Saturday, September 12, 2026
Home चमोली धराली आपदा और विरही गंगा आपदा, इतिहास गवाह है। पढ़े एक रिपोर्ट

धराली आपदा और विरही गंगा आपदा, इतिहास गवाह है। पढ़े एक रिपोर्ट

साल था 1893… गढ़वाल के चमोली ज़िले में बिरही गंगा घाटी के लोग रोज़ की तरह अपने काम में लगे थे। कोई खेतों में, कोई नदी के किनारे लकड़ी काट रहा था। तब किसी ने नहीं सोचा था कि पहाड़ का सीना अचानक दरक जाएगा।

6 सितंबर 1893 को एक विशाल भूस्खलन हुआ। पूरा पहाड़ खिसक कर बिरही गंगा में समा गया और नदी का बहाव वहीं रुक गया। देखते ही देखते एक विशाल झील बन गई जिसे बाद में गोहना झील कहा गया।

यह झील कोई मामूली झील नहीं थी… 3 किलोमीटर लंबी, सैकड़ों मीटर चौड़ी और गहराई करीब 150 मीटर तक। उसके नीचे मीलों दूर तक पानी भरने लगा। गाँव के गाँव खतरे में थे मगर तबाही अभी बाकी थी।

जब अंग्रेज अफसरों को इस झील का पता चला, तो उन्होंने खतरे को तुरंत समझा। अगर यह झील टूटी, तो भागीरथी और अलकनंदा घाटी में सब कुछ बह जाएगा श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, देवप्रयाग और हरिद्वार तक।

तब ब्रिटिश इंजीनियर W.R. Smyth और गढ़वाल के डिप्टी कलेक्टर हरिकृष्ण की दूरदर्शिता ने समय रहते खतरे को पहचाना।

उन्होंने अनुमान लगाया कि झील ज्यादा दिन नहीं टिकेगी। उन्होंने तुरंत निर्णय लिया कि नदी के तटीय इलाकों में रहने वाले हज़ारों लोगों को सतर्क किया जाए, लेकिन एक चेतावनी की ज़रूरत थी और यहीं से शुरू हुआ भारत में early warning system का पहला प्रयोग।

ब्रिटिश प्रशासन ने झील से लेकर नीचे के नगरों तक टेलीग्राफ लाइन बिछा दी। कई जगहों पर पेड़ों का इस्तेमाल करके खंभों की तरह तार बांधे गए। एक सरकारी कर्मचारी को झील के पास तैनात किया गया उसका काम था: जैसे ही झील में रिसाव या टूटने के लक्षण दिखें, तुरंत वायर से सूचना देना।

लगभग एक साल तक झील बनी रही। लोग हर दिन डर में जीते रहे। फिर आया वो दिन, 25 अगस्त 1894।

झील आखिरकार टूटी। पहाड़ों का सीना चीरती बाढ़ अलकनंदा में समा गई। लेकिन… तब तक श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, देवप्रयाग सब खाली हो चुके थे। लोगों को पहले ही हटा लिया गया था।

130 साल बाद, जब हमारे पास सेटेलाइट, GPS, Doppler रडार, वेदर सिस्टम सब कुछ है तो फिर हर साल धराली, रैणी आपदाओं में गांव क्यों उजड़ते हैं?

साभार – उत्तराखंड वाले फेसबुक वाल से 

RELATED ARTICLES

रायबहादुर मुंशी हरि प्रसाद टम्टा जी की 139वीं जयंती: शिल्पकार समाज के लिए ऐतिहासिक योगदान

रायबहादुर मुंशी हरि प्रसाद टम्टा जी की 139वीं जयंती: शिल्पकार समाज के लिए ऐतिहासिक योगदान, वर्तमान चुनौतियाँ एवं भावी समाधान Dr. Sanjay उत्तराखंड के सामाजिक और...

117 घंटे का रेस्क्यू अभियान, 12 श्रमिक सकुशल, 10 श्रमिकों की दुखद मृत्यु।

By - Prem Pancholi - टीएचडीसी टनल रेस्क्यू अभियान पूर्ण, सभी प्रभावित श्रमिकों को बाहर निकाला गया। लगभग 117 घंटे चले अभियान में 12 श्रमिकों...

अत्याधुनिक रडार से तमक नाले में संभावित स्थानों की हो रही गहन जांच

By - Prem Pancholi चमोली के ज्योतिर्मठ तहसील क्षेत्र के ग्राम लोंग सेगड़ी के समीप तमक नाले में अतिवृष्टि के कारण आए तेज पानी एवं...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान : सरकार

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की...

हवाई यात्रा का एक खास अनुभव साझा कर रहे है संयुक्त निदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग डॉ० नितिन उपाध्याय

By - Dr. Nitin upadhyay अगर आप कनेक्टिंग फ्लाइट्स पकड़ते हैं और हब एंड स्पोक्स मॉडल नहीं जानते तो ये पोस्ट आपके लिए है। बनारस...

कॉन्क्लेव की सहभागिता से राज्य में फिल्म निर्माण के साथ फिल्म टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा – श्री चौहान

चेन्नई में आयोजित ‘इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव में उत्तराखंड फिल्म नीति की हुई सराहना तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने दिखाई उत्तराखण्ड में फिल्मांकन...

सरस्वती ताल और केदारताल का होगा वैज्ञानिक सर्वे, वैज्ञानिको का दल रवाना

सरस्वती ताल और केदारताल के लिए दल रवाना सचिव आपदा प्रबंधन ने दिखाई हरी झंडी मुख्यमंत्री तथा आपदा प्रबंधन मंत्री ने दी शुभकामनाएं प्रदेश...

जल प्रबंधन को मिलेगा आधुनिक तकनीक का वैज्ञानिक आधार – MIKE Hydro Basin सॉफ्टवेयर

जल संसाधन प्रबंधन में आधुनिक तकनीक का नया अध्याय—MIKE Hydro Basin पर राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ देशभर से 400 से अधिक विशेषज्ञ,...

डिजिटल युग में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और पॉप कल्चर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ

डिजिटल युग में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और पॉप कल्चर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ https://www.facebook.com/janmanchaajkal?locale=hi_IN हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के हिंदी एवं आधुनिक भारतीय...

Shaurya and Legacy of Karmaveer Jayanand Bharti Remembered on the 94th Anniversary of Pauri Kranti Diwas

Shaurya and Legacy of Karmaveer Jayanand Bharti Remembered on the 94th Anniversary of Pauri Kranti Diwas By - Prem Pancholi The Shail Shilpi Vikas Sangathan organized...

समाधान दिवस पर 120 शिकायतें दर्ज, त्वरित निस्तारण की प्रक्रिया आरम्भ – जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान

जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ऋषिपर्णा सभागार में समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिलाधिकारी डॉ....

झीलें कुछ समय के लिए दिखाई देती हैं, स्वतः समाप्त हो जाती हैं।

गंगोत्री ग्लेशियर क्षेत्र में दिखाई देने वाली छोटी हिमनदीय झीलों से तत्काल बड़े खतरे की स्थिति नहीं-वाडिया मीडिया में प्रसारित खबरों के संबंध में यूएसडीएमए...

आयोग से दिए जाने वाले आदेशों का पालन सुनिश्चित करें अधिकारी : मुकेश कुमार

आयोग से दिए जाने वाले आदेशों का पालन सुनिश्चित करें अधिकारी : मुकेश कुमार उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष श्री मुकेश कुमार की अध्यक्षता...