Thursday, May 14, 2026
Home देहरादून उत्तराखंड की लोकसंस्कृति, शोध और इतिहास के दो दिग्गज समकालीन हिंदी प्राध्यापक...

उत्तराखंड की लोकसंस्कृति, शोध और इतिहास के दो दिग्गज समकालीन हिंदी प्राध्यापक (डॉ. राम सिंह और डॉ. शोभाराम शर्मा)

उत्तराखंड की लोकसंस्कृति, शोध और इतिहास के दो दिग्गज समकालीन हिंदी प्राध्यापक (डॉ. राम सिंह और डॉ. शोभाराम शर्मा)

@Batrohi

Dr shobharam sharma, Dr ramshingh
Dr shobharam sharma, Dr ramshingh

पौड़ी गढ़वाल के पतगाँव में 6 जुलाई,1933 को जन्मे डॉ. शोभाराम शर्मा हिंदी अध्यापक और शोधार्थी के रूप में अपने जीवन के नौ दशक पूरे करेंगे. उनकी अकादमिक उपलब्धियों को सम्मानित करने के लिए 29 सितंबर, 2023 को उन्हें विद्यासागर नौटियाल सम्मान से नवाजा जा रहा है. 60 के दशक में उत्तराखंड के लगभग अनजान रहवासी राजी जनजाति की भाषा का बेहद चुनौतीपूर्ण काम उन्होंने हाथ में लिया और तत्कालीन उत्तर प्रदेश के सरकारी कालेजों में हिंदी प्राध्यापक के रूप में काम करते हुए 1992 में राजकीय कॉलेज, बागेश्वर से सेवामुक्त हुए. उत्तराखंड के मिथकीय इतिहास को लेकर भी उन्होंने बहुत काम किया, खासकर लोकगाथा प्रसंगों को लेकर लिखा गया उनका कहानी-संग्रह ‘तीलै धारो बोला’ खासा चर्चित हुआ. भारत-नेपाल की सीमा पर रहने वाली आदिम जाति वनरावतों के सामाजिक-सांस्कृतिक-संबंधों पर आधारित उनका उपन्यास ‘काली वार-काली पार’ और उत्तराखंड के कत्यूरी राजवंश के मिथकीय इतिहास पर किया गया काम शोधकारों को एकदम नयी दृष्टि प्रदान करता है. चीनी क्रांति और जन-अपेक्षाओं की राजनीति की पक्षधरता उनकी एक निजी पहचान है. नब्बे वर्ष की उम्र में रचनात्मक दृष्टि से सक्रिय इस विचारवान मनीषी को साक्षात् देखना सचमुच हम-सबकी उपलब्धि होगी.

Dr shobharam sharma, Dr ramshingh
Dr shobharam sharma, Dr ramshingh

17 जुलाई, 1937 को पिथौरागढ़ में जन्मे डॉ. राम सिंह ने लखनऊ विवि से हिंदी में प्रथम श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्णपदक ग्रहण किया. 1970 में लोकसेवा आयोग से चयनित होकर उनकी नियुक्ति ठाकुर देवसिंह बिष्ट राजकीय कॉलेज, नैनीताल में हुई और 1997 में वह राजकीय कॉलेज, लोहाघाट के प्राचार्य पद से सेवामुक्त हुए. उत्तराखंड के इतिहास, साहित्य और पुरातत्व को लेकर लिखा गया उनका योगदान अविस्मरणीय है उनकी असाधारण कृति है ‘राग-भाग काली कुमाऊँ’, जो उत्तराखंड के जन-कंठ से अंकुरित हिदी का प्रथम मौखिक इतिहास है. इतिहास, पुरातत्व तथा जन-पक्षधरता के आधार पर कई वर्षों के परिश्रम से तैयार की गई वृहत पुस्तक ‘सोर (मध्य हिमालय) का अतीत’ उत्तराखंड के समग्र इतिहास की पहली प्रमाणिक पुस्तक है. दुर्भाग्य से डॉ. राम सिंह असमय हमसे छीन लिए गए.
डॉ. शर्मा और डॉ. राम सिंह नई पीढ़ी के शिक्षकों के सामने एक ऐसी नजीर हैं जो हमें बताते हैं अपने विषय के साथ गहराई के साथ जुड़ने के साथ ही अपने समय की वैचारिक चिंताओं को अपने अतीत तथा सांस्कृतिक धरोहरों के साथ कैसे जोड़ा जा सकता है. शोध और अध्ययन किसी एक विषय का मुंहताज नहीं होता, वह सर्वांगीण दृष्टि प्रदान करता है.

Bharti Anand Ananta
शोध, समसामयिक विषयों पर लेखन, कविता/कहानी लेखन, कंटेंट राइटर, स्क्रिप्ट राइटर, थियेटर आर्टिस्ट
RELATED ARTICLES

यात्रा संस्मरण : जब यायावर डॉ० अरुण कुकसाल मिले जखोली की डॉ० आशा से।

जीवन के आघातों से जूझकर हासिल की कामयाबी-डा. आशा। Dr. Arun kuksal श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, तिलवाड़ा, मयाली से होकर जखोली पहुँचा हूँ। ‘जखोली (समुद्रतल से ऊँचाई लगभग...

फूलचंद नारी शिल्प मंदिर गर्ल्स इंटर कॉलेज में अत्याधुनिक स्टेम लैब का उद्घाटन, विज्ञान एवं नवाचार को मिलेगा नया आयाम

फूलचंद नारी शिल्प मंदिर गर्ल्स इंटर कॉलेज में अत्याधुनिक स्टेम लैब का उद्घाटन, विज्ञान एवं नवाचार को मिलेगा नया आयाम। स्पार्क टेक्नोलॉजीज , स्पेक्स एवं...

शास्त्रीय और उप-शास्त्रीय संगीत संध्या का आयोजन

शास्त्रीय और उप-शास्त्रीय संगीत संध्या का आयोजन।   By - Prem Pancholi ।।13 मई, 2026 ,देहरादन।। दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र में भारत के लोक सेवा प्रसारक...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

यात्रा संस्मरण : जब यायावर डॉ० अरुण कुकसाल मिले जखोली की डॉ० आशा से।

जीवन के आघातों से जूझकर हासिल की कामयाबी-डा. आशा। Dr. Arun kuksal श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, तिलवाड़ा, मयाली से होकर जखोली पहुँचा हूँ। ‘जखोली (समुद्रतल से ऊँचाई लगभग...

फूलचंद नारी शिल्प मंदिर गर्ल्स इंटर कॉलेज में अत्याधुनिक स्टेम लैब का उद्घाटन, विज्ञान एवं नवाचार को मिलेगा नया आयाम

फूलचंद नारी शिल्प मंदिर गर्ल्स इंटर कॉलेज में अत्याधुनिक स्टेम लैब का उद्घाटन, विज्ञान एवं नवाचार को मिलेगा नया आयाम। स्पार्क टेक्नोलॉजीज , स्पेक्स एवं...

शास्त्रीय और उप-शास्त्रीय संगीत संध्या का आयोजन

शास्त्रीय और उप-शास्त्रीय संगीत संध्या का आयोजन।   By - Prem Pancholi ।।13 मई, 2026 ,देहरादन।। दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र में भारत के लोक सेवा प्रसारक...

कथाकार राम प्रकाश अग्रवाल ‘कण’ की एक और कृति पाठकों के बीच

कथाकार राम प्रकाश अग्रवाल ‘कण’ के कथा संग्रह ‘मां जिसकी गोद में सभ्यताएं पलीं’ का लोकार्पण दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र देहरादून के सभागार...

ट्राइकोग्रामा एक उत्तम प्राकृतिक खेती की तकनीकी। पढ़े पूरी रिपोर्ट

ट्राइकोग्रामा एक सूक्ष्म परजीवी ततैया है जो हानिकारक कीड़ों के अंडों पर हमला करता है। यह लगभग 200 प्रकार के नुकसानदायक कीटों के अंडों...

स्मृति शेष : बलदेव सिंह आर्य -उत्तराखंड में शिल्पकार पहचान

बलदेव सिंह आर्य -उत्तराखंड में शिल्पकार पहचान   By - Vinod Arya   सामाजिक न्याय, शिल्पकार चेतना और समानता के महान अग्रदूत बलदेव सिंह आर्य जी (12 मई...

वरिष्ठ साहित्यकार राम प्रकाश अग्रवाल कण की पुस्तक का लोकार्पण।

पुस्तक लोकार्पण "मॉं जिसके गोद में सभ्यताएं पलीं" लेखक - राम प्रकाश अग्रवाल कण, प्रकाशन - समय साक्ष्य (देहरादून)   By - Neeraj Naithani ।।   लैंसडाउन चौक स्थित...

तुलसी माला को लेकर क्यों विरोध कर रहे हैं बद्रीनाथवासी? पढ़े पूरी रिपोर्ट

By - Sanjana bhagwat   बद्रीनाथ धाम में तुलसी माला को लेकर बामणी गांव के लोगों द्वारा किया जा रहा विरोध केवल एक व्यापारिक विषय नहीं,...

12 मई विशेषांक : शिल्पकारों के उत्थान के लिए लड़ते रहे बलदेव सिंह आर्य।

‘जातीय जड़ता जाने का जश्न मनायें’। उत्तराखण्ड के शिल्पकार वर्ग में सामाजिक-शैक्षिक चेतना के अग्रदूत बलदेव सिंह आर्य (12 मई, 1912 से 22 दिसम्बर, 1992)...

अक्टूबर में होगा फिल्म पुरुस्कार समारोह : उफ्तारा

अक्टूबर में होगा फिल्म पुरुस्कार समारोह। फिल्म परिषद का कार्यालय शीघ्र। सी.ई.ओ. बंशीधर तिवारी का उफतारा ने जताया आभार। दूरदर्शन और संस्कृति विभाग को...