Sunday, September 13, 2026
Home lifestyle जनमैत्री पहल : बावन डॉठ फतेहपुर ऐतिहासिक नहर पर चलाया सफाई अभियान।

जनमैत्री पहल : बावन डॉठ फतेहपुर ऐतिहासिक नहर पर चलाया सफाई अभियान।

जनमैत्री  संगठन नैनीताल द्वारा बावन डॉठ फतेहपुर (हल्द्वानी) में स्वच्छता अभियान चलाया गया। बावन डॉठ फतेहपुर का एक ऐतिहासिक स्थान और विरासत है। बावन डॉठ वाली नहर बनाकर अंग्रेजों ने लगभग 125 साल पहले 1920 के आसपास फतेहपुर गॉव तक सिंचाई की व्यवस्था उपलब्ध करवाई थी। यह नहर अपने स्थापत्य के लिए मशहूर है। अंग्रेजों द्वारा किए गए निर्माण इतने मजबूत थे कि आज भी यह नजर मजबूती के साथ खेतों में सिंचाई का पानी पहुॅचाने का कार्य कर रही है।

बावन डॉठ फतेहपुर में वन विभाग का रेंज कार्यालय और भाखड़ा नदी का तट भी जुड़ा हुआ है।जहॉ वन निगम अपनी गतिविधियॉ करता रहता है।

हल्द्वानी शहर के लोगों के लिए यह स्थान एकांत और प्राकृतिक दृश्यों से भरपूर शांतिपूर्ण पर्यटक स्थल के रूप में विकसित हो रहा है। यहॉ वन विभाग ने यात्री विश्राम स्थल भी बनाए हैं। पर्यटकों व स्थानीय घूमने वालों ने नदी के किनारे, विश्रामालय, जंगलों के किनारे प्लास्टिक कचरे, कॉच की बोतलें, गुटखा और नमकीन के रैपर बिखर कर इस स्थान को गंदगी से भर रहे हैं।

यह देखकर एक मंच के रूप में जनमैत्री संगठन ने पहले बेल, नाईसिला और अब बावन डॉठ फतेहपुर में सामुहिक श्रमदान करके जगह-जगह प्लास्टिक कचरे को साफ किया और लोगों को इसके बारे में जागरूक भी करने का प्रयास किया।

इसी क्रम में विभिन्न संगठनों के लोगों ने मिलकर सफाई, श्रमदान कर परिसर और उसके आसपास जंगल को स्वच्छ बनाया और लोगों के लिए एक बैनर लगाकर स्वच्छता का संदेश भी दिया।

कार्यक्रम का प्रारंभ पूर्व वनाधिकारी मदन बिष्ट ने गुलमोहर और हरड़ के पौधे लगाकर किया। उसके बाद मदन मेर पूर्व शिक्षक, कैलाश चंदोला शिक्षक, यतीश पंत पूर्व उप निदेशक, वरिष्ठ पत्रकार जगमोहन रौतेला, राजू सनवाल, राजेंद्र जोशी, पत्रकार डॉ भुवन तिवारी, पत्रकार अपूर्व पांडे, सामाजिक कार्यकर्ता भास्कर उप्रेती, सुभाष पंगरिया, बीज बिखेरो अभियान की हर्षिता रौतेला बुलबुल, राजेंद्र जोशी, प्रदीप कोठारी उत्तराखंड क्रांति दल नैनीताल के जिलाध्यक्ष प्रताप चौहान, श्याम सिंह नेगी, श्रीमती तृप्ता पांडे और वन विभाग के दरोगा, फोरेस्टर सहित अन्य कर्मचारियों ने मिलकर परिसर की सफाई की और प्लास्टिक कचरे को बोरों में भरकर एकत्र किया।

इस दौरान कार्यक्रम आयोजक जनमैत्री संगठन के संयोजक बची सिंह बिष्ट ने कहा कि हम धरती को माता मानते हैं। नदी , जंगल को वन देवियों और देवताओं का वास मानकर हमेशा श्रद्धा से देखते हैं। प्लास्टिक और दूसरे कचरे को देखकर लगता है कि हमारा व्यवहार सिर्फ ढोंग है। इस कचरे के निस्तारण की जिम्मेदारी न तो नगर निगम लेता है, न इसके लिए ग्राम पंचायत में व्यवस्था है, न वन विभाग इसे गंभीरता से रोकना चाहता है और न ही प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को इन बातों से कोई मतलब है।नागरिक मंच सिर्फ बिना साधन, संसाधनों के राज और समाज को जागृत कर सकते हैं।

बीज बिखेरो अभियान से जुड़े जगमोहन रौतेला ने कहा कि आज प्लास्टिक कचरे के कारण प्रत्येक व्यक्ति किसी न किसी गंभीर बीमारी का शिकार हो रहा है। अपनी अगली पीढ़ियों के लिए हम बेहद प्रदूषण युक्त परिवेश और गैर ज़िम्मेदार व्यवहार ही छोड़ रहे हैं। जिस किसी भी स्थिति में ठीक नहीं कहा जा सकता है।

भास्कर उप्रेती ने कहा कि हजारों – लाखों कुंतल जमा कचरे का निस्तारण कैसे हो? यह प्रश्न भी हमारे सामने है, क्योंकि सरकारी विभाग तो जवाबदेही लेते ही नहीं हैं। अपनी धरती, जंगल, मिट्टी-पानी और देश से अगर किसी को वास्तविक प्रेम होगा तो वह अपने परिवेश को स्वच्छ बनाने के लिए स्वयं पहल करेगा।

यतीश पंत ने कहा कि यह बड़ा सवाल भी सामने है कि जब सरकारों को मालूम है कि प्लास्टिक कचरे के कारण धरती, हवा, समुंदर तक प्रदूषित हो रहे हैं, इंसानी स्वास्थ्य लगातार खतरे में पड़ रहा है और जीव वनस्पतियों का अस्तित्व तक संकट में पड़ रहा है, तो प्रत्येक सरकार को चाहिए कि वह प्लास्टिक का उत्पादन सख़्ती से बंद कराए या उसका बेहद सीमित उपयोग सुनिश्चित कराए।

पूर्व वनाधिकारी मदन बिष्ट ने कहा कि आज घर, दुकानों में प्लास्टिक पन्नी, पैकेटों में बंद खाद्य और दूसरी सामग्री आ रही है। जिसका कचरा धरती, हवा, पानी, भोजन सब कुछ को प्रदूषित कर जहरीला बना रहा है, इसलिए अब प्लास्टिक उन्मूलन नागरिकों के जीवन का प्रश्न बन चुका है। एक नागरिक मंच के रूप में जनमैत्री संगठन निरंतर ग्राम पंचायतों, विभागों और जिम्मेदार लोगों को इस प्लास्टिक कचरे के उन्मूलन के लिए जागरूक करता रहेगा।
कार्यक्रम के अंत में पंत कैटर्स ऊंचापुल के जीवन पंत द्वारा वन भोज करवाया गया।

RELATED ARTICLES

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान : सरकार

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की...

हवाई यात्रा का एक खास अनुभव साझा कर रहे है संयुक्त निदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग डॉ० नितिन उपाध्याय

By - Dr. Nitin upadhyay अगर आप कनेक्टिंग फ्लाइट्स पकड़ते हैं और हब एंड स्पोक्स मॉडल नहीं जानते तो ये पोस्ट आपके लिए है। बनारस...

कॉन्क्लेव की सहभागिता से राज्य में फिल्म निर्माण के साथ फिल्म टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा – श्री चौहान

चेन्नई में आयोजित ‘इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव में उत्तराखंड फिल्म नीति की हुई सराहना तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने दिखाई उत्तराखण्ड में फिल्मांकन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान : सरकार

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की...

हवाई यात्रा का एक खास अनुभव साझा कर रहे है संयुक्त निदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग डॉ० नितिन उपाध्याय

By - Dr. Nitin upadhyay अगर आप कनेक्टिंग फ्लाइट्स पकड़ते हैं और हब एंड स्पोक्स मॉडल नहीं जानते तो ये पोस्ट आपके लिए है। बनारस...

कॉन्क्लेव की सहभागिता से राज्य में फिल्म निर्माण के साथ फिल्म टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा – श्री चौहान

चेन्नई में आयोजित ‘इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव में उत्तराखंड फिल्म नीति की हुई सराहना तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने दिखाई उत्तराखण्ड में फिल्मांकन...

सरस्वती ताल और केदारताल का होगा वैज्ञानिक सर्वे, वैज्ञानिको का दल रवाना

सरस्वती ताल और केदारताल के लिए दल रवाना सचिव आपदा प्रबंधन ने दिखाई हरी झंडी मुख्यमंत्री तथा आपदा प्रबंधन मंत्री ने दी शुभकामनाएं प्रदेश...

जल प्रबंधन को मिलेगा आधुनिक तकनीक का वैज्ञानिक आधार – MIKE Hydro Basin सॉफ्टवेयर

जल संसाधन प्रबंधन में आधुनिक तकनीक का नया अध्याय—MIKE Hydro Basin पर राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ देशभर से 400 से अधिक विशेषज्ञ,...

डिजिटल युग में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और पॉप कल्चर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ

डिजिटल युग में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और पॉप कल्चर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ https://www.facebook.com/janmanchaajkal?locale=hi_IN हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के हिंदी एवं आधुनिक भारतीय...

Shaurya and Legacy of Karmaveer Jayanand Bharti Remembered on the 94th Anniversary of Pauri Kranti Diwas

Shaurya and Legacy of Karmaveer Jayanand Bharti Remembered on the 94th Anniversary of Pauri Kranti Diwas By - Prem Pancholi The Shail Shilpi Vikas Sangathan organized...

समाधान दिवस पर 120 शिकायतें दर्ज, त्वरित निस्तारण की प्रक्रिया आरम्भ – जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान

जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ऋषिपर्णा सभागार में समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिलाधिकारी डॉ....

झीलें कुछ समय के लिए दिखाई देती हैं, स्वतः समाप्त हो जाती हैं।

गंगोत्री ग्लेशियर क्षेत्र में दिखाई देने वाली छोटी हिमनदीय झीलों से तत्काल बड़े खतरे की स्थिति नहीं-वाडिया मीडिया में प्रसारित खबरों के संबंध में यूएसडीएमए...

आयोग से दिए जाने वाले आदेशों का पालन सुनिश्चित करें अधिकारी : मुकेश कुमार

आयोग से दिए जाने वाले आदेशों का पालन सुनिश्चित करें अधिकारी : मुकेश कुमार उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष श्री मुकेश कुमार की अध्यक्षता...