Thursday, May 14, 2026
Home स्वास्थ्य क्या आप भी रखना चाहते हैं अपने हार्ट को स्वस्थ, तो अपनी...

क्या आप भी रखना चाहते हैं अपने हार्ट को स्वस्थ, तो अपनी इन आदतों में करें सुधार 

हृदय रोगों के बढ़ते मामले दुनियाभर में चिंता का कारण बने हुए हैं। हार्ट अटैक-हार्ट फेलियर जैसी समस्याओं के चलते हर साल लाखों लोगों की मौत हो जाती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, लाइफस्टाइल और आहार में गड़बड़ी हृदय की बीमारियों का प्रमुख कारण है।

ब्लड प्रेशर का अक्सर बढ़ा रहना या धमनियों में प्लाक का निर्माण होने से हृदय स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर होता है, जिसको लेकर सभी लोगों को सावधानी बरतते रहने की सलाह दी जाती है।

धमनियों में प्लाक के निर्माण को मेडिकल की भाषा में एथेरोस्क्लेरोसिस के नाम से जाना जाता है, इसमें धमनियों की दीवारों पर फैट, कोलेस्ट्रॉल या कैल्शियम जमा हो जाते हैं। इस तरह के जमाव के कारण रक्त प्रवाह बाधित हो जाती है। समय रहते अगर इसपर ध्यान न दिया जाए तो इसके कारण हाई ब्लड प्रेशर, स्ट्रोक जैसी जानलेवा समस्याएं हो सकती हैं।

धमनियों में प्लाक बनने के दुष्प्रभाव

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं जिस तरह से हमारी जीवनशैली में नकारात्मक बदलाव आया है, उसने धमनियों में प्लाक बनने की समस्या को काफी बढ़ा दिया है। धूम्रपान, शराब और शारीरिक निष्क्रियता जैसी आदतें दिल की बीमारियों के जोखिम को और भी बढ़ा देती हैं।

धमनियों में प्लाक बनने के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ कई कारणों को जिम्मेदार मानते हैं। जो लोग सेचुरेटेड और ट्रांस फैट वाली चीजें (जैसे तली-भुनी और प्रोसेस्ड फूड्स) अधिक खाते हैं उनमें प्लाक बनने का खतरा रहता है। इन सबके साथ अगर आपका ब्लड प्रेशर बढ़ा रहता है तो इससे धमनियों पर दबाव अधिक हो जाता है जिससे धमनियों की दीवारें कमजोर हो जाती हैं और इसके फटने का खतरा हो सकता है।

आपकी भी तो नहीं हैं ऐसी गड़बड़ आदतें?

कुछ गड़बड़ आदतें प्लाक बनने के खतरे को बढ़ाने वाली हो सकती हैं।

धूम्रपान और शराब का सेवन करने वाले लोगों को सावधान हो जाना चाहिए। सिगरेट में मौजूद निकोटीन और टार रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचाते हैं और धमनियों को संकीर्ण कर देते हैं। इसी तरह अधिक शराब का सेवन लिवर और हृदय को नुकसान पहुंचा सकता है, जिससे कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है जिससे धमनियों से रक्त का प्रवाह बाधित हो जाता है।

अध्ययनों से पता चलता है अधिक वजन या मोटापे के शिकार लोगों में इंसुलिन प्रतिरोध का जोखिम भी अधिक होता हैजो धमनियों में प्लाक जमा होने के खतरे को बढ़ा देती है।

धमनियों में प्लाक के निर्माण को रोकने के उपाय

अगर हम सभी नियमित रूप से बस इन चार बातों को ध्यान में रखें तो हृदय रोग के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
धमनियों में संकुचन की समस्या को रोकने के लिए धूम्रपान बिल्कुल बंद कर दें। हृदय के स्वास्थ्य के लिए धूम्रपान बेहद खतरनाक हो सकता है।
आहार पर विशेष ध्यान दें। भोजन में हेल्दी फैट वाली चीजें जैसे देसी घी, बादाम, अखरोट, मछली आदि को शामिल करें। तले-भुने चीजों का सेवन कम करें।
फाइबर युक्त आहार जैसे मकई, गेहूं के खाद्य पदार्थ, जई, दाल, सब्जियां और बीन्स को भोजन में शामिल करें।
नियमित रूप से व्यायाम करें। योग और प्राणायाम से काफी लाभ मिल सकता है।

(साभार)

RELATED ARTICLES

स्वयं सेवी प्रयास ही समाज का आईना होता है – बंशीधर तिवारी

देहरादून के मोथरोवाला में ‘विचार एक नई सोच’ सामाजिक संगठन और 17 अन्य सहयोगी संस्थाओं द्वारा आयोजित "स्वास्थ्य संवाद व स्वैच्छिक रक्तदान शिविर" में...

सुबह उठते ही करें ये आसान योगासन, बिना बिस्तर छोड़े पाएँ जबरदस्त फायदे

लोग फिट तो रहना चाहते हैं लेकिन अधिक मेहनत नहीं करना चाहते। योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का प्राकृतिक उपचार है।...

क्या नींद की कमी से बढ़ सकता है वजन, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ

वजन घटाना आज के समय में ज्यादातर लोगों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। बढ़ते वजन-मोटापे की समस्या के साथ कई प्रकार...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

यात्रा संस्मरण : जब यायावर डॉ० अरुण कुकसाल मिले जखोली की डॉ० आशा से।

जीवन के आघातों से जूझकर हासिल की कामयाबी-डा. आशा। Dr. Arun kuksal श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, तिलवाड़ा, मयाली से होकर जखोली पहुँचा हूँ। ‘जखोली (समुद्रतल से ऊँचाई लगभग...

फूलचंद नारी शिल्प मंदिर गर्ल्स इंटर कॉलेज में अत्याधुनिक स्टेम लैब का उद्घाटन, विज्ञान एवं नवाचार को मिलेगा नया आयाम

फूलचंद नारी शिल्प मंदिर गर्ल्स इंटर कॉलेज में अत्याधुनिक स्टेम लैब का उद्घाटन, विज्ञान एवं नवाचार को मिलेगा नया आयाम। स्पार्क टेक्नोलॉजीज , स्पेक्स एवं...

शास्त्रीय और उप-शास्त्रीय संगीत संध्या का आयोजन

शास्त्रीय और उप-शास्त्रीय संगीत संध्या का आयोजन।   By - Prem Pancholi ।।13 मई, 2026 ,देहरादन।। दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र में भारत के लोक सेवा प्रसारक...

कथाकार राम प्रकाश अग्रवाल ‘कण’ की एक और कृति पाठकों के बीच

कथाकार राम प्रकाश अग्रवाल ‘कण’ के कथा संग्रह ‘मां जिसकी गोद में सभ्यताएं पलीं’ का लोकार्पण दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र देहरादून के सभागार...

ट्राइकोग्रामा एक उत्तम प्राकृतिक खेती की तकनीकी। पढ़े पूरी रिपोर्ट

ट्राइकोग्रामा एक सूक्ष्म परजीवी ततैया है जो हानिकारक कीड़ों के अंडों पर हमला करता है। यह लगभग 200 प्रकार के नुकसानदायक कीटों के अंडों...

स्मृति शेष : बलदेव सिंह आर्य -उत्तराखंड में शिल्पकार पहचान

बलदेव सिंह आर्य -उत्तराखंड में शिल्पकार पहचान   By - Vinod Arya   सामाजिक न्याय, शिल्पकार चेतना और समानता के महान अग्रदूत बलदेव सिंह आर्य जी (12 मई...

वरिष्ठ साहित्यकार राम प्रकाश अग्रवाल कण की पुस्तक का लोकार्पण।

पुस्तक लोकार्पण "मॉं जिसके गोद में सभ्यताएं पलीं" लेखक - राम प्रकाश अग्रवाल कण, प्रकाशन - समय साक्ष्य (देहरादून)   By - Neeraj Naithani ।।   लैंसडाउन चौक स्थित...

तुलसी माला को लेकर क्यों विरोध कर रहे हैं बद्रीनाथवासी? पढ़े पूरी रिपोर्ट

By - Sanjana bhagwat   बद्रीनाथ धाम में तुलसी माला को लेकर बामणी गांव के लोगों द्वारा किया जा रहा विरोध केवल एक व्यापारिक विषय नहीं,...

12 मई विशेषांक : शिल्पकारों के उत्थान के लिए लड़ते रहे बलदेव सिंह आर्य।

‘जातीय जड़ता जाने का जश्न मनायें’। उत्तराखण्ड के शिल्पकार वर्ग में सामाजिक-शैक्षिक चेतना के अग्रदूत बलदेव सिंह आर्य (12 मई, 1912 से 22 दिसम्बर, 1992)...

अक्टूबर में होगा फिल्म पुरुस्कार समारोह : उफ्तारा

अक्टूबर में होगा फिल्म पुरुस्कार समारोह। फिल्म परिषद का कार्यालय शीघ्र। सी.ई.ओ. बंशीधर तिवारी का उफतारा ने जताया आभार। दूरदर्शन और संस्कृति विभाग को...