधुनिक तकनीक का नया अध्याय—MIKE Hydro Basin पर राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ देशभर से 400 से अधिक विशेषज्ञ,...

डिजिटल युग में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और पॉप कल्चर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ

डिजिटल युग में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और पॉप कल्चर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ https://www.facebook.com/janmanchaajkal?locale=hi_IN हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के हिंदी एवं आधुनिक भारतीय...

Shaurya and Legacy of Karmaveer Jayanand Bharti Remembered on the 94th Anniversary of Pauri Kranti Diwas

Shaurya and Legacy of Karmaveer Jayanand Bharti Remembered on the 94th Anniversary of Pauri Kranti Diwas By - Prem Pancholi The Shail Shilpi Vikas Sangathan organized...

समाधान दिवस पर 120 शिकायतें दर्ज, त्वरित निस्तारण की प्रक्रिया आरम्भ – जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान

जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ऋषिपर्णा सभागार में समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिलाधिकारी डॉ....

झीलें कुछ समय के लिए दिखाई देती हैं, स्वतः समाप्त हो जाती हैं।

गंगोत्री ग्लेशियर क्षेत्र में दिखाई देने वाली छोटी हिमनदीय झीलों से तत्काल बड़े खतरे की स्थिति नहीं-वाडिया मीडिया में प्रसारित खबरों के संबंध में यूएसडीएमए...

आयोग से दिए जाने वाले आदेशों का पालन सुनिश्चित करें अधिकारी : मुकेश कुमार

आयोग से दिए जाने वाले आदेशों का पालन सुनिश्चित करें अधिकारी : मुकेश कुमार उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष श्री मुकेश कुमार की अध्यक्षता...