Sunday, September 13, 2026
Home देहरादून उप चुनाव : भाजपा को कांग्रेस ने दी पटकनी, जीती दोनो सीटे।

उप चुनाव : भाजपा को कांग्रेस ने दी पटकनी, जीती दोनो सीटे।

उप चुनाव : भाजपा को कांग्रेस ने दी पटकनी, जीती दोनो सीटे।

उत्तराखंड में हुए हाल ही में उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के चेहरे की झुर्रियां इस वक्त स्पष्ट दिखाई देने लग गई है। उन्हें ऐसा एहसास नहीं था कि वह इन दोनों उपचुनाव को हार जाएंगे। कारण जो भी हो लेकिन एक बात स्पष्ट है कि भारतीय जनता पार्टी के बड़ बोल इस चुनाव में भी काम नहीं आए हैं। उन्हे कांग्रेस के दोनो प्रत्याशियों ने ऐसी पटकनी दी की जिसे वे कभी भूल भी नही सकते।

बद्रीनाथ विधानसभा की बात करें तो बद्रीनाथ विधानसभा में हमेशा ही राजेंद्र सिंह भंडारी का ही दबदबा रहा है। वह लंबे समय तक कांग्रेस के कार्यकर्ता रहे हैं और कांग्रेस की रीति नीति के अनुसार उन्होंने काम किया है यहां तक कि वह बद्रीनाथ विधानसभा में लोकप्रिय नेता भी कांग्रेस के बैनर पर ही रहे है। यह अलग मसला है कि ऐन वक्त राजेंद्र भंडारी ने अपना चोला बदल दिया। अचानक पिछले दिनों लोकसभा चुनाव में एक रात में ही राजेंद्र सिंह भंडारी ने जब अपना चोला बदला तो वे अल सुबह भगवा रंग में रंगे हुए दिखाई दिए। बद्रीनाथ विधानसभा की जनता चौक गई और समझ नहीं पा रही थी कि जो राजेंद्र भंडारी लगातार भाजपा को कोसता नजर आ रहा है वह अब भाजपा की गोद में कैसे बैठ गया?

बस यही से शुरू हुई राजेंद्र भंडारी की उल्टी गिनती और उपचुनाव में जब भारतीय जनता पार्टी के बैनर पर उन्होंने चुनाव लड़ा तो उन्हें कांग्रेस के ही युवा नेता लखपत सिंह बुटोला ने पटकनी दे दी। चौंकाने वाले तथ्य यह है कि यह कम वोटो से नहीं बल्कि 24155 मत अपने पक्ष में करवाकर लखपत सिंह बुटोला ने राजेंद्र सिंह भंडारी को चुनाव हारने का एहसास तो करवा ही दिया है। इधर राजेंद्र भंडारी को बद्रीनाथ विधान सभा की जनता ने जता दिया कि कब तक झूठ के बलबूते जनता को गुमराह करोगे। बद्रीनाथ की जनता ने यह भी बताने का प्रयास किया कि रातों-रात चोला बदलने के कारण आपकी राजनीतिक पिच भी खराब हो सकती है। इधर भारतीय जनता पार्टी के कई नेता ताल ठोक कर कह रहे थे कि बद्रीनाथ और मंगलौर सीट पर उनकी जीत होनी निश्चित है। जिस पर जनता ने मतदान करके करारा जबाब दिया है।

Lakhpat butola, kazi nijammuddin
Lakhpat butola, kazi nijammuddin

कुलमिलाकर मोदी का जादू है और युवा मुख्यमंत्री धामी का प्रदर्शन यहां काम नहीं आया है।

मंगलौर विधानसभा सीट पर राज्य बनने के बाद से ही काजी निजामुद्दीन परिवार का लगातार कब्जा रहा है। काजी निजामुद्दीन कांग्रेस के बड़े नेताओं में से एक माने जाते हैं।

अतएव जहां से उत्तराखंड की सरहद शुरू होती है, वहीं से मंगलौर विधानसभा आरंभ होती है। बस! यही से उत्तराखंड की राजनीति का चरित्र सभी को देवभूमि का अहसास कराती है।

मौजूदा समय में हुए उपचुनाव को लेकर के जिस तरह की अराजकता मंगलौर सीट पर सामने आई वह चुनाव के काले इतिहास में लिखा जाएगा। चुनाव शांतिपूर्ण ना होने की वजह से मंगलौर विधानसभा की जनता लगातार डरी और सहमी रही है। यही वजह रही कि यहां चुनाव का मत प्रतिशत भी बहुत ज्यादा नहीं हो पाया है। भारी अराजकता और पुलिस की चौकसी के बीच हुए चुनाव में जहां भाजपा एक तरफा जीत की हुंकार भर रही थी, वहीं काजी निजामुद्दीन ने फिर से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को 449 मतों से पराजय किया है।

दिलचस्प यही है कि भारतीय जनता पार्टी ने धीरे-धीरे अपनी साख खोनी आरंभ कर दी है। बद्रीनाथ और मंगलौर विधानसभा के उपचुनाव यही बता रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी की गतिविधियां जनहित में नहीं हो रही है। कांग्रेस का आरोप है कि लोगों को धर्म और जाति के नाम पर लडाने वाली भारतीय जनता पार्टी को लोगो ने इस उप चुनाव में बता दिया कि धर्म और जाति के नाम पर नही बल्कि विकास के नाम चुनाव जीते जाते है।

RELATED ARTICLES

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान : सरकार

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की...

हवाई यात्रा का एक खास अनुभव साझा कर रहे है संयुक्त निदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग डॉ० नितिन उपाध्याय

By - Dr. Nitin upadhyay अगर आप कनेक्टिंग फ्लाइट्स पकड़ते हैं और हब एंड स्पोक्स मॉडल नहीं जानते तो ये पोस्ट आपके लिए है। बनारस...

कॉन्क्लेव की सहभागिता से राज्य में फिल्म निर्माण के साथ फिल्म टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा – श्री चौहान

चेन्नई में आयोजित ‘इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव में उत्तराखंड फिल्म नीति की हुई सराहना तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने दिखाई उत्तराखण्ड में फिल्मांकन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान : सरकार

हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की...

हवाई यात्रा का एक खास अनुभव साझा कर रहे है संयुक्त निदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग डॉ० नितिन उपाध्याय

By - Dr. Nitin upadhyay अगर आप कनेक्टिंग फ्लाइट्स पकड़ते हैं और हब एंड स्पोक्स मॉडल नहीं जानते तो ये पोस्ट आपके लिए है। बनारस...

कॉन्क्लेव की सहभागिता से राज्य में फिल्म निर्माण के साथ फिल्म टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा – श्री चौहान

चेन्नई में आयोजित ‘इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव में उत्तराखंड फिल्म नीति की हुई सराहना तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने दिखाई उत्तराखण्ड में फिल्मांकन...

सरस्वती ताल और केदारताल का होगा वैज्ञानिक सर्वे, वैज्ञानिको का दल रवाना

सरस्वती ताल और केदारताल के लिए दल रवाना सचिव आपदा प्रबंधन ने दिखाई हरी झंडी मुख्यमंत्री तथा आपदा प्रबंधन मंत्री ने दी शुभकामनाएं प्रदेश...

जल प्रबंधन को मिलेगा आधुनिक तकनीक का वैज्ञानिक आधार – MIKE Hydro Basin सॉफ्टवेयर

जल संसाधन प्रबंधन में आधुनिक तकनीक का नया अध्याय—MIKE Hydro Basin पर राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ देशभर से 400 से अधिक विशेषज्ञ,...

डिजिटल युग में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और पॉप कल्चर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ

डिजिटल युग में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और पॉप कल्चर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ https://www.facebook.com/janmanchaajkal?locale=hi_IN हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के हिंदी एवं आधुनिक भारतीय...

Shaurya and Legacy of Karmaveer Jayanand Bharti Remembered on the 94th Anniversary of Pauri Kranti Diwas

Shaurya and Legacy of Karmaveer Jayanand Bharti Remembered on the 94th Anniversary of Pauri Kranti Diwas By - Prem Pancholi The Shail Shilpi Vikas Sangathan organized...

समाधान दिवस पर 120 शिकायतें दर्ज, त्वरित निस्तारण की प्रक्रिया आरम्भ – जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान

जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ऋषिपर्णा सभागार में समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिलाधिकारी डॉ....

झीलें कुछ समय के लिए दिखाई देती हैं, स्वतः समाप्त हो जाती हैं।

गंगोत्री ग्लेशियर क्षेत्र में दिखाई देने वाली छोटी हिमनदीय झीलों से तत्काल बड़े खतरे की स्थिति नहीं-वाडिया मीडिया में प्रसारित खबरों के संबंध में यूएसडीएमए...

आयोग से दिए जाने वाले आदेशों का पालन सुनिश्चित करें अधिकारी : मुकेश कुमार

आयोग से दिए जाने वाले आदेशों का पालन सुनिश्चित करें अधिकारी : मुकेश कुमार उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष श्री मुकेश कुमार की अध्यक्षता...