Sunday, June 28, 2026
Home उत्तरकाशी सट्टा गांव में चार परिवारों के मकान आग के हवाले, जलकर हुए...

सट्टा गांव में चार परिवारों के मकान आग के हवाले, जलकर हुए राख। कुछ भी नहीं बचा पाए, एक की आग मे जलकर मौत।

By Prem Pancholi

सीमांत जनपद उत्तरकाशी के मोरी विकास खण्ड के सुदूर गांव सट्टा में 29 दिसंबर सोमवार सायं लगभग 5:30 बजे भीषण आगजनी की घटना सामने आई है। इस अग्निकांड में प्रमीना पुत्र दुर्गा, उपेंद्र लाल पुत्र प्रमीना लाल एवं निदेश कुमार पुत्र प्रमीना लाल के मकान जलकर राख हो गए, जबकि श्रीमती बिजेंद्री देवी के पिता आसमू पुत्र खडू की इस घटना में जिंदा जलने से दर्दनाक मृत्यु हो गई है।

अग्निकांड के चपेट में आकर 4 बकरियां, 1 गाय और 10 भेड़ें भी जलकर नष्ट हो गईं। इधर पीड़ित परिवार सोना-चांदी के जेवरात, कपड़े, खाद्य सामग्री सहित कोई भी सामान नहीं बचा पाए। सट्टा गांव के इन चार परिवारों की जिंदगीभर की कमाई देखते ही देखते सब कुछ राख में बदल गई।

बताया जा रहा है कि घटना की सूचना पूर्व प्रधान चंद्रमणि सिंह एवं पूर्व प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य चैतराम ने दूरभाष से पूर्व प्रधान सुरेन्द्र लेलोटा देवजानी को दी। इन्होंने सबसे पहले जिला प्रशासन और स्थानीय विधायक को इस अग्निकांड की सूचना पहुंचाई। सूचना मिलते ही विधायक दुर्गेश्वर लाल स्वयं एसडीआरएफ व पुलिस बचाव दल के साथ मौके के लिए रवाना हुए। फिलहाल आग पर काबू तो पाया गया, मगर चार परिवार इस घटना से बुरी तरह प्रभावित हुए है।

RELATED ARTICLES

एथलीट संदीप गुसाई बना उत्तरकाशी विधिक सेवा प्राधिकरण एंबेसडर

जनसामान्य में नशा उन्मूलन, विधिक जागरूकता, सामाजिक उत्थान एवं खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तरकाशी द्वारा संदीप गुंसाई...

अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है : IAS शशि रंजन कुमार

By - Prem Pancholi ।। अतीत हमारी स्मृतियों में, खंडहरों में, और उन तरीकों में जीवित रहता है जिनसे वह आज भी हमारे अस्तित्व को...

सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स को उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद से लेनी पड़ेगी अनुमति

चारधाम यात्रा की गरिमा, सुरक्षा और शुचिता बनाए रखने हेतु सोशल मीडिया कंटेंट निर्माण के संबंध में शासन से दिशा निर्देश जारी हुए हैं।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

एथलीट संदीप गुसाई बना उत्तरकाशी विधिक सेवा प्राधिकरण एंबेसडर

जनसामान्य में नशा उन्मूलन, विधिक जागरूकता, सामाजिक उत्थान एवं खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तरकाशी द्वारा संदीप गुंसाई...

अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है : IAS शशि रंजन कुमार

By - Prem Pancholi ।। अतीत हमारी स्मृतियों में, खंडहरों में, और उन तरीकों में जीवित रहता है जिनसे वह आज भी हमारे अस्तित्व को...

सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स को उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद से लेनी पड़ेगी अनुमति

चारधाम यात्रा की गरिमा, सुरक्षा और शुचिता बनाए रखने हेतु सोशल मीडिया कंटेंट निर्माण के संबंध में शासन से दिशा निर्देश जारी हुए हैं।...

देहरादून : धामी कैबिनेट की बैठक संपन्न, खास विषयों पर त्वरित निर्णय

।। राज्य कैबिनेट ने कुल 12 प्रस्तावों को दी मंजूरी ।। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा संशोधन नियमावली-2026 को मंजूरी दी, जिसके तहत संस्कृत विद्यालयों की मान्यता,...

इतिहास के पन्नो से : अपना दायां अंगूठा दिखाना चाहिए और हम दिखायेंगे भी – दादा दौलतराम खुगशाल

By - dr. Arun Kuksal   दादा दौलतराम खुगशाल (मार्च, 1891- 3 फरवरी, 1960) टिहरी रियासत के विरुद्ध जन-संघर्षों का अग्रणी व्यक्तित्व- ‘‘आज तक राजा ने हमको पढ़ने-लिखने...

जिलाधिकारी के शख्त निर्देश, कहा आपदा के दौरान सभी विभाग बनायें समन्वय

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद देहरादून में आगामी मानसून एवं संभावित आपदा परिस्थितियों के दृष्टिगत आपदा प्रबंधन संबंधी...

जब वरिष्ठ पत्रकार चारू तिवारी ने वैज्ञानिक डी० डी० पंत को देखा

सुप्रसिद्ध भौतिकशास्त्री और हिमालय के चिंतक प्रो. डीडी पंत की पुण्यतिथि (11 जून, 2008) पर विशेष हमारे हिस्से के प्रो. डीडी पंत - चारु तिवारी By...

केतन लाल की निर्मम हत्या की चहुंओर चर्चा, समाज पर बड़ा कलंक।

By - Prem Pancholi   सोशल मीडिया पर जिस तरह से प्रतापनगर के ओण पट्टी के देवल गांव निवासी अनुसूचित जाति के किशोर केतन लाल की...

आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने के लिए सरकारी वर्जिश

वैज्ञानिक योजना, कुशल प्रशासन और समयबद्ध निर्णय प्रक्रिया के जरिए आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने का प्रयास किया जा रहा है।” उन्होंने कहा कि...

पर्यावरण दिवस : पद्मश्री प्रेमचंद शर्मा ने किया कृषि अनुसंधान संस्थान में वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर IATR देहरादून में पौधारोपण एवं गोष्ठी का आयोजन। पद्मश्री प्रेम चंद शर्मा ने छात्रों को मोरिंगा और पंच पल्लव के...