Sunday, September 13, 2026
Home देहरादून अब नदियों पर संकट है सारे गांव इक्कट्ठा हों - जनकवि डा॰...

अब नदियों पर संकट है सारे गांव इक्कट्ठा हों – जनकवि डा॰ अतुल शर्मा

दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में जनकवि डॉ. अतुल शर्मा द्वारा लिखे व स्वयं गाये गये जनगीतों पर वरिष्ठ पत्रकार विपिन बनियाल ने बातचीत की। उत्तराखण्ड  में घटित प्राकृतिक आपदा घटनाओं पर समय समय पर डॉ. अतुल शर्मा के लिखे गए इन जनगीतों की प्रस्तुति पर लोगो को साथ गाने के लिए मजबूर कर दिया । 

atul sharma
atul sharma

विपिन बनियाल ने अतुल शर्मा से साहित्य और जन आन्दोलनों की चर्चा करते हुए  कई प्रश्न किये जिसके जवाब में डॉ. अतुल शर्मा ने बताया कि उत्तराखण्ड मे जो आपदाएं आयी उनपर उन्होंने कलम चलाई, जनगीत लिखे। ये कविताएं  रिपोर्ताज की तरह हैं। उन्होंने 1991 में आये उत्तरकाशी व चमोली पर अपना लिखा प्रसिद्ध जन गीत प्रस्तुत किया  “सहमी सी गंगा की धार कांपे है बदरी केदार, बादल घिर घिर के आये, फैले ज़हरीले साये, ऐसा तो देखा पहली बार, कम्बल तो कम बंटवारे, ज्यादा फोटो खिंचवाने, ऐसा तो देखा पहली बार”।

यह गीत जन-जन की जुबान पर रहा है,जो उत्तरकाशी देहरादून, नैनीताल आदि में नुक्कड़ नाटकों मे भी खूब गाया गया। डॉ शर्मा ने एक और जन गीत प्रस्तुत किया जो मालपा त्रासदी पर उन्होंने लिखा था…” बोल रे मौसम कितना पानी, सिर से पानी गुजर गया, हो गयी खत्म कहानी…. बहाव नदी का दूना है मानसरोवर सूना है, सीढ़ी दार खेत बोले, गुम हो गया बिछोना है”।
उन्होंने केदारनाथ आपदा पर भी अपना गीत सुनाया।जनकवि अतुल शर्मा के जन गीत समसामयिक है और उनके प्रतीक व रुपक यथार्थ को दिखाते है… यह कहते हुए विपिन बनियाल ने बताया कि कविता मे यह बिलकुल नयी बात है कि वे समय का दस्तावेज हैं। इस अवसर पर कहानी कार रेखा शर्मा व कवयित्री रंजना शर्मा ने बताया कि अतुल शर्मा के लिखे जन गीत उत्तराखण्ड के गांव गांव से गाये जाते रहे हैं।
श्रोताओं की फरमाइश पर डॉ. अतुल ने अपना जनप्रिय जन गीत  सुनाया जो उन्होंने नदी बचाओ आन्दोलन मे लिखा था….”पर्वत की चिट्ठी ले जाना तू सागर की ओर  नदी तू बहती रहना…..” यह जन गीत प्रस्तुत करते ही सभी ने उनका साथ दिया। नदी पर लिखा एक और प्रसिद्ध जन गीत उन्होंने सुनाया “अब नदियों पर संकट है, सारे गांव इकट्ठा हों, अब सदियों पर संकट है, सारे गांव इकट्ठा हो”।
जनकवि अतुल शर्मा की पहचान उत्तराखण्ड आन्दोलन मे लिखा उनका सर्वाधिक चर्चित जन गीत “लड़कर लेगे, भिड़कर लेगे, छीन के लेगे उत्तराखंड, शहीदों की कसम हमे है, मिल के लेगे उत्तराखंड” जब प्रस्तुत किया गया तो सभी उत्तराखण्ड आन्दोलन की प्रभात फेरियो और मशाल जुलूसों की यादों मे खो गये / इस जन गीत की एक पंक्ति बहुत दोहराई गयी……” विकास की कहानी गांव से है दूर दूर क्यो, नदी पास है मगर ये पानी दूर दूर क्यो”।
इन जनगीतों मे उत्तराखण्ड मे हुई कुछ घटनाओं का सजीव व ऐतिहासिक चित्रण किया है , यह उत्तराखण्ड के हिन्दी काव्य संसार की उपलब्धि रही है ।
जनकवि अतुल शर्मा ने इस अवसर पर जयगीतों का वातावरण, हम बंजारे, दो सही का साथ आदि बहुत से जन गीत सुनाये।  पत्रकार विपिन बनियाल ने उनसे बहुत से समकालीन प्रश्न पूछे,जिस पर सकारात्मक साहित्य चर्चा भी हुई ।

जनकवि अतुल शर्मा के जन गीत भी अन्य लोगों द्वारा प्रस्तुत किये गये ।

कार्यक्रम के प्रारम्भ मे चन्द्र शेखर तिवारी ने स्वागत किया और अंत में निकोलस हॉफलैण्ड ने आभार व्यक्त किया । कार्यकम में  उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी रविन्द्र जुगरान, जोत सिंह बिष्ट, डॉ. मुनिराम सकलानी, विभूति भूषण भट्ट रामचरण जुयाल, रंजना शर्मा, डॉ.मनोज पँजानी, शादाब अली, हरिओम पाली, मदन डुकलान, विजयलक्ष्मी रावत, सुन्दर सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे, मदन सिंह, सहित अनेक साहित्यिक प्रेमी, साहित्यकार,  रंगकर्मी, उत्तराखंड राज्य आंदोलन कारी, युवा पाठक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान : सरकार

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की...

हवाई यात्रा का एक खास अनुभव साझा कर रहे है संयुक्त निदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग डॉ० नितिन उपाध्याय

By - Dr. Nitin upadhyay अगर आप कनेक्टिंग फ्लाइट्स पकड़ते हैं और हब एंड स्पोक्स मॉडल नहीं जानते तो ये पोस्ट आपके लिए है। बनारस...

कॉन्क्लेव की सहभागिता से राज्य में फिल्म निर्माण के साथ फिल्म टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा – श्री चौहान

चेन्नई में आयोजित ‘इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव में उत्तराखंड फिल्म नीति की हुई सराहना तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने दिखाई उत्तराखण्ड में फिल्मांकन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान : सरकार

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की...

हवाई यात्रा का एक खास अनुभव साझा कर रहे है संयुक्त निदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग डॉ० नितिन उपाध्याय

By - Dr. Nitin upadhyay अगर आप कनेक्टिंग फ्लाइट्स पकड़ते हैं और हब एंड स्पोक्स मॉडल नहीं जानते तो ये पोस्ट आपके लिए है। बनारस...

कॉन्क्लेव की सहभागिता से राज्य में फिल्म निर्माण के साथ फिल्म टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा – श्री चौहान

चेन्नई में आयोजित ‘इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव में उत्तराखंड फिल्म नीति की हुई सराहना तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने दिखाई उत्तराखण्ड में फिल्मांकन...

सरस्वती ताल और केदारताल का होगा वैज्ञानिक सर्वे, वैज्ञानिको का दल रवाना

सरस्वती ताल और केदारताल के लिए दल रवाना सचिव आपदा प्रबंधन ने दिखाई हरी झंडी मुख्यमंत्री तथा आपदा प्रबंधन मंत्री ने दी शुभकामनाएं प्रदेश...

जल प्रबंधन को मिलेगा आधुनिक तकनीक का वैज्ञानिक आधार – MIKE Hydro Basin सॉफ्टवेयर

जल संसाधन प्रबंधन में आधुनिक तकनीक का नया अध्याय—MIKE Hydro Basin पर राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ देशभर से 400 से अधिक विशेषज्ञ,...

डिजिटल युग में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और पॉप कल्चर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ

डिजिटल युग में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और पॉप कल्चर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ https://www.facebook.com/janmanchaajkal?locale=hi_IN हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के हिंदी एवं आधुनिक भारतीय...

Shaurya and Legacy of Karmaveer Jayanand Bharti Remembered on the 94th Anniversary of Pauri Kranti Diwas

Shaurya and Legacy of Karmaveer Jayanand Bharti Remembered on the 94th Anniversary of Pauri Kranti Diwas By - Prem Pancholi The Shail Shilpi Vikas Sangathan organized...

समाधान दिवस पर 120 शिकायतें दर्ज, त्वरित निस्तारण की प्रक्रिया आरम्भ – जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान

जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ऋषिपर्णा सभागार में समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिलाधिकारी डॉ....

झीलें कुछ समय के लिए दिखाई देती हैं, स्वतः समाप्त हो जाती हैं।

गंगोत्री ग्लेशियर क्षेत्र में दिखाई देने वाली छोटी हिमनदीय झीलों से तत्काल बड़े खतरे की स्थिति नहीं-वाडिया मीडिया में प्रसारित खबरों के संबंध में यूएसडीएमए...

आयोग से दिए जाने वाले आदेशों का पालन सुनिश्चित करें अधिकारी : मुकेश कुमार

आयोग से दिए जाने वाले आदेशों का पालन सुनिश्चित करें अधिकारी : मुकेश कुमार उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष श्री मुकेश कुमार की अध्यक्षता...