Monday, June 29, 2026
Home lifestyle मनरेगा और मजदूर विधायक : सवाल और भी बड़े है पढ़े यहां

मनरेगा और मजदूर विधायक : सवाल और भी बड़े है पढ़े यहां

मनरेगा और मजदूर विधायक

By – Pankaj kushwah

पुरोला‌ विधायक दुर्गेश्वर लाल को मैं उतना ही जानता हूं जितना प्रदेश के अन्य विधायकों को, मतलब नाम के अलावा कुछ नहीं। खैर, आजकल चर्चाओं में हैं कि उनके और उनकी पत्नी के खाते में मनरेगा की मजदूरी आई और इस पर बवाल मचा हुआ है। विपक्षी दल हमलावर हैं, पत्रकार सवाल उठा रहे हैं कि विधायक कैसे मजदूर हो गया मनरेगा में, पुरोला‌ से विधानसभा की तैयारियों में जुटे अन्य दावेदार इसे भुनाने में जुटे हैं, लेकिन यकीन मानिए विधायक और उनकी पत्नी के खाते में मनरेगा की मजदूरी आना न कोई अनोखी बात है न किसी घपले घोटाले का आरोप लगाने लायक मामला। अगर आप पहाड़ी गांवों में नहीं रहते हैं तो आप समझ नहीं पाएंगे कि मनरेगा की मजदूरी कैसे किसी के भी खाते में आ सकती है। लंबा लेख नहीं लिख रहा हूं क्रमबद्ध तरीके से समझाता हूं –
1. विधायक दुर्गेश्वर लाल और उसकी पत्नी मोरी के सुदूर किसि गांव के बाशिंदे हैं, 2022 से पहले विधायक नहीं थे तो सीधि बात है कि गांव के अन्य लोगों की तरह मनरेगा के जाबकार्ड धारक रहे होंगे। हालांकि कभी मजदूरी न की हो, पहाड़ में करीब अस्सी फीसद कार्ड धारकों ने कभी मजदूरी नहीं की। अब विधायक बने लेकिन ग्राम प्रधान ने जाब कार्ड निरस्त नहीं किया, क्यों ??? क्योंकि दो जाब कार्ड हैं, योजनाओं में लगाने में काम आते हैं।

2. मनरेगा की योजनाओं में होता यह रहा कि किसी ग्रामीण ने खुली बैठक में एक योजना रखी, योजना स्वीकृत हुई, अब उसे दस जाब कार्ड जुटाने होते हैं जिन्हें आधार मानकर काम की डिमांड की जाती है, योजना स्वीकृत होती है, पैसा आता है, अब जिनके जाब कार्ड हैं, उनके कार्ड से लिंक खातों में ही मजदूरी का भुगतान होता है। की बार संबंधित योजना रखने वाला ग्रामीण जाब कार्ड का जुगाड़ करता है तो की बार मनरेगा सहायक गांव में खाली पड़े जाब कार्ड को अपनी मर्जी से संबंधित योजना में जोड़ देता है क्योंकि योजना में दस जाब कार्ड का सौ दिन की मजदूरी का आंकड़ा पूरा‌ करवाना‌ भी लक्ष्य होता है।

3. अब जिनके जाब कार्ड लगाए जाते हैं तो अमूमन वह योजना रखवाने वाला ग्रामीण उन लोगों को सूचित करता है कि तुम्हारा जाब कार्ड लगवाया है, खाते में पैसा आएगा मुझे दे देना, क्योंकि वास्तव में वह आदमी अन्य मजदूरों से वह काम करवा रहा होता है, जिनमें ज्यादातर नेपाली मजदूर होते हैं।

4. कई बार योजना में रोजगार सृजन की आंकड़ों को पूरा करवाने के चक्कर में मनरेगा सहायक गांव के खाली पड़े जाब कार्ड को योजना में जोड़ देता है जब भुगतान हो जाता है तो टीम लीडर यानी योजना वाले ग्रामीण को बताता है कि पैसा फलाने फलाने के खाते में गया है क्योंकि जो उनके जाब कार्ड खाली थे।

5. मनरेगा में अब यह सब संभव नहीं होता क्योंकि जिन लोगों के जाब कार्ड हैं उनका कार्यस्थल पर उपस्थित रहना यानी मजदूरी करते हुए दिखना जरूरी होता है क्योंकि दो बार उनके काम करते हुए फोटो खींचकर मनरेगा के पोर्टल पर अपलोड करना पड़ता है इसलिए ज्यादातर इलाकों में मनरेगा में काम करना मुश्किल हो गया
लेकिन, मोरी अपवाद है क्योंकि जिस क्षेत्र मोरी से दुर्गेश्वर लाल आते हैं वह प्रखंड मनरेगा में आन-लाइन उपस्थिति से मुक्त है यानी वहां पुराने तरीके से काम होता है इसलिए मजदूरी कौन कर रहा इसका रोज दो वक्त फोटो खींचकर अपलोड करने की छूट है।

सूची लंबी है पर यकीन मानिए जो ग्रामीण इलाकों में रहने कै बाद भी मान रहा है कि विधायक दुर्गेश्वर लाल के खाते में मनरेगा की मजदूरी आना भ्रष्टाचार है तो हे पार्थ आप अब तक गांव मनरेगा को समझ ही नहीं पाए। खैर, अब समझने की जरूरत भी नहीं है मनरेगा इतिहास बनने वाला है और वीबी-जीरामजी योजना इसकी जगह लेगी, शायद फिर मनरेगा सहायक ऐसे खेल खेलकर किसी विधायक के लिए बेवजह की मुसीबत न पैदा करें

RELATED ARTICLES

एथलीट संदीप गुसाई बना उत्तरकाशी विधिक सेवा प्राधिकरण एंबेसडर

जनसामान्य में नशा उन्मूलन, विधिक जागरूकता, सामाजिक उत्थान एवं खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तरकाशी द्वारा संदीप गुंसाई...

अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है : IAS शशि रंजन कुमार

By - Prem Pancholi ।। अतीत हमारी स्मृतियों में, खंडहरों में, और उन तरीकों में जीवित रहता है जिनसे वह आज भी हमारे अस्तित्व को...

सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स को उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद से लेनी पड़ेगी अनुमति

चारधाम यात्रा की गरिमा, सुरक्षा और शुचिता बनाए रखने हेतु सोशल मीडिया कंटेंट निर्माण के संबंध में शासन से दिशा निर्देश जारी हुए हैं।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

एथलीट संदीप गुसाई बना उत्तरकाशी विधिक सेवा प्राधिकरण एंबेसडर

जनसामान्य में नशा उन्मूलन, विधिक जागरूकता, सामाजिक उत्थान एवं खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तरकाशी द्वारा संदीप गुंसाई...

अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है : IAS शशि रंजन कुमार

By - Prem Pancholi ।। अतीत हमारी स्मृतियों में, खंडहरों में, और उन तरीकों में जीवित रहता है जिनसे वह आज भी हमारे अस्तित्व को...

सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स को उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद से लेनी पड़ेगी अनुमति

चारधाम यात्रा की गरिमा, सुरक्षा और शुचिता बनाए रखने हेतु सोशल मीडिया कंटेंट निर्माण के संबंध में शासन से दिशा निर्देश जारी हुए हैं।...

देहरादून : धामी कैबिनेट की बैठक संपन्न, खास विषयों पर त्वरित निर्णय

।। राज्य कैबिनेट ने कुल 12 प्रस्तावों को दी मंजूरी ।। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा संशोधन नियमावली-2026 को मंजूरी दी, जिसके तहत संस्कृत विद्यालयों की मान्यता,...

इतिहास के पन्नो से : अपना दायां अंगूठा दिखाना चाहिए और हम दिखायेंगे भी – दादा दौलतराम खुगशाल

By - dr. Arun Kuksal   दादा दौलतराम खुगशाल (मार्च, 1891- 3 फरवरी, 1960) टिहरी रियासत के विरुद्ध जन-संघर्षों का अग्रणी व्यक्तित्व- ‘‘आज तक राजा ने हमको पढ़ने-लिखने...

जिलाधिकारी के शख्त निर्देश, कहा आपदा के दौरान सभी विभाग बनायें समन्वय

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद देहरादून में आगामी मानसून एवं संभावित आपदा परिस्थितियों के दृष्टिगत आपदा प्रबंधन संबंधी...

जब वरिष्ठ पत्रकार चारू तिवारी ने वैज्ञानिक डी० डी० पंत को देखा

सुप्रसिद्ध भौतिकशास्त्री और हिमालय के चिंतक प्रो. डीडी पंत की पुण्यतिथि (11 जून, 2008) पर विशेष हमारे हिस्से के प्रो. डीडी पंत - चारु तिवारी By...

केतन लाल की निर्मम हत्या की चहुंओर चर्चा, समाज पर बड़ा कलंक।

By - Prem Pancholi   सोशल मीडिया पर जिस तरह से प्रतापनगर के ओण पट्टी के देवल गांव निवासी अनुसूचित जाति के किशोर केतन लाल की...

आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने के लिए सरकारी वर्जिश

वैज्ञानिक योजना, कुशल प्रशासन और समयबद्ध निर्णय प्रक्रिया के जरिए आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने का प्रयास किया जा रहा है।” उन्होंने कहा कि...

पर्यावरण दिवस : पद्मश्री प्रेमचंद शर्मा ने किया कृषि अनुसंधान संस्थान में वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर IATR देहरादून में पौधारोपण एवं गोष्ठी का आयोजन। पद्मश्री प्रेम चंद शर्मा ने छात्रों को मोरिंगा और पंच पल्लव के...